रविवार, 27 फ़रवरी 2022

3 महीने बाद फिर आएगी 'कोरोना' की चौथी लहर

3 महीने बाद फिर आएगी 'कोरोना' की चौथी लहर     

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के मामले अब बेहद कम होने लगे है। इसे देखते हुए सभी राज्यों को पूरी तरह अनलॉक भी कर दिया गया है। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि क्या सच में कोरोना पूरी तरह से ख़त्म हो गया है या कोरोना एक बार फिर चौथी लहार के रूप में आ सकता है। दरअसल, वैज्ञानिकों की एक शोध रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना की चौथी लहर तीन महीने बाद फिर आएगी। बता दें आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने यह दावा किया है कि भारत में कोरोना की चौथी लहर 22 जून के आसपास आ आएगी और यह 24 अक्टूबर तक चलेगी।

आपको बता दें इससे पहले आईआईटी के शोधकर्ताओं ने कोरोना की लहर से जुड़ीं जो भी भविष्यवाणियां की थीं वे लगभग सही निकल चुकी हैं। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बताया है कि इस बार चौथी लहर 4 महीने तक चलेगी। ओमिक्रॉन के बाद चौथी लहर कितनी खतरनाक होगी यह नए वैरियंट और कितने लोगों को वैक्सीन और बूस्टर डोज लग चुकी हैं, इन पर निर्भर करेगा। कोरोना के केसेज कम होने के साथ तीसरी लहर हल्की पड़ती जा रही है। अब आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने अगली लहर के समय का कैलकुलेशन लगाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कोविड की चौथी लहर 22 जून के आसपास आएगी और यह 24 अक्टूबर तक चलेगी। 

प्रयागराज: 5वें चरण में 12 सीटों पर वोटिंग, विस्फोट

प्रयागराज: 5वें चरण में 12 सीटों पर वोटिंग, विस्फोट   

बृजेश केसरवानी      
प्रयागराज। यूपी चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज के करेली में 12 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसी बीच बम धमाके में एक की मौत हो गई, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। दरअसल, पोलिंग बूथ से 10 मीटर की दूरी पर बम विस्‍फोट होने से हड़कंप मच गया है। इसमें दो लोग घायल हए हैं। इसमें एक व्‍यक्ति की मौत हुई तो एक घायल हुआ है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी समेत काफी फोर्स मौके पर पहुंच गया है। यह पूरा मामला प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र का है।
गौसिया स्कूल के पास एक युवक साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान उसके झोले में रखा बम तेज आवाज के साथ फट गया। इससे युवक के चिथड़े उड़ गए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मतदान केंद्र है, जहां पर बड़ी संख्या में लोग वोट देने के लिए जुटे थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

केंद्रीय मंत्री व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

केंद्रीय मंत्री व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज     

कविता गर्ग        

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के माता-पिता की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके विधायक बेटे नितेश राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नारायण राणे ने अपने आरोपों को दोहराया था कि सालियान के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की गई थी। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने इस मामले में बयान देते हुए कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार, दिशा के साथ दुष्कर्म नहीं किया गया था और वह गर्भवती भी नहीं थी। चाकणकर ने कहा कि दिशा सलियन के माता-पिता को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, विधायक नितेश राणे और इस संबंध में दिशा की मौत के बारे में झूठी और मानहानिकारक जानकारी देने के लिए सभी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

चाकणकर ने ट्विटर के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि सालियान की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर बनाए गए लाखों फर्जी खातों को बंद किया जाना चाहिए और उसके बारे में गलत जानकारी को तुरंत हटाया जाना चाहिए। रूपाली चाकणकर ने एक और मांग करते हुए कहा कि दिशा के माता-पिता को सुरक्षा प्रदान की जाए क्योंकि उनकी जान को खतरा है। 28 वर्षीय दिशा सालियान ने आठ जून, 2020 को उपनगरीय मलाड में एक ऊंची इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, इससे छह दिन पहले 34 वर्षीय सुशांत राजपूत उपनगरीय बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

'डिजिटल सदस्यता' अभियान में तेजी लाने के निर्देश

'डिजिटल सदस्यता' अभियान में तेजी लाने के निर्देश   

दुष्यंत टीकम     

रायपुर। कांग्रेस का डिजिटल सदस्यता अभियान की गति तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, सह प्रभारी चंदन यादव की अगुवाई में कांग्रेस 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। बता दें कि अब तक 7 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। कांग्रेस का फोकस अब डिजिटल सदस्यता अभियान पर है। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को डिजिटल सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर में भी आज डिजिटल तरीके से सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए। अभियान को आगे बढ़ाने वॉलेंटियर्स की नियुक्ति भी की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव चंदन यादव, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील शुक्ला समेत रायपुर ज़िले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यूक्रेन का दावा, 4,300 रूसी सैनिक मारे गए

