तिरुवनंतपुरम। केरल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 121 पर पहुंच गई है। मलप्पुरम में 58, कवलप्परा में 46 और कोजीकोड में 17 लोगों की मौत हो गई। मलप्पुरम से 13 और वायनाड से 7 लोगों के लापता होने की खबर है। बाढ़ के कारण 1789 घर तबाह हो गए हैं। 26668 लोगों को 185 राहत शिविरों में रखा गया है। वायनाड और मलप्पुरम में बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। केरल सरकार ने शुक्रवार कहा था कि बाढ़ में जितने भी लोग लापता हैं, जब तक उन्हें ढूंढ नहीं निकाला जाता या उनके शव नहीं मिल जाते, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। इधर हिमाचल प्रदेश में भी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। शिमला से 2 लोगों के लापता होने की खबर है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। शिमला में सतलज नदी में आई बाढ़ की वजह से चबा क्षेत्र में बना पुल डूब गया। पुल के कुछ हिस्सों को नुकसान भी पहुंचा है। 9 लोगों की मौत शिमला, 5 की सोलन, 2 की कुल्लू, सिरमौर और चंबा में हुई है। महाराष्ट्र में भी हालात खराब हैं। बाढ़ के कारण पुणे में 56 लोग की मौत हो चुकी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को बादल फटने के बाद 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सोमवार को जम्मू में तवी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिसके बाद दो लोग नंदी में निर्माणाधीन पुल पर फंस गए। दोनों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट कर रेस्क्यू कराया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला इकबाल अंसारी चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.