शनिवार, 23 नवंबर 2019

कर्मचारियों के प्रदर्शन से यातायात बाधित

हल्द्वानी! बाजार में यातायात पूरे एक घंटे रहा ठप्प
हल्द्वानी। वेतन के साथ कई अन्य मांगों को लेकर कई दिनों से आंदोलन कर रहे रोडवेज के कर्मचारियों ने आज विरोध प्रदर्शन का अनोखा ही तरीका इस्तेमाल किया। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेशव्यापी 1 घण्टे का सांकेतिक बंद हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन में किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने हाथों में चम्मच व थालियां लेकर नारेबाजी की।


दोपहर 12 से 1 बजे तक हल्द्वानी स्टेशन में हुए प्रदर्शन में सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए, विरोध प्रदर्शन होने से हल्द्वानी बस स्टेशन से सभी मार्गो को 1 घण्टे संचालन बाधित हुआ, वही स्टेशन परिसर में ही यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक कर राज्य सरकार व निगम प्रबन्धन को जमकर खरी खोटी सुनाई।


पर निशाना साधा सांकेतिक बंद करते हुए कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर और खाली चम्मच प्लेट बजाते हुए प्रदर्शन किया, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा की राज्य सरकार परिवहन निगम की जमीन का अधिग्रहण कर परिवहन निगम को बंद करने की साजिश कर रही है,साथ ही हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी निगम का विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का 66 करोड़ से अधिक का भुकतान अभी तक नही हुआ है, कर्मचारियों को अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान भी अब तक नहीं हुआ है, जिसका यूनियन के कर्मचारियों ने आज 1 घँटे का सांकेतिक प्रदर्शन किया है,अगर राज्य सरकार और निगम प्रबन्धन शीघ्र नहीं चेता तो यूनियन शीघ्र प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...