बुधवार, 22 सितंबर 2021

स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती हैं अलिजेह

कविता गर्ग            
मुबंई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की भतीजी अलिजेह अग्निहोत्री अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया है। इस तस्वीर में अलिजेह बेहद शानदार लुक में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में अलिजेह ने ग्रीन ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं, उनका लुक भी ग्लैमरस लग रहा है। अलिजेह की इन तस्वीरों पर उनके फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कहा जा सकता है कि इंडस्ट्री में एक और स्टारकिड अलिजेह की एन्ट्री हो गई है। पिछले कुछ समय में अनन्या पांडे सारा अली खान  और जाह्नवी कपूर जैसे स्टार किड्स ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा है, और अब इस लिस्ट में अलिजेह का नाम नया भले ही हो लेकिन बेहद असरदार है। तमाम दूसरे स्टार किड की तरह अलिजेह भी स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं।
 लंदन की एसओएस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। उन्हें एक्टिंग का बहुत शौक है। अलिजेह, सलमान खान की बहन अलवीरा और फिल्म प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। उनका एक बड़ा भाई हैं, जिनका नाम अयान है। खबरों की माने तो वो बहुत जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। पिछले दिनों इस तरह की खबरें भी थी कि सनी देओल के बेटे राजवीर के साथ सूरज बड़जात्या उन्हें अपनी फिल्म से लॉन्च कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू

सदींप मिश्र       
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की व्यावसायिक वार्षिक व सम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू हो रही हैं। इस संबंध में सभी महाविद्यालयों में तैयारियां होती रहीं। बरेली कॉलेज में सबसे ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे, इसके चलते बेरिकेडिंग भी की गई है। परीक्षा के दौरान उड़न दस्ते भी सक्रिय रहेंगे, ताकि नकलचियों को पकड़ा जा सका।
जानकारी के मुताबिक 43 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा में 41936 छात्र शामिल होंगे। इसमें सबसे बड़ा केंद्र बरेली कॉलेज को बनाया गया है। यहां 16 महाविद्यालयों के 4754 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षाएं अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक चलेंगी। इस वजह से महाविद्यालयों में भौतिक कक्षाएं भी प्रभावित होंगी। अभी तक महाविद्यालयों में भौतिक कक्षाएं संचालित नहीं हो सकी हैं।

सीजी: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलें

दुष्यंत टीकम         
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर अंचल में जहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं। वहां बच्चों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में बस्तर से आए सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। सीएम बघेल के आमंत्रण पर यह प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री निवास पहुंचा था।
चर्चा के दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने कहा कि राज्य सरकार ने इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ कर गरीब और आदिवासी परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए एक अच्छी पहल की है। इन स्कूलों में हॉस्टल खुलने से वहां बच्चों को रहने की भी अच्छी सुविधा हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज की समस्याओं को जानने, राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी सीधे समाज के लोगों से प्राप्त करने के लिए आज प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया गया है। सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल में गोंड, धुरवा, हल्बा, दोरला, मुरिया, माड़िया सहित विभिन्न आदिवासी समाज के प्रतिनिधि शामिल थे।
उन्होंने अपनी समस्याओं और उनके निदान, शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति के बारे में खुलकर अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बस्तर संभाग के दूरस्थ अंचलों में भी अब शिक्षा, स्वास्थ्य, की अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं।

भर्ती: युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं

दुष्यंत टीकम                           
रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 सितम्बर शुक्रवार को एक्सटेंशन काउंटर, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स राखी, दुकान क्रमांक 07, सेक्टर 25, नवा रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक टॉप कैरियर सर्विसेस, रायपुर द्वारा 10वीं से स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती एकान्टेंट (टैली ई.आर.पी. के साथ), सेल्स एक्सीक्यूटीव, डिलीवरी ब्वाय, सिक्युरिटी गार्ड, टैली कॉलिंग के कुल 65 पदों पर 8 हजार से 20 हजार प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी।
इन पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक/तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रतियों के साथ उपस्थिति दे सकते है। इस प्लेसमेंट कैम्प में आवेदक सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए सम्मिलित होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में संपर्क कर सकते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-403 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, सितंबर 23, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 21 सितंबर 2021

