सोमवार, 22 नवंबर 2021

4 विकेट पर 126 रन का मजबूत स्कोर बनाया

4 विकेट पर 126 रन का मजबूत स्कोर बनाया        

आबुधाबी। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज विल जैक्स की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से बांग्ला टाइगर्स ने नार्दर्न वारियर्स को पांच विकेट से हराकर अबुधाबी टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। कप्तान रोवमैन पावेल की 63 रन की पारी से वारियर्स ने चार विकेट पर 126 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

पावेल के अलावा मोईन अली ने 24 और समित पटेल ने नाबाद 21 रन बनाये। पावेल ने 27 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाये। विल जैक्स ने हालांकि पावेल की पारी का रंग फीका कर दिया। उन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाये जिससे टाइगर्स ने 9.1 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन बनाकर जीत हासिल की।


स्वास्थ्य: किडनी का हेल्दी रहना बेहद जरूरी

मोमिन मलिक         किडनी हर किसी के शरीर का सबसे अभिन्न अंग होता है। हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट के लिए किडनी का हेल्दी रहना भी बेहद जरूरी है। हमारे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में किडनी मदद करता है।अगर आप रोजमर्रा में अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, तो ये शरीर को ही नहीं किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है। यही कारण है कि किडनी को डैमेज से बचाने के लिए आप हेल्दी चीजों का सेवन करें।

अगर किडनी खराब हो जाती है तो शरीर में हार्ट से रिलेटेड बीमारियां भी होने लगती हैं, यही कारण है कि शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए किडनी का भी हेल्दी रखन बेहद आवश्यक है। एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर फूड्स किडनी को हेल्दी रखने में मददगार माने जाते हैं।तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बताते हैं।जो किडनी को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।



केरल: समान अधिकार को बढ़ावा दिया, फैसला

केरल: समान अधिकार को बढ़ावा दिया, फैसला 
तिरुवंतपुरम। केरल के एक स्कूल ने लैंगिक समानता लाने के लिए शौचालय बनाने, अपराध रोकने जैसे मुद्दों से आगे बढ़ते हुए सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक समान वेशभूषा (यूनिफॉर्म) लाकर, इस दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है और राज्य सरकार ने इस पहल का समर्थन करते हुए इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने का फैसला किया है।
केरल के एर्नाकुलम जिले के पेरुम्बवूर के पास वलयनचिरंगारा सरकारी लोअर प्राइमरी (एलपी) स्कूल ने लैंगिक समानता सुनिश्चित करने की दिशा में पहला कदम उठाते हुए, सभी छात्र-छात्राओं के लिए नई यूनिफॉर्म (वेश) में 3/4 शॉर्ट्स (घुटनों तक की पैंट) और कमीज तय की है।
स्कूल में 754 छात्र हैं। नए ड्रेस कोड की योजना 2018 में बनाई गई थी और इसे स्कूल के निम्न प्राथमिक वर्ग के लिए शुरू किया गया था। वैश्विक महामारी के बाद स्कूल फिर से खुलने पर इसे सभी छात्रों के लिए लागू कर दिया गया। अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) के मौजूदा अध्यक्ष विवेक वी ने कहा कि वे बच्चों को एक समान स्वतंत्रता देना चाहते हैं।
विवेक, 2018 में पीटीए की उस कार्यकारी समिति का भी हिस्सा थे, जिसने एक समान वेश लाने से जुड़ा यह फैसला किया था। विवेक ने कहा कि हमें छात्रों और उनके अभिभावकों का समर्थन मिला। हम चाहते थे कि सभी छात्रों की एक समान वेशभूषा हो, ताकि तभी को एक समान स्वतंत्रता मिले। सबसे पहले इसे पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के लिए लागू किया गया था, जिसमें करीब 200 छात्र हैं। इसे वहां भरपूर समर्थन मिलने के बाद बाकी कक्षाओं के लिए भी ही यही वेश तय किया गया।
सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि यह एलपी स्कूल का एक सराहनीय कदम है और सरकार इस तरह की लैंगिक समावेशी गतिविधियों को बढ़ावा देगी। शिवनकुट्टी ने ट्वीट कर स्कूल को बधाई दी और कहा कि पाठ्यक्रम सुधार के दौरान लैंगिक न्याय, समानता और जागरूकता के विचारों पर जोर दिया जाएगा। इन पाठों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रखने की जरूरत नहीं है।

मुंबई: आपराधिक मामलों में संरक्षण प्रदान किया
कविता गर्ग            
मुंबई। उच्चतम न्यायालय ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह को उनके खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज आपराधिक मामलों में सोमवार को गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया। इसके साथ ही न्यायालय ने सिंह की याचिका पर राज्य सरकार, उसके पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किये।
सिंह ने महाराष्ट्र ने तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने इस याचिका में खुद को आपराधिक मामलों में फंसाने का आरोप लगाया है। परमबीर सिंह ने दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण के अलावा उनसे जुड़े पूरे मामले की सीबीआई जांच का अनुरोध किया है।
न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने सिंह की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार, डीजीपी संजय पांडे और सीबीआई को नोटिस जारी किये। पीठ ने अपने आदेश दिया, ”नोटिस जारी किया जाता है। छह दिसंबर को इसका जवाब देना होगा। इस बीच, याचिकाकर्ता जांच में शामिल होगा और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

 बयानबाजी को रुकवाने का अनुरोध: बसपा
हरिओम उपाध्याय          लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं द्वारा इन कानूनों को चुनाव बाद फिर से बहाल किये जाने जैसी बयानबाजी को रुकवाने का अनुरोध किया है।
मायावती ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से किसानों की अन्य जायज मांगों को स्वीकार करने की मांग करते हुये कहा, “पीएम श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लगभग एक वर्ष से आन्दोलित किसानों की तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की माँग स्वीकारने के साथ-साथ उनकी कुछ अन्य जायज माँगों का भी सामयिक समाधान जरूरी है। ताकि वे संतुष्ट होकर अपने-अपने घरों में वापस लौट कर अपने कार्यों में पूरी तरह फिर से जुट सकें।” ज्ञात हो कि आंदोलनरत किसान संगठनों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाने और आंदोलन के दौरान मारे गये किसानों को शहीद का दर्जा देकर उनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर कहा,“साथ ही, कृषि कानूनों की वापसी की केन्द्र सरकार की खास घोषणा के प्रति किसानों में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है कि भाजपा के नेताओं की बयानबाजी पर लगाम लगे जो पीएम की घोषणा के बावजूद अपने
भड़काऊ बयानों आदि से लोगों में संदेह पैदा करके माहौल को खराब कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता साक्षी महाराज सहित कुछ अन्य नेताओं ने बयान दिया है कि केन्द्र सरकार, वापस लिये गये कानूनों को पांच उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद फिर से लागू कर देगी।
इधर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लखनऊ में सोमवार को महापंचायत बुलाई है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत की मौजूदगी में हो रही महापंचायत से प्रधानमंत्री मोदी के नाम छह सूत्रीय मांगपत्र भेजा गया।

