बुधवार, 3 नवंबर 2021

हिंदू धर्म में 'दिपावली' पर्व बहुत महत्वपूर्ण

हिंदू धर्म में 'दिपावली' पर्व बहुत महत्वपूर्ण
अकांशु उपाध्याय                
हिन्दू धर्म में दिपावली बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। यह दिवाली एक दिन का त्योहार नहीं है, इस त्योहार के साथ पांच त्योहार मनाए जाते हैं तब दीवाली पूरी होती है। धनतेरस दिपावली का पहला दिन माना जाता है। इसके बाद नरक चतुर्दशी फिर दिपावली, गोवर्धन पूजा और आखिरी में भैयादूज का त्योहार मनाया जाता है। हर त्योहार की अलग-अलग मान्यता है और इससे जुड़ी विशेषताएं और लाभ भी अलग हैं।
धनतेरस 2 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएंगी। मान्यता है इस इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रगट हो हुए थे। इसी कारण से हर वर्ष धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा निभाई जाती है। कहा जाता है जो भी व्यक्ति धनतेरस के दिन सोने-चांदी, बर्तन, जमीन-जायजाद की शुभ खरीदारी करता है उसमें तेरह गुना की बढ़ोत्तरी होती है।
इस साल नरक चतुर्दशी का त्योहार 3 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा है। यह धनतेरस के बाद मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी को नरक चौदस, रूप चौदस और रूप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। दिवाली से पहले मनाए जाने के कारण इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा होती है। घर के कोनों में दीपक जलाकर अकाल मृत्यु से मुक्ति की कामना की जाती है।
अभयंगा स्नान मुहूर्त 05.40 सुबह से 06.03 सुबह तक
प्रकाशोत्सव का पर्व दिवाली इस साल 4 नवंबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि के दिन प्रदोष काल होने पर दिवाली पर महालक्ष्मी पूजन करने का विधान है। दिवाली पर घरों को रोशनी से सजाया जाता है। दिपावली की शाम को शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और धन के देवता कुबेर की पूजा-आराधना होती है। मान्यता के मुताबिक दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और घर-घर जाकर ये देखती हैं किसका घर साफ है और किसके यहां पर विधिविधान से पूजा हो रही है।

फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट में जगह बनाईं
मोहम्मद रियाज       
बर्लिन। बायर्न म्यूनिख और युवेंटस ने बड़ी जीत दर्ज करके मंगलवार को यूएफा चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनायी। रॉबर्ट लेवानडोवस्की की हैट्रिक की मदद से बायर्न म्यूनिख ने बेनफिका को 5-2 से हराकर अंतिम 16 में प्रवेश किया। पोलैंड के स्टार लेवानडोवस्की एक पेनल्टी चूक भी गये थे लेकिन इसके बावजूद वह चैंपियन्स लीग में अपने 100वें मैच में हैट्रिक बनाने में सफल रहे।
युवेंटस ने जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग को 4-2 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित की। बायर्न और म्यूनिख अंतिम 16 में जगह बनाने वाली पहली टीमें हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने अटलांटा के खिलाफ मैच 2-2 से ड्रा खेला। उन्होंने अब तक प्रत्येक मैच में गोल किया है।

