बुधवार, 30 मार्च 2022

पूर्व मंत्री प्रजापति पर रेप का आरोप, महिला अरेस्ट

पूर्व मंत्री प्रजापति पर रेप का आरोप, महिला अरेस्ट   

संदीप मिश्र           

लखनऊ। पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को महिला को कोर्ट में गवाही ना देने पर गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट में गवाही के लिए न आने पर चित्रकूट की इस महिला के खिलाफ वारंट जारी हुआ था, जिस पर अमल करते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की। गोमतीनगर पुलिस अब महिला को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश करेगी।

बता दें कि समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में गायत्री प्रसाद प्रजापति खनन मंत्री रह चुके हैं। चित्रकूट की इस महिला ने गायत्री और छह अन्य लोगों पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि वह मंत्री गायत्री प्रजापति से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी, जिसके बाद मंत्री और उनके साथियों ने उसको नशा देकर नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...