शनिवार, 28 अगस्त 2021

चीन व अमेरिका के बीच सैन्य स्तर की बातचीत हुईं

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। जो बाइडन के सत्ता में आने के बाद पहली बार चीन और अमेरिका के बीच सैन्य स्तर की बातचीत हुई। इस चर्चा मं सबसे ज्यादा जो अफगानिस्तान के बदलते हालात पर दिया गया। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए चीन के विदेश मंत्री ने तालिबान के ‘पक्ष’ में बात रखी। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं अफगानिस्तान में आसानी से सत्ता का परिवर्तन हो जाए। यहीं अफगान लोगों के हित में है। हालांकि उन्होंने खुले तौर पर तालिबान का नाम नहीं लिया।

चीन और अमेरिका के बीच यह वार्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। हांगकांग के अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से कहा है, ‘‘अफगानिस्तान संकट सबसे जरूरी मुद्दों में से एक है जिस पर चर्चा करने की जरूरत है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने (इस साल की शुरुआत में) अलास्का वार्ता में इस मुद्दे को उठाया था। लेकिन उनके अमेरिकी समकक्ष ने इसे नजरअंदाज कर दिया।’’

यूके: एसएसपी ने 6 उप निरीक्षकों के तबादले किए

पंकज कपूर            

देहरादून। एसएसपी देहरादून ने 6 उप निरीक्षकों के तबादले कर दिए है, आदेश के तहत। उप निरीक्षक संजय रावत को पुलिस कार्यालाय से चौकी प्रभारी लालतप्पड़ कोतवाली डोईवाला बनाया गया है। उप निरीक्षक धनंजय को चौकी प्रभारी पण्डितवाड़ी से चौकी प्रभारी हर्रावाला कोतवाली डोईवाला बनाया गया है। उप निरीक्षक अर्जुन गोसांई को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी पण्डितवाड़ी थाना कैण्ट भेजा गया है। उप निरीक्षक अजय रावत को चौकी प्रभारी हर्रावाला से बसंत विहार भेजा गया है। उप निरीक्षक राकेश पुण्डीर को कोतवाली मसूरी से कोतवाली नगर में भेजा गया है।उप निरीक्षक विक्रम नेगी को चौकी प्रभारी लालतप्पड़ कोतवाली डोईवाला से चौकी प्रभारी बस अड्डा कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया है।

इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की

लंदन। भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने चौथे दिन सुबह के सत्र में अपने घुटने तक दिए और उसे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत ने लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में 151 रन की जीत में जो जज्बा दिखाया था वह लीड्स में नदारद रहे। भारतीय कप्तान विराट कोहली का तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उल्टा पड़ा और भारतीय टीम पहले दिन 41 ओवर के अंदर 78 रन पर सिमट गयी।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रन की रिकॉर्ड बढ़त हासिल की। भारत ने मैच के तीसरे दिन संघर्ष करते हुए दो विकेट पर 215 रन बनाये थे और लग रहा था कि वे चौथे दिन संघर्ष लम्बा खीचेंगे लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी नयी गेंद के साथ भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया और भारतीय टीम 278 रन पर सिमट गयी। इंग्लैंड की तरफ से ओली रॉबिन्सन ने 26 ओवर में 65 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट हासिल किये।

उन्होंने सीरीज में दूसरी बार पारी में पांच विकेट निकाले। क्रैग ओवर्टन ने 47 रन पर तीन विकेट लिए जबजकी जेम्स एंडरसन और ऑफ स्पिनर मोईन अली को एक-एक विकेट मिला। इंग्लैंड ने सुबह के सत्र में 54 मिनट में 63 रन देकर आठ विकेट निकाले।

फेंकू सरकार की पहचान, भाजपा बेंचू हुईं: अखिलेश

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि फेंकू सरकार की पहचान रखने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अब बेंचू सरकार हो गयी है।