शुक्ल-पक्ष की तिथि को मनाया जाता है भैया दूज
मोमिन मलिक      भैया दूज दीपावली के दूसरे दिन कार्तिक मास के शुक्ल-पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भाई की लंबी उम्र के लिए यमराज की पूजा अर्चना का भी विशेष महत्व है। हिंदु पंचांग के अनुसार इस साल भाईदूज का पावन पर्व 6 नवंबर 2021 दिन शनिवार को है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस साल भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 से 3:21 बजे तक है। यानि शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 11 मिनट तक है।
भाई दूज का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं। इस दिन भाई की लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य के लिए पहले पूजा की थाली, फल, फूल, दीपक, अक्षत, मिठाई, सुपारी आदि चीजों से सजाना लें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर भाई की आरती करें और शुभ मुहूर्त देखकर तिलक लगाएं। तिलक लगाने के बाद भाई को पान, मिठाई आदि चीज खिलाएं।
तिलक और आरती के बाद भाई को अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए और उन्हें उपहार गिफ्ट करें। पौराणिक कथाओं के अनुसार भाईदूज के अवसर पर जब बहनें भाई को तिलक लगाती हैं तो भाई के जीवन पर आने वाले हर प्रकार के संकट का नाश हो जाता है और उसके जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। तथा इस दिन बहन के घर भोजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। भाईदूज को लेकर एक पौराणिक कथा काफी प्रचलित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार सूर्य देव और उनकी पत्नी संज्ञा को संतान की प्राप्ति हुई, पुत्र का नाम यम और पुत्री का नाम यमुना था। संज्ञा भगवान सूर्यदेव का तप सहन नहीं कर पाती थी, ऐसे में वह अपनी छाया उत्पन्न कर पुत्र और पुत्री को उसे सौंपकर मायके चली गई। छाया को अपनी संतानों से कोई मोह नहीं था, लेकिन भाई-बहन में आपस में बहुत प्रेम था। यमुना शादी के बाद हमेशा भाई को भोजन पर अपने घर बुलाया करती थी, लेकिन व्यस्तता के कारण यमराज यमुना की बात को टाल दिया करते थे। क्योंकि उन्हें अपने कार्य से इतना समय नहीं मिल पाता था कि वह अपनी बहन के यहां भोजन के लिए जा सकें। लेकिन बहन के काफी जिद के बाद वह कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यमुना से मिलने उनके घर पहुंचे।

खेल: जीत के लिये तीन सेट तक जूझना पड़ा
पेरिस। एक साल में चारों ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकार्ड बनाने से चूकने के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में खेल रहे नोवाक जोकोविच को पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जीत के लिये तीन सेट तक जूझना पड़ा। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने शुरू में कुछ गलतियां की लेकिन आखिर में वह हंगरी के मार्टन फुकसोविच को 6-2, 4-6, 6-3 से हराने में सफल रहे। इस मैच में किसी भी समय जोकोविच अपनी लय में नजर नहीं आये। जोकोविच को दूसरा सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट के शुरू में भी संघर्ष करना पड़ा लेकिन फुकसोविच का बैकहैंड शॉट बाहर मार देने से वह 4-2 से बढ़त हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने दूसरे मैच प्वाइंट पर फोरहैंड विनर पर मैच अपने नाम किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी ने रिकार्ड पांच बार पेरिस मास्टर्स का खिताब जीता है। उन्होंने और राफेल नडाल ने रिकार्ड 36 मास्टर्स 1000 खिताब जीते हैं जो रोजर फेडरर से आठ अधिक हैं। जोकोविच के पास यहां खिताब जीतकर यह रिकार्ड अकेले अपने नाम पर करने का मौका है। जोकोविच सितंबर में यूएस ओपन के फाइनल में दानिल मेदवेदेव से हारने के कारण कैलेंडर ग्रैंडस्लैम पूरा नहीं कर पाये थे। इस बीच फेलिक्स ऑगर अलियासिमे ने पहले दौर में इटली के क्वालीफायर जियानलुका मैगर को 4-6, 6-4, 6-1 से हराकर एटीपी फाइनल्स में जगह बनाने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी। जोकोविच, मेदवेदेव, स्टेफनोस सिटसिपास, अलेक्सांद्र जेवरेव, आंद्रे रुबलेव और माटेओ बेरेटिनी पहले ही एटीपी फाइनल्स के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं। ऑगर अलियासिम, कैस्पर रुड, यानिक सिनर, ह्यूबर्ट हर्काज़ और कैमरन नोरी शीर्ष आठ खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में जगह बनाने की दौड़ की बने हुए हैं। अमेरिकी खिलाड़ी रीली ओपेल्का, टॉमी पॉल और टेलर फ्रिट्ज तथा रूस के करेन खाचानोव, स्पेन के कार्लोस अल्काराज़ और आस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-16 (वर्ष-05)
2. ब्रहस्पतिवार, नवंबर 4, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:30, सूर्यास्त 05:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-28+ डी.सै.। 
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक शिवाशुं व राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 2 नवंबर 2021

