सोमवार, 22 नवंबर 2021

पाक: वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलाबारी की

पाक: वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलाबारी की
सुनील श्रीवास्तव        
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में एक वाहन पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। मीडिया रिपोर्टों के जिले के वली खां बाईपास इलाके में रविवार को हमलावरों ने एक प्रभावशाली कबायली नेता के वाहन पर गोलियां चलायी। 
गोलीबारी में चार लोग मारे गये और चार अन्य घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी समूह अथवा व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

कोरोना: ऑस्ट्रिया में राष्ट्रव्यापी 'लॉकडाउन' लगाया 
अखिलेश पांडेय     
विएना। ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सोमवार से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया गया। ऑस्ट्रिया समेत यूरोप के कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे वहां की स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर भार पड़ रहा है। यहां लगा लॉकडाउन अधिकतम 20 दिन तक चलेगा, हालांकि 10 दिन के बाद इसका पुन: आकलन किया जाएगा।
इस दौरान लोगों के अनावश्यक रूप से बाहर जाने पर रोक होगी, रेस्तरां तथा ज्यादातर दुकानें बंद रहेंगी और बड़े आयोजन रद्द कर दिए जाएंगे। स्कूल और ‘डे-केयर सेंट’ खुले तो रहेंगे, लेकिन अभिभावकों को बच्चों को घर पर रखने की सलाह दी गई है। ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन की पाबंदियां 13 दिसंबर को हटाई जा सकती हैं लेकिन संभव है कि उन लोगों के लिए पाबंदियां जारी रहें, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है।
इससे एक दिन पहले, रविवार को मध्य विएना के बाजारों में क्रिसमस की खरीदारी करने वाले लोगों और लॉकडाउन से पहले घूमने-फिरने का आनंद उठाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने शुक्रवार को लॉकडाउन की घोषणा की थी। तब उन्होंने यह भी कहा था कि अगले वर्ष एक फरवरी से यहां लोगों के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जा सकता है।

'क्रिसमस' परेड पर शामिल लोगों को मारीं टक्कर
सुनील श्रीवास्तव          
वाशिंगटन डीसी। अमेरिका मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में रविवार को क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। जिससे 20 से अधिक लोग घायल हो गए। शहर की पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि ”संदिग्ध वाहन” बरामद हो गया है और मामले की जांच जारी है। कुछ घायलों को पुलिस ने और कुछ को उनके परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की है। घटना की वीडियो में एक एसयूवी अवरोधकों को तोड़ती हुई, परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है।

भारत के साथ और सहयोग की संभावना जारी
अखिलेश पांडेय      
सियोल। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रमुख ज्यां पियरे लैक्रोइ ने दृढ़ विश्वास जताया है कि शांतिरक्षा के मामलों में भारत के साथ और सहयोग की ”बहुत संभावना” है। लैक्रोइ ने रेखांकित किया कि भारत के पास दुनियाभर के मिशन में तैनात ‘ब्लू हेलमेट’ की मदद की बहुत क्षमता एवं प्रौद्योगिकियां हैं।
सियोल में अगले महीने होने वाली संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा की मंत्रिस्तीय बैठक से पहले शांति अभियानों के लिए अवर महासचिव लैक्रोइ ने कहा कि उनके पास संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन में सर्वाधिक बल मुहैया कराने वाले देशों में शामिल भारत के लिए दो संदेश हैं। लैक्रोइ ने कहा, ”पहला आभार व्यक्त करने का संदेश है, क्योंकि भारत राजनीतिक सहयोग, क्षेत्र में संलिप्तता और क्षमताओं के संदर्भ में सहयोग समेत सभी क्षेत्रों में हमारे सबसे बड़े समर्थकों में से एक है।
उन्होंने कहा, ”इसके अलावा दूसरा संदेश मजबूत अपेक्षाएं हैं। हमें जिस चीज की आवश्यकता है, भारत में वह मुहैया कराने की क्षमताएं हैं।” संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रमुख ने कहा कि भारत में योग्य शांतिरक्षकों के जरिए ”हमारी मदद करने की क्षमता” है और देश में ”सेना एवं पुलिस दोनों तरह के शांतिरक्षकों में महिलाओं की संख्या और बढ़ाने में मदद करने की ”स्पष्ट रूप से” क्षमता है।
लैक्रोइ ने कहा कि भारत में कई प्रौद्योगिकियां हैं, जो संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों की वास्तव में मदद कर सकती हैं। 
शांतिरक्षकों को ‘ब्लू बेरेट्स’ या ‘ब्लू हेल्मेट्स’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा, ”इसलिए मेरा मानना है कि इन सभी क्षेत्रों में भारत जो बहुत कुछ कर रहा है, उसके अलावा भी हमारा और सहयोग करने की भारत में बहुत क्षमता है।” संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा के कर्मियों में योगदान देने के मामले में भारत शीर्ष तीन देशों में शामिल है। दुनियाभर के 12 संयुक्त राष्ट्र मिशन में उसके 5,481 बल सेवाएं दे रहे हैं।

230 करोड़ रुपयें की हवेली को बेचेगा जर्मन शेफर्ड
अखिलेश पांडेय         वाशिंगटन डीसी। दुनिया का एक करोड़पति कुत्ता अपनी 230 करोड़ रुपये की मियामी हवेली को बेचने जा रहा है। जो कभी फेमस हॉलीवुड सिंगर मैडोना की थी। इस करोड़पति कुत्ते का नाम गंथर-वीआई है और यह जर्मन शेफर्ड नस्ल का है।
बता दें, अमेरिकी स्थित फ्लोरिडा के मियामी में जिस हवेली को यह कुत्ता बेचने जा रहा है। इसमें नौ-बेडरूम वाला वाटरफ्रंट होम भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गंथर-वीआई के पूर्वज गंथर-थर्ड को सबसे पहले उसकी दिवंगत मालकिन काउंटेस कार्लोटा लिबेंस्टीन की तरफ से 430 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली थी। गंथर-थर्ड को यह संपत्ति साल 1992 में मिली थी। जब उसकी मालकिन काउंटेस कार्लोटा का निधन हुआ था।
तभी से यह संपत्ति गंथर-थर्ड के बाद होते-होते अब गंथर-वीआई के नाम हुई है। इनका पूरा ख्याल रखने के लिए एक टीम बनाई गई है। गंथर-वीआई एक रईस की तरह अपनी जिंदगी जीता है। उसकी सेवा के लिए कई नौकर भी रखे गए हैं।
बिस्केन बे के नजारों वाले मियामी विला के लिविंग रूम की चिमनी के ऊपर गंथर-आईवी का एक सोने का पानी चढ़ा हुआ चित्र भी है।
यह विला मियामी के पॉश इलाके में स्थित है। इस विला से बेहद अद्भुत नजारा दिखता है। साथ ही आस-पास पेड़ ही पेड़ हैं। इसके इतर यहां से पूरे शहर का भी नजारा दिखता है। इसमें 9 बेडरूम और 8 बाथरूम हैं।और बाहर एक शानदार स्वीमिंग पूल भी है।
बता दें, इटालियन प्रेस ने साल 1995 में खबर भी छापी थी कि काउंटेस कार्लोटा लिबेंस्टीन नामक कोई महिला कभी थी ही नहीं। जबकि हवेली के एक पुराने मालिक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। कार्लोटा लिबेंस्टीन नामक महिला ने ही अपनी संपत्ति को अपने कुत्ते के नाम किया था. खैर जो भी हो, फिलहाल ये कुत्ता मियामी में अपनी जिंदगी खूब ऐश में गुजार रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...