उत्तर प्रदेश के इलाकों में किसानों की भारी भीड़
संदीप मिश्र         लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद भी राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित की जा रही संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में शामिल होने के लिए राजधानी और उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी है। महापंचायत में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत कई अन्य प्रमुख किसान नेता भी अपने लाव लश्कर के साथ राजधानी पहुंच गए हैं। महापंचायत को लेकर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। 
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैैं। आसपास के कई जिलों से आने वाले किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है। सोमवार को राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित की जा रही किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए चारों तरफ से किसानों का रेला उमड़ रहा है। हालात कुछ इस तरह के हो चले हैं कि भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत की वजह से कानपुर रोड पर दारोगा खेड़ा, स्कूटर इंडिया चौराहा, सरोजनी नगर, नादरगंज और पुरानी चुंगी तक सवेरे से ही भयंकर जाम लगा हुआ है। जिसके चलते राहगीर बुरी तरह से परेशान हो रहे हैं। उधर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए इको पार्क पहुंच गए हैं। किसान महापंचायत में शामिल हुए ऑल इंडिया किसान सभा के नेता हन्नान मुल्ला ने कहा है कि हमने पहले ही बताया था कि हमारी मांग का एक हिस्सा अभी स्वीकार किया गया है। एमएसपी सरकार की ओर से स्वीकार नहीं की गई है। 
किसानों की अन्य कुछ मांगे और हैं जब तक उन्हें पूरा नहीं किया जाता है उस समय तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। मंच पर किसानों को संबोधित करने के लिए कई किसान नेता पहुंच चुके हैं। लखनऊ के इको गार्डन मैदान के पास बड़ी हलचल के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पाक: वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलाबारी की

पाक: वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलाबारी की
सुनील श्रीवास्तव        
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में एक वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। मीडिया रिपोर्टों के जिले के वली खां बाईपास इलाके में रविवार को हमलावरों ने एक प्रभावशाली कबायली नेता के वाहन पर गोलियां चलायी। 
गोलीबारी में चार लोग मारे गये और चार अन्य घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी समूह अथवा व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

कोरोना: ऑस्ट्रिया में राष्ट्रव्यापी 'लॉकडाउन' लगाया 
अखिलेश पांडेय     
विएना। ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सोमवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया। ऑस्ट्रिया समेत यूरोप के कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे वहां की स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर भार पड़ रहा है। यहां लगा लॉकडाउन अधिकतम 20 दिन तक चलेगा, हालांकि 10 दिन के बाद इसका पुन: आकलन किया जाएगा।
इस दौरान लोगों के अनावश्यक रूप से बाहर जाने पर रोक होगी, रेस्तरां तथा ज्यादातर दुकानें बंद रहेंगी और बड़े आयोजन रद्द कर दिए जाएंगे। स्कूल और ‘डे-केयर सेंट’ खुले तो रहेंगे, लेकिन अभिभावकों को बच्चों को घर पर रखने की सलाह दी गई है। ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन की पाबंदियां 13 दिसंबर को हटाई जा सकती हैं लेकिन संभव है कि उन लोगों के लिए पाबंदियां जारी रहें, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।
इससे एक दिन पहले, रविवार को मध्य विएना के बाजारों में क्रिसमस की खरीदारी करने वाले लोगों और लॉकडाउन से पहले घूमने-फिरने का आनंद उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने शुक्रवार को लॉकडाउन की घोषणा की थी। तब उन्होंने यह भी कहा था कि अगले वर्ष एक फरवरी से यहां लोगों के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जा सकता है।

'क्रिसमस' परेड पर शामिल लोगों को मारीं टक्कर
सुनील श्रीवास्तव          
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में रविवार को क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। जिससे 20 से अधिक लोग घायल हो गए। शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि ”संदिग्ध वाहन” बरामद हो गया है और मामले की जांच जारी है। कुछ घायलों को पुलिस ने और कुछ को उनके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की है। घटना की वीडियो में एक एसयूवी अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है।

भारत के साथ और सहयोग की संभावना जारी
अखिलेश पांडेय      
सियोल। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रमुख ज्यां पियरे लैक्रोइ ने दृढ़ विश्वास जताया है कि शांतिरक्षा के मामलों में भारत के साथ और सहयोग की ”बहुत संभावना” है। लैक्रोइ ने रेखांकित किया कि भारत के पास दुनियाभर के मिशन में तैनात ‘ब्लू हेलमेट’ की मदद की बहुत क्षमता एवं प्रौद्योगिकियां हैं।
सियोल में अगले महीने होने वाली संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा की मंत्रिस्तीय बैठक से पहले शांति अभियानों के लिए अवर महासचिव लैक्रोइ ने कहा कि उनके पास संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन में सर्वाधिक बल मुहैया कराने वाले देशों में शामिल भारत के लिए दो संदेश हैं। लैक्रोइ ने कहा, ”पहला आभार व्यक्त करने का संदेश है, क्योंकि भारत राजनीतिक सहयोग, क्षेत्र में संलिप्तता और क्षमताओं के संदर्भ में सहयोग समेत सभी क्षेत्रों में हमारे सबसे बड़े समर्थकों में से एक है।
उन्होंने कहा, ”इसके अलावा दूसरा संदेश मजबूत अपेक्षाएं हैं। हमें जिस चीज की आवश्यकता है, भारत में वह मुहैया कराने की क्षमताएं हैं।” संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रमुख ने कहा कि भारत में योग्य शांतिरक्षकों के जरिए ”हमारी मदद करने की क्षमता” है और देश में ”सेना एवं पुलिस दोनों तरह के शांतिरक्षकों में महिलाओं की संख्या और बढ़ाने में मदद करने की ”स्पष्ट रूप से” क्षमता है।
लैक्रोइ ने कहा कि भारत में कई प्रौद्योगिकियां हैं, जो संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों की वास्तव में मदद कर सकती हैं। 
शांतिरक्षकों को ‘ब्लू बेरेट्स’ या ‘ब्लू हेल्मेट्स’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा, ”इसलिए मेरा मानना है कि इन सभी क्षेत्रों में भारत जो बहुत कुछ कर रहा है, उसके अलावा भी हमारा और सहयोग करने की भारत में बहुत क्षमता है।” संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा के कर्मियों में योगदान देने के मामले में भारत शीर्ष तीन देशों में शामिल है। दुनियाभर के 12 संयुक्त राष्ट्र मिशन में उसके 5,481 बल सेवाएं दे रहे हैं।

