शनिवार, 25 अप्रैल 2020

कोई भूखा रहे यह स्वीकार नहींः विधायक

परिवार का कोई भी सदस्य भूखा रहे यह स्वीकार नहीं है-बिधायक


देवदूत बनकर उभरे विधायक चायल संजय गुप्ता


कौशाम्बी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता चायल वासियों के लिए देवदूत बनकर उभर आए हैं। इस जनपद में सेवा का कार्य भोजन द्वारा राशन किट उनकी टीम द्वारा सर्वप्रथम शुरुआत किया गया। सबसे अनूठी पहल उन्होंने शुरू किया कि जो चायल के निवासी देश के विभिन्न प्रांतों में लॉक डाउन के कारण फंसे हुए हैं। जहां पर श्रमिकों को भोजन की समस्या हो रही है मुंबई में बड़ी संख्या में चायल के श्रमिकों का दर्द उभर कर आया जहां पर भोजन के नाम पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा सिर्फ एक टाइम का बहुत कम मात्रा में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे वह बेचारी भूखे ही रह जाते थे।


जिन कारखाना में वह सब श्रमिक काम करते थे उनके मालिकानो ने भी श्रमिको को सहायता देना बंद करते हुए अपना मोबाइल बंद कर लिया। जब चायल के श्रमिकों ने अपनी पीड़ा विधायक चायल संजय गुप्ता को बताई तो वह सुनकर द्रवित हो गए और उन्होंने यह संकल्प लिया कि चायल के श्रमिकों को देश के किसी भी कोने में भूखा नहीं रहने देंगे तत्काल उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए श्रमिकों का छोटी छोटी संख्या में ग्रुप गठित कराया। एक ग्रुप में 10 से 30 लोगों की संख्या निर्धारित की गई। प्रत्येक ग्रुप से एक ग्रुप लीडर बना कर उसके खाते में 500 रुपया प्रति व्यक्ति के हिसाब से धनराशि भेजकर उनके माध्यम से सभी को राशन उपलब्ध करवाया अभी तक 70 से भी ज्यादा ग्रुपो में धनराशि बिधायक द्वारा ट्रांसफर कर दी गई है। बाकी आगे भी ग्रुप तैयार करके धनराशि भेजी जाएगी।


विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने हमारे संवाददाता से वार्ता किया तो उन्होंने बताया मेरी विधानसभा मेरा परिवार है परिवार का कोई भी सदस्य भूखा रहे यह स्वीकार नहीं है। संकट की इस घड़ी में ईश्वर मेरी चाहे जितनी भी परीक्षा ले जहां तक मेरा सामर्थ होगी मैं पीछे नहीं हटुगां। हमारे संवाददाता ने जब कुछ ग्रुप लीडरों से वार्ता किया तब उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि कहा विधायक द्वारा हमारे खाते में धनराशि भेजी गई है। उसी धनराशि से हम लोग भोजन करते भी हैं और दूसरों को भी करा रहे हैं। हमारे चायल विधायक  किसी भी भगवान से कम नहीं है।


 ज़ैगम अब्बास


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...