बीकेटी इंटर कालेज में सपा नेता एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह की प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार रेल बेच रही है। पटरी और स्टेशन बेच रही है। सड़कें, एयरपोर्ट और रेल बेंच रही है। वह सब कुछ बेचने पर उतारू है। भाजपा सब बेच कर कुछ उद्योगपतियों को सौंप रही है। भाजपा किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आम जनता को धोखा दे रही है।

समाधान दिवस पर इंस्पेक्टर ने समस्याओं को सुना

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी समाधान योजनाओं में शामिल थाना समाधान दिवस के मौके पर इंस्पेक्टर महेश चंद्र ने आम जनता की समस्याओं को सुना और जिन मामलों का किन्ही कारणों से पूर्व में निस्तारण नहीं हो सका था। उन मामलों का थाना समाधान दिवस में निस्तारण कराया गया।
थाना समाधान दिवस में कोखराज थाना पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को थाना कोखराज में महेश चंद्र व सहयोगी कानून गो ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, ने संयुक्त रूप से सुनकर शिकायतों के निस्तारण का प्रयास किया है। थाना समाधान दिवस में गांव गांव से पहुंचे तमाम फरियादियों ने अधिकारियों को बताया कि जमीनी विवाद के मामलों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। वहीं कई मामले लड़ाई झगड़े के भी थाना दिवस में पहुंचे , सभी मामलों को इंस्पेक्टर महेश चंद्र व कानून गो ब्रजेन्द्र कुमार सिंह व कानून गो रियाज अहमद चौकी इंचार्ज नित्यानन्द सिंह ने सुना। जिसमे ज्यादा मामले जमीन व बारिश, नाली विवाद से जुड़े रहे। जिनका सभी सर्किल के लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र में जा कर विवादित मामलो को सुलझाने के लिए सभी लेखपालों को  निर्देशित किया।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर ही दोनो पक्ष की बातों को सुनकर कई मामलों को मौके पर ही जनता की समस्या को सुनकर समझ कर जांच उपरांत मौके पर ही निस्तारण कर दिया है। समाधान दिवस में निरीक्षक, व  लेखपाल,संघ के जिला मंत्री धर्मराज,बसन्त लाल,रियाज अहमद कानून गो ,अमर सिंह , विनोद मिश्रा,अमृत सिंह अनुराधा, सुमित,दिलीप सिंह,मदन सिंह,सुरेश मिश्रा,अमर पाल लोक नाथ पांडेय, आदि लोगों की मौजूदगी रही।
अजीत कुशवाहा 

चुनाव से ठीक पहले सूबे की सियासत को गरमाया

हरिओम उपाध्याय        

लखनऊ। कोई दलित ही मेरा राजनीतिक उत्तराधिकारी होगा। ऐसे में इसको लेकर अभी से अनुमान लगाने की जरूरत नहीं है। अभी मैं पूरी तरह फिट हूं। जब पार्टी का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं महसूस करूंगी तो खुद इस बात की घोषणा कर दूंगी।

शुक्रवार को यह बयान देकर बसपा सुप्रीमो ने आगामी यूपी के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सूबे की सियासत को गरमा दिया। आगे मायावती ने यह भी कहा कि कांशीराम ने उसी दौरान अपने उत्तराधिकारी का ऐलान किया था जब वो स्वस्थ नहीं थे। इसके अलावा वो कांग्रेस पर जमकर हमलावर हुईं।

कहा कि कांग्रेस भीड़ जुटाने के लिए पैसे और खाने का लालच दे रही थी। मायावती ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस को अपना टिकट देने के लिए लोगों की तलाश करनी पड़ रही है। वो उद्योगपतियों से मदद ले रही है। ताकि वो उनके प्रत्याशियों के लिए फंड दें जिससे उनका कैंपेन चल सके। मायावती ने कहा कि ‘कांग्रेस सत्ता में आने के लिए बेचैन है। लेकिन पार्टी की गलत नीतियां, काम करने की संस्कृति और दो-मुंहापन सबसे बड़ी वजह है। जिसके कारण वो सत्ता से आज बाहर है।’ कांग्रेस लोगों को लुभाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही है। लेकिन आज लोग कांग्रेस की चालबाजियों को समझ चुके हैं।

