शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

झूठे दावों में ही व्यस्त रहते हैं सीएम योगी: प्रियंका

झूठे दावों में ही व्यस्त रहते हैं सीएम योगी: प्रियंका    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव की पीड़ित युवती का शव मिलने की बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य मे महिलाओं पर अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी सिर्फ झूठे दावों में ही व्यस्त रहते हैं। प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को यहां एक बयान में कहा, ''उन्नाव में जो घटा वो उत्तरप्रदेश में नया नहीं है। एक दलित लड़की की मां अपनी बेटी का पता लगाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटती रही, अंत में उसको अपनी बेटी का शव मिला। प्रशासन ने उसकी एक नहीं सुनी। भाजपा को इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय जवाब देना चाहिए कि प्रशासन क्यों उस मां को जनवरी से दौड़ाता रहा। किसी ने इस बिटिया की मां की गुहार नहीं सुनी।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, ''योगी आदित्यनाथ जी आप अपने भाषणों में कानून व्यवस्था की बात करना छोड़ दीजिए। आपके प्रशासन में महिलाओं को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ता है, महिलाओं पर अत्याचार होने पर उनकी आवाज सुनी ही नहीं जाती, अत्याचार कर उनकी हत्या कर दी जाती है और आप झूठे दावों में व्यस्त रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...