बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

धान खरीदने की मांग पर 'कांग्रेस' की प्रतिक्रिया

धान खरीदने की मांग पर 'कांग्रेस' की प्रतिक्रिया     
दुष्यंत टीकम    
रायपुर। भाजपा की धान खरीदी की मियाद बढ़ाने और भीगा हुआ धान खरीदने की मांग पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों की चिंता दूर करने धान खरीदी की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा चुकी है। अब तक 21.38 लाख किसानों के लगभग 96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। चालू खरीफ वर्ष में धान बेचने 22 लाख 66 हजार किसानों ने पंजीयन करवाया था। 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी का तिथि तय किया गया था। 
बीच में मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को तनाव मुक्त करने धान खरीदी की तिथी एक सप्ताह बढ़ाए थे। भाजपा नेता धान बेचने के बाद राजनीति कर रहे। किसानों के हित में किसानों की सरकार हरसंभव प्रयास करने से कभी न तो पीछे हटी है और न कभी ऐसा होगा। भाजपा को नौटंकी दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। अगर रमन सिंह सहित भाजपा के नेताओं को किसानों की जरा सी भी चिंता होती तो बारदाना संकट पैदा करने की साजिश नहीं की गई होती। रमन सिंह अगर चाहते हैं कि किसानों का भीगा धान खरीदा जाय तो वे केंद्र की मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ का उसना चावल खरीदने क्यों नहीं कह रहे है वहां तो ये भीगी बिल्ली बन जाते हैं और यहां राजनीतिक प्रपंच करते हैं। यदि मोदी सरकार उसना चावल खरीदने तैयार हो जाए तो भीगे धान से उसना चावल बन सकता है। दरअसल रमन सिंह और उनकी मंडली को किसानों की कोई चिंता नहीं है। बल्कि इनकी मोदी सरकार तो किसान की जिंदगी पर कारपोरेट घरानों का कब्जा कराने तीन काले कानून लेकर आई थी। किसान आंदोलन खत्म करने के लिए जो वादे किए गए वे अब तक पूरे नहीं किये। तभी तो किसान विश्वासघात दिवस मनाने मजबूर हो रहे हैं। भाजपा ने छत्तीसगढ़ सहित देश भर के किसानों के साथ विश्वासघात किया है न तो एमएसपी की गारंटी का वादा पूरा किया न ही किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को मुआवजा मिला। भाजपा को किसानों पर कुछ भी कहने का कोई हक नहीं है।

7 मार्च से शुरू होगा सीजी विधानसभा 'बजट' सत्र

7 मार्च से शुरू होगा सीजी विधानसभा 'बजट' सत्र

दुष्यंत टीकम        रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए विधानसभा प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े की ओर से बुधवार को यह अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के मुताबिक सत्र 7 मार्च से प्रारंभ होकर शुक्रवार 25 मार्च तक रहेगा। 

इस सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी। इस सत्र में माननीय राज्यपाल का अभिभाषण, वित्तीय कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य सम्पादित किये जायेंगे।

दूसरी बार में सफलतापूर्वक प्लेन रनवे पर उतारा

दूसरी बार में सफलतापूर्वक प्लेन रनवे पर उतारा     
सुनील श्रीवास्तव      
लंदन। यूके में तेज हवाओं के बीच लैंडिंग की कोशिश कर रहा एक प्लेन पलटने से बाल-बाल बच गया। घटना के वीडियो में लैंडिंग के दौरान ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन का पिछला हिस्सा रनवे से टकराता हुआ दिख रहा है। हालांकि पायलट की सूझ-बूझ से दूसरी बार में सफलतापूर्वक प्लेन रनवे पर उतार दिया गया। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान 1307 नियो जेट ए321 एबरडीन से हीथ्रो की ओर जा रही थी। इसी दौरान ब्रिटेन में करीब 92 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थी। पायलट ने जब प्लेन को रनवे पर उतारने की कोशिश की तो पहियों के टरमैक से टकराने के बाद इसे फिर से टेक-ऑफ करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

वीडियो में विमान को हवा में लहराते हुए देखा जा सकता है। पहिए के रनवे छूते ही बाईं ओर भारी झुकाव के बाद पीछे की ओर हिलते हुए प्लेन का पिछला हिस्सा लगभग जमीन को छूती हुई प्रतीत हुई। पायलटों ने तुरंत टच एंड गो का फैसला लिया और संभावित हादसे को टाल दिया। इसके बाद दोबारा प्लेन का सुरक्षित लैंड करा लिया गया है। ब्रिटिश एयरवेज के अनुसार उनके पायलट खराब मौसम की स्थिति को संभालने के लिए प्रशिक्षित किए गए हैं। फ्लाइट क्रू ने विमान को सुरक्षित रूप से उतारा है और ग्राहक सहित चालक दल के सभी लोग सुरक्षित हैं।

पूरे उत्तरी इंग्लैंड में तूफान कोरी पिछले कुछ दिनों से परेशानी का सबब बना हुआ है। बीती रात स्कॉटलैंड में ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई। मौसम की चेतावनी के अनुसार तूफान से उड़ने वाले मलबे और इमारतों और पेड़ों को नुकसान से जीवन को खतरा हो सकता है।