राहुल ने भाजपा की आय में बढ़ोतरी पर कसा तंज

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आय में बढ़ोतरी पर तंज कसते हुए सवाल पूछा है कि जिस भाजपा की आय 50 फ़ीसदी बढ़ी है। उसके शासन में देश के आम लोगों की आय में कितना इज़ाफ़ा हुआ है। राहुल गांधी ने लोगों से ट्वीट कर सवाल किया, “भाजपा की आय 50 प्रतिशत बढ़ गयी। और आपकी।” उन्होंने यह सवाल एक खबर की स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए उठाया है।जिसमें एक सरकारी रिपोर्ट के हवाले में कहा गया है कि 2019-20 में भाजपा की आय में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

जबकि ढेर सारा चंदा चुनावी बांड से भी आया है। रिपोर्ट में कहा गया कि भाजपा ने इस दौरान अपनी कुल आय 3,623.28 करोड़ रुपए बताई है।

व्यवहार के अनुपालन की अवधि 30 तक बढाई गई

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड महामारी से निपटने तथा इसके प्रबंधन के लिए देश भर में चलाये जा रहे अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशों तथा कोविड उपयुक्त व्यवहार के अनुपालन की अवधि 30 सितम्बर तक बढा दी है।
केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने आज राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा प्रशासकों को अलग अलग पत्र लिखकर कहा कि कोविड-19 से बचाव तथा रोकथाम के लिए देश भर में पहले से ही लागू केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देश तथा एहतियाती उपाय अब 30 सितम्बर तक लागू रहेंगे।
राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में अजय भल्ला ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर महामारी की स्थिति कुल मिलाकर स्थिर है लेकिन कुछ राज्यों में संक्रमण अभी भी बढ रहा है जो चिंता का विषय है। उन्होंने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे त्योहारों को देखते हुए भीड़ भाड़ न होने दें और जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर पाबंदी लगायें जिससे भीड़ भाड़ और बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही जांच, पहचान, उपचार , टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार की पांच सूत्री नीति पर पूरी तरह जोर दिया जाना चाहिए।

भाजपा के मित्रों के फायदे के लिए तीनों कृषि कानून

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि तीनों काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए लाए गए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अडानी समूह द्वारा सेब के दाम घटाने से किसानों को परेशानी होने के दावे वाली एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि किसान काले कृषि कानूनों का विरोध क्यों कर रहे है।
क्योंकि अगर किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल के दाम व अन्य चीजें तय करने का अधिकार भाजपा के अरबपति मित्रों को दे दिया गया तो यही हाल होगा। कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि काले कृषि कानून भाजपा के अरबपति मित्रों के फायदे के लिए हैं।
प्रियंका ने एक अन्य ट्वीट में उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपके होर्डिंग्स, विज्ञापनों में तो सब “ठीक ठाक” बताया जाता है। लेकिन, आपके राज में अपराधियों को इतनी शक्ति क्यों मिली हुई है? क्यों महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

