मंगलवार, 22 मार्च 2022

सीएम बघेल ने 'विश्व जल दिवस' की शुभकामनाएं दी

सीएम बघेल ने 'विश्व जल दिवस' की शुभकामनाएं दी  
दुष्यंत टीकम           
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व जल दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि विश्व जल दिवस के मौके पर हम सभी जल के समस्त स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रतिबद्ध हो। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारा छत्तीसगढ़ तालाबों, नदियों का प्रदेश है, जबकि सही देखरेख और जागरूकता के अभाव में सुख रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार नरवा कार्यक्रम के तहत् इन जल स्रोतों के संवर्धन का प्रयास कर रही है, मगर इसके लिए जन समुदाय की सहभागिता भी उतनी ही जरूरी है। आप सभी से आग्रह है कि हमारे धरोहर तालाब, जल स्रोतों को बचाने के लिए स्वयमेव पहल कर नई पीढ़ी को भी इसके लिए प्रेरित करें।

दिल्ली के तीनों नगर निगम को एक करने का फैसला

दिल्ली के तीनों नगर निगम को एक करने का फैसला  

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली के तीनों नगर निगम को एक करने का फैसला किया है। कैबिनेट ने इस फैसले पर मुहर लगा दी है। 2012 में नगर निगम चुनाव से पहले दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में बांट दिया गया था।
इसे तीन निगमों दक्षिण नगर न‍िगम, उत्तर नगर निगम और पूर्वी नगर निगम में बांट दिया गया था। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद तीनों नगर निगमों को एक करने के साथ ही 272 वार्ड ही रखे जाएंगे, लेकिन मेयर का कार्यकाल बढ़ाकर कम से कम ढाई वर्ष किया जा सकता है। हालांकि, इस व्यवस्था में तकनीकी पेंच फंस सकता है, क्योंकि अभी की व्यवस्था के मुताबिक आरक्षण व्यवस्था का बड़ा पेंच है।
बता दें कि दिल्ली नगर निगम को तीन निगमों में विभाजित करने का प्रयोग अब तक असफल रहा है। नगर निगम को विभाजित करने के बाद से ही नगर निगमों के कामकाज में कोई खास सुधार तो नहीं हुआ, उलटे निगम वित्तीय संकट में इस कदर फंस गए कि कर्मचारियों को वेतन देना मुश्किल हो गया था।
साल 2011 में जब दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं, तो उन्होंने दिल्ली विधानसभा ने एक प्रस्ताव पास किया था, जिसे केंद्र सरकार ने अपनी स्वीकृति दी थी। इसके बाद तीनों नगर निगमों का पहली बार चुनाव 2012 में हुआ। उस समय दिल्ली और केंद्र दोनों जगहों पर कांग्रेस पार्टी की सरकार थी और नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का राज था।
मेयर-इन-काउंसिल की हो सकती है। व्यवस्था मेयर-इन-काउंसिल व्यवस्था अपनाई जा सकती है, जिसमें मेयर और उसके पार्षदों को शहर के लोग सीधे चुनेंगे। अगर ऐसा होता है तो वह राज्‍य के सीएम अरव‍िंंद केजरीवाल से ज्यादा प्रभाव वाला माना जाएगा, क्योंकि सीएम तो सिर्फ एक विधानसभा से विधायक के तौर पर चुना जाता है। वहीं, मेयर और पार्षदों का कार्यकाल बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
2012 के चुनाव में तीनों नगर निगमों में बीजेपी की शानदार जीत दर्ज की थी। बीजेपी 272 में से 138 सीटें जीतने में सफल रही थी, जबकि कांग्रेस पार्टी को 77 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। 2017 में जब दूसरी बार नगर निगम का चुनाव हुआ तो बीजेपी की एकतरफा जीत हुई और बीजेपी के सीटों की संख्या 138 से बढ़ कर 181 पर पहुंच गई थी। 2017 में पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ते हुए आम आदमी पार्टी 49 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही और कांग्रेस 31 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी।

