रविवार, 29 अगस्त 2021

संजय डोभाल को जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी

पंकज कपूर         

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल का कुनबा प्रदेश में धीरे-धीरे अपने पैर पसार रहा है। जो राष्ट्रीय पार्टियों के लिए चिंता का बड़ा कारण हो सकता है। आपको बता दें कि, आज सर्वसम्मति से यूकेडी के नए जिलाध्यक्ष (परवादून) से संजय डोभाल को जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई एवं उन्हे जिला अध्यक्ष ( परवादून ) की पदवी से विभूषित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार, केंद्रीय महामंत्री एवं चुनाव पर्यवेक्षक जय प्रकाश उपाध्याय, युवा नेता श्री शिवप्रसाद सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ( परवादून) संजय डोभाल ने कहा कि, प्रदेश के विकास के लिए क्षेत्रीय एकता को मजबूत करना होगा, क्योंकि राष्ट्रीय पार्टिया सिर्फ राजनीति करती है। राष्ट्रीय पार्टियों का प्रदेश के विकास से कोई भी सरोकार नहीं है।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पवार, केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष केन्द्रपाल सिंह तोपवाल, धर्मवीर गुसाईं ,सुरेंद्र चौहान, दामोदर जोशी, अरविंद बिष्ट, जीवानंद भट्ट, अशोक तिवारी, पेशकार गौतम, दिनेश कैंतुरा, रमेश तोपवाल, राकेश तोपवाल, मोहम्मद नवाब, आनंद सिंह तडियाल, भावना मैठाणी, सरिता गुसाईं, सीमा धामी, तारा देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, लक्ष्मी नेगी, शशि बाला, संजू देवी, आदि वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज करवाई।

किफायती 5जी स्मार्टफोन खरीदने का बढ़िया मौका

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। यदि आप एक किफायती 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, तो आपके पास एक बढ़िया मौका है। शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी एम42 स्मार्टफोन को हजारों रुपयों की छूट पर खरीदा जा सकता है। यहां आपको इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ ही नो-कॉस्ट ईएमआई और आकर्षक एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। 
गौर करने वाली बात यह है कि इस ऑफर का फायदा सिर्फ 31 अगस्त तक ही लिया जा सकेगा। फोन में 48एमपी का क्वाड रियर कैमरा और 5,000एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

खुले बालों में करीना का लुक ग्लैमरस नजर आया

कविता गर्ग        

मुंबई। एक्ट्रेस करीना कपूर और उनकी गर्ल गैंग बीटाउन में बेहद पॉपुलर है। उनकी फोटोज और पार्टीज अक्सर सुर्ख‍ियों में रहती है। अब एक बार फिर करीना और उनकी इस गर्ल गैंग की फोटो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर की खास‍ियत, सभी सेलेब्स के आउटफ‍िट्स हैं। जिसमें करीना का ग्लैमरस लुक भी नजर आ रहा है।

करीना की गर्ल गैंग में उनकी बहन कर‍िश्मा कपूर, मल्ल‍िका भट्ट, बीएफएफ मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा शामिल है। करीना ने पार्टी नाइट की फोटो शेयर की है। जिसमें वे व्हाइट शर्ट और शॉर्ट डेनिम्स पहनी नजर आईं। खुले बालों में करीना का यह लुक बेहद ग्लैमरस नजर आया। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी पार्टी की लाइमलाइट लूट ली। उनका स्टन‍िंग लुक देखने लायक है।

तीसरी लहर की आशंका, स्वास्थ विभाग की बैठक

दुष्यंत टीकम      
रायपुर। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने स्वास्थ विभाग की बैठक ली। निवास कार्यालय में हुई बैठक में विभाग के आला अधिकारी के साथ तैयारियों के साथ कार्य की समीक्षा की गई। मंत्री टीएस सिंहदेव ने बैठक के बाद चर्चा में बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के साथ कोरोना वायरस की संभावित लहर की भी तैयारियों पर चर्चा हुई। 
इसके अलावा डेंगू के सामने आ रहे प्रकरणों की समीक्षा की गई। इसके अलावा वायरोलॉजी लैब से लेकर आयुष्मान और डॉ खूबचंद बघेल की योजना की स्थिति के बारे में भी जायजा लिया गया। वहीं ब्लड टेस्ट की उपलब्धता के साथ प्रमोशन और भर्ती की भी समीक्षा हुई है।

