शुक्रवार, 7 अक्तूबर 2022

94 पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण को मंजूरी

94 पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन निर्माण को मंजूरी 

हरिओम उपाध्याय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की वेल्थ के साथ-साथ अब हेल्थ को और सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश मे पहली बार ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनेंगी। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने स्वास्थ्य की इस बड़ी योजना को मंजूरी दी है।जल्द ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्र मे स्वास्थ सेंटरों का निर्माण शुरू किया जाएगा। इस संबंध मे संयुक्त सचिव प्राणेश चन्द्र शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. लिली सिंह को निर्देश जारी किए है।


सीएचसी के अधीन काम करेगे सेँटर।

ये केंद्र शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे बनाए जाएंगे, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत काम करेंगे। 15वें वित्त आयोग के तहत के 75 जनपदो मे 94 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के भवन निर्माण को मंजूरी दी है। इसके लिए फंड भी जारी कर दिया है। प्रत्येक यूनिट के लिए 48.95 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। सभी केंद्रों पर 4601.30 लाख रुपए के बजट को मंजूरी दी है। पहली किश्त 2300.18 लाख रुपए जारी कर दिए गए है। भवनों का निर्माण उप्र आवास विकास परिषद, उप्र प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन, राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ करेंगी।ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट से गंभीर मरीजों को सीधे हायर सेंटर रेफर किया जा सकेगा। अब तक CHC-PHC से गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जाता था, जहां से जिला अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया जाता है। इस प्रक्रिया मे अधिक समय लगता था।

डिप्टी सीएम और सूबे से हेल्थ मिनिस्टर बृजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे है। बड़े व सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों मे सामान्य बीमारी से पीड़ितों का दबाव कम करने की कवायद तेज की गई है। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट मे मरीजों को प्राथमिक स्तर का इलाज मिल सकेगा। इसमे डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ होंगे। दवा, पैथोलॉजी व दूसरी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। इन सेंटरों में इलाज की सुविधा पूरी तरह से मुफ्त होगी।

पुलिस जवानों ने 50 वर्षीय महिला से की दरिंदगी

पुलिस जवानों ने 50 वर्षीय महिला से की दरिंदगी

उमर सिंह

रांची। झारखंड के लोहरदगा में 50 वर्षीय महिला से दरिंदगी के आरोप में पुलिस जवानों कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी अनीश गुप्ता ने कहा है कि इन्हें सेवा से बर्खास्त किया जायेगा। दोनों जवान इंडियन रिजर्व बटालियन के हैं और इनकी तैनाती लोहरदगा के सेरेंगदाग पुलिस पिकेट में थी। इधर राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा ने इस वारदात पर लोहरदगा के एसपी आर.रामकुमार से रिपोर्ट मांगी है।

इधर, पुलिस जवानों की हवस और दरिंदगी की शिकार 50 वर्षीय महिला जिंदगी-मौत से जूझ रही है। रांची स्थित रिम्स में उसका इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है। इधर, घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सेरेंगदाग स्थित बॉक्साइट माइन्स में दो दिनों से काम बंद करा रखा है। बता दें कि गैंगरेप की यह वारदात लोहरदगा के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार को हुई थी। महिला खेत में घास काटने गई थी, तब नशे में धुत दो जवानों ने उन्हें हवस का शिकार बनाया।

इतना ही नहीं, उन्होंने महिला के नाजुक अंगों पर किसी धारदार चीज से प्रहार भी किया। लहूलुहान महिला के पुत्र ने उन्हें उसी रात बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में दाखिल कराया। बाद में उन्हें रांची लाकर रिम्स में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने दोनों आरोपियों की पहचान सेरेंगदाग स्थित पुलिस पिकेट के जवानों के रूप में की थी। इस घटना को लेकर जिले के महिला थाने में केस नं 32/22, आईपीसी की धारा 376 डी, 341, 342, 323 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। डीजीपी के निर्देश पर इस मामले की जांच डीएसपी परमेश्वर प्रसाद को सौंपी गई है।

मुलायम का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे रक्षामंत्री

मुलायम का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे रक्षामंत्री

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शाम के समय गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान वह परिजनों से मुलाकात करने के साथ-साथ इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी सपा संरक्षक के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे।

शुक्रवार की देर शाम केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराए गए समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए अस्पताल में पहुंचे हैं। भारी सिक्योरिटी के साथ मेदांता अस्पताल में पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के परिजनों से बातचीत कर उन्हें दिलासा देंगे।इस दौरान मुलायम सिंह यादव का इलाज कर रहे चिकित्सकों के दल से भी रक्षा मंत्री सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे।उल्लेखनीय है कि आज सवेरे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जानने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में पहुंचे थे।