35 हजार कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा

35 हजार कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा   

अमित शर्मा          
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को एक और बड़ा फैसला किया। भगवंत मान ने विधानसभा के अंदर राज्य में एडहॉक पर काम कर रहे ग्रुप सी और डी के 35 हजार कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा की। मान ने कहा कि अब जल्द ही विधानसभा में इसका मसौदा रखा जाएगा। मंजूरी के बाद इन कर्मचारियों को रेगुलर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सीएम मान ने साफ कर दिया कि पंजाब में आप की सरकार कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग सिस्टम बंद करेगी।
पंजाब की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब सरकार के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है। भगवंत मान ने कहा है कि अब पंजाब में न कोई कच्चा घर रहेगा और न कोई कच्चा मुलाज़िम।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि जब हम चुनाव प्रचार करते थे तो बहुत सारे कच्चे कर्मचारी मिलते थे। वह कहते थे कि वह 18 साल से कच्चे कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे हैं। हर वक्त नौकरी पर तलवार लटकती रहती है। हमसे ज्यादा रकम पर साइन करवाए जाते हैं लेकिन वेतन कम मिलता है। बाकी मार्जिन ठेकेदार या आउटसोर्सिंग वाली कंपनियां ले जाती हैं। हमने उन्हें पक्का करने का वादा किया था।
मान ने कहा कि मैंने अफसरों से मीटिंग कर ली है। चीफ सेक्रेटरी को कह दिया है कि ठेका प्रणाली से पीछा छुड़ाओ। मान ने कहा कि हैरानी की बात है कि सरकारी स्कूल टीचरों से खाली पड़े हैं और सामने वाली टंकी पर योग्य टीचर धरना दे रहे हैं। हम नई जॉब भी क्रिएट करेंगे लेकिन पहले कच्चे कर्मचारी पक्के करेंगे। चीफ सेक्रेटरी को कहा है कि अगली विधानसभा से पहले इसका मसौदा बनाकर भेजो। इसे वहां से पास करवाकर हम लागू करेंगे।

विश्व: 24 घंटे में कोरोना से 2,917 लोगों की मौंत

विश्व: 24 घंटे में कोरोना से 2,917 लोगों की मौंत   

अखिलेश पांडेय           
वाशिंगटन डीसी। कोरोना की तीसरी लहर से अभी लोगों को थोड़ी राहत मिली ही थी कि दुनिया के कई देशों में एक बार फिर संक्रमण ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पूरे विश्व में पिछले 24 घंटे के भतीर 11 लाख से अधिक नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 2,917 लोगों की कोरोना से मौंत दर्ज की गई है।
वहीं, कोरोना से ज्यादा प्रभावित देशों की बात करें तो साउथ कोरिया में अभी सबसे ज्यादा केस मिल रहे हैं। कोरिया में पिछले 24 घंटे में 3.34 लाख केस मिले हैं। यहां पिछले तीन दिन में करीब 11 लाख से ज्यादा कोरोना केस मिले हैं। उधर, चीन में एक बार फिर कोरोना से हालात बेकाबू होने लगे हैं। ऐसे में कई जगहों पर नए प्रतिबंधों का ऐलान किया गया है।
साउथ कोरिया में 20 मार्च को कोरोना के 334708 केस मिले। वहीं, 19 मार्च को 381329 केस और 18 मार्च को 407017 केस मिले। यहां पिछले तीन दिन में करीब 900 से ज्यादा लोगों की जान गई है। साउथ कोरिया में अब तक 9,582,815 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 12,757 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

लोकसभा, अखिलेश-आजम का सदस्यता से इस्तीफा

लोकसभा, अखिलेश-आजम का सदस्यता से इस्तीफा 

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ-साथ पूर्व मंत्री आजम खान ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 2 सीटें एक साथ रिक्त हो जाने से अब उपचुनाव की सरगर्मियां तेज होने की उम्मीदें लगाई जा रही है।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। राजधानी दिल्ली पहंुचकर सपा मुखिया ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला को सौप दिया है। 
उधर फिलहाल सीतापुर जेल में बंद चल रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आजम खान ने भी लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी है। उन्होंने भी अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष के पास भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की करहल विधानसभा से एमएलए निर्वाचित हुए हैं। दूसरी ओर पूर्व मंत्री आजम खान भी रामपुर विधानसभा सीट जीतकर विधायक बन गए थे। बताया जा रहा है कि लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने वाले समाजवादी पार्टी के दोनों ही नेता अब वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा तथा वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का राज्य में जनाधार बढ़ाने पर फोकस रखेंगे।