230 करोड़ रुपयें की हवेली को बेचेगा जर्मन शेफर्ड
अखिलेश पांडेय         वाशिंगटन डीसी। दुनिया का एक करोड़पति कुत्ता अपनी 230 करोड़ रुपये की मियामी हवेली को बेचने जा रहा है। जो कभी फेमस हॉलीवुड सिंगर मैडोना की थी। इस करोड़पति कुत्ते का नाम गंथर-वीआई है और यह जर्मन शेफर्ड नस्ल का है।
बता दें, अमेरिकी स्थित फ्लोरिडा के मियामी में जिस हवेली को यह कुत्ता बेचने जा रहा है। इसमें नौ-बेडरूम वाला वाटरफ्रंट होम भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गंथर-वीआई के पूर्वज गंथर-थर्ड को सबसे पहले उसकी दिवंगत मालकिन काउंटेस कार्लोटा लिबेंस्टीन की तरफ से 430 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली थी। गंथर-थर्ड को यह संपत्ति साल 1992 में मिली थी। जब उसकी मालकिन काउंटेस कार्लोटा का निधन हुआ था।
तभी से यह संपत्ति गंथर-थर्ड के बाद होते-होते अब गंथर-वीआई के नाम हुई है। इनका पूरा ख्याल रखने के लिए एक टीम बनाई गई है। गंथर-वीआई एक रईस की तरह अपनी जिंदगी जीता है। उसकी सेवा के लिए कई नौकर भी रखे गए हैं।
बिस्केन बे के नजारों वाले मियामी विला के लिविंग रूम की चिमनी के ऊपर गंथर-आईवी का एक सोने का पानी चढ़ा हुआ चित्र भी है।
यह विला मियामी के पॉश इलाके में स्थित है। इस विला से बेहद अद्भुत नजारा दिखता है। साथ ही आस-पास पेड़ ही पेड़ हैं। इसके इतर यहां से पूरे शहर का भी नजारा दिखता है। इसमें 9 बेडरूम और 8 बाथरूम हैं।और बाहर एक शानदार स्वीमिंग पूल भी है।
बता दें, इटालियन प्रेस ने साल 1995 में खबर भी छापी थी कि काउंटेस कार्लोटा लिबेंस्टीन नामक कोई महिला कभी थी ही नहीं। जबकि हवेली के एक पुराने मालिक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कार्लोटा लिबेंस्टीन नामक महिला ने ही अपनी संपत्ति को अपने कुत्ते के नाम किया था. खैर जो भी हो, फिलहाल ये कुत्ता मियामी में अपनी जिंदगी खूब ऐश में गुजार रहा है।

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,45,18,901 हुईं

भारत: संक्रमितों की संख्या-3,45,18,901 हुईं
अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 8,488 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,18,901 हो गई। पिछले 538 दिन में सामने आए ये सबसे कम दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,18,443 हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 249 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,65,911 हो गई। देश में लगातार 45 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 148 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,18,443 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.34 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 4271 कमी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.31 प्रतिशत है। जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

प्रीपेड पेशकश: 20-25 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा 
अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल ने सोमवार को विभिन्न प्रीपेड पेशकश के लिए टैरिफ में 20-25 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की। जिसमें टैरिफ वॉयस प्लान, असीमित वॉयस बंडल और डेटा टॉप अप शामिल हैं। शुरुआती स्तर के वॉयस प्लान में लगभग 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जबकि अनलिमिटेड वॉयस बंडल के ज्यादातर मामलों में बढ़ोतरी लगभग 20 फीसदी है।
कंपनी ने कहा कि उसने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि मोबाइल प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) 200 रुपये और आखिरकार 300 रुपये होना चाहिए, ताकि पूंजी पर उचित प्रतिफल मिल सके। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि हम यह भी मानते हैं कि एआरपीयू के इस स्तर से नेटवर्क और स्पेक्ट्रम में जरूरी पर्याप्त निवेश किया जा सकेगा।
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे एयरटेल को भारत में 5जी लागू करने के लिए मदद मिलेगी। नए टैरिफ 26 नवंबर 2021 से लागू होंगे। शुरुआती वायस प्लान का टैरिफ 28 दिनों की वैधता के साथ मौजूदा 79 रुपये की जगह अब 99 रुपये होगा। इसमें 50 प्रतिशत अधिक टॉकटाइम (99 रुपये), 200 एमबी डेटा और एक पैसा प्रति सेंकेंड का वॉयस टैरिफ जैसे लाभ शामिल हैं।

ग्राहकों की जानकारी के 'खुलासे' से इनकार 
अकांंशु उपाध्याय         नई दिल्ली। साइबर सुरक्षा कंपनी साइबरएक्स-9 ने रविवार को दावा किया कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सर्वर में कथित तौर पर सेंध से करीब 18 करोड़ ग्राहकों की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी लगभग सात महीनों तक 'उजागर' होती रही। साइबरएक्स9 ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र बैंक में सुरक्षा खामी से यह साइबर हमला प्रशासनिक नियंत्रण के साथ उसकी संपूर्ण डिजिटल बैंकिंग प्रणाली तक हुआ है। इस बीच, पीएनबी बैंक ने तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए सर्वर में सेंध से ग्राहकों की महत्वपूर्ण जानकारी के 'खुलासे' से इनकार किया है।
बैंक ने कहा, ''इसके कारण ग्राहकों के ब्योरे/एप्लिकेशंस पर कोई असर नहीं पड़ा और सर्वर को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है।'' वही साइबरएक्स9 के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हिमांशु पाठक ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''पंजाब नेशनल बैंक पिछले सात महीनों से अपने 18 करोड़ से अधिक ग्राहकों के कोष, व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा से गंभीर रूप से समझौता करता रहा।''
उन्होंने कहा, ''पीएनबी तब जागा और उसने इस 'सेंधमारी' को ठीक किया जब साइबरएक्स 9 ने इसका पता लगाया और सीईआरटी-इन और एनसीआईआईपीसी के माध्यम से बैंक को सूचित किया।'' उन्होंने कहा कि साइबरएक्स-9 की शोध टीम ने पीएनबी में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सुरक्षा चूक का पता लगाया जिसके कारण आंतरिक सर्वर तक प्रभावित हो रहा था। वही पीएनबी से इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि जिस सर्वर में सेंध की बात सामने आई है। उसमें कोई संवेदनशील या महत्वपूर्ण जानकारी नहीं थी।