यूपी: जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

यूपी: जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
गोपीचंद     
बागपत। कल्याण भारती सेवा संस्थान के द्वारा विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नालंदा विद्यया पीठ नहरू रॉड बड़ौत में आयोजित किया गया। संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने जानकारी देते हुये कहा कि यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत प्रभारी सचिव श्रीमती प्रगति सिंह, और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी (राष्ट्र लोक अदालत जनपद बागपत) श्रीमती शाजिया नजर जैदी व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागपत के श्री सुधीर कुमार के आदेशानुसार कल्याण भारती सेवा संस्थान के द्वारा जिले भर में जगह जगह आयोजि किया जा रहा है। संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता का प्रयास करना है। जिससे जनता को सस्ता और सुलभ न्याय प्राप्त हो सके। संस्थान के प्रबन्ध निदेशक गोपी चन्द सैनी ने बताया कि यह विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आजादी के 75 वे अवसर पर, भारत अमृत महोत्सव के उपलक्ष में, सम्पूर्ण भारत में 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक, चलाया जा रहा है। जिसमें सामाजिक संस्थाओं, अधिवक्ताओं व सरकारी विभागों और समाज के अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों व लॉ के छात्रों की सक्रिय सहभागिता से जनता को विधिक सेवाओं सम्बन्धी जानकारी व न्यायालय की कार्यशैली समझने व न्यालय में चल रही विधिक सेवाओं सम्बन्धी अन्य लाभकारी योजनाओं की जानकारी को पोस्टर पम्पलेट और मोखिखता के आधार पर आमजन को देना है। 
कल्याण भारती सेवा संस्थान के निदेशक सुनील कुमार चौहान ने बताया कि नगर में बढ़ते फ्लू के प्रकोप से बचाव के लिये क्योर फाउंडेसन नई सड़क शास्त्री नगर मेरठ द्वारा निर्मित होम्योपैथिक इम्युनिटी बूस्टर का निःशुल्क  वितरण किया कल्याण भारती सेवा संस्थान कोरोना काल के प्रारम्भ से ही कर रही हैं और आज भी इस कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल के सभी स्टाफ के उत्तम स्वास्थ्य के लिये कल्याण भारती सेवा संस्थान की और से निःशुल्क वितरित किये गये।
स्कूल प्रबन्धक श्री वकार हुसैन ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु कानून को विस्तारपूर्वक समझते हुये महिलाओं के सामाजिक अधिकार के बारे में बताया और कहा कि कल्याण भारती सेवा संस्थान द्वारा जनहित व धर्मार्थ में   चलाई जा रही बेसहारा गोवंश सेवा और इम्युनिटी बूस्टर वितरण सेवा और विधिक जागरूकता पर रचनात्मक कार्यक्रम बड़े प्रभावकारी हैं। आज के बिगड़ते  सामाजिक माहौल में कल्याण भारती जैसी संस्थाओं की अत्यधिक आवस्यकता हैं।
इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के बाद बड़ौत के सी- फील्ड में चल रहे दीपोत्सव मेले में श्याम 5 बजे से शाम आयोजन किया गया। जिसमे अनेको लोगों ने कार्यक्रम का लाभ लिया।
कार्यक्रम में संस्थान की ओर से गोपी चन्द सैनी के साथ सुनील चौहान, रणजीत फौजी, नीलम तोमर, साथ रहें।

विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया

49 ग्राम सभा एवं 14 शहरी क्षेत्रों में डोर टू डोर कैम्पेन व विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन
विजय कुमार   
कौशाम्बी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 49 ग्राम सभा एवं 14 शहरी क्षेत्रों में डोर टू डोर कैम्पेन व विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जनपद कौशाम्बी में किया गया है। 
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से महिलाओं के अधिकार के सम्बंध में विषय पर विधिक साक्षरता एवं सहायता हेतू जागरूक किया।

गाजियाबाद: शौकीन लोगों के लिए ‘फायर मोमोज'

अश्वनी उपाध्याय       गाज़ियाबाद। जिलें में स्ट्रीट फूड का स्वाद अच्छे से अच्छे रेस्टोरेंट और होटल के शेफ को भी मात देता है। गाज़ियाबाद वाले वैसे ही फूडी माने जाते हैं। खाने-पीने के ऐसे ही शौकीन लोगों के लिए हम लेकर आए हैं ‘फायर मोमोज’। अभी तक आपने फायर पान देखा और खाया भी होगा, लेकिन आज हम आपको ‘फायर मोमोज’ के बारे में बता रहे हैं।

मोमोज के शौकिनों ने अभी तक स्टीम मोमोज, तंदूरी मोमोज, फ्राई मोमोज, पिज्जा मोमोज जरूर खाए होंगे। लेकिन, अगर आपने ‘फायर मोमोज’ नहीं खाया है तो अभी आप मोमोज की बेहतरीन वेराइटी से थोड़ा दूर हैं। गाजियाबाद के जयपुरिया मार्केट में बिकने वाले इस मोमोज का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पैदाइशी फूड ब्लॉगर नाम के एक इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है। इस वीडियो को 90 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं और लोगों के मजेदार कॉमेंट भी आ रहे हैं।


पूर्व विधायक मुल्तानी ने प्रेस को बयान जारी किया

गोपीचंद     बागपत। विधान सभा क्षेत्र बडौत 51 (जिला बागपत) के राष्ट्रीय लोक मंच के पूर्व विधायक प्रत्याशी अलीहसन मुल्तानी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि वर्ष 2022 में उप्र में विधान सभा चुनाव होने की संभावना है। वैसे तो इस चुनाव में अनेकों दल चुनाव लडेंगें लेकिन सबसे दिलचस्प बात ऑल इण्डिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलीमीन की है। क्योंकि इस चुनाव में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय सदर असददुदीन ओवेसी ने अपनी पार्टी को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया हुआ है। उनके इस ऐलान से सभी दलों में हड़कंप मचा हुआ है। इसलिये सभी पार्टी के नेता दबी जुबान से ओवेसी की आलोचना करते नजर आ रहें हैं और ओवेसी जी पर भाजपा का एजेन्ट होने का झूठा आरोप लगा रहें हैं और तर्क देते हैं कि मुसलमानों ने यदि ओवेसी की पार्टी ए आई एम आई एम को वोट दिया तो उप्र में फिर भाजपा की सरकार बन जायेगी। पूर्व विधायक प्रत्याशी अलीहसन मुल्तानी ने कहा कि वर्ष  2014 के बाद से उप्र में लोक सभा और विधान सभा चुनाव में लगातार भाजपा 3 बार चुनाव जीत चुकी है। जबकि इन चुनावों में ओवेसी जी की पार्टी एआईएमआईएम ने उप्र में कोई चुनाव नहीं लडा और फिर भी समाजवादी पार्टी चुनाव हार गई। अलीहसन मुल्तानी ने कहा कि 2014 से पूर्व भी उप्र में अनेकों बार भाजपा की सरकार बन चुकी हैं जबकि एआईएमआईएम ने उप्र में कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा। अलीहसन मुल्तानी ने कहा कि उप्र में सपा-भाजपा की चुनावी नूरा कुश्ती चल रही है। जो एआईएमआईएम एम के चुनाव मैदान में आने से खत्म हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा भाजपा के अन्दरूनी खेल को समझ चुकि है। प्रदेश की जनता व प्रदेश का युवा राजनैतिक बदलाव चाहता है। प्रदेश का युवा एआईएमआईएम के साथ है। इस बार एआईएमआईएम उप्र विधान सभा चुनाव 2022 में अपना परचम लहरायेगी। उन्होने कहा कि अपनी राष्ट्रवादी पार्टी एआईएमआईएम को कुछ मुस्लिम खुदगर्ज नेता भी बदनाम करने की कोशिश कर रहें हैं। ये नाकारे लोगों की नाकाम कोशिश है।