ब्रिटेन: ‘सबसे कम उम्र की नानी’ बनने का खुलासा

ब्रिटेन: ‘सबसे कम उम्र की नानी’ बनने का खुलासा   

अखिलेश पांडेय    
लंदन। ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला, जो पहले से ही पांच बच्‍चों की मां हैं। उन्‍होंने खुलासा किया है कि कैसे वह ब्रिटेन की ‘सबसे कम उम्र की नानी’ बन गई थीं ? केली हीले नाम की महिला की उम्र जब महज 30 साल थी, तब उनकी 14 साल की टीनेज बेटी स्‍काई साल्‍टर ने बेली को जन्‍म दिया, बेली की उम्र अब 3 साल हो चुकी है। उसका जन्‍म अगस्‍त 2018 में हुआ था। 
रिपोर्ट के मुताबिक, केली हेली ने बताया कि उन्‍होंने कभी भी नहीं सोचा था कि वह इतनी कम उम्र में नानी बन जाएंगी उन्‍होंने बताया कि जब उन्‍हें पता चला कि उनकी 14 साल की बेटी मां बनने वाली है तो उन्‍होंने उसे पूरा सपोर्ट किया।
केली ने कहा कि जब अचानक पता चला कि उनकी बेटी कई हफ्तों की प्रेग्नेंट है तो फिर गर्भनिरोधक और सुरक्षित सेक्‍स को लेकर चिल्‍लाने का कोई फायदा नहीं था। क्‍योंकि जो होना था, वो तो हो चुका था। केली हेली ने आगे बताया, ‘मेरे दोस्‍त काफी खुश होते हैं कि मेरा पोता है’ वहीं हेली ने ये भी बताया कि उनकी मां की उम्र 48 साल है, वह खुद भी इतनी उम्र में परनानी बनने को तैयार नहीं थीं।
केली की बेटी स्‍काई अपनी सौतेली मां और पिता के साथ वेस्‍ट लंदन के क्राफोर्ड में रहती थीं। 2018 में स्‍काई को पता चला कि वह प्रेग्‍नेंट हैं इसके बाद आइसलवर्थ के वेस्‍ट मिडिलसेक्‍स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उनका अल्‍ट्रासाउंड किया डॉक्‍टरों ने बताया कि वह 36 सप्‍ताह की प्रेग्‍नेंट हैं।
बाद में ये बात भी सामने आई है कि स्‍काई सेक्शुअली एक्टिव थीं उन्‍होंने टेस्‍ट करवाने से पहले बचाव के तौर पर। लगवाने के लिए अप्‍वाइंटमेंट लिया था लेकिन स्‍काई डॉक्‍टरों की बात सुनकर हैरान रह गई, जब डॉक्‍टरों ने बताया कि वह अब्रॉर्शन नहीं करवा सकती हैं।
क्‍योंकि प्रेग्‍नेंसी को बहुत ज्‍यादा समय बीत चुका था स्‍काई कहती हैं कि ए‍कबारगी तो वह हैरान रह गई थीं लेकिन जब उन्‍होंने अपने बेटे की हार्टबीट स्‍क्रीन पर देखी तो उनका दिल इमोशनल हो गया।
इससे पहले तीन बच्‍चों की मां गेमा स्किनर ब्रिटेन में सबसे उम्र की नानी मानी जाती रही हैं उनकी उम्र 33 साल है उनकी 17 साल की बेटी मैजी ने पिछले साल अक्‍टूबर में बच्ची को जन्‍म दिया था। वह एमरशैम (बंकिघमशायर) में रहती हैं, बातचीत करते हुए गेमा ने कहा, ‘मैं शुरुआत में खुद को नानी कहलाना पसंद नहीं करती थी। लेकिन अब मुझे ये अच्‍छा लगता है।