वायु सेना के कैप्टन को 'वीरचक्र' सम्मान दिया
अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को बालाकोट स्ट्राइक के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस वीरता पुरस्कार से अभिनंदन को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले जवानों को दिया जाता है।
वहीं सेना नायक सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। ग्रुप कैप्टन वर्धमान ने आतंकवादियों के ठिकानों पर सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के जवाबी हमले के दौरान 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के एफ 16 विमान को मार गिराया था। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए सेना के सिपाही प्रकाश जाधव को मरणोपरत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी पत्नी और माता को पुरस्कार सौंपा।नायक सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हिस्सा लिया। पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया।
राष्ट्रपति ने अलंकरण समारोह में कई अन्य शूरवीरों को भी वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी और राष्ट्रपति कोविंद ने आज ये पुरस्कार विधिवत रूप से प्रदान किए।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-35 (वर्ष-05)
2. मंगलवार, नवंबर 23, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-27+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 21 नवंबर 2021

शराब के खिलाफ अभियान, लहन नष्ट कराया

शराब के खिलाफ अभियान, लहन नष्ट कराया
संतलाल मौर्य      
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध रूप से निर्मित शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सैनी थाना क्षेत्र के धुमाई गाँव के खरका पर 10 कुंतल लहन व 20 लीटर शराब बरामद कर उसी समय नष्ट कराया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान और अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों और जनसामान्य को अवैध नकली,अपमिश्रित सस्ती शराब के सेवन से जनसामान्य को होने वाली हानियों तथा उक्त से संबंधित अपराध में आबकारी विभाग के अधिनियमों व प्राविधानित दंड के विषय में जागरूक किया गया।इंस्पेक्टर तेजबहादुर ने कहा कि गांव में यदि कोई भी व्यक्ति अवैध शराब बनाने या बेचने का काम करता है तो इसकी गोपनीय सूचना तत्काल आबकारी विभाग और क्षेत्रीय पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

लोगों से लाखों रुपए ठग फरार, कोचिंग संचालक

अश्वनी उपाध्याय        गाज़ियाबाद। जिलें में जीटी रोड पर भाटिया मोड़ के पास चल रहा एक कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक उन लोगों से लाखों रुपए ठग कर फरार हो गया। जो भविष्य में आईएएस और आईपीएस बनने के सपने देख रहा था।  आर्यभट्ट गुरुकुल के नाम से चल रहे इस संस्थान में पढ़ रहे छात्रों का कहना है कि यह लूट 20 लाख रुपए से ज्यादा की है। छात्रों ने लगभग 1 महीना इंतज़ार करने के बाद अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आर्यभट्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट, नोएडा के अट्टा में रहने वाले सुरेश नागर चलाते हैं। लॉकडाउन से पहले यहाँ 300 छात्र थे लेकिन फिलहाल, इस इंस्टीट्यूट में 163 छात्र पढ़ रहे थे। ऐसे ही एक छात्र वंश यादव ने बताया कि पिछले साल उन्होंने आर्यभट्ट गुरुकुल में एडमिशन लिया था। इस कोचिंग में सिविल सेवाओं और बैंकिंग सहित सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। 

एक अन्य छात्र रोहित चंदेला ने बताया कि दो महीने पहले एनडीए की तैयारी के लिए उन्होंने साढ़े सात हजार रुपये दिए थे। अचानक, 20 अक्टूबर 2021 को इंस्टीट्यूट की रात वाट्सएप ग्रुप से सभी छात्रों को निकाल दिया गया। एसएससी की तैयारी कर रहे आतिश ने बताया कि उन्होंने अपनी बहनों के साथ तीन माह पूर्व 24 हजार रुपये फीस दी थी। वाट्सएप ग्रुप से निकाले जाने के बाद अगले दिन वह अन्य छात्रों के साथ वह इंस्टीट्यूट पहुंचे तो यहां ताला लगा था। बैनर आदि फटे थे। सुरेश नागर को काल की तो फोन स्विच आफ था।मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोबाइल नंबर और पते के आधार पर सुरेश नागर को ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं। छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