चीन के साथ 'नया शीत युद्ध' नहीं चाहता अमेरिका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि अमेरिका चीन के साथ संबंधों के संदर्भ में "नया शीत युद्ध" नहीं चाहता है। उन्होंने न्यूयॉर्क में विश्व नेताओं से कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका किसी भी राष्ट्र के साथ काम करने के लिए तैयार है। जो चुनौतियों को साझा करने के लिए शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास करता है, भले ही हमारे बीच अन्य क्षेत्रों में तीव्र असहमति हो।"

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका अब वही देश नहीं है, जिस पर 20 साल पहले 9/11 को हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि आज हम बेहतर ढंग से सुसज्जित हैं। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद के कड़वे दंश को जानते हैं। पिछले महीने काबुल हवाई अड्डे पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले में हमने 13 अमेरिकी नायकों और कई अफगान नागरिकों को खो दिया।

छत्तीसगढ़: जिला महासचिव पदों पर नियुक्तियां की

दुष्यंत टीकम        
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद लगातार जिलों का दौरा करके प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश स्तर पर जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव पदों पर नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में निम्न जिलों में नियुक्तियां की गई, जो इस प्रकार है। छत्तीसगढ़ में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी पवनराम यादव को दी गई। जिलेवार सूची सूरजपुर के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुखलाल यादव को दी गई। 
वहीँ सूरजपुर जिले के रामलाल यादव को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। जगदीश कुर्रे को रायगढ़ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। प्रमोद श्रीवास को जिला महासचिव रायगढ़ बनाया गया। राम विलास पन्डो को बलरामपुर जिलाध्यक्ष बनाया गया। वही जिला महासचिव की जिम्मेदारी लल्लन यादव को दी गई। टीजराम यादव को कोरबा जिलाध्यक्ष बनाया गया,वहीं अजय धान्धी को कोरबा का जिला महासचिव बनाया गया। भरतलाल पाटले को जिलाध्यक्ष बेमेतरा बनाया गया। मोहित राम साहू को कबीरधाम कवर्धा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वहीं गजेश साहू को जिला महासचिव कबीरधाम कवर्धा जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई।

कौशाम्बी: योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया

कौशाम्बी। भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्याश्रम के निदेशक संदीप सक्सेना ने किया योगासन। प्रतियोगिता के अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं ने इतना सुन्दर ढंग से योगासन कर मुझे मन्त्र मुग्ध कर दिया।
प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि योग करने से बच्चों मे शारीरिक सुन्दरता और फिटनेस बड़ती है। योगासन के परिणाम इस प्रकार रहे बालक वर्ग 2 से 5श्रेयान्स,अली वारिश,अनमोल केशरवानी प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय रहे। कार्तिक एवं अदित्या को सांत्वना पुरस्कार मिला।
बालिका वर्ग-सादमा,आर्य श्री प्रथम इच्छा यादव द्वितीय एवं रिद्धी तृतीय एवं पुष्पान्जली को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
बालक वर्ग 6से8 आशुतोष शाश्त्री,कृष्णानंद,एवं अनमोल क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय रहे बालिका वर्ग में-स्मृति ,एन्ज्लीना सिंह एवं अनन्या सिंह को प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय रही।
सीनियर बालिका वर्ग अपने ग्रुप में सोविया इरशाद प्रथम एवं सताक्षी दिवाकर भी अपने ग्रुप में प्रथम रही। सुधाकर सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे सुशील श्रीवास्तव,विवेक एवं दीपाली सिंह आदि ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया। 
राजू सक्सेना 

चन्‍नी को पंजाब का सीएम बनाकर दलित कार्ड खेला

राणा ओबराय         
चंडीगढ़। जट्ट समुदाय से सम्बद्ध रखने वाले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह को पद से हटाकर सोनिया, राहुल गांधी ने हरियाणा के जाट नेता भूपेंद्र हुड्डा को भी एक तरह का संदेश दिया है कि कांग्रेस आलाकमान कमजोर नही है। इसलिए कांग्रेस आलाकमान जो हरियाणा प्रदेश में चाहेगी। वैसा सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को करना होगा। वरना कैप्टन जैसा अंजाम भुगतने को तैयार रहे।पंजाब में एकाएक कांग्रेस की दलित राजनीति को शीर्ष पर पहुचने से हरियाणा की सियासत पर अब पूरा असर देखने को मिलेगा। 
पंजाब में कांग्रेस द्वारा चरणजीत सिंह चन्‍नी को मुख्‍यमंत्री बनाकर दलित कार्ड खेला है। जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। अब इसका हरियाणा की सियासत पर भी असर पड़ेगा और कांग्रेस में भी समीकरण बदलेंगे। सियासी वातावरण के अनुसार कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को संयुक्त रूप से एकबार फिर मंच पर आना पड़ेगा! जिसका सबसे बड़ा फायदा हरियाणा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मिलेगा जिसका वह काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की संगठन सूची जो बरसो से अटकी पड़ी थी अब यह लिस्ट बिना किसी रुकावट के शीघ्र घोषित होगी।