क्रेयॉन मोटर्स ने एनवी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया

क्रेयॉन मोटर्स ने एनवी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया   

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। क्रेयॉन मोटर्स ने हाल ही में भारत में अपना स्नो+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। अपने पहले प्रोडक्ट को लॉन्च करने के बाद कपंनी ई-मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर ध्यान दे रही है। इसी क्रम में क्रेयॉन मोटर्स ने इंडियन मार्केट में अपना अगला प्रोडक्ट क्रेयॉन एनवी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का दूसरा लो-स्पीड प्रीमियम ई-स्कूटर है। और बाजार की मौजूदा प्रीमियम बजट जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
आईये जानते हैं, इसकी कीमत और खासियतों के बारे में क्रेयॉन एनवी की कीमत क्रेयॉन मोटर्स एनवी लो-स्पीड प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर 64,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। उत्पाद उपयोगिता को बड़े बूट स्पेस, कीलेस स्टार्ट और रिवर्स असिस्ट के साथ बढ़ाया जाता है।
जिसमें सफेद, काला, नीला और सिल्वर रंग शामिल है। इसकी मोटर और कंट्रोलर पर 24 महीने की वारंटी है। उत्पाद वारंटी कंपनी की नीति के अनुसार है। व्यापक पैमाने पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एनवी ने 100 से अधिक खुदरा स्थानों पर उपलब्ध होगा।
क्रेयॉन मोटर्स कंपनी की गाजियाबाद मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अपने स्कूटरों का डिजाइन और निर्माण करती है। 
यह ट्यूबलेस टायर, डिस्क ब्रेक और 150 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस को स्पोर्ट करता है। एनवी इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप सिंगल चार्ज पर 160 किमी तक ले जा सकते हैं, ऐसा कंपनी का दावा है। एनवी ई-स्कूटर चलाने की लागत 14 पैसे प्रति किमी बताई गई है। तकनीकी सुविधाओं में जियो टैगिंग और सेंट्रल लॉकिंग शामिल हैं।
स्कूटर में एक डिजिटल स्पीडोमीटर और मोबाइल चार्जिंग भी है। लो-स्पीड में चलने वाली ये स्कूटर उन लोगों के लिए बेहद किफायती है, जो कम दूरी के लिए दोपहिया इस्तेमाल करते हैं। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।

टक्कर: 'बीएसएनएल' ने 365 दिन का प्लान पेश किया

टक्कर: 'बीएसएनएल' ने 365 दिन का प्लान पेश किया   

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। देश की सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने प्राइवेट मोबाइल सेवा देने वाली कंपनियों को टक्कर देने के लिए 365 दिन का प्लान पेश किया है। बीएसएनएल के इस प्लान को प्रीपेड यूजर्स केवल 797 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको बता दें बीएसएनएल के इस प्लान में डेटा, एसएमएस और कॉलिंग की सुविधा 365 दिन तक नहीं मिलेगी बल्कि ये नंबर 365 दिन तक एक्टिव रहेगा। आइए जानते है, बीएसएनएल के इस प्लान की सभी डिटेल्स। बीएसएनएल के प्लान में मिलेगी ये सुविधा – बीएसएनएल के इस प्लान में आपको 60 दिनों तक 2जीबी डाटा रोजाना मिलेगा।

इसके साथ ही 100 एसएमएस रोजाना और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं 2जीबी डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 80केबीपीएस हो जाएगी। वहीं बीएसएनएल के इस प्लान आपके पास इनकमिंग कॉल की सुविधा 365 दिनों तक रहेगी। इस तारीख तक रिचार्ज कराने पर मिलेगा ये फायदा – बीएसएनएल के इस प्लान को 12 जून, 2022 तक रीचार्ज कराने वाले ग्राहकों को 30 दिन की अधिक वैलिडिटी मिलेगी। इसका मतलब है कि 12 जून तक रीचार्ज कराने वाले 395 दिन तक इन प्लान का लाभ उठा पाएंगे।