 
संकल्प दिवस के रूप में मनाया मेश्राम का जन्मदिन
सत्येंद्र पंवार          मेरठ। क्रांतिकारी बहुजन नायक माननीय वामन मेश्राम का जन्मदिन गरीब मजलूमों के बीच केक काटकर संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने बहुजन मुक्ति पार्टी की टीम के साथ गरीब मजलूम मजदूरों के बीच किसानों के बीच जाकर क्रांतिकारी बहुजन नायक माननीय वामन मेश्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन क्रांति मोर्चा भारत मुक्ति मोर्चा नई दिल्ली का संकल्प दिवस के रूप में जोर-शोर से धूमधाम से मनाया। 
मूलवासियों किसानो गरीब मजलूम मजदूरों से आह्वान किया कि आज की सरकार बहन बेटियों की कोई इज्जत नहीं कर पा रही है। बलात्कार ही नहीं, सामूहिक बलात्कार किए जा रहे हैं। किसान मजदूरों के काले कानून बनाए जा रहे हैं। महंगाई बेरोजगारी अत्याचार चरम सीमा पर पहुंच गए हैं। यह फासीवादी सरकार बड़ी निकम्मी हो गई है जो सरकार निकम्मी है। उसको जल्दी से बदलनी है तो इसके लिए बहुजन 85% मूल निवासियों के हक अधिकारों और भारतीय संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी और बेईमानों से जंग करनी होगी तभी देश बच सकेगा। जंग आज तलवार या गोलियों से नहीं संवैधानिक तरीके से दिमाग से दिल से तन मन धन लगाकर ही भारतीय संविधान बच सकेगा अन्यथा लोग भूखों मरने की कगार पर हैं। बिजली का बिल हो या रोटी खाने के लिए तेल या आवागमन के लिए तेल ईंधन सब जनता महंगाई से जूझ रही है। आतंकवादियों का साथ दिया जा रहा है। जो आतंकवादी धर्म के नाम पर लोगों की हत्या कर रहे हैं किसानों की हत्या कर रही हैं। 
औरतों की इज्जत लूटी जा रही है। ऐसी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की और जो सांसद विधायक गरीब जनता की नहीं सुन रहे हैं। उन को करारा जवाब देने का वक्त आ गया है। उसमें हम लोग एकजुट होकर शिक्षा नीतियों को बरकरार बनाने के लिए जो गरीब मजलूम अधिकारियों के बच्चे एक साथ पढ़ सके उनके लिए, अर्थव्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिए, बहुजन मुक्ति पार्टी का साथ देने का आह्वान किया और वामन मेश्राम साहब के नीतियों पर चलकर देश को बचाने का भी आह्वान किया। 
कार्यक्रम में आर डी गादरे, डॉक्टर इरशाद अली चौधरी, इस्तयाक ओमवीर सिंह, मुरसलीन, आशीष, भूरा मलिक, ईश्वरचंद सागर, मुकेश कुमार जाटव, मुन्ना प्रजापति, रोशन सैफी, रियासत मलिक, नसीर अंसारी, मुशीर अंसारी, लोकेश मोरिया, सुभाष चंद्र सैनी, जोगेंद्र प्रजापति, रहीमुल्लाह, कुलवंत सिंह जाटव, महरउद्दीन, अलीमुद्दीन कस्सार, मौलाना शहजाद, राकेश यादव, धर्मेंद्र मोरिया, महेश गुर्जर, विजेंद्र गुर्जर, विकास भढ़ाना अलीमुद्दीन, शेख कारी, सनोवर कारी, मोहम्मद इरफान, मौलाना शाहनवाज, कासमी नरेंद्र, एडवोकेट मोहम्मद साजिद सैफी, राजपाल संजय, मनोज एडवोकेट, राहुल, विजेंद्र जाटव, डॉ. एस पी सिंह, डीएसपी जाटव, सुरेश कुमार अल्ताफ आदि मौजूद रहे।

कोरोना: डेल्टा वेरिएंट के 60 फीसदी मरीज मिलें

कोरोना: डेल्टा वेरिएंट के 60 फीसदी मरीज मिलें
पंकज कपूर               
देहरादून। उत्तराखंड में पिछले दो महीनों के दौरान सामने आए कोरोना के मामलों में 60 फीसदी मरीज डेल्टा वेरिएंट के मिले हैं। जबकि चालीस फीसदी मरीजों में कोरोना वायरस के नए म्यूटेशन पाए गए हैं। हालांकि टीकाकरण और हर्ड इम्युनिटी जैसी स्थिति से ट्रांसमिशन बेहद कम हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले दो महीनों में राज्य के सभी जिलों से 400 के करीब सैंपल जांच के लिए देश की विभिन्न लैबों में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजी गई।
इनकी रिपोर्ट अब विभाग को मिली है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि इन चार सौ सैंपलों में से 250में कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार माने गए डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित मिले हैं। जबकि अन्य 40 प्रतिशत सैंपलों में सामान्य कोरोना वायरस के साथ ही वायरए के नए म्यूटेशन एवाई सीरीज का संक्रमण मिला है। विदित है कि कोरोना वायरस में बहुत तेजी से म्यूटेशन हो रहे हैं। ए वाई सीरीज के भी अभी तक 39 बदलाव सामने आ चुके हैं। 
हालांकि ये नए म्यूटेशन बहुत सामान्य हैं और इनसे फिलहाल लहर जैसा खतरा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अफसर को वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ पंकज सिंह का कहना है कि राज्य में मिल रहे कोरोना के मरीज डेल्टा और ए वाई सीरीज के हैं और फिलहाल संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है।

केरल: महिला ने युवक के चेहरे पर फैंका तेजाब

केरल: महिला ने युवक के चेहरे पर फैंका तेजाब 
तिरुवनंतपुरम। सोशल मीडिया के माध्यम से अनजान लोग दोस्ती कर लेती है और वह इस दोस्ती को जीवनसाथी के रूप में बदलना चाहते हैं। एक मामला केरल से सामने आया है कि महिला और युवक की दोस्ती हो गई थी लेकिन युवक ने इंकार कर दिया तो महिला ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
मिली जानकारी के अनुसार तरूवंतपुरम निवासी अरूण कुमार नाम के युवक के पास 16 नवंबर को एक शीबा नाम की महिला ने युवक के चेहरे पर तेजाब फेंका था। चेहरे पर तेजाब गिरने से युवक घायल हो गया। इसी दौरान युवक को तिरूवनंतपुरम मेडिलकल कॉलेज में एडमिट कराया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरो का कहना है कि युवकी की आंख की रोशनी जाने का खतरा बना हुआ है। 
बताया जा रहा है कि अरूण और शीबा की दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद युवक को पता चला कि महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला का शादीशुदा होने के पता चलने पर युवक ने महिला को शादी से इंकार कर दिया। महिला अरूण को ब्लैकमेल कर उससे पैसे ऐंठना चाहती थी। रूपये लेने के लिये महिला ने अरूण को आदिमाली के पास एक चर्च में बुलाया था। युवक उम्र 28 और महिला की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है।
सामने आई। इनमें नजर आ रहा है कि अरूण के पीछे खड़ी महिला अचानक सामने आई और युवक के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। तेजाब फेंकने के वक्त ही महिला भी थोड़ी सी घायल हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

