सोमवार, 6 जून 2022

गोवा के कई दस्तावेज पुर्तगाल में, वापसी की मांग

गोवा के कई दस्तावेज पुर्तगाल में, वापसी की मांग

इकबाल अंसारी  
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि गोवा सरकार राज्य के उन सभी ऐतिहासिक दस्तावेजों को वापस पाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद मांगेगी, जो फिलहाल पुर्तगाली सरकार के कब्जे में हैं। सावंत ने दक्षिण गोवा के बैतूल में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की स्मृति में कहा कि ये दस्तावेज इतिहासकारों और छात्रों को शोध में मदद कर सकते हैं। सावंत ने कहा, "गोवा के कई दस्तावेज अभी भी पुर्तगाल में हैं। गोवा के पुरातत्व विभाग को विदेश मंत्रालय से संपर्क करना चाहिए और गोवा से संबंधित उन सभी दस्तावेजों को वापस लाने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा, "पुरातत्व मंत्री पुर्तगाल भी जा सकते हैं और गोवा में उन दस्तावेजों को वापस ले सकते हैं। इससे इतिहासकारों को शोध कार्य में मदद मिलेगी।" सावंत ने कहा कि किलों और गोवा के अन्य इतिहास से संबंधित दस्तावेज पुर्तगाल के कब्जे में हैं, जिन्हें शोध उद्देश्यों के लिए वापस लाने और अतीत में हुई सभी घटनाओं की सटीक जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता है।
सावंत ने कहा, "शिवाजी महाराज ने गोवा पर शासन किया। कई लोगों ने इस इतिहास को मिटाने की कोशिश की। पुर्तगालियों ने गोवा के चुनिंदा तालुकों में 450 वर्षों तक गोवा पर शासन किया। उन्होंने कुछ वर्षों तक 8 तालुकों पर शासन किया। यदि हम इतिहास देखें तो हमें पता चलेगा कि पुर्तगालियों ने पूरे गोवा पर शासन नहीं किया था।" उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की वजह से गोवा की हिंदू संस्कृति बरकरार है। उन्होंने कहा कि छात्र शिवाजी महाराज के समय में मौजूद लोक प्रशासन की प्रणाली को सीख सकते हैं।

झांसा: मेडिकल की छात्रा, हवस की शिकार बनाईं

झांसा: मेडिकल की छात्रा, हवस की शिकार बनाईं
नरेश राघानी
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक मेडिकल छात्रा को शादी का झांसा देकर हवस की शिकार बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक मेडिकल छात्रा को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 22-23 वर्षीय महाराष्ट्र मूल की पीड़िता यहां एक शिक्षण संस्था में मेडिकल संबंधी कोर्स के फाइनल ईयर की छात्रा है। पीड़िता ने बताया है कि छह-सात महीने से रूबल संधू नामक युवक उसके पीछे पड़ा हुआ था। मामूली जान पहचान होने पर रूबल ने शादी कर लेने का झांसा देना शुरू कर दिया। अपने माता पिता से भी रूबल ने मिलवाया। वह मोबाइल फोन पर बातचीत तथा चौटिंग करने लगा।
गत 27 अप्रैल की शाम को रूबल उसे हनुमानगढ़ मार्ग पर सीजीआर मॉल के पीछे एक तंग गली के एक मकान में ले गया। रूबल अपने एक दोस्त की पार्टी के बहाने यहां लेकर आया। फिर रात्रि 10.30 बजे उसे जवाहरनगर में गगन पथ पर स्थित एक होटल में ले गया और कमरे में ठहरा दिया। खुद भी रात को वहीं ठहर गया। रूबल ने शादी कर लेने का कह कर उस रात दो बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

