गुरुवार, 28 अक्तूबर 2021
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
बुधवार, 27 अक्तूबर 2021
गाजियाबाद में 62 स्थानों पर होगी छठ पूजा
गाजियाबाद में 62 स्थानों पर होगी छठ पूजा
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। जिलाधिकारी आर के सिंह का कहना है की इस बार गाज़ियाबाद जिले में 62 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। सूर्य आराधना के महापर्व का आयोजन करने के लिए हुई अधिकारियों की बैठक में डीएम ने समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के आदेश दिए। बैठक में मौजूद पुरबिया जन कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राकेश तिवारी ने डीएम को पूरा से संबन्धित आवश्यक सेवाओं की सूची सौंपी।
जिला प्रशासन के अनुसार जिले में छठ पूजा का सबसे बड़ा आयोजन हिंडन नदी के तट पर किया जाएगा। गाज़ियाबाद नगर निगम द्वारा हिंडन के घाटों की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सीढ़ियों की मरम्मत, रंगाई-पुताई आदि का कम भी शुरू कर दिया गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार निगम की ओर से पूजा स्थल पर मोबाइल टायलेट और पीने के स्वच्छ पाई की व्यवस्था भी कराई जा रही है।
वहीं छठ पुजा को लेकर गाज़ियाबाद पुलिस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुजा स्थल पर महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की जाएगी। छठ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं की भी नियुक्ति की जाएगी।
बहुसंख्यको का त्योहार अदालती आदेशों की भेंट
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। तथाकथित कम्युनिस्ट पर्यावरण संरक्षकों और अर्बन नक्सलियों द्वारा किए जा रहे लगातार दुष्प्रचार के चलते हिंदुस्तान में बहुसंख्यकों का एक और त्योहार अदालती आदेशों की भेंट चढ़ गया। पिछले तीन सालों की तरह इस साल भी बहुसंख्यक अपने सबसे बड़े त्योहार दीवाली पर पटाखे नहीं चला पाएंगे।
राष्ट्रीय हरित अभिकरण द्वारा दिए गए एक फैसले के अनुपालन में जिलाधिकारी गाज़ियाबाद राकेश कुमार सिंह ने जनपद गाज़ियाबाद में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में कहा गया है कि वायु गुणवत्ता के आधार पर जिले में केवल ग्रीन क्रैकर्स चलाने की अनुमति रहेगी। यदि वायु प्रदूषण का स्तर खराब होता है तो ग्रीन क्रैकर्स पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने जिले के सभी उप-जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पटाखों के बुरे और हानिकारक प्रभावों के बारे में मीडिया के माध्यम से आतिशबाज़ी फोड़ने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जनता को सावधान करें। जिलाधिकारी ने गाज़ियाबाद की जनता से अनुरोध किया है कि दीपवाली के पर्व पर पटाखों के स्थान पर अपने घरों में दिए जलाकर शांतिपूर्ण, सोहार्द के साथ पर्व को मनाएँ। आपको बता दें कि आगामी चुनावों के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के पराली जलाने संबंधी सभी मुकदमे वापस ले लिए हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित स्पेशल कमेटी का मानना है कि एनसीआर में होने वाले वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा पराली जालना है।
निरीक्षक ने धर्म बदलने का दबाव बनाया
अश्वनी उपाध्याय
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ नगर निगम के कर निरीक्षक पर रामगढ़ताल पुलिस ने दुष्कर्म और धर्मांतरण के लिए एक युवती पर दबाव बनाने का केस दर्ज किया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि नगर निगम में तैनात कर निरीक्षक उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जनवरी 2021 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान अहमद से हुई थी। जान पहचान बढ़ने पर उससे मुलाकात होने लगी। फरहान के दोस्त शुभम गुप्ता का तारामंडल के वसुंधरा में फ्लैट है। युवती का आरोप है की घूमाने के बहाने फरहान उसे कई बार वहां ले गया। इस दौरान शादी करने का झांसा देकर कर निरीक्षक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि शादी करने की बात कहने पर अब वह धर्म परिवर्तनकरने का दबाव बनाने लगा है। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
रामगढ़ताल पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले पर एसपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए युवती की कर निरीक्षक से दोस्ती हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। वहीं शादी करने की बात कहने पर जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया जा रहा है। फिलहाल इस मामले में केस दर्ज करके जांच कराई जा रही है। जो भी सही तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज किया जाएगा।