यूके: खाई में गिरी वाहन, 2 लोगों की मौत हुई
पंकज कपूर         
चंपावत। उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी बीच चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मंदिर में पूजा कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
वाहन में सवार आठ लोग घायल को गए। घायलों का उपचार सीएचसी लोहाघाट में चल रहा है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार की रात लोहाघाट विकासखंड के रेगडू गांव निवासी हयात राम पुत्र महर राम तथा पूरन राम पुत्र मोहन राम ने गांव से कुछ दूर कैलबकरिया मंदिर में पूजा का आयोजन किया था। पूजा में शामिल होने के लिए दोनों के रिश्तेदार और कुछ ग्रामीण भी दो वाहनों से गए थे। पूजा सम्पन्न होने के बाद सभी लोग देर रात में ही वापस घर की ओर लौट आए। 
बताया जा रहा है कि दो बजे के करीब ग्रामीणों को ला रहा बुलेरो वाहन संख्या- यूके 01 टीए, 1505 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
घटना की जानकारी के बाद रात में ही लोहाघाट पुलिस, फायर विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल भेजा।
घटना में विशाल सिंह (18) पुत्र लाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चिकित्सकों गंभीर रूप से घायल ममता (22) पुत्री जगत राम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसने रविवार की सुबह सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।हादसे में चालक मुकेश (32) पुत्र हरीश सिंह, हयात राम (55) पुत्र महर राम, तुलसी देवी (60) पत्नी स्व. गोपाल राम, पूजा (29) पुत्री संजय कुमार, राहलु (18) पुत्र जगदीश राम, हेमा (26) पुत्री बजीर राम भी घायल हो गए। इन सभी का उपचार लोहाघाट के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है
घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 'एनिमल'

11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 'एनिमल'
कविता गर्ग           
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।
संदीप रेड्डी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका है। फिल्म 'एनिमल' में अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा की भी अहम भूमिकायें है।
फिल्म 'एनिमल' के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गयी है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी। फिल्म 'एनिमल' का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स और मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियो द्वारा किया जा रहा है।
जैकलीन की अदाओं ने फैंस को दीवाना बनाया
कविता गर्ग      
मुबंई। फर्नांडिस सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव दिखाई देती है। जैकलीन की हसीन और दिलकश अदाओं ने फैंस को दीवाना बना रखा है। अपनी ग्लैमरस अदाओं को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जैकलीन की हालिया फोटोज ने सोशल मीडिया पर कहर ढा रखा है।
जैकलीन फर्नांडिस ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तीन फोटोज शेयर की है। फोटोज में जैकलीन के लूक की बात करेे तो वो व्हाइट कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं, जो सेमी ट्रांसपेरेंट है। जैकलीन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उनके इस फोटोशूट में वो पहली तस्वीर में बैठी हुई हैं और अपने हाथ को बालों पर रखे हुए बेहद शानदार पोज दे रही है। वहीं तीसरी फोटो में जैकलीन घुटनों पर बैठे पोज दे रही है। इन तस्वीरों पर फैंस के अनोखे कमेंट करते हुए जैकलीन की तारीफ कर रहे हैं। इस पोस्ट पर महज घंटे भर में ही इस पर 12 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चूके है। जैकलीन को सोशल मीडिया पर कई बार अपने कपडो को लेकर ट्रोल हो चुकी है। 

मैच: भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाईं

मैच: भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाईं

मोमिन मलिक      वेलिंग्टन। टीम इंडिया अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज खेल रही है। इसमें भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा और आखिरी मैच रविवार (21 नवंबर) को कोलकाता में खेला जाएगा। यदि इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत दर्ज करती है, तो एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेगी। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता मैच जीतते ही टीम इंडिया कीवी टीम को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर देगी। ऐसे में यह लगातार दूसरी टी-20 सीरीज होगी, जिसमें टीम इंडिया इस न्यूजीलैंड टीम को क्लीन स्वीप करेगी। इससे ठीक पहले वाली द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में 5-0 से हराया था।

पिछली सीरीज जनवरी 2020 में खेली गई थी। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी-20 की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। तब शुरुआती 4 मैचों में भारतीय कप्तान विराट कोहली थे। जबकि आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा ने कमान संभाली थी।


सेलिब्रिटी विज्ञान: अपने दर्शकों को गलत बताया

ऐसा लगता है कि हम गलत जानकारियों के दौर में जी रहे हैं। कई प्रसारणकर्ता और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी विज्ञान एवं डेटा के बारे में सार्वजनिक तौर पर अपने दर्शकों को गलत तथ्य या गलत व्याख्या बताते हैं। इनमें से कई दर्शक, जो सुनना चाहते हैं, यदि वह उन्हें बताया जा रहा हो तो उन्हें इस बात की परवाह तक नहीं होती कि उन्हें दी जा रही जानकारी सही है या गलत। गलत सूचनाओं का प्रसार लोगों के अपने ज्ञान और फैसले पर अत्यधिक भरोसे के कारण होता है। कई मामलों में यह स्वहित से जुड़ा होता में से कई लोगों की विरोधाभासी मान्यताएं होती हैं। 

हो सकता है कि हम ऐसा विश्वास करते हों कि मौत की सजा से अपराध पर लगाम लगती है या न्यूनतम वेतन बढ़ाने से बेरोजगारी कम होती हो या कारोबारी कर बढ़ाने से नवोम्नेष में कमी आती हो। हो सकता है कि हम सोचते हों कि महिलाओं का गणित पुरूषों के मुकाबले कम अच्छा होता है या फिर कोई यह भी मान सकता है कि धरती चपटी है। इनमें से कई मान्यताओं पर हम बहुत ही मजबूती से भरोसा करते हैं लेकिन जब भी हम इन मान्यताओं को तार्किक रूप से सही साबित करने की कोशिश करते हैं तो पाते हैं कि हमारे पास इसके पक्ष में साक्ष्य तो हैं ही नहीं।

इस तरह के लोगों के बारे में कहा जाता है कि उन पर ‘डनिंग-क्रुगर’ प्रभाव है। इसका मुख्य रूप से मतलब यह है कि किसी व्यक्ति को किसी बात पर बहुत अधिक भरोसा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह सही ही है। अत्यधिक आत्मविश्वास से भरे लेकिन इसे लेकर गलत लोगों में यह आत्मविश्वास उनकी अनभिज्ञता के कारण नहीं होता बल्कि इसलिए होता है क्योंकि वे हर चीज के बारे में स्वाभाविक रूप से आश्वस्त होते हैं। कुछ अनुसंधानकर्ता इसे उनका अहंकार बताते हैं।

विकल्प मौजूद होने की स्थिति में हमारी मान्यताएं किस तरह तय होती हैं? वैज्ञानिक साक्ष्य इसमें मददगार हो सकते हैं लेकिन फिर भी हम उसी बात पर विश्वास करते हैं जिस पर हम विश्वास करना चाहते हैं। कई बार जब हमें यह पता चलता है कि किसी मान्यता विशेष का समर्थन ‘हमारी’ ओर का व्यक्ति कर रहा है तो उस मान्यता को समर्थन देने के लिए यही पर्याप्त होता है। ऐसे कई ताजा विवादों में यह बात सामने आई है। 