खेल: 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। लीड्स टेस्ट थर्ड टेस्ट में टीम इंडिया को पारी और 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा।खेल के तीसरे दिन भारत ने 2 विकेट पर 215 रन बनाए और ऐसा लग रहा था कि विराट और पुजारा की जोड़ी चौथे दिन भी लंबी बल्लेबाजी करेगी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। दोनों बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए और टीम इंडिया ने अंतिम 8 विकेट महज 63 रनों पर गंवा दिये। मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को अस्पताल ले जाया गया है।

बता दें रवींद्र जडेजा को लीड्स टेस्ट में फील्डिंग के दौरान पांव में चोट लगी थी। जिसके बाद वो कुछ देर तक मैदान से बाहर भी रहे थे। हालांकि खेल के चौथे दिन वो बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 25 गेंदों में 30 रन बनाए।

एचसी में लंबित मामलों का बोझ 4 लाख से ऊपर

राम कुमार कुशवाहा      

भोपाल। मप्र हाईकोर्ट में लम्बित मामलों का बोझ चार लाख से ऊपर पहुंच गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जून 2021 की समाप्ति तक हाईकोर्ट के समक्ष 397975 मामले लंबित थे। जुलाई-अगस्त के दौरान दौरान दायर नए मामलों को मिलाकर वर्तमान में लंबित मामलों की संख्या चार लाख पार कर गई है। हाईकोर्ट में कुल स्वीकृत पदों के मुकाबले वर्तमान न्यायाधीशों की संख्या आधी है। इसी वजह से न्याय-दान प्रक्रिया अपेक्षित गति नहीं पकड़ रही है। यही वजह है कि पुराने मामले निराकृत नहीं हो पाते और नए मामले दायर हो जाते हैं।

हाईकोर्ट में इतनी पेंडेंसी की प्रमुख वजह जजों की कमी को माना जा रहा है। बीते महीने ही छह नए जजों की नियुक्तिके बावजूद फिलहाल हाइकोर्ट की तीनों बेंच में स्वीकृत 53 पदों की तुलना में महज 28 जज कार्यरत हैं। दो और जज रिटायर होने हैं। इसके बाद जजों की संख्या महज 26 बचेगी, जो स्वीकृत पदों के आधे से भी कम है।

विधिवेत्ताओं के मुताबिक मार्च, 2020 से कोविड के खतरे के कारण हाईकोर्ट का कामकाज सीमित सुनवाई के जरिए हुआ। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सीमित संख्या में महत्वपूर्ण मामले सुने गए। पुराने मामले बहुत कम सुनवाई में आए। लिहाजा, लम्बित मामलों की संख्या में इजाफा होता चला गया।

हाईकोर्ट की तीनों खंडपीठों में 30 जून 2021 तक कुल 3 लाख 97 हजार 975 मामले लम्बित थे। जून 2021 में कुल 10282 मामले तीनों खंडपीठों में दायर किए गए। इसी दौरान हाईकोर्ट ने 9009 मामलों का निराकरण भी किया। इस लिहाज से देखा जाए, तो एक माह में करीब हजार मामले लम्बित रह गए। ये आंकड़े कोरोनाकाल के हैं, जब हाईकोर्ट में दायर व निराकृत होने वाले मामलों की संख्या अपेक्षाकृत बहुत कम थी। सामान्य दिनों में हर माह करीब पांच हजार मामलों का बोझ हाईकोर्ट पर बढ़ जाता है। आंकड़ों के अध्ययन से पता चलता है कि मप्र हाईकोर्ट में हर साल लम्बित आंकड़ों की संख्या 50 हजार से अधिक की दर से बढ़ रही है।

7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त, पदक से संतोष

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली/ टोक्यो। भारत की भाविनाबेन पटेल को टोक्यो पैरालिंपिक की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मौजूदा पैरालिंपिक खेलों में यह भारत का पहला पदक है। भाविनाबेन ने पहले गेम में झाउ यिंग को अच्छी टक्कर दी लेकिन चीन की दो बार की पूर्व स्वर्ण पदक खिलाड़ी ने एक बार लय हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और सीधे गेम में आसान जीत दर्ज की।
भारत की भाविनाबेन पटेल ने सेमीफाइनल में चीन की मियाओ झांग को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया था। पटेल ने दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...