प्रयागराज: गंगा मैराथन का आयोजन किया गया 
बृजेश केसरवानी      प्रयागराज। मंगलवार को प्रयाग रेंज में जिला गंगा समिति के सौजन्य से चल रहे गंगा उत्सव कार्यक्रम के तहत प्रातः अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से इन्दिरा पार्क चौराहे तक गंगा मैराथन का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारम्भ श्री बी. आर. अहिरवार, वन संरक्षक, प्रयागराज व श्री शिपू गिरि , मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। दौड़ में अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के खिलाड़ियों , गंगा टास्क फोर्स के जवानों व अन्य के साथ लगभग 200 प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। जिला गंगा समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को दौड़ से प्रारम्भ के पूर्व टी - शर्ट व कैप भेंट की गयी। दौड़ में पुरूष वर्ग में श्री सागर सिंह प्रथम , श्री शनी निषाद द्वितीय , श्री रिशू पाल तृतीय व महिला वर्ग में कु. नीतू कुमारी प्रथम , कु. शिवानी चौरसिया द्वितीय तथा कु. दिव्या द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा चिकित्सक व एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी। ट्रैफिक विभाग द्वारा दौड़ के मार्ग में ट्रैफिक नियंत्रण का कार्य किया गया। अन्त में सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित कर दौड़ का समापन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री रमेश चन्द्र , प्रभागीय निदेशक , श्री संजय शर्मा , उप प्रभागीय वनाधिकारी , क्षेत्रीय वन अधिकारीगण व विभिन्न कर्मचारियों की देख-रेख में कीड़ा विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कराया गया। कार्यक्रम में गंगा टास्क फोर्स व नमामि गंगे के पदाधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। शाम 4.30 बजे से संगम घाट पर गंगा के संरक्षण व संवर्धन हेतु जन जागरूकता के प्रसार के लिए सैन्ड आर्ट कला का प्रदर्शन किया गया। जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा व कला की सराहना की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, दृश्य कला विभाग के सुपर सीनियर जोनू प्रजापति, अजय कुमार गुप्ता,मनोज कुमार, आशीष निशाद, सहयोगी  , बदल कुमार सृष्टि सिंह,अंगली यादव द्वारा सैंड आर्ट बनाया गया।* सायं 5.00 से 6.00 बजे के मध्य गंगा घाट पर उत्तर प्रदेश के मानचित्र की आकर्षक रंगोली तैयार करायी गयी तथा मानचित्र के चारो ओर दीप प्रज्जवलन किया गया। उसके बाद गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमें आरती समिति के पदाधिकारियों की देख - रेख में गंगा आरती की गयी। कार्यक्रम में वन संरक्षक प्रयागराज श्री बी. आर. अहिरवार , प्रभागीय निदेशक श्री रमेश चन्द्र , उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री संजय शर्मा , नमामि गंगे से श्री राजेश शर्मा व गंगा समग्र से श्री अमरीश व वन विभाग के कर्मचारियों व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।