दलित प्रतिनिधित्व से मंत्रिमंडल की कमी दूर हुईं

दलित प्रतिनिधित्व से मंत्रिमंडल की कमी दूर हुईं
नरेश राघानी        
जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने गहलोत मंत्रिमंडल के पुनर्गठन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि अब दलित प्रतिनिधित्व से मंत्रिमंडल की कमी दूर हो गई है। पायलट ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि मुझे खुशी है कि कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और प्रदेश की सरकार ने जो कुछ कमियां थीं उसे पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि इसमें आदिवासियों का प्रतिनिधित्व भी शामिल है। मुझे लगता है कि यह एक आवश्यक कदम था। जिसे कांग्रेस और राज्य सरकार ने आगे बढ़ाया है। पायलट ने कहा कि इस नई कैबिनेट में चार दलित मंत्री शामिल हैं। यह एक संदेश है कि कांग्रेस पार्टी, राज्य सरकार और पार्टी दलितों, पिछड़े और गरीबों के लिए प्रतिनिधित्व चाहती है। 
लंबे समय से हमारी सरकार में दलित प्रतिनिधित्व नहीं था, अब इसकी भरपाई हो गई है और उन्हें अच्छी संख्या में शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा मुद्दों की बात की है। हमने कभी व्यक्ति विशेष की बात नहीं की। मुझे खुशी है कि सोनिया गांधी ने जो हमारी समस्याओं को लेकर जो कमेटी बनाई थी, उसका सकारात्मक परिणाम कल आया है और आगे भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ काम करेगी और 2023 में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी।
पायलट ने कहा कि मैं कांग्रेस प्रेसिडेंट से मिला और अनेक मुद्दों पर बातचीत की। जो भी कांग्रेस पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी है मैंने पूरी ताकत से निभाया है। जो पार्टी मुझे आने वाले समय में निर्देश देगी मुझे जहां भी काम देगी वह करेंगे। राजस्थान में 2023 में सरकार हम वापस बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने एक सिद्धांत के तहत अपनी समस्याओं को उठाया था, जिसका सकारात्मक परिणाम आया है। इस बार की जो कैबिनेट है उसमें सभी वर्गों की भागीदारी होगी।

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा 
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के दो बड़े महानगरों राजधानी भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा करते हुुए कहा कि पुलिस अच्छा काम कर रही है।लेकिन कानून-व्यवस्था की नई समस्याओं के चलते ये फैसला किया गया है।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक चौहान ने कहा कि प्रदेश के दो बड़े महानगरों, राजधानी भोपाल और स्वच्छ शहर इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जा रही है। प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहतर है, पुलिस अच्छा काम कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन शहरी जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भी महानगरों का विस्तार हो रहा है और जनसंख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसलिए कानून और व्यवस्था की कुछ नई समस्याएं पैदा हो रही हैं। उनके समाधान और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए हमने फैसला किया है। राज्य के भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने की मांग काफी पुरानी है। इस दिशा में कई बार सरकार स्तर पर प्रयास हुए, लेकिन सफलता अब मिलती हुयी दिखायी दे रही है।

परिवहन मंत्री गड़करी का आभार व्यक्त किया
तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने त्रिशूर के कोडुंगल्लूर से एर्णाकुलम में एडापल्ली तक राष्ट्रीय राजमर्ग-66 को छ: लेन का बनाने की मंजूरी देने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। इसकी अनुमानित लागत 3,465.82 करोड़ रुपये है।
राजमार्ग को छह लेन का बनाने का कार्य भारतमाला परियोजना पहल के तहत हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल का हिस्सा है, जो कि केंद्र सरकार की राज्य प्रायोजित और वित्त पोषित सड़क और राजमार्ग परियोजना है। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कोडुंगल्लूर से एडापल्ली तक छह लेन सड़क के कार्य का आवंटन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का शुक्रिया अदा किया।
इस सप्ताह की शुरुआत में विजयन ने कहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन का बनाने संबंधी कार्य में तेजी आई है और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 20 खंडों में से 16 के लिए समझौते की पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण खर्च का 25 फीसदी वहन करेगी और भूमि मालिकों को भूमि अधिग्रहण कानून, 2013 के तहत सबसे उपयुक्त मुआवजा देगी।

अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे पर्यावरण मंत्री
अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय अत्यधिक प्रदूषण को काबू करने के लिए शहर में लागू किए गए प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। एक अधिकारी ने कहा, ”बैठक रविवार को समाप्त होने वाले प्रतिबंधों की समीक्षा के लिए बुलाई गई है।
इस बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।” दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को काबू करने के लिए बुधवार को 10 निर्देश जारी किए थे, जिनके तहत शहर में अनावश्यक सामग्रियां लाने वाले ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था और आगामी आदेश आने तक सभी स्कूलों एवं कॉलेजों को बंद कर दिया गया था।
दिल्ली सरकार ने 21 नवंबर तक शहर में निर्माण और इमारतों को गिराने संबंधी गतिविधियों पर रोक लगा दी। उसने रविवार तक अपने कर्मियों को घर से काम करने का आदेश दिया। राय ने भी कहा था कि सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने के लिए 1,000 निजी सीएनजी वाहनों की सेवा ली जाएगी।

हेरोइन की तस्करी करने के जुर्म में 8 साल की कैद

हेरोइन की तस्करी करने के जुर्म में 8 साल की कैद
सुनील श्रीवास्तव       
लाहौर। पाकिस्तान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हेरोइन की तस्करी करने के जुर्म में आठ साल कैद की सजा पाने वाली चेक गणराज्य की एक मॉडल को शनिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। मॉडल को 2019 में सजा सुनाई गई थी और उसे इसी माह बरी किया गया। मॉडल के वकील सैफुल मलूक ने यह जानकारी दी।
मलूक ने बताया कि मॉडल देर शाम तेरेजा हलुस्कोवा लाहौर के जेल से बाहर आई और उसे चेक दूतावास के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद वे राजधानी इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए। चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जाकुब कुल्हानेक ने मॉडल की रिहाई के संबंध में ट्वीट किया और कहा कि इस्लामाबाद स्थित दूतावास उसकी चेक गणराज्य वापसी की यात्रा का प्रबंध करेगा।
मॉडल (24) के पास से 8.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद किए जाने के बाद उसे लाहौर हवाई अड्डे से जनवरी 2018 को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वह दुबई के रास्ते आयलैंड जा रही थी। उस पर आठ सौ डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया था। लाहौर की अपीलीय अदालत ने उसे नवंबर माह की शुरुआत में बरी कर दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान हलुस्कोवा ने खुद को बेगुनाह बताया था और कहा था कि किसी और ने उसके सामान में मादक पदार्थ रख दिया था। वह मॉडलिंग करने पाकिस्तान आई थी।