भारत में 2022 में अकाल जैसी स्थिति: भविष्यवाणी

भारत में 2022 में अकाल जैसी स्थिति: भविष्यवाणी

अकांशु उपाध्याय

नई दिल्ली। देश के लिए आने वाले तीन महीने भारी हो सकते है, क्योंकि बाबा वेंगा की भविष्यवाणी मे इस साल आने वाले समय मे अकाल जैसी स्थिति बन सकती है। बुल्गारिया की बाबा वेंगा ने कई साल पहले दुनियाभर के लिए कई भविष्यवाणियां की थी, जिनमें उन्होंने भारत को लेकर भी एक भविष्यवाणी की थी।

बाबा वेंगा के अनुसार साल 2022 में भारत मे अकाल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

बता दें कि बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी के सही साबित होने मे इस साल अब 3 महीने से भी कम समय बचा है। बता दें कि बाबा वेंगा ने इस साल के लिए कई भविष्यवाणियां की थी, जिनमें से अब तक 2 सच हो चुकी है। बाबा वेंगा ने साल 2022 मे भुखमरी की भविष्यवाणी की थी। भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 मे दुनियाभर मे तापमान मे गिरावट आएगी और इसका असर भारत पर भी नजर आएगा। तापमान मे कमी के बाद टिड्डियों का प्रकोप बढ़ जाएगा और टिड्डियों का झुंड भारत मे फसलों को भारी नुकसान पहुंचाएगा। इस वजह से देश मे अकाल जैसी स्थिति पैदा हो सकती है और भुखमरी की स्थिति आ सकती है।

साल 2022 मे अब तक 2 भविष्यवाणियां हुई सच।

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए कुल 6 भविष्यवाणी की थी और अब तक इनमें से 2 भविष्यवाणियां करीब सच साबित हो चुकी है। बाबा वेंगा ने ऑस्ट्रेलिया के अलावा कुछ एशियाई देशों मे बाढ़ को लेकर भविष्यवाणी की थी और ऑस्ट्रेलिया मे बारिश के बाद बाढ़ जैसी ​हालत हो चुकी है, जबकि पाकिस्तान में भी हाल ही मे बाढ़ से हालात खराब हो गए थे। इसके अलावा कई शहरों मे पानी की कमी की भविष्यवाणी भी सच साबित हो चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया मे बाढ़ और कुछ देशों की पानी की कमी के अलावा बाबा वेंगा ने साल 2022 मे साइबेरिया से एक नया घातक वायरस सामने आने की भविष्यवाणी की थी। कोरोना वायरस के बाद लोगों मे नए वायरस को लेकर खौफ है, इसके अलावा बाबा वेंगा ने एलियन हमले, टिड्डियों के आक्रमण और वर्चुअल रिएलटी मे वृद्धि की भी भविष्यवाणी की थी।

नर्स के साथ कंपाउंडर ने किया रेप और ब्लैकमेल 

नर्स के साथ कंपाउंडर ने किया रेप और ब्लैकमेल 

अविनाश श्रीवास्तव

पटना। देश मे कड़े कानून होने के बाद भी रेप और महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों मे कमी नही आ रही है। आए दिन अलग-अलग राज्यों से ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला बिहार की राजधानी पटना से सामने आया है, जहां निजी अस्पताल की नर्स ने कंपाउंडर पर रेप का आरोप लगाया है। इतना ही नही नर्स ने अरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार ममला थाना क्षेत्र का है, जहां नालंदा की रहने वाली 32 वर्षीय नर्स ने बताया कि वह कंकड़बाग सचिवालय कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में काम करती है। इसी अस्पताल मे राजेश कंपाउंडर है। अस्पताल के निदेशक ने उसे रहने के लिए परिसर में ही एक कमरा दे रखा है। अप्रैल 2021 मे राजेश एक दिन खाना बनाने के बहाने कमरे मे आया। वह शराब की बोतल भी साथ लेकर आया था। उसने नर्स को भी शराब पिलाई और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया था, जिसे दिखा कर वह नर्स को ब्लैकमेल करता था। होटल में बुलाकर उसका यौन शोषण करता था। राजेश की हरकतों से वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। इसके बाद उसने साथ काम करने वालों को जानकारी दी और उनकी सलाह पर थाने मे प्राथमिकी कराई।


बता दे कि अप्रैल 2021 राजेश एक दिन खाना बनाने के बहाने कमरे मे आया था। आरोपित के पास शराब की बोतल भी थी। आरोप है कि कंपाउंडर राजेश ने नर्स को शराब पिलाई और खुद भी पी। इसके बाद नशे मे उसने नर्स के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। वारदात को अंजाम देने के दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। राजेश वही वीडियो दिखाकर नर्स को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसने नर्स को होटल बुलाया। होटल बुलाकर उसने कई बार नर्स के साथ दुष्कर्म किया। अंत मे पीड़ित ने साथ काम करने वालों को घटना की जानकारी दी। तब जाकर एफआइआर हुई।