सीएम कैप्टन ने नए दल का नाम घोषित किया

सीएम कैप्टन ने नए दल का नाम घोषित किया

अमित शर्मा       चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने नए राजनीतिक दल का नाम घोषित कर दिया है। कैप्टन ने कांग्रेस पार्टी से आधिकारिक तौर पर त्यागपत्र देने के बाद आज अपने राजनीतिक दल का नाम सार्वजनिक किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से बताया गया है कि उनकी पार्टी का नाम 'पंजाब लोक कांग्रेस' होगा। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने इसी दल के साथ मैदान में उतरेंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को अपने राजनीतिक दल का नाम घोषित करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी से आधिकारिक तौर पर त्यागपत्र भी दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की घोषणा की है और साथ में सोनिया गांधी से यह भी कहा है कि पार्टी ने पंजाब में सिद्धू को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाने का जो फैसला किया है, उसको लेकर एक दिन उन्हें पछताना पड़ेगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कई ऐसी बातें भी लिखी हैं, जिनके जरिए सीधे सोनिया गांधी पर निशाना साधा गया है। उन्होंने लिखा है कि सिद्धू के मामले में दखल देने के बजाय राहुल और प्रियंका गांधी उसको समर्थन देते रहे तथा सोनिया गांधी ने सिद्धू के कपट से आंखे बंद कर लीं।

बता दें कि इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 30 अक्टूबर को ही कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि मेल-मिलाप का समय अब खत्म हो गया है और पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अंतिम है। सिंह ने दोहराया था कि वह जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करेंगे। ऐसे में यह बयान देने के बाद तीसरे दिन ही उन्होंने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया।

पदोन्नति प्रक्रिया का तेजी से क्रियान्वयन किया 

दुष्यंत टीकम       रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु पदोन्नति प्रक्रिया का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यंमत्री के निर्देश पर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दीपावली का खास तोहफा मिलने जा रहा है। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सदैव पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के हित हेतु संवेदनशील रहते हैं। उनके निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही से हवलदार और हवलदार से एएसआई की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। सभी जिलों में सिपाही से हवलदार हेतु 2952 एवं हवलदार से एएसआई हेतु 865 पुलिसकर्मी योग्य पाये गये हैं । इस प्रकार लगभग चार हजार पुलिसकर्मियों को इस दीपावली पर प्रमोशन का तोहफा मिलने जा रहा है। डीजीपी श्री अवस्थी ने सभी रेंज आईजी को योग्य हवलदार एवं एएसआई का प्री प्रमोशन कोर्स शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

ब्रिगेडियर खुशाल को 7,490 मतों से हराया 

श्रीराम मौर्य     शिमला। हिमाचल के मंडी लोकसभा उपचुनाव में जीत के अंतर से ज्यादा नोटा वोट पड़े हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 7,490 मतों से हराया है। वहीं, 12,661 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। मंडी लोकसभा के लिए 7 लाख 52 हजार 071 वोटों की गिनती हुई। इसमें ईवीएम के 7 लाख 42 हजार 771 और पोस्टल वोट 9,300 शामिल हैं। ईवीएम की गिनती के बाद अब पोस्टल वोटों की गिनती भी पूरी हो गई है।पोस्टल वोटों में ब्रिगेडियर खुुशाल ठाकुर को को 5,191 और प्रतिभा सिंह को 3,915 मत मिले। साथ ही 35 ने नोटा का इस्तेमाल किया है।

ईवीएम और पोस्टल वोटों को मिलाकर  कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 3 लाख 69 हजार 565 मत मिले।भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 3 लाख 62 हजार 075 मत मिले हैं। आजाद प्रत्याशी अंबिका श्याम ने 3,617, मुंशी राम ठाकुर ने 1,262, अनिल कुमार ने 1,119 व सुभाष मोहन ने 1,772 मत प्राप्त किए। इसके अलावा 12,661 ने नोटा का इस्तेमाल किया है।


छत्तीसगढ़ के जिलों में शुरू हुआ जांच अभियान
दुष्यंत टीकम      रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जा रहे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान सभी जिलों में शुरू कर दिया गया है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं। जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। रबी सीजन 2021 में 31 अक्टूबर की स्थिति में बीज के 2 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 8 नमूने अमानक पाए गए हैं। जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी सुरेश को जमानत दीं

हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी सुरेश को जमानत दीं
अविनाश श्रीवास्तव        
तिरुवनंतपुरम। केरल के सोना तस्करी मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट ने केस की मुख्य आरोपी स्वपना सुरेश को जमानत दे दी। एएनआई के मुताबिक, हाईकोर्ट ने यूएपीए के तहत एनआईए के द्वारा दर्ज मामले में केस की मुख्य आरोपी स्वपना सुरेश को जमानत दे दी गई है। उन्हें 25 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड और 2 सॉल्वेंट जमानत पर जमानत दी गई है।
स्वपना के अलावा हाईकोर्ट ने सात अन्य आरोपियों - सरित पीएस, मोहम्मद शफी पी, जलाल एएम, राबिन्स हमीद, रमीस केटी, शराफुद्दीन केटी और मोहम्मद अली को भी उनकी याचिका के आधार पर जमानत दे दी है। हालांकि राबिन्स हमीद, मोहम्मद शफी पी और रमीस केटी अपने विदेशी मुद्रा संरक्षण और तस्करी गतिविधियों की रोकथाम एक्ट की अवधि खत्म होने तक जेल में ही रहेंगे। अन्य को जेल से रिहा किया जाएगा।

363 भा.द.वि के तहत विवेचना कार्यवाही की
दुष्यंत टीकम     
जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दुलदुला क्षेत्र के प्रार्थी ने दिनांक 25.10.2021 को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी  नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा कर कहीं ले गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में धारा 363 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई। 
प्रकरण की विवेचना दौरान पता-तलाश कर प्रार्थी की नाबालिग लड़की को दिनांक 01.11.2021 को आरोपी दिनेश राम के कब्जे से बरामद किया गया। आरोपी एवं अपहृता से पूछताछ एवं जांच पर प्रकरण में धारा 366(क), 376(2)(एन) भा.द.वि. 5, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया। आरोपी द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर बाहर ले जाकर दुष्कर्म करना पाये जाने  से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर *आरोपी दिनेश राम उम्र 21 वर्ष निवासी समसेरा थाना बोलबा जिला सिमडेगा (झारखंड)* को दिनांक 01.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।  प्रकरण की विवेचना, अपहृता को बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दुलदुला निरीक्षक संतोष सिंह, स.उ.नि. विपिन किशोर केरकेट्टा, आर. 687 अलेकसियुस तिग्गा, आर. 506 आनंद खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टैबलेट के निर्माण या बिक्री पर रोक लगाईं
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने विभिन्न जेनेरिक दवा कंपनियों को हृदय रोगों के इलाज में उपयोगी वाल्सर्टन और सैक्यूबिट्रिल टैबलेट के निर्माण या बिक्री पर रोक लगा दी है। क्योंकि इससे फार्मा कंपनी नोवार्टिस एजी के पेटेंट का उल्लंघन हो सकता है। नैटको फार्मा, टोरेंट फार्मास्युटिकल्स, एरिस लाइफसाइंसेज और विंडलास बायोटेक जैसी जेनेरिक दवा कंपनियां वाल्सर्टन और सैक्यूबिट्रिल बनाती या बेचती हैं।
अदालत ने इन कंपनियों के खिलाफ निषेधाज्ञा आदेश पारित किया। नोवार्टिस 2016 से भारत में ”व्यामाडा” ब्रांड के तहत वाल्सर्टन और सैक्यूबिट्रिल टैबलेट बेच रही है। अदालत का आदेश नोवार्टिस की याचिका पर आया, जिसमें अन्य दवा कंपनियों को वाल्सर्टन और सैक्यूबिट्रिल के पेटेंट संयोजन के निर्माण या बिक्री से रोकने की मांग की गई थी।
न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने कहा कि वादी के पक्ष में और सभी प्रतिवादियों के खिलाफ एक निषेधाज्ञा पारित की जाती है, जिसके तहत प्रतिवादियों, उनके एजेंटों पर किसी भी दवा संरचना में वाल्सर्टन और सैक्यूबिट्रिल के विनिर्माण, आयात, बिक्री आदि पर रोक है।