हरियाणा: पूरे क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन किया

राणा ओबराय       
चंडीगढ़। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि पिछले दिनों भाजपा पार्टी व हरियाणा सरकार ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का अहिर समुदाय में कद बढ़ाने के लिए पूरे क्षेत्र में उनके कार्यक्रमों का आयोजन किया। सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रचारित किया गया कि भाजपा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का विकल्प बनाने के लिए भूपेंद्र यादव को अहिर समुदाय का नेता बनाने के लिए प्रयासरत है। इसलिए उनके कार्यक्रमों का आयोजन और खूब प्रचार प्रसार किया गया। 
ऐसा भी कह सकते हैं कि भाजपा अपनी चाल से बड़ा निशाना लगा कर राव इंद्रजीत का सरकार और पार्टी में दबाव औऱ प्रभाव कम करना चाहती है। इसका कारण यह है कि इंद्रजीत स्थायी भाजपाई नही है। वह अक्सर हवा के रुख के साथ पार्टी बदलते रहते हैं। इसीलिए भाजपा नेतृत्व भी चाहता है कि उसका अपना शुद्ध भाजपाई अहीर समुदाय का बड़ा नेता बने। क्योंकि अभी तक अहिरवाल क्षेत्र में राव इंदरजीत को ही यादवों का बड़ा नेता माना गया है। यूं तो कैप्टन अजय यादव भी यादव समुदाय में बड़ा कद रखते हैं लेकिन वह कांग्रेस विचारधारा के है। और राव इंदरजीत के मुकाबले में उनका दबदबा थोड़ा कम है। झज्जर रैली में भीड़ जुटाने के लिए विशेष तौर पर हरियाणा के दो मंत्रियो डॉ बनवारीलाल व ओपी यादव ने कमान कस रखी है। विधायक लक्ष्मण यादव , सीताराम यादव, सीता राम सिंगला आदि ने रैली की सफलता के लिए कोई कसर नही छोड़ रखी। माना जा रहा है अपनी झज्जर रैली के मंच पर सांसद, मंत्रियो व विधायको को एक साथ बिठाकर राव इंद्रजीत भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व व हरियाणा सरकार को अपनी ताकत दिखाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। उनकी यह रैली वास्तव में वर्चस्व की लड़ाई है। इस रैली से यह साबित होगा की क्या यादव समुदाय आज भी राव इंद्रजीत को एक छत्र नेता मानता है या भूपेन्द्र यादव के प्रभाव में पासा बदलने को तैयार हो गया है।

कप्तान दीपक ने जनपद हापुड़ का चार्ज संभाला

अतुल त्यागी
हापुड़। रोजाना शातिर बदमाशों का पर्दाफाश कर रही है। हापुड़ कप्तान दीपक भूकर ने जब से जनपद हापुड़ का चार्ज संभाला है। तब से जनपद हापुड़ में पुलिस नए-नए खुलासे रोजाना कर रही है। ऐसा ही एक खुलासा थाना बाबूगढ़ पुलिस और एसओजी 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से सवा लाख रुपए के आभूषण नगदी इनवर्टर बैटरी अवैध असला वह घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की हापुर कप्तान दीपक भूकर करने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस वह एसओजी टीम द्वारा चोरों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ₹10000 के इनामी अभियुक्त शहीद तीन शातिर चोरों को मेरठ निवासी अनीश शकील वह ₹10000 का इनामी इरफान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से सवा लाख के सोने चांदी के आभूषण एक इनवर्टर 2 बैटरी अवैध असला वह घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