स्वास्थ्य, नोरोवायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई

स्वास्थ्य, नोरोवायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई

इकबाल अंसारी
तिरुवनंतपुरम। केरल के विझिंजम में नोरोवायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि चिंता की कोई जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति का आकलन किया है। क्षेत्र से नमूने लेकर परीक्षण किए गए हैं और इससे निपटने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। दोनों बच्चों की हालत स्थिर है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन, सभी को सावधान रहना चाहिए और स्वच्छता बनाए रखना चाहिए।
केरल के अलाप्पुझा जिले के कायमकुलम में एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के आठ छात्रों को फूड पॉइजनिंग के एक संदिग्ध मामले के कारण बेचैनी की शिकायत के बाद शनिवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद दो बच्चों में संक्रमण का पता चला था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक सरकारी प्रयोगशाला में छात्रों के नमूनों का परीक्षण किया गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार इस वायरस के संक्रमण से जल्द निजात पाया जा सकता है।

नदी में डूबे 3, परिजनों को 4-4 लाख की मदद

नदी में डूबे 3, परिजनों को 4-4 लाख की मदद
मनोज सिंह ठाकुर  
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के कुरवाई के बेतवा नदी में डूबने से तीन लोगों के असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए विदिशा जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने कहा कि विदिशा जिले के कुरवाई में बेतवा नदी में डूबने से 3 अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने  चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग

वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग
कविता गर्ग  
मुंबई। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार जेल में बंद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को राज्य की छह सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एक दिन की जमानत की मांग की है। उन्होंने सोमवार को एक विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया। पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, जो मनी लान्ड्रिंग के आरोप में जेल में हैं, ने भी इसी तरह का एक आवेदन दायर किया था।
बता दें कि सोमवार को मुंबई में एक विशेष अदालत, जिसे मनी लान्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नामित किया गया, ने प्रवर्तन निदेशालय को दोनों आवेदनों पर अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।
ईडी ने नवाब मलिक और अनिल देशमुख की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। दोनों ने महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा चुनाव में वोट देने की इजाजत मांगी है। ईडी को कल तक जवाब दाखिल करना है। इस मामले सुनवाई की अगली तारीख 8 जून है। राज्यसभा चुनाव 10 जून को होने हैं। ईडी ने मलिक को इस साल 23 फरवरी को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़ी मनी लान्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। राकांपा नेता ने अपने आवेदन में 10 जून को एक दिन के लिए जमानत पर रिहा करने की मांग की थी।