एनसीबी: 60 किलोग्राम मेफ्रेडोन जब्त, 6 अरेस्ट

एनसीबी: 60 किलोग्राम मेफ्रेडोन जब्त, 6 अरेस्ट

कविता गर्ग 

मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने महाराष्ट्र-गुजरात में सक्रिय एक प्रमुख अंतर-राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 60 किलोग्राम उच्च ग्रेड मेफ्रेडोन जब्त किया है, और एक पूर्व पायलट सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर अमित घवटे ने बताया कि, आरोपियों में ड्रग सिंडिकेट का सरगना और एयर इंडिया का पूर्व पायलट भी है। घवाटे ने कहा कि गुजरात के जामनगर में नौसेना के खुफिया ब्यूरो ने कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों पर गुप्त सूचना दी थी। एनसीबी ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर उनकी गतिविधियों पर अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए इनपुट का पालन किया। यह पता चला कि दवा की एक बड़ी खेप गुजरात से महाराष्ट्र में तस्करी की जा रही थी। जिसके बाद अधिकारियों ने ऑपरेशन की योजना बनाई। नशीले पदार्थों के रैकेट में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।

एनसीबी ने 3 अक्टूबर को जामनगर से 10 किलो मेफ्रेडोन जब्त की और 4 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की बात करें तो, जामनगर के भास्कर वी., पूर्व पायलट एस.जी. महीदा, एस.एम. चौधरी और पी.डी. मुथु, सभी की गिरफ्तारी मुंबई से हुई।
घावटे ने कहा, उनसे पूछताछ में प्रमुख ड्रग लिंकेज और अन्य तस्करों का पता चला और एनसीबी के अधिकारियों ने उन्हें मुंबई में तीन दिनों में विभिन्न स्थानों पर ट्रैक किया और किंगपिन एम.आई. अली और उसेके सहयोगी एम.एफ. चिस्टी को गुरुवार को 50 किलो मेफ्रेडोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी मुंबई के प्रमुख ने कहा कि महीदा ने टेक्सास और लिथुआनिया से उड़ान प्रशिक्षण लिया था और 2016-2018 के बीच एयर इंडिया के साथ काम किया था, जबकि मुथु का 2001 में डीआरआई द्वारा 350 किलोग्राम मैंड्रैक्स तस्करी मामले में गिरफ्तारी का एक पूर्व रिकॉर्ड है, जिसमें वह वर्तमान में जमानत पर है।

घ्वाटे के अनुसार, गुजरात और महाराष्ट्र से जब्त किए गए मेफ्रेडोन समान गुणवत्ता के हैं और मुंबई पुलिस द्वारा किए गए पिछले जब्ती अभियानों से जुड़े हैं। मेफ्रेडोन एक मादक पदार्थ है, जिसे 'म्याऊ म्याऊ' या एम-कैट के रूप में भी जाना जाता है और इसे एक न्यू साइकोएक्टिव पदार्थ के रूप में वगीर्कृत किया जाता है। यह नशीला पदार्थ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-363, (वर्ष-05)

2. शुक्रवार, अक्टूबर 8, 2022

3. शक-1944, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्र्योदशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 06:15, सूर्यास्त: 06:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 20 डी.सै., अधिकतम-32+ डी.सै., उत्तर भारत में बरसात की संभावना है।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 6 अक्तूबर 2022

डीएम ने संस्था की अध्यक्ष वंदना को सम्मानित किया

डीएम ने संस्था की अध्यक्ष वंदना को सम्मानित किया


जिलाधिकारी ने सारथी वेलफेयर फाउंडेशन को सम्मानित किया

संस्था की अध्यक्ष वन्दना गुप्ता को दिया प्रसंशित-पत्र

गोपीचंद 

बागपत। बृहस्पतिवार को राजकमल यादव जिलाधिकारी महोदय द्वारा सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्य्क्ष वंदना गुप्ता को उनके सामाजिक कार्य के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम और प्रशासन का समय-समय पर सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। इसी के साथ-साथ करोना संक्रमण की रोकथाम हेतु संस्था द्वारा मास्क सैनिटाइजर एवं ग्लब्स आदि जन सामान्य को वितरण कर संक्रमण की रोकथाम करने हेतु सराहनीय कार्य के लिए प्रमाण-पत्र देकर राजकमल यादव जिलाधिकारी महोदय ने संस्था की अध्यक्ष वंदना गुप्ता को सम्मानित किया।