फ्रेट कॉरिडोर की गुणवत्ता व तकनीकी पर सवाल

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। एक महीने के भीतर हुए दो हादसों ने बहुप्रचारित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की गुणवत्ता, तकनीक व सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी के साथ यह प्रश्न भी किया जाने लगा है कि इस संगठन को रेलवे से अलग रखा जाना कहां तक उचित है। पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के भाऊपुर-खुर्जा सेक्शन को चालू हुए अभी एक साल भी नहीं हुए हैं। लेकिन इतनी कम अवधि में ही इस पर दो दुर्घटनाएं एक महीने के भीतर हो गई हैं। पहला हादसा पिछले महीने 30 अगस्त को हुआ था। जबकि दूसरा अभी सोमवार 20 सितंबर को हुआ है। पहले हादसे में मालगाड़ी के डिब्बे पलटने से केवल माल व रेल संपत्तियों का नुकसान हुआ था।

यूपी: अनूप सैनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भानु प्रताप उपाध्याय        

शामली। बसपा उम्मीदवार के रूप में थानाभवन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके अनूप सैनी ने हाथ में कमल थामते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भगवा धारण वाले अनूप सैनी को पिछड़ा वर्ग में खासा प्रभाव रखने वाला नेता माना जाता है। यह तो विधानसभा चुनाव के दंगल से ही साफ हो सकेगा कि उनके भाजपा में आने से पार्टी को कितना फायदा हुआ है। जनपद शामली के थाना भवन में आयोजित किए गए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा व आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी की मौजूदगी में वर्ष 2007 के दौरान जनपद शामली की थानाभवन सीट से बसपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ चुके अनूप सैनी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों की मौजूदगी में अनूप सैनी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाने से माना जा रहा है कि थानाभवन विधानसभा सीट के साथ-साथ जनपद शामली की कई ऐसी विधानसभा सीटों पर उनका प्रभाव पड़ा पड़ेगा। 

जहां ओबीसी वर्ग से आने वाला सैनी समाज अपना अच्छा खासा प्रभाव रखता है। भगवा चोला धारण करते हुए अनूप सैनी के भाजपा में जाने से जहां बसपा को करारा झटका लगा है वहीं भाजपा को इससे बड़ा फायदा मिल सकता है। हालांकि बसपा नेता का भाजपा में शामिल होना बीजेपी को कितना फायदा पहुंचा पाएगा यह तो 2022 के चुनावी दंगल के बाद भी आने वाले परिणामों से साफ हो सकेगा।

महिला किसानों ने हाईवे पर पहुंचते हुए मटके फोड़े

विजय भाटी     

गौतमबुद्ध नगर। किसानों के भीतर सरकार और नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ भड़का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। गांव के बाहर स्थित बारात घर में इकट्ठा हुए 81 गांवों के किसानों ने सरकार और प्राधिकरण के खिलाफ हुंकार भरी। महिला किसानों ने हाईवे पर पहुंचते हुए मटके फोड़े और नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली पर गहरा रोष जताया। इस दौरान महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।

मंगलवार को नोएडा के हरौला गांव में स्थित बारात घर में इलाके के 81 गांव के किसान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इकट्ठा हुए। इन किसानों में महिलाओं एवं युवाओं की अच्छी-खासी तादाद रही। अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे किसानों में शामिल महिलाओं ने हाईवे पर पहुंचते हुए सरकार और प्राधिकरण के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्राधिकरण की कार्यवाही पर अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों ने हरौला गांव के बारात घर से मटका फोड़ आंदोलन निकाला। 

किसान सेक्टर 5 हरौला बारातघर से प्राधिकरण की ओर मटके लेकर बढ़ रहे थे। हालांकि प्रदर्शन के मददेनजर पुलिस पहले से मुस्तैद थी और किसानों को प्राधिकरण पर पहुचने से पहले हाइवे पर सेक्टर 6 चौराहे पर ही रोक लिया। किसानों ने सेक्टर 6 चौराहे पर ही प्राधिकरण के खिलाफ मटका फोड़ा। बता दें की इन किसानों की चार मुख्य मांगे हैं पहली मांग है कि गांव में नक्शा नीति लागू ना की जाए। प्रत्येक किसान को 10ः का प्लाट दिया जाए, सभी किसानों को 64ः मुआवजा दिया जाए। गांव में कमर्शियल एक्टिविटी बन्द न कि जाए और गांव में किसी भी इमारत को अवैध बताकर ना थोड़ा जाए। इन चार मुख्य मांगों को लेकर किसान लगातार सड़कों पर उतरा हुआ है और अपनी मांगों को लेकर काफी लंबे समय से नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन भी कर रहा है। आज उन्होंने मटका फोड़ आंदोलन भी किया है। किसानों का कहना है किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन पुलिस आधी रात को,खाना खाते वक्त और बीच दुपहरी में कभी भी किसानों को घर से गिरफ्तार करके ले जाते हैं, वहीं किसानों के समर्थन में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता भी पहुँचे कांग्रेस नेता अनिल यादव ने बताया कि किसानों के प्रदर्शन को कांग्रेस पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता समर्थन कर रहे है, मैं आंदोलन में हिस्सा लेने के कारण 9 दिन के लिए जेल भी गया, जब तक किसनो के मांगो को नहीं माना जाता कांग्रेस किसानों के साथ प्रदर्शन में कंधा से कंधा मिला के खड़ी रहेगी।