यूक्रेन का दावा, 4,300 रूसी सैनिक मारे गए     

सुनील श्रीवास्तव              
कीव/मास्को। यूक्रेन पर लगातार चौथे दिन भी रूस का हमला जारी है। इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि अब तक लड़ाई में लगभग 4,300 रूसी सैनिक मारे गए हैं। साथ ही लगभग 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलीकॉप्टर को तबाह कर दिया गया है। इसके पहले रूस ने बेलारूस में यूक्रेन को बातचीत करने का ऑफर दिया। इस ऑफर को यूक्रेन ने ठुकरा दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- हम रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बेलारूस में नहीं।
रूस की सेना तेजी से यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर रही है। यह हमले का चौथा दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी इस बात को लेकर चिंता जताई है कि जल्द ही रूस राजधानी कीव पर कब्जा कर सकता है। राष्ट्रपति जेलेंस्की को अमेरिका ने यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया और कहा कि वह रूस के खिलाफ डटे रहेंगे। अमेरिकी एजेंसी ने सैटलाइट तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया है कि यूक्रेन में काफी हद तक रूस ने कब्जा कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र ने पुष्टि की है कि रूस के हमले में यूक्रेन में करीब 240 आम नागरिक मारे गए हैं। वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत ऑपरेशन गंगा चला रहा है।

7 साल के उच्चस्तर पर पहुंचीं कच्चे तेल की कीमतें

7 साल के उच्चस्तर पर पहुंचीं कच्चे तेल की कीमतें    

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। भारत का कच्चे तेल का आयात बिल चालू वित्त वर्ष 2021-22 में 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है। यह पिछले वित्त वर्ष में कच्चे तेल के आयात पर हुए खर्च का लगभग दोगुना होगा। इसकी वजह है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें सात साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 10 माह (अप्रैल-जनवरी) में भारत ने कच्चे तेल के आयात पर 94.3 अरब डॉलर खर्च किए हैं।

अकेले जनवरी में कच्चे तेल के आयात पर 11.6 अरब डॉलर खर्च हुए हैं। पिछले साल जनवरी में भारत ने कच्चे तेल के आयात पर 7.7 अरब डॉलर खर्च किए थे। फरवरी में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गईं। ऐसे में अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक भारत का तेल आयात बिल दोगुना होकर 110 से 115 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। भारत अपने कच्चे तेल की 85 प्रतिशत जरूरत को आयात से पूरा करता हूं। आयातित कच्चे तेल को तेल रिफाइनरियों में वाहनों और अन्य प्रयोगकर्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल जैसे मूल्यवर्धित उत्पादों में बदला जाता है। भारत के पास अतिरिक्त शोधन क्षमता है और यह कुछ पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करता है लेकिन रसोई गैस यानी एलपीजी का उत्पादन यहां कम है, जिसे सऊदी अरब जैसे देशों से आयात किया जाता है। वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 10 माह अप्रैल-जनवरी में पेट्रोलियम उत्पादों का आयात 3.36 करोड़ टन या 19.9 अरब डॉलर रहा है। दूसरी ओर 33.4 अरब डॉलर के 5.11 करोड़ टन पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात किया गया।

भारत ने पिछले 2020-21 के वित्त वर्ष में 19.65 करोड़ टन कच्चे तेल के आयात पर 62.2 अरब डॉलर खर्च किए थे। उस समय कोविड-19 महामारी की वजह से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें नीचे आई थीं। चालू वित्त वर्ष में भारत पहले ही 17.59 करोड़ टन कच्चे तेल का आयात कर चुका है। महामारी से पहले वित्त वर्ष 2019-20 दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऊर्जा आयातक और उपभोक्ता देश भारत ने 22.7 करोड़ टन कच्चे तेल के आयात पर 101.4 अरब डॉलर खर्च किए थे।

मकसद का ‘पूर्ण अभाव’ आरोपी के पक्ष में जाता हैं

मकसद का ‘पूर्ण अभाव’ आरोपी के पक्ष में जाता हैं     

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 1997 के एक हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले एक व्यक्ति को बरी करते हुए कहा है कि मकसद का ‘पूर्ण अभाव’ होना निश्चित रूप से आरोपी के पक्ष में जाता है। न्यायमूर्ति यू यू ललित, न्यायमूर्ति एस आर भट और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने साथ ही यह टिप्पणी भी की कि इसका अर्थ यह नहीं है कि मकसद के अभाव में अभियोजन के मामले को खारिज कर दिया जाना चाहिए।