सबसे पौष्टिक जड़ी-बूटी, सबसे अधिक महंगी

सबसे पौष्टिक जड़ी-बूटी, सबसे अधिक महंगी

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 
टोक्यो/सिडनी/बर्लिन/वाशिंगटन डीसी। आयुर्वेद में हजारों वर्षों से जिनसेंग का नाम काफी चलन में है। यह एक औषधीय पौधा है। कुछ संस्कृतियों द्वारा जिनसेंग को विश्व की सबसे पौष्टिक जड़ी-बूटी माना गया है, इसी कारण यह सबसे अधिक मंहगी है। इसका वानस्पतिक नाम अँक्स जिनसेंग या साइबेरियन जिनसेंग या एल्युटेरॉकोकस है। इस पौधे की जड़ों का आकार मनुष्य के शरीर से मिलता-जुलता है।
बताया जाता है कि यह औषधि इतनी कारगर और अचूक है कि आज इसे करीब करोड़ों लोग नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने व फ्लू जैसे कई संक्रमणों से मुकाबला करने की अद्भुत क्षमता पाई जाती है।जिनसेंग 3000 ईसा पूर्व से अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसे पहली बार 1610 ई में किसी डच व्यापारी द्वारा यूरोप ले जाया गया था। जिनसेंग को एक महान अनुकूलक (ग्रेट एडॉप्टर) का दर्जा प्राप्त है, जिसका मतलब है कि यह शरीर के कार्यों को अधिक तनाव के बाद पुनः सामान्य करता है, जो जिनसेंग के सकारात्मक तरीके से नर्वस तथा हारमोनल सिस्टम में काम करने से होता है।
रूसी डॉक्टर ब्रेखम के अनुसार जिनसेंग शरीर के लिए निम्न कार्यों में उपयोगी है।
• कमजोर एवं बीमार व्यक्तियों में शारीरिक तथा मानसिक क्रियाओं को उत्प्रेरित करता है।
• मनुष्य की शारीरिक थकान में जिनसेंग अत्यधिक असरकारक होती है।
• शरीर के सम्पूर्ण इन्डोक्राइन सिस्टम को सुचारु रूप से क्रियान्वित करता है, विशेषकर हाइपोफिसिस, सुप्रारीनल और सेक्सुअल ग्लैन्ड।
• दिमाग के नर्वस सेल्स को उत्प्रेरित करता है, जिससे कुछ नर्वस समस्याओं जैसे साइकोसोमैटिक डिस्टर्बन्सेज इत्यादि के अलावा बुद्धिमत्ता में सुधार आता है।
• नेशनल कैंसर रिसर्च इन्स्टीट्यूट, मैरीलैन्ड के अनुसार काँटेदार जिनसेंग में पाया जाने वाला इल्युथेरोकोकस कैंसर के उपचार में मददगार साबित हुआ है।
• ऑस्ट्रेलिया में इसका प्रयोग हार्ट से सम्बंधित बीमारियों तथा हाई ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल करने के लिए किया जाता है।
• जर्मनी में प्रतिदिन लगभग दस लाख कप जिनसेंग का प्रयोग होता है। यह दिमाग को तेज करता है और सेडेटिव का काम करता है।
• यह लाल एवं सफेद रक्त कोषिकाओं की उत्पत्ति को बढ़ाता है और खून में कोलेस्ट्रॉल लेबल को कम करता है।
• पाचन प्रक्रिया में यह पाचन के लिए आवश्यक जूसेज बनाता है तथा सेक्सुअल एक्टीविटी को बढ़ाता है।
• जापान की ओसाका यूनिवर्सिटी ने यह खोजा है कि जिनसेंग याददाश्त को बढ़ाता है, खून के संचार को बढ़ाता है, मेटाबॉलिजम को सुचारु बनाता है, नर्वस सिस्टम का पुनर्निर्माण करता है, खून में ग्लूकोज के लेबल को सामान्य करता है और आदमियों की प्रजनन शक्ति को बढ़ाता है।
साइबेरियन जिनसेंग तथा गिंग्को बाइलोबा का कॉम्बीनेशन सबसे अधिक एनर्जाइजिंग तथा वाइटलाइजिंग उत्पाद माना जाता है, क्योंकि दोनों ही दिमाग एवं नर्वस क्रियाओं को उत्प्रेरित करते हैं और मसल को अतिआवश्यक एनर्जी प्रदान करते हैं।
साइबेरियन जिनसेंग और गिंग्को बाइलोबा के कॉम्बीनेशन को विश्व प्रसिद्ध एडॉप्टोजेनिक हर्ब माना जाता है। ये दोनों एक साथ समन्वय बनाकर शरीर को पूरी तरह से शक्तिवर्धक बना देते हैं।
गिंग्को बाइलोबा दिमाग के चारों ओर तथा हाँथ एवं पाँवों में खून संचार बढ़ाने के लिए विश्व विख्यात है।

3 गिरफ्तार, 2.58 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’ मिला

3 गिरफ्तार, 2.58 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’ मिला

इकबाल अंसारी  
भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन व्यक्तियों को यहां गिरफ्तार कर उनके पास से 2.58 किलोग्राम ‘ब्राउन शुगर’ (एक प्रकार का मादक पदार्थ) बरामद किया। जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ के सदस्यों ने एम्स भुवनेश्वर के पास एक स्थान पर छापेमारी की और तीन व्यक्तियों के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी खुर्दा जिले के निवासी हैं। इस संबंध में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) कानून 1985 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...