माल्डोवा की पीएम नतालिया कोरोना संक्रमित मिलीं

माल्डोवा की पीएम नतालिया कोरोना संक्रमित मिलीं     

अखिलेश पांंडेय          चिशिनाउ। यूरोपीय देश माल्डोवा की प्रधानमंत्री नतालिया गवरिलिता कोरोना संक्रमित पायी गयी है। गवरिलिता ने कहा कि बुधवार को मेरा कोविड पीसीआर परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा कि वह अगले कुछ दिनों तक घर से ऑनलाइन काम करेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 13,988 नमूनों की जांच के बाद 4,348 मामलों की पुष्टि हुई है। नए मामले सामने आने के साथ ही देश में पुष्ट मामलों की संख्या 445,046 हो गई है।

इंडोनेशिया: शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए

इंडोनेशिया: शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए
अखिलेश पांडेय      
जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत मालुकु में बुधवार तड़के शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए।
मौसम एजेंसी और अधिकार ने आज यहां बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई और भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने इससे पहले 6.2 की तीव्रता वाले भूकंप की जानकारी दी थी।एजेंसी ने भूकंप से सुनामी की लहरे उठने की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:25 बजे आया, जिसका केंद्र मालुकु बारात दया जिले से 86 किमी उत्तर पूर्व में और समुद्र के नीचे 131 किमी की गहराई में स्थित था।
उन्होंने कहा कि भूकंप के झटके तनिंबर द्वीप जिले के एक शहर सौमलाकी और मालुकु बारात दया जिले में महसूस किए गए।
एजेंसी के भूकंप और सुनामी विभाग के प्रमुख बंबांग सेतियो प्रेइट्नो ने एक बयान में कहा कि बांदा सागर में निम्नस्खलन के कारण भूकंप आया था।
सबसे अधिक दुर्गम क्षेत्रों के दो जिलों के आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रों के निवासियों को झटके महसूस नहीं हुए है।
तनिंबर द्वीप जिले के आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी की अभियान ईकाई के प्रमुख डोनी बी लायन ने फोन पर शिन्हुआ को बताया, “यहां भूकंप के झटके नहीं महसूस किए गए और कोई क्षति नहीं हुई।
इसी तरह मलुकु बारात दया जिले के आपदा प्रबंधन और शमन एजेंसी के अभियान ईकाई के प्रमुख योशुआ फिलिपस ने ने कहा कि यहां भी झटके से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

महामारी से संबंधित प्रतिबंध हटाने का पहला चरण

महामारी से संबंधित प्रतिबंध हटाने का पहला चरण  
सुनील श्रीवास्तव   
पेरिस। फ्रांस में कोरोना वायरस (कोविड-19) माहमारी की स्थिति में सुधार के कारण इससे संबंधित प्रतिबंध हटाने का पहला चरण बुधवार से शुरू हो गया है। इसके तहत अब बाहर मास्क पहनना अनिवार्य नहीं है। हालांकि, बड़े बाहरी और घर के समारोहों में अभी भी मास्क पहनना होगा। सप्ताह में तीन दिन घर से काम करने की अनुमति को वापस ले लिया गया है। खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आगंतुकों की संख्या पर प्रतिबंध को भी हटा दिया गया है।
इसी क्रम में 16 फरवरी से, प्रतिबंध उठाने का दूसरा चरण शुरू होगा। इस दौरान क्लब और कॉन्सर्ट हॉल, स्टेडियमों, सिनेमाघरों और परिवहन को खोला जायेगा और वहां पीने और खाने की अनुमति होगी।

राज्यसभा में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाया

राज्यसभा में कथित अनियमितता का मुद्दा उठाया   
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे में एनटीपीसी भर्ती में कथित अनियमितता का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठा और रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारियों की भर्ती के लिए सिर्फ एक परीक्षा लिये जाने की मांग की गयी। इसके साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश में छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग की गयी।
बजट सत्र के दौरान आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पहले दक्षिण अफ्रीका के आर्क बिशप और मलेशिया में बाढ़ में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी और इसके बाद आवश्यक दस्तावेज सभा पटल पर रखे गये। सभापति एम वेंकैया नायडु ने सदस्यों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और निर्धारित स्थानों पर ही बैठने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही दो अलग अलग पालियाें में हो रही है। पहली पाली में राज्यसभा की बैठक है और दूसरी पाली में लोकसभा की। राज्यसभा की कार्यवाही में समयाभाव के कारण कुछ बदलाव किये गये हैं। जिसके तहत अब शून्यकाल आधा घंटे का होगा।
शून्यकाल के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की डॉ़ फौजिया खान ने रेलवे में भर्ती को लेकर बिहार में उत्तेजित छात्रों का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एनटीपीसी परीक्षा के लिए 1.25 करोड़ छात्रों ने आवेदन किया था। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी की भर्ती के लिए दो परीक्षायें लेने का कोई औचित्य नहीं है। यह कोई आईएएस या आईपीएस के लिए भर्ती नहीं है। इसके लिए सिर्फ एक परीक्षा ली जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सात लाख छात्रों को परीक्षा परिणाम में नाम आये हैं जबकि अधिकांश छात्रों के नाम दो बार है। इसलिए रेल मंत्री द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट आने का इंतजार किये बगैर ही 3.5 लाख और छात्रों के परिणाम घोषित किये जाने चाहिए।
आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने इस परीक्षा परिणाम में धांधली होने का आरोप लगाते हुये कहा कि इसकी जाँच करायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में छात्रों को घरों में घुस कर पीटा गया है और इस दौरान बिहार एवं उत्तर प्रदेश में एक हजार छात्रों पर मामले दर्ज किये गये हैं जिनको तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...