रविवार, 28 जून 2020

कांग्रेस की प्रचार-प्रसार समिति गठित

लॉकडाउन में ढील, राजनीतिक सरगर्मियां तेज
कांग्रेस पार्टी की प्रचार-प्रसार समिति द्वारा बैठक 
पैट्रोल दाम, स्कूल फीस, जनता  परेशान मुद्दों पर बैठक 
पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक तोमर के निवास पर बैठक 


मौसम खान
गाजियाबाद/लोनी। कांग्रेस पार्टी की प्रचार-प्रसार समिति द्वारा शांति नगर स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक तोमर के निवास स्थान पर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए कई अहम मुद्दों को लेकर बैठक का आयोजन किया। बैठक में बढ़ते पैट्रोल-डीजल दाम, स्कूल फीस माफी समेत अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। 
बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय मजदूर कल्याण संघ के यूपी अध्यक्ष चौधरी आबिद अली ने संबोधित करते हुए कहा कि जनता कोरोना महामारी से परेशान है और प्रदेश व केंद्र सरकार घिनौनी राजनीति कर रही हैं। इस आपदा के दौरान गरीब जनता बेहद परेशान है। इस समय पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में सोचना चाहिए। चौधरी आबिद अली ने कहा कि केंद्र व प्रदेश दोनों सरकार जनता को झूठे वादे देकर शोषण कर रही है। प्रदेश में अराजकता कायम है। इस पर रोक लगाने में भाजपा सरकार नाकाम है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता को अच्छे दिन लाने के नाम पर छलने का काम किया है। सरकार किसानों व आम जनता पर ध्यान नहीं दे रही है। 
कांग्रेस पार्टी के पूर्व लोनी नगर अध्यक्ष अशोक तोमर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रचार - प्रसार समिति ने योगी सरकार से बड़ी मांग की है कि लॉकडाउन के बीच सरकार की जिम्मेदारी है कि वह आम आदमी का ख्याल रखे। ऐसे में बेहद जरूरी है कि लोगों के तीन माह के बिजली के बिल माफ कर दिए जाएं। साथ ही योगी सरकार से स्कूलों की फीस माफ करने की भी मांग की है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा ने कहा कि देश इस समय आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, लेकिन हैरत की बात है सरकार इस ओर कोई ध्यान हीं नहीं दे रही, लेकिन इसके विपरीत जनता पर और बोझ डाला जा रहा है। यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि डीजल के दाम पेट्रोल से भी ज्यादा हो गए हैं। इससे ट्रांसपोर्ट महंगा होगा। बाजार में हर वस्तु महंगी होगी। जिससे गरीब जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बैठक का संचालन PCC सदस्य चौ. अजय पाल ने किया। बैठक को मुख्य रूप से पूर्व जिला महासचिव फजलू राणा, समून अली, नफीस चौधरी, ठाकुर केवी सिंह, संतोष मिश्रा, राजेन्द्र दुबे, चौ. किरण पाल, चौ. ओम सिंह, रंजीत सिंह, आजाद कुमार व पूर्व नगर उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र खटीक, विपिन रावत, प्रेम पाल भाटी, डॉ.उमर सिद्दीक़ी, टिंकू, अर्जुन सिंह, वेद प्रकाश प्रजापति, अख़्तर अली, जगपाल सिंह, तिरंगा पाल आदि नेताओं ने संबोधित किया।   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...