पूर्व प्रेमिका ने मुकदमा दायर कर अनुरोध किया
अखिलेश पांडेय          
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका नैशविले में पिछले साल क्रिसमस के अवसर पर विस्फोट करने वाले व्यक्ति की पूर्व प्रेमिका ने मुकदमा दायर करके अनुरोध किया है कि उसे हमलावर की जानकारी देने के लिए पुरस्कार स्वरूप 2,84,000 डॉलर दिए जाने चाहिए।
मीडिया संस्थानों ने बताया कि पामेला पेरी ने शुक्रवार को डेविडसन काउंटी चांसरी कोर्ट में मामला दर्ज करके कहा कि वह हमलावर के रूप में एंटनी वार्नर की पहचान करने के लिए अत्यधिक व्यक्तिगत जोखिम पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद करने के लिए आगे आई।
वार्नर ने नैशविले में 25 दिसंबर को आत्मघाती हमला किया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे और कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। विस्फोट के बाद ‘कैम्पिंग वर्ल्ड’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्कस लेमोनिस ने हमलावर की जानकारी देने वाले को दो लाख 50 हजार डॉलर और नैशविले कन्वेंशन एंड विजिटर्स कोर्प ने 34 हजार 500 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी।
मार्कस लेमोनिस के एक प्रवक्ता ने डब्ल्यूटीवीएफ-टीवी को बताया कि हमलावर के संबंध में ऐसी सूचना देने के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई थी, जिससे उसे पकड़ने में मदद मिले। वार्नर की विस्फोट में मौत हो गई थी, इसलिए वह पकड़ा ही नहीं गया।

सबसे बड़े 'वादक समूह' का खिताब जीता: वेनेजुएला
सुनील श्रीवास्तव     
काराकस। वेनेजुएला के हजारों संगीतकारों ने दुनिया के सबसे बड़े ऑर्केस्ट्रा (वादक समूह) का खिताब जीता है। इन संगीतकारों में ज्यादातर बच्चे और किशोर शामिल हैं। यह रिकॉर्ड 8,573 संगीतकारों ने बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर घोषणा की कि देश के युवा ऑर्केस्ट्रा के नेटवर्क से जुड़े संगीतकारों ने अपनी प्रस्तुति से यह खिताब हासिल किया।
इस समूह में शामिल संगीतकारों की उम्र 12 से 77 वर्ष के बीच है और उन्होंने राजधानी काराकस में एक सैन्य अकादमी में देशभक्ति कॉन्सर्ट के दौरान रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की। इस दौरान 8,097 से अधिक संगीतकारों ने रूस के मशहूर संगीतकार चाईकोव्स्की की धुनों पर पांच मिनट तक एक सुर में वादक यंत्र बजाए।
ऑर्केस्ट्रा के इस नेटवर्क को अल सिस्तेमा और द सिस्टम के नाम से जाना जाता है और इसमें कॉन्सर्ट के लिए करीब 12,000 संगीतकार एकत्रित हुए। संगीतकारों पर नजर रखने के लिए 250 से अधिक पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया था। पिछला रिकॉर्ड रूस के एक समूह के नाम था जिसने देश का राष्ट्रगान बजाया था।

उत्तरी लीबिया: भूमध्यसागर में डूबें 75 शरणार्थी
अखिलेश पांडेय            
रोम। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में नौका से इटली पहुंचने की कोशिश में 75 शरणार्थी उत्तरी लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में डूब गए। ‘इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उसने बताया कि 15 लोगों को मछुआरों ने बचा लिया और उन्हें उत्तरपश्चिमी लीबिया में जुवारा बंदरगाह तक लाया गया। उसने अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।
इस बीच, इटली के तटरक्षक बल ने शनिवार को नौकाओं पर सवार 420 से अधिक शरणार्थियों को भूमध्यसागर में खराब मौसम के बीच बचाया, इनमें दर्जनों नाबालिग भी शामिल रहे। तटरक्षक बल ने एक वक्तव्य में कहा कि उसकी एक मोटर चालित नौका से 70 शरणार्थियों को सिसिली के दक्षिण में इटली के लैम्पेदुसा द्वीप सुरक्षित लाया गया।
इस बीच, तटरक्षक बल का एक अन्य जहाज 350 से अधिक शरणार्थियों को लेकर शनिवार शाम को सिसिली में पोर्तो एम्पेदोस्ली बंदरगाह की ओर रवाना हुआ। इन शरणार्थियों में 40 से अधिक नाबालिग भी शामिल हैं।
उन्हें सिसिलियन तट से 115 किलोमीटर दूर मछली पकड़ने वाली एक नौका से सुरक्षित बचाया गया। तटरक्षक बल ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नौका ”समुद्र में खराब मौसम और क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण खतरे में थी।” बयान में बड़ी संख्या में शरणार्थियों को बचाए जाने को ”जटिल” बताया गया। इसमें कहा गया है कि बचाव अभियान के दौरान ”हवा के असर को खत्म करने के लिए” चार मालवाहक जहाजों को काम में लगाया गया।

संपादक ने ऑनलाइन वीडियों पोस्ट किया: चीन

बीजिंग। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार के संपादक ने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया है और उन्होंने कहा कि इसमें लापता टेनिस स्टार पेंग शुआई रविवार को एक मैच देख रही हैं। इससे सत्तारूढ़ पार्टी ने विदेश में चीन की इस शीर्ष टेनिस खिलाड़ी को लेकर पैदा हुए डर को दूर करने की कोशिश की जिन्होंने एक वरिष्ठ नेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ‘ग्लोबल टाइम्स’ के संपादक हु जिन ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट की है।
जिसे चीन में ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स नहीं देख सकते। इस वीडियो में दिख रहा है कि पेंग पांच अन्य लोगों के साथ खड़ी हैं, जिस पर हु जिन ने कहा कि यह बीजिंग में एक युवा चैम्पियनशिप है। इससे पहले शनिवार को शु जिन ने ट्विटर पर बयान दिया गया था कि पेंग जल्द ही सार्वजिनक रूप से दिखायी देंगी।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...