मंगलवार, 2 नवंबर 2021

सीएम कैप्टन ने नए दल का नाम घोषित किया

सीएम कैप्टन ने नए दल का नाम घोषित किया

अमित शर्मा       चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने नए राजनीतिक दल का नाम घोषित कर दिया है। कैप्टन ने कांग्रेस पार्टी से आधिकारिक तौर पर त्यागपत्र देने के बाद आज अपने राजनीतिक दल का नाम सार्वजनिक किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से बताया गया है कि उनकी पार्टी का नाम 'पंजाब लोक कांग्रेस' होगा। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने इसी दल के साथ मैदान में उतरेंगे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को अपने राजनीतिक दल का नाम घोषित करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी से आधिकारिक तौर पर त्यागपत्र भी दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने की घोषणा की है और साथ में सोनिया गांधी से यह भी कहा है कि पार्टी ने पंजाब में सिद्धू को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाने का जो फैसला किया है, उसको लेकर एक दिन उन्हें पछताना पड़ेगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कई ऐसी बातें भी लिखी हैं, जिनके जरिए सीधे सोनिया गांधी पर निशाना साधा गया है। उन्होंने लिखा है कि सिद्धू के मामले में दखल देने के बजाय राहुल और प्रियंका गांधी उसको समर्थन देते रहे तथा सोनिया गांधी ने सिद्धू के कपट से आंखे बंद कर लीं।

बता दें कि इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 30 अक्टूबर को ही कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे से बातचीत की खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि मेल-मिलाप का समय अब खत्म हो गया है और पार्टी छोड़ने का उनका फैसला अंतिम है। सिंह ने दोहराया था कि वह जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करेंगे। ऐसे में यह बयान देने के बाद तीसरे दिन ही उन्होंने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया।

पदोन्नति प्रक्रिया का तेजी से क्रियान्वयन किया 

दुष्यंत टीकम       रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप पुलिसकर्मियों के कल्याण हेतु पदोन्नति प्रक्रिया का तेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यंमत्री के निर्देश पर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दीपावली का खास तोहफा मिलने जा रहा है। डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सदैव पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के हित हेतु संवेदनशील रहते हैं। उनके निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही से हवलदार और हवलदार से एएसआई की पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है। सभी जिलों में सिपाही से हवलदार हेतु 2952 एवं हवलदार से एएसआई हेतु 865 पुलिसकर्मी योग्य पाये गये हैं । इस प्रकार लगभग चार हजार पुलिसकर्मियों को इस दीपावली पर प्रमोशन का तोहफा मिलने जा रहा है। डीजीपी श्री अवस्थी ने सभी रेंज आईजी को योग्य हवलदार एवं एएसआई का प्री प्रमोशन कोर्स शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

ब्रिगेडियर खुशाल को 7,490 मतों से हराया 

श्रीराम मौर्य     शिमला। हिमाचल के मंडी लोकसभा उपचुनाव में जीत के अंतर से ज्यादा नोटा वोट पड़े हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 7,490 मतों से हराया है। वहीं, 12,661 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। मंडी लोकसभा के लिए 7 लाख 52 हजार 071 वोटों की गिनती हुई। इसमें ईवीएम के 7 लाख 42 हजार 771 और पोस्टल वोट 9,300 शामिल हैं। ईवीएम की गिनती के बाद अब पोस्टल वोटों की गिनती भी पूरी हो गई है।पोस्टल वोटों में ब्रिगेडियर खुुशाल ठाकुर को को 5,191 और प्रतिभा सिंह को 3,915 मत मिले। साथ ही 35 ने नोटा का इस्तेमाल किया है।

ईवीएम और पोस्टल वोटों को मिलाकर  कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 3 लाख 69 हजार 565 मत मिले।भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को 3 लाख 62 हजार 075 मत मिले हैं। आजाद प्रत्याशी अंबिका श्याम ने 3,617, मुंशी राम ठाकुर ने 1,262, अनिल कुमार ने 1,119 व सुभाष मोहन ने 1,772 मत प्राप्त किए। इसके अलावा 12,661 ने नोटा का इस्तेमाल किया है।


छत्तीसगढ़ के जिलों में शुरू हुआ जांच अभियान
दुष्यंत टीकम      रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जा रहे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान सभी जिलों में शुरू कर दिया गया है। कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं। जिसकी जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है। रबी सीजन 2021 में 31 अक्टूबर की स्थिति में बीज के 2 नमूने तथा रासायनिक उर्वरक के 8 नमूने अमानक पाए गए हैं। जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...