बुधवार, 27 अक्तूबर 2021

बिहार बोर्डः फेस टू फेस परीक्षा का कार्यक्रम

बिहार बोर्डः फेस टू फेस परीक्षा का कार्यक्रम   

अविनाश श्रीवास्तव   

पटना। बिहर विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड 2019-21 और डीएलएड 2022-22 परीक्षाओं का कायर्कक्रम जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की डीएलएड फेस-टू-फेस परीक्षा के लिए इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब अपना परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। समिति की ओर से जारी सूचना के अुनुसार,  डीएलएड फेस-टू-फेस 2022-22 सत्र प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2021 से 22 नवंबर 2021 तक किया जाएगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर 26 अक्टूबर 2021 से अपलोड रहेंगे।

वहीं डीएलएड फेस-टू-फेस 2029-21 सत्र की द्वितीय वर्ष की परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर 021 से 27 नवंबर 2021 तक किया जाएगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट पर 26 अक्टूबर से अपलोड हों जाएंगे। परीक्षार्थी आगे पूरा परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। 

जड़ से उखाड़ फेंकेगे योगी सरकारः त्यागी   

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने देश और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में धर्म और नफरत का करोबार कर रही है। जबकि, रालोद प्यार और भाईचारे का संदेश देते हुए प्रदेश में लगातार भाईचारा सम्मेलन आयोजित कर रही है। भाजपा समाज में आग लगाने का काम कर रही है जबकि रालोद लगातार उसे बुझाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले विधानस सभा चुनाव में रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी और वो प्रदेश की योगी सरकार को उखाड़ फेंकने काम करेगा। गाज़ियाबाद में आयोजित एक प्रेसवार्ता में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि आगामी 31 अक्तूबर को रालोद लखनऊ में अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र तैयार करने लिए एप बनाकर जनता से राय जानी गई, समिति का गठन किया गया और ग्राम प्रधानों का मशवरा भी लिया गया। उसके आधार पर किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को लेकर यह संकल्प पत्र जारी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस संकल्प पत्र को लेकर रालोद के कार्यकर्ता एक नवंबर के बाद से जनता के बीच जाएंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। भाजपा पर आरोप लगाते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि 2014 में स्मार्ट सिटी बनाने का वायदा करके सत्ता में आने वाली भाजपा ने आज शहरों को स्लम बना दिया है। इससे बेहतर प्रदेश में गांवों की स्थिति है। उन्होंने बताया कि रालोद के संकल्प पत्र में सफाई व्यवस्था भी प्राथमिकता पर होगी।

पुलिस व्यवस्था में होंगे सुधार

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद के सत्ता में आने पर पुलिस व्यवस्था में भी सुधार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और कोरोना में सरकार ने नौजवानों से रोजगार छीनने का काम किया। साल में दो करोड़ रोजगाद देकर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा रोजगार दिए जाने का रिकार्ड भी नहीं तोड़ पाई।

घरेलू हिंसा का मुकदमा लड़ रहे वकील पर हमला  

अविनाश श्रीवास्तव   

बक्सर। सिविल कोर्ट कैम्पस में आज मंगलवार को जो हुआ उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। अपनी पत्नी से घरेलू हिंसा और मेंटनेंस का मुकदमा लड़ रहे युवक ने सरेआम जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता बबन ओझा पर हमला बोल दिया। उसने उन पर हाथ छोड़ा और दांतों से काटकर जख्मी कर दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर थाने के कोनौली गांव का रहने वाला अजय कुमार सिंह रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी करता है। फिलहाल वह मुगलसराय में तैनात है। अजय की शादी इटाढ़ी थाने के चांदूडिहरा निवासी सुमन सिंह की बेटी सुषमा के साथ हुई थी। दोनों को करीब तीन साल का बच्चा भी है। हालांकि अजय वर्ष 2019 से ही अपनी पत्नी सुषमा के साथ मुकदमा लड़ रहा है। 

हालांकि सुषमा इस दावे को सिरे से खारिज करती हुई उसके साथ रहने को राजी है, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं। आज मंगलवार को कोर्ट के निर्देश पर दोनों को सुलह के लिए बुलाया गया था। बता दें कि सुषमा का मुकदमा वरिष्ठ अधिवक्ता बबन ओझा देख रहे हैं। सो, उन्होंने अजय को बुलाया और समझाते हुए कहा कि पुरानी बातें भूल अपनी पत्नी को घर ले जाओ और साथ रखो। साथ ही उसका नाम अपने सर्विस बुक में चढ़वा दो, आखिर वह तुम्हारी पत्नी है। बस इतना सुनते ही अजय का पारा सातवें आसमान पर चला गया और भला-बुरा कहते हुए वह उन्हीं पर टूट पड़ा। हाथ छोड़ा। दांतों से काटकर बुजुर्ग अधिवक्ता को जख्मी कर दिया। तब तक आस-पास मौजूद वकीलों ने उसे पकड़ लिया और लप्पड़-थप्पड़ धराना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोर्ट कैम्पस में अफरातफरी का माहौल रहा।