पीठ ने 2014 में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा सुनाए गए आदेश को खारिज कर दिया। मामले में दोषी ठहराने और उम्रकैद की सजा सुनाने के निचली अदालत के आदेश को आरोपी ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, लेकिन उसकी याचिका को खारिज कर दिया गया था। उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई थी। पीठ ने 25 फरवरी के अपने आदेश में कहा कि ‘ऐसा नहीं है कि केवल (आरोपी का) मकसद एक अहम कड़ी होता है, जिसे अभियोजन को साबित करना होता है।

उसके अभाव में अभियोजन का मामला खारिज नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसके साथ ही मकसद का पूर्ण अभाव मामले को नया रूप देता है और इसकी अनुपस्थिति निश्चित ही आरोपी के पक्ष में जाती है।’ अभियोजन के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा 13 जनवरी, 1997 के बाद से लापता है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद, 17 जनवरी, 1997 को एक तालाब से व्यक्ति के बेटे का शव मिला था और मामले को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302(हत्या) के रूप में बदल दिया गया था। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि याचिकाकर्ता नंदू सिंह को मामले में गिरफ्तार किया गया था और ऐसा बताया गया है कि उसके बयान के आधार पर कई साक्ष्य सामने आए। याचिकाकर्ता के वकील ने शीर्ष अदालत से कहा था कि यह मामला परिस्थितिजन्य सबूतों पर आधारित है, और अभियोजन ने हत्या के पीछे नंदू सिंह का कोई मकसद नहीं बताया है।

32 विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए बस की व्यवस्था

32 विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए बस की व्यवस्था 

इकबाल अंसारी       

अहमदाबाद। यूक्रेन से एक विशेष विमान के जरिये रविवार को दिल्ली पहुंचे। गुजरात के 32 विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने एक बस की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी। भारत ने रूसी सेना के अभियान के बीच यूक्रेन में फंसे हुए अपने नागरिकों को निकालने की शुरुआत शनिवार को की थी। एयर इंडिया की पहली उड़ान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 219 लोगों को लेकर उसी दिन शाम को मुंबई पहुंची थी।

अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया की दूसरी उड़ान 250 लोगों को लेकर रविवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, यूक्रेन में फंसे गुजरात के 32 विद्यार्थी निकासी उड़ान से रविवार को सुरक्षित नई दिल्ली पहुंच गए हैं और उन्हें राज्य वापस लाया जा रहा है। कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि, इन विद्यार्थियों को नई दिल्ली में गुजरात की आवासीय आयुक्त आरती कंवर के मार्गदर्शन में गुजरात भवन ले जाया गया। वहां से उन्हें सड़क परिवहन विभाग की वॉल्वो बस के जरिये गुजरात लाया जा रहा है।

बयान के मुताबिक, राज्य सरकार ने इससे पहले शनिवार को यूक्रेन से मुंबई पहुंचे गुजरात के 44 विद्यार्थियों को लाने के लिए दो बसों की व्यवस्था की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि रविवार दोपहर को एक और विशेष विमान नई दिल्ली पहुंचा है, जिसमें भी गुजरात के कुछ छात्र मौजूद हैं।

‘राष्ट्र एक संपूर्ण दृष्टिकोण’ पर सत्र की अगुआई करेंगे

‘राष्ट्र एक संपूर्ण दृष्टिकोण’ पर सत्र की अगुआई करेंगे   

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सोमवार को होने वाले बजट-पश्चात वेबिनार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। डीपीआईआईटी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस वेबिनार का मकसद आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के लिए तालमेल स्थापित करना है। बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री सभी भागीदारों को गति शक्ति के दृष्टिकोण और बजट के साथ इसके अभिसरण पर संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद भागीदार पांच सत्रों में भाग लेंगे। जिनमें देश के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। डीपीआईआईटी के सचिव अनुराग जैन ‘राष्ट्र एक संपूर्ण दृष्टिकोण’ पर सत्र की अगुआई करेंगे।

बयान में कहा गया है कि यह सत्र गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल पर केंद्रित होगा। इसमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव गिरिधर अरमाने, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री राजेश अग्रवाल और नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत भी भाग लेंगे। पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान एक एकीकृत योजना है, जो लोगों, वस्तुओं और सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ‘अंतर’ को पाटने का काम करेगी।