इस मौके पर वंदना गुप्ता ने कहा, जिले की सभी पदाधिकारियों से आशा करती हूं कि आगे भी हमें ऐसे ही सहयोग मिलता रहे और ताकि, हम शासन और प्रशासन के साथ हमेशा ऐसे ही सामाजिक कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते रहे।

विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने कांंग्रेस पार्टी ज्वाइन की

विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने कांंग्रेस पार्टी ज्वाइन की


शामली जनपद के विभिन्न दलों को छोड कांग्रेस मे शामिल हुए कई युवा: दीपक सैनी 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली‌। शामली कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी व अशवनी शर्मा सींगरा के नेतृत्व मे बृहस्पतिवार को विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मे अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कांंग्रेस पार्टी ज्वाइन की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस का पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। गुरुवार को शामली मे सपा व रालोद छोडकर आएं नासिर चौधरी, भूरा, राजेंद्र कश्यप, फूल सिहँ सैनी, राकेश उपाध्याय, आशूतोष सैनी सचिन शर्मा कांग्रेस जिलाध्यक्ष व प्रदेश महासचिव के समक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस मे सामिल हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सेनी ने बताया कि जनपद में पार्टी का विस्तार करना ही हमारा लक्ष्य है। नए लोगों के जुडने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस ने हमेशा सबका साथ सबका विकास की बात की है। कांग्रेस ने कभी जाति धर्म की राजनीति नही की। आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ा दल बनके उभरेगी। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी जी की भारत जोडो यात्रा से देश में परिवर्तन की लहर चल पडी है। विपक्षी दलों के नेता राहुल गांधी की बढती हुई लोकप्रियता से बोखला गए हैं। बीजेपी की प्रदर्शनकारी नेत्री अनाब सनाब ब्यान बाजी करने लगी हैं। देश के बिजनेसमैन बाबा भी कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा की दबे शब्दों में प्रसंशा करते हुए दिखाई देने लगे हैं।

नासिर चौधरी व फुरकान ने बताया कि कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कार्यशैली एवं यूवाओं के बढते हुए उत्साह से प्रभावित होकर कांंग्रेसी कुनबे मे शामिल हुए हैं। पार्टी के प्रचार और प्रसार में जी जान से मेहनत करेंगे। देश का यूवा राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ जुडने जा रहा है। मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सेनी, प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा, यूवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष अशवनी कौशिक, अंकित राणा,सुधीर चौधरी, महावीर सैनी, रिजवान, प्रमोद कश्यप, इंतजार अहमद, अरविन्द झंझोट, नासिर चौधरी, भूरा भाई,फुरकान, राजेंद्र कश्यप, फूल सिंह सैनी, सचिन शर्मा, राकेश उपाध्याय, आशूतोष सेनी आदि मोजूद रहे।

अस्पताल भवन के सी-ब्लॉक में पीएम का आगमन 

अस्पताल भवन के सी-ब्लॉक में पीएम का आगमन 

अकांशु उपाध्याय/दुष्यंत टीकम 

नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एम्स, बिलासपुर का दौरा किया। प्रधानमंत्री का अस्पताल भवन के सी-ब्लॉक में आगमन हुआ। फिर, उन्होंने एम्स, बिलासपुर परिसर के थ्री-डी मॉडल पर एक प्रस्तुति देखी और संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर फीता काटने के समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री अस्पताल के सीटी स्कैन सेंटर और आपातकालीन एवं ट्रॉमा केंद्र भी देखने गए। देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के प्रधानमंत्री के विजन और प्रतिबद्धता के अनुरूप एम्स, बिलासपुर राष्ट्र को समर्पित किया गया। अस्पताल की आधारशिला भी प्रधानमंत्री द्वारा अक्टूबर 2017 में रखी गई थी और इसे केंद्रीय क्षेत्र की योजना प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत स्थापित किया जा रहा है।

एम्स, बिलासपुर का निर्माण 1470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हुआ है और यह 18 स्पेशलिटी विभाग, 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 64 आईसीयू बेड के साथ 750 बेड से युक्त एक अत्याधुनिक अस्पताल है। 247 एकड़ में फैले इस अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन और डायलिसिस सुविधाएं, अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई आदि जैसी आधुनिक डायग्नोस्टिक मशीनों, अमृत फार्मेसी व जन औषधि केंद्र और 30 बिस्तरों वाला आयुष ब्लॉक की व्यवस्था है।

अस्पताल ने हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य केंद्र भी स्थापित किया है। साथ ही, काजा, सलूनी और केलांग जैसे दुर्गम जनजातीय तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अस्पताल द्वारा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अस्पताल हर साल एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए 100 छात्रों और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए 60 छात्रों की भर्ती करेगा।प्रधानमंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर, केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और संसद सदस्य तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी उपस्थित्त थे।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...