शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे: फोर्स

उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही 65% अंकों के साथ आईटीआई पास होने का सर्टिफिकेट भी जरूरी है। उम्मीदवारों की उम्र 14 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मेरिट लिस्ट 10वीं/12वीं/आईटीआई और प्रैक्टिकल परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

झूठे दावों में ही व्यस्त रहते हैं सीएम योगी: प्रियंका

झूठे दावों में ही व्यस्त रहते हैं सीएम योगी: प्रियंका    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव की पीड़ित युवती का शव मिलने की बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य मे महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी सिर्फ झूठे दावों में ही व्यस्त रहते हैं। प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को यहां एक बयान में कहा, ''उन्नाव में जो घटा वो उत्तरप्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा। किसी ने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, ''योगी आदित्यनाथ जी आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती, अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-126, (वर्ष-05)
2. रविवार, फरवरी 13, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:01, सूर्यास्त: 06:09।
5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम-22+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022

773 अंक लुढ़का सूचकांक सेंसेक्स, गिरावट दर्ज

773 अंक लुढ़का सूचकांक सेंसेक्स, गिरावट दर्ज    

कविता गर्ग       

मुंबई। वैश्विक बाजारों में जारी बिकवाली के दबाव में आए घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को आईटी एवं वित्तीय शेयरों में बेहद खास गिरावट देखी गई। जिससे मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 773 अंक लुढ़क गया। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़ों के अनुमान से कहीं ज्यादा रहने से विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। इससे बीएसई और एनएसई में कारोबारी धारणा कमजोर हुई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस के अंत में 773.11 अंक यानी 1.31 प्रतिशत गिरकर 58,152.92 अंक पर आ गया। इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 231.10 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,374.75 अंक पर खिसक आया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टेक महिंद्रा को करीब तीन प्रतिशत का सबसे अधिक नुकसान हुआ। इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी घाटे के साथ बंद हुए। मुनाफे में रहने वाले शेयरों में मुख्य रूप से इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा स्टील शामिल रहे। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, सोल और शंघाई के शेयर बाजार भी नुकसान में रहे। 

यूरोपीय बाजारों में भी दोपहर सत्र में बिकवाली का भारी दबाव देखा गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़कर 91.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पूंजी बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी रखा है। शेयर बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, एफआईआई ने बृहस्पतिवार को 1,732.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की।

तुलसी की चाय का सेवन करना फायदेमंद, जानिए

तुलसी की चाय का सेवन करना फायदेमंद, जानिए    

सरस्वती उपाध्याय        

सभी लोग चाय और कॉफी से ही अपनी दिन की शुरुआत करते हैं। चाय और कॉफी के बिना मानों उनकी जिंदगी अधूरी-सी है। खासकर चाय में तो कई तरह के फ्लेवर मौजूद हैं। किसी को ग्रीन टी पसंद है तो कोई कडक़ चाय या नींबू की चाय का जायका लेना पसंद करता है। वहीं तुलसी की चाय पीने वालों की भी कमी नहीं है। क्योंकि, इस चाय का सेवन शारीरिक समस्याओं से राहत देने में बेहद फायदेमंद है। आइए इस चाय को बनाने का तरीका और इसके फायदे जानें।

तुलसी की चाय बनाने का तरीका...

सामग्री: तुलसी की 5 से 6 पत्तियां, एक कप पानी, एक चौथाई चम्मच चायपत्ती, थोड़ा सा दूध (वैकल्पिक), चीनी या शहद (स्वादानुसार)।
चाय बनाने का तरीका: सबसे पहले एक पैन में पानी को अच्छे से गर्म करें, फिर उसमें चायपत्ती डालें और जब पानी में उबाला आ जाए तो तुलसी की पत्तियां और दूध डालकर फिर से उबालें। अब चाय को एक कप में छानकर निकालें और इसमें शहद या चीनी मिलाकर इसका सेवन करें।

सांस से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को करें कम: तुलसी की चाय का सेवन सांस से संबंधित कई समस्याओं से राहत दिलाने में काफी मदद कर सकता है। एक शोध के अनुसार, यह चाय एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से समृद्ध होती है, जो ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और इओसिनोफिलिक लंग्स डिजीज (फेफड़े से जुड़ी बीमारी) आदि बीमारियों के जोखिम को कम कर सकती है। इसलिए सांस की बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए तुलसी की चाय का सेवन करना चाहिए। ब्लड प्रेशर को बेहतर तरीके से संचालित रखने में भी तुलसी की चाय का सेवन फायदेमंद है। एक शोध के मुताबिक, तुलसी की चाय में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिस कारण इसका पर्याप्त मात्रा में सेवन ब्लड प्रेशर को सही ढंग से संचालित करने में मददगार है। अगर कोई ब्लड प्रेशर से संबंधित दवा का सेवन कर रहा है तो डॉक्टर की सलाह लेकर उसकी जगह तुलसी की चाय का सेवन कर सकता है।