युवक ने बीटेक की छात्रा पर चाकू से हमला किया

युवक ने बीटेक की छात्रा पर चाकू से हमला किया   

संदीप मिश्र       
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके के कांठ रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट के बाहर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक, युवक ने बीटेक की छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें आरोपी ने युक्ति पर कई वार किए हैं, हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां युक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा युवती का ऑपरेशन किया गया है, पुलिस ने युवती पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के चाउ की बस्ती की रहने वाली बीटेक की छात्रा आकृति सक्सैना आज अपनी फ्रेंड से मिलने एमडीए के लिए जा रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला देवराज उसका पीछा कर रहा था। तभी मौका देख उसने आकृति को बातचीत करने के बहाने रेस्टोरेंट में बुला लिया। वहां पर उसने छात्रा को प्रपोज किया। छात्रा ने उसके प्रपोजल को स्वीकार करने से इंकार कर दिया। छात्रा के प्रपोजल से इंकार सुनकर आरोपी देवराज आग बबूला हो गया। उसने छात्रा को चाकू से गोदना शुरू कर दिया। तभी छात्रा की मित्रों ने उसे जैसे तैसे करके मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तो वही इस संबंध में छात्रा के चाचा मनोज सक्सेना ने कहा कि मेरी भतीजी एमडीए में अपनी फ्रेंड से मिलने जा रही थी।

11,196 करोड़, 82 लाख, 98 हजार की मांगे पारित

11,196 करोड़, 82 लाख, 98 हजार की मांगे पारित   

दुष्यंत टीकम             
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, वाणिज्यिक कर और 20-सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री टी.एस. सिंहदेव के विभागों के लिए कुल 11,196 करोड़, 82 लाख, 98 हजार रूपए की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित की गईं। इनमें पंचायत तथा ग्रामीण विकास से संबंधित व्यय के लिए 3494 करोड़, 83 लाख, 43 हजार रुपए, पंचायती राज संस्थाओं को वित्तीय सहायता के लिए 3472 करोड, 98 लाख, 91 हजार रुपए, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 2823 करोड़ 18 लाख 85 हजार रुपए, चिकित्सा शिक्षा विभाग से संबंधित व्यय के लिए 1108 करोड़ 93 लाख 51 हजार रुपए, वाणिज्यिक कर विभाग से संबंधित व्यय के लिए 293 करोड़ तीन लाख तीन हजार रुपए तथा 20-सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग से संबंधित व्यय के लिए तीन करोड़ 85 लाख 25 हजार रुपए की अनुदान मांगें शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि घोषणा पत्र की कई बातों को पिछले तीन वर्षों में लागू किया गया है। जो रह गया है उन्हें आने वाले समय में लागू करेंगे। इन्हें पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत बीपीएल राशन कॉर्डधारी परिवारों को सालाना पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की पात्रता प्रदान कर इसके दायरे में आने वाले परिवारों की संख्या बढ़ाई गई है। आयुष्मान योजना के तहत एसईसीसी (SECC) में शामिल प्रदेश के 39 लाख परिवार ही पांच लाख रूपए तक के इलाज के लिए पात्र थे। राशन कॉर्ड के आधार पर पात्रता तय करने से अब प्रदेश के 57-58 लाख परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है। 
स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 14 चिन्हांकित बीमारियों के उपचार के लिए 20 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसमें कुछ और बीमारियों को भी शामिल किया जा रहा है।

