बुधवार, 18 सितंबर 2019

कांग्रेस नेतृत्व ने भरी हुंकार, दिखा जोश

राणा ओबरॉय


अम्बाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने आज अम्बाला शहर की अनाज मंडी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के होंसला अफजाई करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जनता में जो निराशा छा गयी थी वो श्रीमत्ती सोनिया गांधी की ओर से प्रदेश कांग्रेस में नए नेतृत्व परिवर्तन कर जो नया सिस्टम दिया उसकी बदौलत अब निराशा आशा में बदल गयी है।  पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के साथ अम्बाला लोकसभा सीट के 9 विधानसभा क्षेत्रो की मीटिंग लेने आये थे। इस मौके पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल के अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार और घोटालों के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश में इतनी भ्रष्ट और नकारा सरकार पहले कभी नहीं रही। उन्होंने कहा कि भर्ती से लेकर खनन तक में घोटाले ही घोटाले इस राज में हुए हैं। हुड्‌डा ने कहा कि कांग्रेस जनता से रायशुमारी करके उनके सुझावों के अनुरूप घोषणापत्र तैयार करेगी। इस घोषणापत्र में हर वर्ग की भलाई की नीतियों को शामिल किया जाएगा।
हुड्डा ने प्रदेश कांग्रेस की नीति और रण्नीति कार्यकर्ताओं के साथ सांझा की। पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा विकास में नंबर एक प्रदेश हुआ करता था लेकिन भाजपा की सरकार ने इसे विकास में पीछे धकेल कर अपराध में नंबर एक प्रदेश बना दिया है। बेरोजगारी और बेकारी की समस्या रोज बढ़ती जा रही है। युवाओं की नौकरियों को बेचने का काम इस राज में हुआ है। बावजूद इसके सरकार में बैठे लोग ईमानदारी का ढिंढोरा पिटते नहीं थकते हैं।उन्होंने सरकार में बैठे लोगों से सवाल किया कि वे बताएं कि अम्बाला लोकसभा इलाके में विकास की दिशा में क्या काम 5 साल में हुआ है। एक नया पावर प्रोजेक्ट तक प्रदेश में नहीं लगाया गया। हुड्‌डा ने कहा कि अगर कांग्रेस को सत्ता मिली तो प्रदेश के बुजुर्गों को मिलने वाली सम्मान पैंशन को 5 हजार रूपये किया जाएगा, सेक्टर की एन्हासमेंट को दोबारा से केलकुलेट कराकर इसका समाधान करेंगे, पंजाब के समान स्केल देते हुए पुरानी पैंशन योजना की बहाली के लिए काम करेंगे। इसके अलावा पार्टी ने यह तय किया है कि हर वर्ग से रायशुमारी करके जनप्रिय घोषणापत्र कांग्रेस तैयार करेगी। इसमें हर किसी वर्ग की भलाई की नीतियों को शामिल किया जाएगा ताकि सत्ता में आने के बाद इन पर काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा प्रदेश से बाहर के संकल्प के साथ पार्टी मैदान में उतरी है। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओ से हाथ उठवा कर प्रस्ताव पास कराया कि पार्टी जिसे भी टिकट देकर मैदान में उतारेगी सभी मिलकर ईमानदारी से जीताने का काम करेंगे।
कांग्रेस कार्यकाल में अम्बाला लोकसभा में चहुमुंखी विकास किया। हमने किसान कमेरे के हित को सर्वोपरि रखा ।हमारे समय में किसान की जीरी,गन्ना और पॉपुलर की कीमतों ने नई ऊंचाइयों को छुआ। तथा खाद,ट्रेक्टर के स्पेयर पार्ट्स एवं कीटनाशक दवाओं पर कोई टैक्स नहीं था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...