मौसमी एलर्जी को दूर करने में है सहायक: अगर मौसम में बदलाव होते ही आपको एलर्जी की समस्या हो जाती है तो इससे बचाव के लिए तुलसी की चाय का सेवन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। दरअसल तुलसी की चाय में रोजमेरिनिक एसिड सम्मिलित होता है जो एंटी-एलर्जेनिक के साथ-साथ एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रभाव से युक्त होता है। ये दोनों प्रभाव मिलकर मौसमी एलर्जी से बचाव करने में सहायक हो सकते हैं। इसलिए सीजनल एलर्जी को दूर करने के लिए इस चाय को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

मधुमेह ग्रसितों के लिए है बेहद लाभकारी: मधुमेह के जोखिमों को कम करने में भी तुलसी की चाय का सेवन कारगर है। एक शोध के अनुसार, इसमें एंटी-हाइपरग्लाइसेमिक एजेंट होते हैं, जो शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित कर मधुमेह के जोखिम को कम करने में सहायक साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, तुलसी की चाय शरीर में इंसुलिन का स्तर बनाए रखने में मदद करती है, जिससे खून में शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

आंगनबाड़ी केंद्रों के 'दिवसीय' प्रशिक्षण का आयोजन

आंगनबाड़ी केंद्रों के 'दिवसीय' प्रशिक्षण का आयोजन   

गणेश साहू              
कौशाम्बी। शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बीआरसी मंझनपुर में समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के प्रांगण में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकत्रियों का ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 1 से 5 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों के प्रारंभिक स्तर पर स्क्रीनिंग एवं पहचान करके उनकी बाधाओं के दर को न्यूनतम करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर चंद्र मोहन सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बहुमूल्य सुझाव दिया कि आरंभिक अवस्था में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग एवं उपचार से बच्चों में पढ़ने लिखने एवं बुनियादी संक्रियाएं करने की क्षमता में तेजी से विकास होता है। कार्यक्रम में सीडीपीओ मंझनपुर श्रीमती रेनू वर्मा भी उपस्थित रही। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्क्रीनिंग एवं पहचान हेतु गतिविधियों के नियमित क्रियान्वयन पर जोर दिया। 
कार्यक्रम में ओम दत्त त्रिपाठी (ए आर पी), श्रद्धा सिंह (स्पेशल एजुकेटर), राजीव कुमार तिवारी( स्पेशल एजुकेटर) मास्टर ट्रेनर के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरवाइजर श्रीमती मंजू सिंह का उल्लेख योगदान रहा तथा समस्त बीआरसी स्टाफ का भी सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस 'महानिरीक्षक' द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया

पुलिस 'महानिरीक्षक' द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया     
बृजेश केसरवानी       
प्रयागराज। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह द्वारा रेंज के जनपद प्रयागराज के थाना करछना, औद्योगिक क्षेत्र एवं नैनी का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।
आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा सर्वप्रथम जनपद प्रयागराज के थाना करछना का भ्रमण/निरीक्षण किया गया।
इस दौरान परिसर का भ्रमण, परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय की साफ सफाई, कार्यालय में रखे रजिस्टरों का रख-रखाव, महिला हेल्पडेस्क, जीडी बुक, आगंतुक रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, भोजनालय कक्ष, चुनाव रजिस्टर तथा अपराध रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
ततपश्चात आईजी रेंज प्रयागराज द्वारा जनपद प्रयागराज के थाना औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिसर एवं कार्यालय के सभी शाखाओं की साफ-सफाई, कार्यालय में रखे रजिस्टरों का रख-रखाव, महिला हेल्पडेस्क, जीडी बुक, आगंतुक रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, भोजनालय कक्ष, चुनाव रजिस्टर तथा अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए किये।

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 510 नए मामलें मिलें

यूके: 24 घंटे में कोरोना के 510 नए मामलें मिलें    


पंकज कपूर          

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 510 नये मामले सामने आए है। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 8 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। शुक्रवार को उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 510 नए मामलें सामने आए है। जबकि, राज्य में 1,348 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। 

