रविवार, 27 मार्च 2022

भारत: अगले 5 दिन गर्म हवाएं चलने की संभावना

भारत: अगले 5 दिन गर्म हवाएं चलने की संभावना   

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। देशभर के विभिन्न राज्यों में अप्रैल आने से पहले ही भीषण गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा लगातार ऊपर जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने नॉर्थ, वेस्ट और मध्य भारत में अगले 5 दिन गर्म हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।
आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में गर्मी का असर अभी और देखने को मिलेगा। अगले 4 से 5 दिनों में लू चलने के आसार हैं। वहीं, फिलहाल बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है। 
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क के बीच दिन के समय सूरज की तपिश से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। राजस्थान के बांसवाड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर लू चलने की चेतावनी जारी की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...