रविवार, 6 फ़रवरी 2022

मैच: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया

मैच: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया     

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 टीम ने फाइनल मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 189 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने लक्ष्य को 47.4 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। जेम्स रेव (95) टॉप स्कोरर रहे, जबकि भारत की ओर से राज बावा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए। रवि कुमार को भी 4 विकेट मिले। जीत में निशांत सिंधु ने 54 गेंदों पर नाबाद 50 और उपकप्तान शेख रशीद ने भी 50 रन की शानदार पारी खेली।

टीम की कमान यश धुल के पास थी। टाइटल जीतने के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के अलावा सपोर्ट स्टाफ के लिए बड़ी घोषणा की। भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने विजेता टीम के सदस्यों के लिए 40 लाख और सहयोगी स्टाफ के लिए 25 लाख रुपए पुरस्कार की घोषणा की है। बोर्ड सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि की है। बोर्ड सचिव जय शाह ने फाइनल में भारत की जीत के बाद ट्वीट किया, ‘अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करके खिताब जीतने वाले अंडर-19 टीम के सदस्यों को बीसीसीआई 40-40 लाख रुपए का नकद पुरस्कार और सपोर्ट स्टाफ को 25-25 लाख रुपए देगा। आपने हमें गौरवान्वित किया है।'

मालूम हो कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के साथ वेस्टइंडीज में थे। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ खूब समय बिताया। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर घोषणा की। गांगुली ने लिखा, 'अंडर-19 टीम के खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और सेलेक्टर्स को इतने शानदार तरीके से वर्ल्ड कप जीतने के लिए बधाई। हमारे द्वारा 40 लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा प्रशंसा का एक छोटा-सा प्रतीक है।

कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा होंगे चरणजीत: राहुल

कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा होंगे चरणजीत: राहुल   

अमित शर्मा        

चंडीगढ़। पंजाब में सीएम पद के चेहरे को लेकर काउंटडाउन खत्म हो गया है। राहुल गांधी ने सीएम के चेहरे का ऐलान करते हुए बताया पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही राज्य में कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा होंगे। सीएम पद के चेहरे की घोषणा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ये मेरा फैसला नहीं है, बल्कि ये पंजाब का फैसला है।

पंजाब की जनता ने कहा कि उन्हें गरीबों की समस्याएं समझने वाला चेहरा चाहिए। सीएम पद की घोषणा के वक्त लुधियाना की वर्चुअल रैली में राहुल गांधी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी और सुनील जाखड़ मौजूद थे।

राहुल ने मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

राहुल ने मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया   

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सुरीली आवाज अमर है। जो उनके प्रशंसकों के दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी। बता दें लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 92 वर्षीय गायिका कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें बीमारी के मामूली लक्षण थे। 

उन्हें आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”लता मंगेशकर के निधन की दुखद खबर मिली। उनकी आवाज कई दशकों तक भारत में सबसे प्रिय रही।” कांग्रेस नेता ने कहा कि, उनकी सुरीली आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में हमेशा गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

92 साल की उम्र में लता मंगेशकर का निधन हुआ

92 साल की उम्र में लता मंगेशकर का निधन हुआ    

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा और म्यूजिक जगत को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसे आपको बताते हुए हमें दुख हो रहा है। सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है।

लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। 8 जनवरी को उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था। लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था। तब से वह लगातार संघर्ष ही कर रही थीं। इलाज के दौरान बस 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था। फिर जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से लता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था।

भाजपा ने राजभवन कूच का कार्यक्रम स्थगित किया

भाजपा ने राजभवन कूच का कार्यक्रम स्थगित किया  

दुष्यंत टीकम         

रायपुर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम के दौरान बनी विवाद की स्थिति में पुलिस के भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला पंजीबद्ध जाने के विरोध में भाजपा ने राजभवन कूच का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन की वजह से पार्टी ने कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया।

भाजपा कार्यालय में बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थगित करने की जानकारी दी। इस संबंध में भविष्य के लिए पार्टी जल्द ही रणनीति बनाएगी।बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, वरिष्ठ विधायक नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित साहू समेत वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक के बाद लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-120, (वर्ष-05)
2. सोमवार, फरवरी 7, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम-20+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
10.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालयः डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...