बेलारूस में रूस के साथ बात नहीं करेंगे जेलेंस्की

बेलारूस में रूस के साथ बात नहीं करेंगे जेलेंस्की     
सुनील श्रीवास्तव    
कीव/मास्को। रूस-यूक्रेन युद्ध रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के चौथे दिन, रूसी और यूक्रेन दोनों वार्ता के लिए तैयार हैं। लेकिन, वे अभी भी एक ही पृष्ठ पर नहीं हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह बेलारूस में रूस के साथ बात नहीं करेंगे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को बेलारूस में क्रेमलिन की वार्ता की पेशकश को खारिज कर दिया, यह कहते हुए कि देश रूसी आक्रमण के लिए एक मंच था, एजेंसियों ने रिपोर्ट किया। हालाँकि, ज़ेलेंस्की ने अन्य स्थानों पर बातचीत के दरवाजे खुले छोड़ दिए। रूस ने बेलारूस के गोमेल शहर में यूक्रेन के अधिकारियों के साथ बातचीत करने की पेशकश की थी।
इस बीच, बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कीव से रूस के साथ बैठकर बातचीत करने का आह्वान किया ताकि यूक्रेन अपना राज्य का दर्जा न खोए, रूस की एजेंसी ने बताया। एक वीडियो संदेश में, ज़ेलेंस्की ने वैकल्पिक स्थानों के रूप में वारसॉ, ब्रातिस्लावा, इस्तांबुल, बुडापेस्ट या बाकू का नाम दिया।
विकास तब आता है जब रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किवम में प्रवेश किया, जिससे यूक्रेन और रूसी सैनिकों के बीच सड़क पर लड़ाई हुई। ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना लोगों को चोट पहुँचाने के लिए जानबूझकर रिहायशी इलाकों पर हमला कर रही है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा युद्ध के आह्वान के लिए रूस द्वारा मना किए जाने के तुरंत बाद, लेकिन एक विशेष सैन्य अभियान, रूस यूक्रेन को महसूस कर रहा है कि रूस बात करने के लिए तैयार है। क्रेमलिन ने पहले कहा था कि पुतिन बेलारूस में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने के लिए तैयार हैं, जिसने यूक्रेनी संकट पर शांति वार्ता के दौर की मेजबानी की थी।
यूक्रेन के अब तक इनकार का उपयोग रूस द्वारा यूक्रेन पर अपने अभियान को मजबूत करने के लिए किया गया है, क्रेमलिन ने कीव पर रूस की जैतून शाखा को ठुकराकर संघर्ष को लंबा करने का आरोप लगाया है।
पूर्वी यूरोप के भूमि से घिरे देश ने यूक्रेन और रूस के बीच पिछली बातचीत की। लेकिन बेलारूस पर यूक्रेन पर रूस के हमले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है और रूस का पक्ष लेने के लिए बेलारूस पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

अपने रिलेशनश‍िप को लेकर चर्चा में रहती हैं यूलिया

अपने रिलेशनश‍िप को लेकर चर्चा में रहती हैं यूलिया    

सुनील श्रीवास्तव    

कीव/मास्को। सलमान खान की गर्लफ्रेंड यूल‍िया वंतूर एक्टर संग अपने रिलेशनश‍िप को लेकर चर्चा में रहती हैं। यूल‍िया यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमान‍िया की हैं। यूल‍िया और सलमान लंबे अरसे से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि, दोनों में से एक ने भी इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन पार्टीज और डिनर पर दोनों साथ ही स्पॉट होते हैं। सलमान की ही तरह यूलिया भी सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती हैं। फिर भी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर कई बार अपनी राय लेटेस्ट मुद्दों पर रखती नजर आई हैं।

इस समय रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में यूलिया ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक रूसी व्यक्ति बोर्ड पकड़े खड़ा नजर आ रहा है।  इस बोर्ड पर लिखा है, "मैं रूसी व्यक्ति हूं और मैं इसके लिए आपसे माफी मांगता हूं। फोटो में यही शख्स एक दूसरी महिला को गले लगाता भी नजर आ रहा है।
यूलिया ने लिखा, "एक खराब इंसान और पुत‍िन जैसे तानाशाह, युद्ध अपराधी रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। रूसी लोगों को दोष ना दें।
जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन का हाल पहले से खराब होता नजर आ रहा है। हालांकि, नीदरलैंड यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। नीदरलैंड ने युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन को अपने हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एयर डिफेंस रॉकेट्स देने का ऐलान किया है। नीदरलैंड सरकार की ओर से शनिवार को देश की संसद में इस बात की जानकारी दी गई है।
रूस यूक्रेन जंग में क्लेम और काउंटर क्लेम किए जा रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि तीन दिनों के युद्ध में उनके 137 हीरोज ने जान गंवाई है। यूक्रेन की सेना का दावा है कि उन्होंने 1000 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उन्होंने यूक्रेन के 200 से अध‍िक सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...