मंगलवार, 1 मार्च 2022

नए दोपहिया मॉडल 'हीरो एडी' का अनावरण किया

नए दोपहिया मॉडल 'हीरो एडी' का अनावरण किया    

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। हीरो इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को घरेलू बाजार के लिए एक नए दोपहिया मॉडल हीरो एडी का अनावरण किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल करना आसान है और यह कम दूरी की यात्रा के लिए आदर्श है। हीरो एडी फाइंड माई बाइक, बड़े बूट स्पेस और रिवर्स मोड जैसी सुविधाओं से लैस है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की पेशकश दो रंगों – पीला और हल्का नीला, में की गई है और इसके लिए किसी लाइसेंस या पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी।

हीरो इलेक्ट्रिक इस गाड़ी को अगली तिमाही में पेश करने की योजना बना रही है। हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने कहा कि, हम हीरो में अपने आगामी उत्पाद हीरो एडी की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। कंपनी को विश्वास है कि हीरो एडी एक आदर्श वैकल्पिक गतिशीलता विकल्प बनेगी।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की    

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों ने प्रतिदिन की तरह मार्च महीने के पहले दिन, (मंगलवार) यानी 01 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट कर दी हैं। आज भी कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के बाद भी राष्ट्रीय स्तर पर वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं। 
पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है। पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होता है, ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं।

मुंबई: 2023 में रिलीज होगी फिल्म 'आदिपुरुष'

मुंबई: 2023 में रिलीज होगी फिल्म 'आदिपुरुष'   

कविता गर्ग   
मुंबई। अपकमिंग स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर कुछ बड़े अनाउंसमेंट कर दिए गए है। मेकर्स ने बड़े अनाउंसमेंट करते हुए फिल्म की रिलीज डेट बता दी गई है। ओम राउट द्वारा निर्देशित ये फिल्म इस साल नहीं, बल्कि अगले साल (2023) में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कीर्ति सेनन और सन्नी सिंह नजर आने वाले हैं।
बता दें कि यह फिल्म 12 जनवरी 2023 में रिलीज होगी। प्रभास ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि आदिपुरुष वर्ल्डवाइड रिलीज 12 जनवरी। इस फिल्म को 3डी में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले एक खबर आई थी की भूषण कुमार और उनकी टीम प्रभास और ओम राउत से बात करके फिल्म की डेट फाइनल कर रहे हैं और सब सोचने के बाद ये फाइनल किया जा रहा है कि फिल्म को संक्रांति के मौके पर रिलीज किया जाए।

अपील, ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाए: अखिलेश

अपील, ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ाए: अखिलेश  

संदीप मिश्र       

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी व गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वो ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को बढ़ा दें। जिससे किसी तरह की कोई गड़बड़ी न होने पाए। रमाबाई अंबेडकर मैदान में बने मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रूम परिसर में सोमवार को उस वक्त हंगामा मच गया। जब मध्य विधानसभा सीट के रिटर्निंग अफसर गोविंद मौर्या की सरकारी गाड़ी में हथौड़ी, छेनी, ताले, प्लायर निकल आए। इस पर समाजवादी पार्टी व अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।

घटना की सूचना पर मध्य सीट से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा भी पहुंच गए। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। संबंधित अधिकारी को चेतावनी देने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह भी बताया कि प्रत्याशियों को स्ट्रांग रूम परिसर का निरीक्षण करा दिया गया है। सभी अंदर की पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं।इस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि लखनऊ में सभी के लिए प्रतिबंधित ईवीएम स्ट्रांग रूम में एक सरकारी अधिकारी के घुसने का प्रयास बेहद गंभीर मामला है। समाजवादी पार्टी-गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो सभी जगह ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दें। जब तक गिनवाई नहीं-तब तक ढिलाई नहीं होनी चाहिए सभी पदाधिकारी बड़ी मुस्तैदी के साथ निगरानी करें।

स्पुतनिक के यूट्यूब चैनलों को अवरुद्ध किया: गूगल

स्पुतनिक के यूट्यूब चैनलों को अवरुद्ध किया: गूगल     

सुनील श्रीवास्तव       

नई दिल्ली/मास्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच गूगल ने बड़ी कार्रवाई की है। गूगल ने मंगलवार को घोषणा की, कि उसने रूसी राज्य मीडिया आउटलेट आरटी और स्पुतनिक के यूट्यूब चैनलों को अवरुद्ध कर दिया है। गूगल ने ट्वीट कर लिखा कि “यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण, हम आरटी और स्पुतनिक से जुड़े यूट्यूब चैनलों को पूरे यूरोप में तुरंत प्रभावी रूप से अवरुद्ध कर रहे हैं। हमारे सिस्टम को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा।

यूरोप गूगल ने लिखा कि हमारी टीमें तेजी से कार्रवाई करने के लिए चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी कर रही है। इसके अलावा, मेटा (पूर्व में फेसबुक) ने पूरे यूरोपीय संघ में आरटी और स्पुतनिक पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। आईआरटी और स्पुतनिक पेज अब यूरोपीय संघ में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दिखाई नहीं देते हैं। मेटा में वैश्विक मामलों के अध्यक्ष निक क्लेग ने ट्विटर पर कहा, “हमें रूसी राज्य नियंत्रित मीडिया के संबंध में और कदम उठाने के लिए कई सरकारों और यूरोपीय संघ से अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

