गुरुवार, 10 सितंबर 2020

विटामिनों का सेवन आपको रखेगा सुरक्षित

कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए लोग कई तरहों के उपाय कर रहे हैं। टेक्सास ए एंड एम कॉलेज ऑफ मेडिसिन में हुए एक शोध के अनुसार कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए विटामिन्स काफी महत्वपूर्ण हैं। इस शोध में ये दावा किया गया है कि कुछ विटामिन्स ऐसे हैं जिनके बिना कोरोना वायरस से लड़ाई संभव नहीं है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कोरोना वायरस से लड़ने में कौनसे विटामिन्स काफी महत्वपूर्ण हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि आपको किस विटामिन की कितनी जरूरत है। 


विटामिन बी-6


विटामिन बी- 6 रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाने और याददाशत को दुरुस्त रखने में सहायक होता है। विटामिन बी- 6 एनीमिया के खतरे को भी कम करने में सहायक होता है।


आप विटामिन बी-6 की कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं।


काबुल चना


आलू


केला


विटामिन सी


इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में विटामिन सी सहायक होता है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए विटामिन सी से युक्त चीजों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है। कोरोना से लड़ाई में विटामिन सी काफी मददगार है।


इन चीजों में पाया जाता है विटामिन सी


खट्टे फल


शिमला मिर्च


ब्रोकोली


पालक


स्ट्रॉबेरी


विटामिन डी


कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए विटामिन डी काफी मददगार साबित हो सकता है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है


शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के उपाय...


रोजाना 15 से 30 मिनट तक धूप लें।


डाइट में इन चीजों को शामिल करने से विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है...


गाय का दूध


दलिया


संतरा


विटामिन ई


विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट गुणों से लैस होता है। विटामिन ई दिल से संबंधित बीमारियों और कैंसर के खतरे को कम करने में भी सहायक होता है। कोरोना से लड़ाई में विटामिन ई काफी मददगार हो सकता है।           



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...