वही, दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 02.68 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 148 ,हरिद्वार से 45, नैनीताल जिले से 25, उधमसिंह नगर से 17, पौडी से 44, टिहरी से 21, चंपावत से 06, पिथौरागढ़ से 31, अल्मोड़ा 85, बागेश्वर से 10, चमोली से 49, रुद्रप्रयाग से 17, उत्तरकाशी से 12 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2,022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 87,787 मरीजों में से 78,093 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 3,057 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं। 225 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 6697 है। इधर रिकवरी रेट 88.96 प्रतिशत पहुंच गया है।

राजभवन के 'रोज होने वाले दौरे' की ओर इशारा

राजभवन के 'रोज होने वाले दौरे' की ओर इशारा   

कविता गर्ग         

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ निकटता के लिए शुक्रवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए विपक्षी पार्टी के नेताओं के राजभवन के ”लगभग रोज होने वाले दौरे” की ओर इशारा किया। ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसी नेता का नाम लिए बिना कहा कि, विपक्ष में रहते हुए हम साल में एक या दो बार राजभवन जाते थे, लेकिन रोज-रोज नहीं। शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार और राज्यपाल के बीच संबंध 2019 में गठबंधन के सत्ता में आने के बाद से तनावपूर्ण रहे हैं।

ठाकरे और कोश्यारी राजभवन में एक समारोह में एक साथ थे जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवनिर्मित दरबार हॉल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि राजनीतिक तूफान के बावजूद राजभवन की हवा हमेशा ठंडी होती है। ठाकरे ने कहा कि राजभवन के साथ ”संवाद” टूटा नहीं है। कोश्यारी और एमवीए सरकार कई मौकों पर भिड़ चुकी है। हाल में राज्यपाल ने शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव की अनुमति नहीं देते हुए ध्वनि मत के माध्यम से इसे आयोजित करने के सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई थी। 

कोश्यारी ने पूर्व में मुख्यमंत्री से पूछा था कि राज्य सरकार कोविड-19 लॉकडाउन समाप्त होने के बाद राज्य में मंदिरों को फिर से क्यों नहीं खोल रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा पर भी सवाल उठाया था। राज्यपाल ने विधान परिषद में नामांकन के लिए भेजे गए 12 नामों को भी अब तक मंजूरी नहीं दी है।

जिन पर आरोप है, वे समाजवादी में नहीं: अखिलेश

जिन पर आरोप है, वे समाजवादी में नहीं: अखिलेश   

संदीप मिश्र        

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में दलित युवती के मर्डर केस मामले में अब सियासत शुरू हो चुकी है। इस मामले में पूर्व सपा नेता का नाम आने पर समाजवादी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी बयान दिया है। अखिलेश का कहना है कि जिन पर आरोप है, वे समाजवादी में नहीं है। बल्कि उनके पिताजी समाजवादी पार्टी में हुआ करते थे। मगर बीते चार वर्ष पहले उनकी मौत हो चुकी है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और और उन्हें जेल भेजा जाए।

दरअसल, पिछले दो माह से लापता दलित युवती का शव समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह के बनवाए आश्रम के पास खाली जमीन से बरामद किया गया। इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी रजोल सिंह दिवंगत सपा नेता फतेह बहादुर का बेटा है। दलित युवती का शव बरामद होने के बाद लगातार विरोधी पार्टियां समाजवादी पार्टी पर हमला कर रही हैं। इसी बीच अखिलेश ने भी अपना एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो आरोपी है। वह सपा पार्टी के नहीं है।

राजद अध्यक्ष लालू ने पीएम-सीएम पर साधा निशाना

राजद अध्यक्ष लालू ने पीएम-सीएम पर साधा निशाना    

अविनाश श्रीवास्तव       

पटना। वंशवादी राजनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई हालिया आलोचना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी पर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था। जिसमें उन्होंने इस हफ्ते के शुरू में वंशवादी राजनीति की आलोचना की थी। प्रधानमंत्री ने परिवार के किसी सदस्य को राजनीति में नहीं लाने को लेकर लालू प्रसाद के चिर प्रतिद्वंद्वी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की थी।

राजद नेता ने कहा कि, मोदी के बच्चे नहीं हैं। नीतीश का एक बेटा है, जो राजनीति करने का इच्छुक नहीं है। बस, यही प्रार्थना की जा सकती है कि उन्हें संतान प्राप्त हो। जो उनकी राजनीतिक विरासत को आगे ले जा सके।  लालू प्रसाद के साथ उनके छोटे बेटे और राजनीतिक उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव भी थे। जो 2015 में राज्य में महागठबंधन की सरकार के तहत उपमुख्यमंत्री थे। हालांकि, महागठबंधन की तत्कालीन सरकार का नेतृत्व भी जनता दल (यूनाइटेड) नेता नीतीश ही कर रहे थे।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...