गुरुवार, 18 अप्रैल 2024

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया

सत्येंद्र पंवार 
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनसभा को संबोधित किया। वे हेलिकॉप्टर से सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरे।
सिसौली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा औघड़ नाथ और क्रांतिकारियों की धरा और शहीद अनिल तोमर को नमन करता हूं। श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी नहीं पता था कि रामलला इस बार अपना जन्मोत्सव मनाएंगे। जो आपने 22 जनवरी में देखा है, जो आपने 2020 में देखा। कल अयोध्या में 15 लाख से ज्यादा लोग आए। क्या कांग्रेस और सपा के लोग ये कर पाते। इसीलिए अरूण गोविल को लाए हैं। 1857 में धन सिंह कोतवाल ने स्वतंत्रता की अलख जगाए। तेरा वैभव अमर रहे मां। वे अपने या परिवार के लिए नहीं जिए उनका जीवन देश के लिए था।
मेरठ से दिल्ली तक एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल, एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत मेरठ का खेल उद्योग दुनिया ने नाम कमा रहा है। 1947 में पाकिस्तान अलग हुआ तो संख्या कम थी लेकिन क्षेत्रफल पाकिस्तान का ज्यादा था। आज भारत में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अन्न मिल रहा है और पाकिस्तान के 22 करोड़ लोग भूखे मर रहे हैं।
60 करोड़ गरीबों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया है। 12 करोड़ किसानों को पीएम निधि, 12 करोड़ घरों में शौचालय दिए हैं। ये सभी कार्य प्रधानमंत्री के नेतत्व में हुए हैं। कश्मीर में 370 क्या सपा बसपा कांग्रेस खत्म कर पाते। अयोध्या में राम मंदिर का सपना बसपा सपा कर पाते है। पहले यहां दंगे होते थे। आज यहां बेटी और व्यापारी दोनों सुरक्षित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...