अनुदान मांगों पर चर्चा का उत्तर देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है। कोरोना काल को छोड़कर वित्तीय वर्ष 2021-22 में ओपीडी इलाज के लिए प्रदेश भर में दो करोड़ 22 लाख पंजीयन हुए हैं। वहीं आईपीडी में औसतन प्रति माह 3580 पंजीयन हुए हैं। कोरोना के इलाज के लिए अस्पतालों में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन सुविधा वाले 100-100 बिस्तरों के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों का इंतजाम किया गया था। मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए प्रदेश में तेजी से ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना की गई। आज प्रदेश में 107 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र हैं। कोविड-19 के प्रबंधन में 16 हजार मेडिकल स्टॉफ ने लगातार अपनी सेवाएं दी हैं। कोरोना की रोकथाम के लिए दवा खरीदी हेतु राज्य शासन द्वारा अपनाई गई नीति से 170 करोड़ रु की बचत हुई है।सदन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मानव संसाधन को मजबूत करने 541 चिकित्सा अधिकारियों और 273 विशेषज्ञ चिकित्सों की भर्ती की गई है। इसके साथ ही एमबीबीएस डिग्रीधारी 1070 और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्रीधारी 247 अनुबंधित डॉक्टर भी सरकारी अस्पतालों में पदस्थ किए गए हैं। किडनी रोगों की अधिकता वाले देवभोग क्षेत्र के सामुदायिक अस्पताल और गरियाबंद जिला चिकित्सालय में डायलिसिस की सुविधा आगामी अप्रैल माह में शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुंगेली में सीटी स्कैन मशीन के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जांजगीर-चांपा जिले के सारागांव में दस बिस्तरों के अस्पताल के 30 बिस्तर वाले अस्पताल के रूप में उन्नयन के लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान किया जाएगा।

टीएस सिंहदेव ने अनुदान मांगों की चर्चा के जवाब में कहा कि लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने जरूरत के मुताबिक मनरेगा कार्य शुरू करने के निर्देश सभी जिलों को दिए गए हैं। सामग्री मद में भुगतान के लिए 290 करोड़ और प्रशासनिक व्यय के लिए 114 करोड़ रूपए की राशि आज ही भारत सरकार से प्राप्त हुई है। इससे इन मदों में लंबित राशि का भुगतान शीघ्र कर लिया जाएगा। प्रदेश में अनेक जरूरतमंद श्रमिकों को 100 दिनों से अधिक का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस अतिरिक्त रोजगार के भुगतान के लिए राज्य शासन द्वारा 87 करोड़ रूपए की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 42 हजार 992 विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चार हजार से अधिक गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण तथा लिक्विड वेस्ट प्रबंधन कार्य के लिए 2677 गांवों को कार्ययोजना में शामिल किया गया है।

रांची: स्टेट बैंक के मेन ब्रांच में लगीं आग, काबू पाया

रांची: स्टेट बैंक के मेन ब्रांच में लगीं आग, काबू पाया   

इकबाल अंसारी         
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक के मेन ब्रांच में मंगलवार सुबह आग लग गई। आनन-फानन में मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गई। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कचहरी रोड स्थित बैंक के पांचवे तल्ले पर आग लगी है।
वहीं, मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन सुबह साढ़े 6 बजे तक इमारत से धुआं निकलता रहा। आग की घटना से बैंक को कितना नुकसान हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

हादसा: दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हुए बचावकर्मी

हादसा: दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हुए बचावकर्मी  

अखिलेश पांडेय              
बीजिंग। चीन के सिविल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने हादसे की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी ने कहा है, कि बचावकर्मी दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। फ्लाइट ट्रेकिंग वेबसाइट्स के अनुसार विमान करीब एक घंटा हवा में दिखा था। फ्लाइट वूजो प्रांत के टेंग जिले में गिरा है। एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि वुझो के ऊपर उड़ते समय विमान का संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया था।
मीडिया की खबरों में एक राहत अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि हादसे के दौरान विमान टुकड़े-टुकड़े हो गया। विमान में लगी आग से हादसे की जगह पर मौजूद बांस और पेड़ों में आग लग गई।
हादसे के बाद चाईना ईस्टर्न एयरलाइंस की वेबसाइट ब्लैक एंड व्हाइट हो गई। एयरलाइंस कंपनियां अमूमन हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ऐसा करती हैं।
पिछले एक दशक के दौरान पूरी दुनिया में चीन की एयरलाइंस इंडस्ट्री का सुरक्षा रिकार्ड काफी अच्छा रहा है। एविएशन सेफ्टी नेटवर्क के अनुसार चीन का एक विमान 2010 में हादसे का शिकार हुआ था। उस समय एक एंबरेयर ई-190 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार 96 लोगों में से 44 मारे गए थे।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...