“मौजूदा स्थिति की असाधारण प्रकृति को देखते हुए, हम इस समय पूरे यूरोपीय संघ में आरटी और स्पुतनिक तक पहुंच प्रतिबंधित कर देंगे,” उन्होंने सोमवार देर रात पोस्ट किया। सोशल नेटवर्क ने रूसी राज्य मीडिया को भी मंच पर विज्ञापन देने से रोक दिया है। इससे पहले, कंपनी ने यूक्रेन में कई रूसी राज्य-नियंत्रित खातों तक पहुंच को अवरुद्ध कर दिया था। सोशल नेटवर्क ने कहा कि वह अपने देशों में इन खातों तक पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए अन्य सरकारों के अनुरोधों की भी समीक्षा कर रहा है।

852 सीट में से 743 पर मतगणना पूरी, जीत हासिल

852 सीट में से 743 पर मतगणना पूरी, जीत हासिल   

भुवनेश्वर। ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने जिला परिषद की उन 829 सीट में से 743 सीट पर जीत हासिल कर ली है। जिनके परिणाम की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अभी तक घोषित परिणाम के अनुसार, बीजद ने जिला परिषद की 87.20 प्रतिशत सीट पर कब्जा कर लिया है। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि एसईसी ने जिला परिषद की कुल 852 सीट में से 743 पर मतगणना पूरी कर ली है।जबकि शेष सीट पर मतगणना जारी है और दिन में सभी परिणामों की घोषणा कर दिए जाने की संभावना है। बीजद ने 743 सीट जीती हैं, वहीं उसकी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल 42 सीट हासिल करने में सफल रही, जबकि कांग्रेस मात्र 37 सीट जीत पाई। निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीट पर जीत हासिल की जबकि अन्य को चार सीट मिलीं।

अभी तक के घोषित परिणाम के अनुसार, बीजद ने इससे पहले 2017 में हुए पंचायत चुनाव में अपने प्रदर्शन की तुलना में 267 अधिक सीट जीती हैं, जबकि भाजपा ने पिछले चुनाव के मुकाबले 2022 में 255 सीट गंवाई। भगवा दल ने 2017 में 297 सीट जीती थीं और इस बार पार्टी अबतक मात्र 42 सीट ही जीत पाई। कांग्रेस ने 2017 में जिला परिषद की 60 सीट अपने नाम की थीं, लेकिन इस बार वह फिलहाल केवल 37 सीट तक सिमट कर रह गई। निर्दलीय उम्मीदवारों और अन्य ने 2017 में 17 सीट जीतीं थीं, लेकिन इस बार वे सात सीट पर ही जीत हासिल कर पाए। इस शानदार जीत के साथ राज्य में सत्तारूढ़ दल ओडिशा के सभी 30 जिलों में परिषद बनाने के लिए तैयार है। पिछली बार भाजपा ने आठ जिलों में परिषद बनाई थी। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा 10 जिलों में कोई जिला परिषद सीट नहीं जीत पाई, तो कांग्रेस 18 जिलों में खाता नहीं खोल पाई।

भाजपा भद्रक, देवगढ़, जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज, नबरंगपुर और रायगढ़ जिलों में जिला परिषद की कोई भी सीट नहीं जीत सकी। कांग्रेस अंगुल, बरगढ़, भद्रक, बौद्ध, कटक, देवगढ़, ढेंकनाल, गंजम, जाजपुर, झारसुगुड़ा, केंद्रपाड़ा, क्योंझर, खुर्दा, मयूरभंज, नयागढ़, पुरी, संबलपुर और सुंदरगढ़ में कोई सीट नहीं जीत पाई।ओडिशा में पंचायत चुनाव के लिए पांच चरणों में 16 फरवरी, 18 फरवरी, 20 फरवरी, 22 फरवरी और 24 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना 26 फरवरी, 27 फरवरी और 28 फरवरी को की गई। आयोग के अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर फिर से मतगणना होने के कारण वहां वोट की गिनती अभी जारी है।

सरकार के 4 साल पूरे, 8 को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री

सरकार के 4 साल पूरे, 8 को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री    

इकबाल अंसारी     

अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), इंडिजीनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आठ मार्च को त्रिपुरा आएंगे। अमित शाह पश्चिम त्रिपुरा जिले के जरुलबचाई इलाके में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर की आधारशिला भी रखेंगे।

एनएफएसयू को वर्तमान में अगरतला के मध्य में स्थित बुद्ध मंदिर के निकट बेसिक ट्रेनिंग कॉलेज के पुराने भवन से संचालित किया जा रहा है। शाह भाजपा-आईपीएफटी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर एक रैली में भी शामिल होंगे। सरकार के चार साल नौ मार्च को पूरे होंगे, लेकिन कार्यक्रम एक दिन पहले आयोजित किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राज्य सरकार की दो कल्याणकारी योजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। शाह आठ मार्च की सुबह त्रिपुरा पहुंचेंगे और शाम को पूर्वोत्तर राज्य से रवाना होंगे।

भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी ने बताया कि मुख्यमंत्री बिप्लब देब विवेकानंद मैदान में होने वाली रैली की योजना बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा, शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ माणिक साहा के साथ प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पहले ही बैठक कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के सचिव प्रशांत कुमार गोयल ने मंगलवार को बताया कि, केंद्रीय गृह मंत्री पश्चिम त्रिपुरा जिले में डुकली ब्लॉक के जरुलबचाई इलाके में एनएफएसयू की आधारशिला रखेंगे। राज्य सरकार ने उनसे त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पर्यटन से संबंधित परियोजना ‘प्रसाद’ कार्यक्रम का लोकार्पण करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि शाह के दौरे संबंधी विस्तृत कार्यक्रम अभी तय किया जाना है। अंतरराष्ट्रीय महत्व के संस्थान माने जाने वाले एनएफएसयू के ढांचागत विकास के लिए केंद्र पहले ही 100 करोड़ रुपये मंजूर कर चुका है। राज्य सरकार ने जरुलबचाई क्षेत्र में एनएफएसयू परिसर बनाने के लिए 50 एकड़ जमीन आवंटित की है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...