कुख्यात कबाड़ी की करोड़ों की संपत्ति जप्त की
सत्येंद्र पवार
मेरठ। पुलिस ने मंगलवार को मेरठ के कुख्यात कबाड़ी बाजार सोतीगंज में बड़ी कार्यवाही करते हुए कई करोड़ की संपत्ति जब्त की है। चोरी की गाड़ियाँ काटकर बेचने के लिए कुख्यात आदिल कबाड़ी के यहां पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई कर करोड़ों की संपत्ति जब्त की है। इसके अलावा सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी नईम उर्फ गल्ला के बाद पुलिस ने कई कबाड़ियों की संपत्ति की लिस्ट बना ली है। चोरी के वाहन काटने वाले इन कबाड़ियों की बेनामी संपत्ति पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त कर रही हैं। पुलिस ने फरार चल रहे कबाड़ी आदिल के सोतीगंज स्थित मकान को जब्त कर कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस ने फरार चल रहे आदिल की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। बता दें कि रेलवे रोड पुलिस ने कुछ महीने पहले एक वाहन चोर को दबोचा था। पूछताछ में सामने आया कि वह सोतीगंज निवासी आदिल के यहां वाहन बेचता है। पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। तमाम कोशिश के बाद भी जब वह हाथ नहीं आया तो पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने यहाँ एक महीने पहले कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। मंगलवार को एएसपी सूरज राय ने खुद मौजूद रहकर कार्रवाई कराई।
एएसपी सूरज राय ने बताया कि हाजी गल्ला के अलावा सोतीगंज के कई कबाड़ी पुलिस के रडार पर हैं। एसएसपी ने बताया कि चोरी के वाहनों के पार्ट्स कबाडियों ने कहां छुपाए हैं, इसके लिए ड्रोन से भी निगरानी करेंगे। इससे पहले मेरठ में संगठित तौर पर वाहन चोरी और वाहन कटान के आरोपित हाजी नईम उर्फ गल्ला की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गई थी। आपको बता दें कि 50 हजार का इनामी और कुर्की वारंट जारी होते ही गल्ला ने अपने चारों बेटों के साथ 7 अक्तूबर को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, उसे जेल भेज दिया गया था। बताया जाता है कि गल्ला का नेटवर्क हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में फैला हुआ था।
उद्यमियों की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए
नाबालिग से रेप, आरोपी को दोषी करार दिया
बिहार बोर्डः फेस टू फेस परीक्षा का कार्यक्रम
बिहार बोर्डः फेस टू फेस परीक्षा का कार्यक्रम
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। बिहर विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड 2019-21 और डीएलएड 2022-22 परीक्षाओं का कायर्कक्रम जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की डीएलएड फेस-टू-फेस परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब अपना परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। समिति की ओर से जारी सूचना के अुनुसार, डीएलएड फेस-टू-फेस 2022-22 सत्र प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2021 से 22 नवंबर 2021 तक किया जाएगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 26 अक्टूबर 2021 से अपलोड रहेंगे।
वहीं डीएलएड फेस-टू-फेस 2029-21 सत्र की द्वितीय वर्ष की परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर 021 से 27 नवंबर 2021 तक किया जाएगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट पर 26 अक्टूबर से अपलोड हों जाएंगे। परीक्षार्थी आगे पूरा परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
जड़ से उखाड़ फेंकेगे योगी सरकारः त्यागी
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने देश और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में धर्म और नफरत का करोबार कर रही है। जबकि, रालोद प्यार और भाईचारे का संदेश देते हुए प्रदेश में लगातार भाईचारा सम्मेलन आयोजित कर रही है। भाजपा समाज में आग लगाने का काम कर रही है जबकि रालोद लगातार उसे बुझाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानस सभा चुनाव में रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी और वो प्रदेश की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने काम करेगा। गाज़ियाबाद में आयोजित एक प्रेसवार्ता में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि आगामी 