5 विकेट गिरने के बाद वापसी करना मुश्किल था

आबुधाबी। दो बार के आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ यहां सोमवार को आईपीएल 14 के 31वें मैच में बड़ी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि लगातार पांच विकेट गिरने के बाद वापसी करना बहुत मुश्किल था।

विराट ने मैच के बाद कहा, " इस सतह पर अच्छी साझेदारी करना महत्वपूर्ण था। सच कहूं तो हमने इतनी जल्दी इतनी ओस की उम्मीद नहीं की थी। हमें यह विकेट पहले बल्लेबाजी करने के लिए अच्छा लग रहा था। हम एक समय पर 42 रन पर एक विकेट के साथ अच्छी स्थिति में थे, लेकिन यहां से 20 रन के अंदर हमने पांच विकेट गंवा दिए, जिसके बाद वापसी करना काफी मुश्किल था। यहां हमारी टीम पूरी तरह बिखर गई। यह हमारे लिए एक चेतावनी है, ताकि हम जान सकें कि हमें सच में क्या काम करने की आवश्यकता है। पेशेवर क्रिकेटरों के रूप में आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप प्रारूपों में बदलाव करें और समायोजित (एडजस्ट) करें, यही आज विश्व क्रिकेट की गतिशीलता है। हमें ऐसा करने में कभी कोई परेशानी नहीं हुई, लेकिन कभी-कभी आपको टूर्नामेंट में वापसी के लिए एक मैच चाहिए हाेता है। आपको आठ गेंदों तक टिके रहना होता है, खासकर इस प्रारूप में। अगर ऐसा नहीं होता तो दूसरी टीम आप पर हावी हो जाती है। आप 20 रन के अंदर चार या पांच विकेट गंवाने का जोखिम नहीं उठा सकते। "

ढांचे को मजबूत करने संबंधी खबर का हवाला दिया

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चीन की ओर से सीमा के निकट सैन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत किये जाने संबंधी खबर का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि भारत अपनी सीमा पर युद्ध के नये प्रतिमान का सामना कर रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ”सीमा पर हम एक युद्ध के नये प्रतिमान का सामना कर रहे हैं।

इसे नज़रअंदाज़ करने से काम नहीं चलेगा।” कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की, उसमें कहा गया है कि चीन ने लद्दाख, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट 10 नये एयर बेस का निर्माण कर लिया है तथा भारतीय सीमा के निकट वह अपनी अन्य सैन्य आधारभूत अवसंरचना को भी मजबूत कर रहा है।

राज्यसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

गुवाहाटी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को असम की राज्यसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। क्योंकि विपक्ष ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री ने असम विधानसभा में निर्वाचान अधिकारी दुलाल पेगू के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा, अगप और यूपीपीएल वाले राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के सर्वसम्मत उम्मीदवार हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, अगप नेता एवं कृषि मंत्री अतुल बोरा, यूपीपीएल नेता एवं हथकरघा और कपड़ा मंत्री यू जी ब्रह्मा, बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र के प्रमुख प्रमोद बोडो, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता, और कैबिनेट मंत्री और भाजपा के कई अन्य नेता उनके साथ थे। असम विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद बिस्वजीत दैमारी के उच्च सदन से इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा की यह सीट खाली हुई है।
वह वर्तमान में राज्य विधानसभा के अध्यक्ष हैं। सोनोवाल इस साल मई में लगातार दूसरी बार माजुली से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 59 वर्षीय भाजपा नेता को जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 22 सितंबर है, जबकि 23 सितंबर को पर्चा की जांच की जाएगी और नतीजे चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
सोनोवाल की जीत निश्चित लग रही है क्योंकि विपक्षी दलों ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। सोनोवाल ने उन्हें सेवा का अवसर देने के लिए असम के लोगों का आभार व्यक्त किया और सभी का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने प्रधानमंत्री और माजुली के लोगों को भी धन्यवाद दिया।