जनता को सहूलियत दी पर भाड़ा नहीं बढ़ाया     
चंडीगड़। हरियाणा की मनोहरलाल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज व यूनिवर्सल एक्सप्रेस के विशेष सम्पादक राणा ओबराय से विशेष बातचीत में बताया की परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने कोरोना काल मे जनमानस की इतनी सेवा करी इतनी कोई नही कर सकता है। उन्होंने बताया जब परिवार वाले अपने मरीज के पास आने जाने में हिचकिचाते थे तब हमने रोडवेज बसों को मोबाइल हॉस्पिटल बनाया और जनसेवा की। 
मन्त्री मूलचन्द ने बताया सरकार के इस दो सालों में हमने नई वॉल्वो बसों का संचालन किया औऱ गरीबो के हवाई जहाज कहलाने वाले साधारण बसों की संख्या बढ़ाई। इसी के साथ अनेको नए बस अड्डा का उदघाटन किया और कुछ नए बस अड्डा तैयार होने वाले हैं। सम्पादक राणा ओबराय के विशेष सवाल कोरोना काल मे कार्य करने वाले कर्मचारियों को कोई प्रमोशन दी है इस सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि हमने 15 सौ कर्मचारियों को प्रमोशन दी है। उन्होंने बताया तेल डीजल की कीमत बढ़ने के बावजूद हमारी सरकार ने लोगो को सहूलियत देते हुए बसों का भाड़ा नही बढ़ाया है।

बंगाल में 8 से 10 ग्रीन पटाखों की इजाजत    

मीनाक्षी लोधी   

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पलूशन कंट्रोल बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि राज्य में दिवाली-काली पूजा पर रात 8 बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की इजाजत है। छठ पूजा पर भी 2 घंटे के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक आतिशाबाजी की इजाजत दी गई है।  जबकि क्रिसमस और नए साल पर पटाखे चलाने के लिए केवल 35 मिनट के लिए छूट डब्ल्यूबीपीसीबी के चेयरमैन कल्याण रूद्र ने 26 अक्टूबर को जारी नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि कोलकाता और दूसरे जिलों में अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में वायु गुणवत्ता मध्यम से संतोषजनक है। उन्होंने कहा, ”अथॉरिटीज को आदेश को लागू कराने को कहा गया है और जो इनका उल्लंघन करें उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस की सहयोग से हमारी टीमें सक्रियता से स्थिति की निगारानी करेंगी।”


कुछ शर्तों के साथ 1 से खुल जाएंगे सभी स्कूल   
रवि चौहान   
नई दिल्ली। राजधानी दिल्‍ली में राज्य सरकार ने ए‍क बड़ा फैसला लेते लिए 1 नवंबर से राजधानी के निजी और सरकारी स्कूल सभी कक्षाओं के लिए कुछ शर्तों के साथ खोलने का निर्णय लिया गया है। फैसले की जानकारी देते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदियाने कहा कि इस दौरान कोई भी स्कूल बच्चों को क्‍लास में आने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। साथ ही स्कूल यह भी सुनिश्चित करेंगे कि पढ़ाई ऑफलाइन और ऑनलाइन चले।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 1 नवंबर से दिल्ली में सभी स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। सिसोदिया के अनुसार विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि किसी भी माता-पिता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कक्षाओं में अधिकतम 50% क्षमता की मौजूदगी हो।

छठ पुजा को भी मिली अनुमति

सिसोदिया ने बताया कि DDMA बैठक में स्कूल खोलने पर निर्णय लिया गया। इसके साथ ही दिल्ली में छठ पूजा के आयोजन को भी अनुमति मिल गई है।  यह भी कहा गया कि स्कूल स्टाफ का 100% वैक्सीन होना जरूरी होगा। जानकारी मुताबिक, 98% स्टाफ को कम से कम 1 डोज लग चुकी है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में इस बार छठ पूजा होगी। इसको लेकर काफी लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली में छठ पूजा होगी, लेकिन इसके लिए नियम सख्त होंगे। कुछ निर्धारित जगहों पर ही इसका आयोजन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...