अनुष्का की बेटी को ट्विटर पर रेप की धमकी मिली  
कविता गर्ग 
मुबंई। आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप में टीम इंडिया अपने शुरुआती दोनों मैच बुरी तरह से हार गई। भारतीय टीम को पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने 10 विकेट हराया था उसके कीवी टीम ने टीम इंडिया को 8 विकेट से मात दी।
इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी को ट्विटर पर रेप की धमकी मिली है। इस मामले को दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान में लेते हुए  पुलिस को नोटिस भेजा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस देते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

फिल्म में अर्जुन के साथ काम करेंगीं अभिनेत्री

फिल्म में अर्जुन के साथ काम करेंगीं अभिनेत्री
कविता गर्ग         
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर फिल्म 'द लेडी किलर' में अर्जुन कपूर के साथ काम करती नजर आयेंगी।
अर्जुन कपूर इन दिनों निर्देशक अजय बहल की फिल्म 'द लेडी किलर' को लेकर चर्चा में हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी शामिल हो गई हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म मेकर्स भूमि को फिल्म में शामिल करने के लिए बेहद उत्सुक थे और भूमि को भी स्क्रिप्ट पसंद आई है।
फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह पहली बार होगा जब अर्जुन और भूमि एक साथ नजर आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार, शैलेश आर सिंह और कृष्णा कुमार मिलकर बना रहे हैं।

अभिनेता सिद्धार्थ को लेकर सीरीज बना सकते हैं
कविता गर्ग       
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार रोहित शेट्टी अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर वेब सीरीज बना सकते हैं।
रोहित शेट्‌टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर चर्चा में हैं। चर्चा है कि रोहित शेट्‌टी अब कॉप बेस्ड वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि रोहित, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इस सीरीज को बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि रोहित और सिद्धार्थ काफी दिनों से इस वेब सीरीज को लेकर चर्चा कर रहे थे। यह सीरीज अगले साल से शुरू की जाएगी और इसका निर्देशन सुशांत प्रकाश करेंगे। यह एक कॉप-बेस्ड सीरीज होगी। रोहित इस सीरीज की स्क्रिप्ट और एक्शन सीन्स पर बारीकी से काम कर रहे हैं।
फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' की शूटिंग शुरू की
कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' की शूटिंग शुरू कर दी है।
कंगना रनौत अपने होम प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' बना रही है। कंगना ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। कंगना ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है। कंगना ने पोस्ट में फिल्म के सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में वह 'टीकू वेड्स शेरू' के फर्स्ट लुक की शूटिंग देखते हुए सेट पर नजर आ रही हैं। एक फोटो के कैप्शन में कंगना ने लिखा, "टीकू वेड्स शेरू के फर्स्ट लुक की शूटिंग अपने पसंदीदा जतिन कंपानी के साथ कर रही हूं।
कंगना ने अपने पोर्टफोलियो से एक पुरानी फोटो भी शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मेरा पहला पोर्टफोलियो, जिसे जतिन कंपानी ने क्लिक किया था। मुझे अपना पहला ब्रेक 'गैंगस्टर' से मिला, क्योंकि अनुराग बासु को यह फोटो पसंद आई थी। आज मैं बतौर निर्माता फिर से जतिन के साथ अपनी यात्रा शुरु कर रही हूं। कितना प्यारा संयोग है।
गौरतलब है कि 'टीकू वेड्स शेरू' के निर्देशक साई कबीर हैं। इस फिल्म में कंगना के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आयेंगे।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...