कपूर खानदान की मोस्ट पॉपुलर मेंबर्स में हैं करीना

कविता गर्ग     
मुबंई। करीना कपूर, कपूर खानदान की मोस्ट पॉपुलर मेंबर्स में से एक हैं। एक्ट‍िंग डेब्यू करने से पहले करीना ने कुछ समय के लिए कंप्यूटर स्टडीज में एडमिशन लिया था। आज एक्ट्रेस के 41वें बर्थडे के मौके पर आइए करीना के उस पुराने इंटरव्यू की चर्चा करते हैं। जहां उन्होंने अपने इस कोर्स के बारे में बताया था।
एप‍िसोड में करीना ने हार्वर्ड यूनिवर्स‍िटी में एडमिशन को लेकर बातें की थी। उन्होंने इस एडमिशन के बाद अपने फैमिली का शॉकिंग रिएक्शन भी साझा किया था। करीना कहती है।
 मेरे लिए एक अच्छा समय और मस्ती करने के पल जैसा था। करीना ने बताया कि उनकी मां बबीता कपूर और बहन कर‍िश्मा कपूर चाहती थीं कि वे तीन महीनों के लिए हार्वर्ड ना जाएं। लेक‍िन करीना ने जाने की तैयारी शुरू कर ली थी।
उन्होंने अपने फॉर्म्स भरे और हार्वर्ड में माइक्रो कंप्यूटर्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पढ़ने चली गईं। आगे करीना ने अपने पर‍िवार का रिएक्शन बताया। वे कहती हैं- 'वह पल मेरे लिए सबसे बड़ी उपलब्ध‍ि थी। सभी लोग ऐसे रिएक्ट कर रहे थे कि मेरी भतीजी, मेरी ये, मेरी वो। हार्वर्ड चली गई है। कपूर गर्ल, दिमाग है नहीं और हार्वर्ड गई हैं। वे सभी ओवर रिएक्ट कर रहे थे। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि मैं हार्वर्ड गई थी। उन्होंने इसका खूब जश्न मनाया।
हार्वर्ड में करीना का अनुभव कैसा रहा इसपर एक्ट्रेस कहती हैं- 'मैं उसे कोई पार्टी नहीं कहूंगी. वो बहुत मुश्क‍िल था। मैं सुबह साढ़े 4 बजे उठती थी, फिर लाइब्रेरी जाती थी, अपने असाइनमेंट्स को पूरा करने की कोश‍िश करती थी। 
लेकिन जल्द ही करीना ने अपना मन बदला और एक्ट्रेस बनने के अपने सपने को पूरा करने वापस आईं. साल 2000 में करीना ने फिल्म रिफ्यूजी में अभ‍िषेक बच्चन के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया।  शुरुआती दिनों में कर‍ियर में उन्होंने उतार-चढ़ाव देखे लेक‍िन जल्द ही वे कई सुपरह‍िट फिल्मों का हिस्सा बन गईं। उन्होंने कभी खुशी कभी गम, ओमकारा, जब वी मेट, हीरोइन, 3 इड‍ियट्स आद‍ि फिल्मों में काम किया। 

प्रतिद्वंदियों की तर्ज पर त्योहारी ऑफर की घोषणा

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े मॉर्गेज ऋणदाता एचडीएफसी ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जैसे प्रतिद्वंदियों की तर्ज पर एक त्योहारी ऑफर की घोषणा की। जिसमें 6.70 प्रतिशत से शुरू होने वाला गृह ऋण शामिल है। पिछले हफ्ते, एसबीआई ने त्योहारी बोनस के हिस्से के रूप में अपने ऑफर के तहत 6.70 प्रतिशत की रियायती गृह ऋण दर की पेशकश की थी।
इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे अन्य ऋणदाताओं ने भी इसी तरह के ऑफर पेश किए। एचडीएफसी लि. की प्रबंध निदेशक रेणु सूद कर्नाड ने कहा, “आज घर पहले की तुलना में कहीं अधिक किफायती है। पिछले कुछ वर्षों में, संपत्ति की कीमतें देश भर के प्रमुख इलाकों में कमोबेश एक जैसी रही हैं, जबकि आय का स्तर बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि ब्याज की रिकॉर्ड कम दरें, पीएमएवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना) के तहत सब्सिडी और कर लाभ से भी मदद मिली है। एचडीएफसी ने कहा कि उत्सव योजना के तहत “ग्राहक 20 सितंबर, 2021 से प्रभावी 6.70 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होने वाले एचडीएफसी गृह ऋण का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर ऋण राशि या रोजगार श्रेणी के इतर सभी नए ऋण आवेदनों पर लागू होगा।” एचडीएफसी का 6.70 प्रतिशत का विशेष उत्सव ऑफर सभी ऋण स्लैब, और 800 एवं उससे अधिक के क्रेडिट स्कोर वाले सभी ग्राहकों के लिए है।