31 अक्तूबर को रालोद लखनऊ में अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र तैयार करने लिए एप बनाकर जनता से राय जानी गई, समिति का गठन किया गया और ग्राम प्रधानों का मशवरा भी लिया गया। उसके आधार पर किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को लेकर यह संकल्प पत्र जारी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस संकल्प पत्र को लेकर रालोद के कार्यकर्ता एक नवंबर के बाद से जनता के बीच जाएंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। भाजपा पर आरोप लगाते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि 2014 में स्मार्ट सिटी बनाने का वायदा करके सत्ता में आने वाली भाजपा ने आज शहरों को स्लम बना दिया है। इससे बेहतर प्रदेश में गांवों की स्थिति है। उन्होंने बताया कि रालोद के संकल्प पत्र में सफाई व्यवस्था भी प्राथमिकता पर होगी।
पुलिस व्यवस्था में होंगे सुधार
त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद के सत्ता में आने पर पुलिस व्यवस्था में भी सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और कोरोना में सरकार ने नौजवानों से रोजगार छीनने का काम किया। साल में दो करोड़ रोजगाद देकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा रोजगार दिए जाने का रिकार्ड भी नहीं तोड़ पाई।
घरेलू हिंसा का मुकदमा लड़ रहे वकील पर हमला
अविनाश श्रीवास्तव
बक्सर। सिविल कोर्ट कैम्पस में आज मंगलवार को जो हुआ उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। अपनी पत्नी से घरेलू हिंसा और मेंटनेंस का मुकदमा लड़ रहे युवक ने सरेआम जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता बबन ओझा पर हमला बोल दिया। उसने उन पर हाथ छोड़ा और दांतों से काटकर जख्मी कर दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाने के कोनौली गांव का रहने वाला अजय कुमार सिंह रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी करता है। फिलहाल वह मुगलसराय में तैनात है। अजय की शादी इटाढ़ी थाने के चांदूडिहरा निवासी सुमन सिंह की बेटी सुषमा के साथ हुई थी। दोनों को करीब तीन साल का बच्चा भी है। हालांकि अजय वर्ष 2019 से ही अपनी पत्नी सुषमा के साथ मुकदमा लड़ रहा है।
बंगाल में 8 से 10 ग्रीन पटाखों की इजाजत
मीनाक्षी लोधी
कोलकाता। पश्चिम बंगाल पलूशन कंट्रोल बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि राज्य में दिवाली-काली पूजा पर रात 8 बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की इजाजत है। छठ पूजा पर भी 2 घंटे के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक आतिशाबाजी की इजाजत दी गई है। जबकि क्रिसमस और नए साल पर पटाखे चलाने के लिए केवल 35 मिनट के लिए छूट डब्ल्यूबीपीसीबी के चेयरमैन कल्याण रूद्र ने 26 अक्टूबर को जारी नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि कोलकाता और दूसरे जिलों में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में वायु गुणवत्ता मध्यम से संतोषजनक है। उन्होंने कहा, ”अथॉरिटीज को आदेश को लागू कराने को कहा गया है और जो इनका उल्लंघन करें उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस की सहयोग से हमारी टीमें सक्रियता से स्थिति की निगारानी करेंगी।”
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 1 नवंबर से दिल्ली में सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। सिसोदिया के अनुसार विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि किसी भी माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाओं में अधिकतम 50% क्षमता की मौजूदगी हो।
छठ पुजा को भी मिली अनुमति
सिसोदिया ने बताया कि DDMA बैठक में स्कूल खोलने पर निर्णय लिया गया। इसके साथ ही दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन को भी अनुमति मिल गई है। यह भी कहा गया कि स्कूल स्टाफ का 100% वैक्सीन होना जरूरी होगा। जानकारी मुताबिक, 98% स्टाफ को कम से कम 1 डोज लग चुकी है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में इस बार छठ पूजा होगी। इसको लेकर काफी लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली में छठ पूजा होगी, लेकिन इसके लिए नियम सख्त होंगे। कुछ निर्धारित जगहों पर ही इसका आयोजन होगा।
जासूसी के खतरे को देखते हुए फैसला लिया
सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया
सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया संदीप मिश्र बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...