विश्व: कई देशों में मनाया जाता हैं अलजाइमर दिवस

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। विश्व अल्जाइमर दिवस हर साल कई देशों में 21 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिवस अल्जाइमर रोग की रोकथाम तथा जागरूकता फैलाने के लिए हर साल मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को डिमेंशिया के लक्षणों के बारे में बताने के साथ डिमेंशिया से पीड़ित रोगियों अथवा इस बीमारी के कारण मृत्यु को प्राप्त होने वाले रोगियों को भी न भूलना है।
अल्जाइमर रोग भूलने का रोग है। इस रोग का नाम अलोइस अल्जाइमर पर रखा गया, जिन्होंने सबसे पहले इसका विवरण दिया। इस बीमारी के कई लक्षण हैं जैसे की याददाश्त की कमी होना, निर्णय न ले पाना, बोलने में दिक्कत आना तथा फिर इसकी वजह से सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं की गंभीर स्थिति आदि शामिल हैं। रक्तचाप, मधुमेह, आधुनिक जीवनशैली और सर में कई बार चोट लग जाने से इस बीमारी के होने की आशंका बढ़ जाती है। अमूमन 60 वर्ष की उम्र के आसपास होने वाली इस बीमारी का फिलहाल कोई स्थायी इलाज नहीं है।
अल्जाइमर रोग का सबसे समान्य रूप डिमेंशिया है। यह निरंतर प्रगतिशील होने वाला मस्तिष्क रोग है, जिसके परिणामस्वरूप याददाश्त एवं सोचने की क्षमता में कमी हो जाती हैं। यह रोग मस्तिष्क की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है, जिसके कारण याददाश्त में कमी, बदलाव, अनियमित व्यवहार एवं शरीर की प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचता हैं। आमतौर पर यह रोग धीरे-धीरे शुरू होता है लेकिन समय के साथ गंभीर हो जाता है। अल्जाइमर के सबसे सामान्य प्रारंभिक लक्षणों में से एक हाल की घटनाओं को याद करने में कठिनाई है। अल्जाइमर से पीड़ित रोगी अक्सर लोगों के नाम जैसे कि पुराने दोस्तों, पता, यहाँ तक कि सड़कों तथा अन्य वस्तुओं के नाम भी भूल जाते हैं।

अल्जाइमर रोग के लक्षण 
अल्जाइमर के प्रारंभिक लक्षणों में से कुछ प्रमुख हैं जैसे स्मृति का खोना, निर्णय से जुड़ी समस्यायें, सवालों का बार-बार दोहराया जाना, मुसीबत से निपटने में परेशानी का सामना करना, रुपयों का बेहतर प्रबंधन न कर पाना। साथ ही अपने सामान्य दैनिक कार्यों को पूरा करने में असफल रहना आदि। इस चरण में मरीजों का अकसर इलाज किया जाना चाहिए और उसका निदान भी प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
इस बीमारी के मध्य चरण में रोगी, परिवार के सदस्यों की पहचान नहीं कर पता है। साथ ही अपने कपड़ों के सन्दर्भ में अजीबोगरीब हरकत करता है। इसके अलावा वह प्रतिदिन के कार्यों में भुलक्कड़ प्रवृति का संपादन करने लगता है।
अलजाइमर रोग ज़्यादातर बुजुर्ग लोगों को प्रभावित करता है। आज भारत में बुजुर्ग लोगों की आबादी बढ़ रहीं हैं। यह कारण बीमारी होने का अलार्म है।
अल्जाइमर रोग के सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। मस्तिष्क में होने वाली कुछ जटिल परेशानियाँ इस बीमारी का कारण हैं।
अल्जाइमर रोग का कोई उपचार उपलब्ध नहीं है। पीड़ित रोगी का प्रभावी ढंग से उपचार करने के लिए रोग की जल्दी जानकारी से लाभ मिलता हैं।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...