पीएमजेडीवाई की अगुवाई में बदलाव पैदा किया

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। सभी देशवासियों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने और सरकारी लाभाें के सीधे लाभार्थियों तक पहुंचने के उद्देश्य से शुरू की गयी प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के सात वर्ष पूरे होने पर आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सात वर्षों की छोटी सी अवधि में पीएमजेडीवाई की अगुवाई में किए गए उपायों ने रूपांतरकारी और दिशात्मक बदलाव पैदा किया है। जिसने उभरते हुए वित्तीय संस्थानों के इकोसिस्टम को समाज के अंतिम व्यक्ति-सबसे गरीब व्यक्ति को वित्तीय सेवाएं देने में सक्षम बनाया है।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएमजेडीवाई के अंतर्निहित स्तंभों यानी बैंकिंग सेवा से अछूते रहे लोगों को बैंकिंग सेवा से जोड़ने, असुरक्षित को सुरक्षित बनाने और गैर-वित्तपोषित लोगों का वित्त पोषण करने जैसे कदमों ने वित्तीय सेवाओं से वंचित और अपेक्षाकृत कम वित्तीय सेवा हासिल करने वाले इलाकों को सेवा प्रदान करने के क्रम में प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए बहु-हितधारकों के सहयोगात्मक दृष्टिकोण को अपनाना संभव बनाया है।
सीतारमण ने कहा कि उनका मंत्रालय हाशिए पर रहने वाले और अब तक सामाजिक-आर्थिक रूप से उपेक्षित वर्गों का वित्तीय समावेशन करने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। समावेशी विकास का प्रवर्तक होने के नाते वित्तीय समावेशन इस सरकार की राष्ट्रीय प्राथमिकता है। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कदम गरीबों को उनकी बचत को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाने का एक रास्ता प्रदान करता है और उन्हें गांवों में अपने परिवारों को पैसे भेजने के अलावा सूदखोर साहूकारों के चंगुल से बाहर निकालने का एक अवसर प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री जन-धन योजना इस प्रतिबद्धता की दिशा में एक अहम पहल है। यह वित्तीय समावेशन से जुड़ी दुनिया की सबसे बड़ी पहलों में से एक है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएमजेडीवाई की घोषणा की थी और 28 अगस्त को इस योजना की शुरुआत करते हुए इस योजना काे गरीबों की एक दुष्चक्र से मुक्ति के उत्सव के रूप में निरूपित किया था।

पाकिस्तानी नागरिक की सजा पूरी, उसके देश भेजा

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 15 साल पहले जासूसी के जुर्म में पकड़े गए एक पाकिस्तानी नागरिक को सजा पूरी होने के एक साल बाद उसके देश वापस भेजा जा रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण उसे पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया में देरी हुई है।
ग्वालियर केंद्रीय कारागार के अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने कहा कि पाकिस्तानी जासूस अब्बास अली को बृहस्पतिवार को पुलिस सुरक्षा में वाघा सीमा पर भेजा गया है, जहां से उसे पाकिस्तान को सौंप दिया जाएगा। अली (43) को मार्च 2006 में ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके से आपत्तिजनक दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया था।
साहू ने कहा कि एक अदालत ने उसे 14 साल के कारावास की सजा सुनाई थी जो पिछले साल 26 मार्च को पूरी हुई लेकिन कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण उसे वापस नहीं भेजा जा सका। उन्होंने कहा कि तब से उसे यहां नजरबंद रखा गया था और अब उसे वाघा सीमा पर भेजा गया है। अली को शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार अली पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार कस्बे का रहने वाला है।

अमरिंदर और सिद्धू के बीच सियासी खींचतान जारी

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सियासी खींचतान जारी है। ऐसे में उत्तराखंड में पूरि ध्यान केंद्रित करने के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की मंशा अभी पूरी होती नहीं दिख रही है। अब राहुल गांधी के निर्देश पर वह फिर पंजाब जाएंगे।
कांग्रेस मान रही थी कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का कैप्टन बनाने पर कांग्रेस की सलह खत्म हो जाएगी, मगर ऐसा दिख नहीं रहा है। हर दिन की बयानबाजी और पंजाब की सियासी लड़ाई से आलकमान भी परेशान हो गई है। पंजाब की उलझन को सुलझाने की कोशिशों में जुटे राज्य के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी के साथ मेरी बहुत छोटी मुलाकात हुई। पंजाब में जो भी स्थिति है, मैंने उन्हें उससे अवगत कराया है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष को पहले ही बता चुका हूं। इससे ज्यादा कुछ नहीं। उन्होंने आगे कहा कि मैं एक-दो दिन में पंजाब जाऊंगा। मैं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू से जरूर मिलूंगा।
पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत से जब पूछा गया कि क्या वह प्रभारी के रूप में अपने पद पर बने रहेंग तो इस पर उनका जवाब था कि कांग्रेस में पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेता है, वही अंतिम निर्णय होता है। जब तक वे मुझसे कहेंगे, तब तक मैं काम करता रहूंगा। बता दें कि शुक्रवार को पंजाब की सियासी खींचतान के बीच उन्होंने सोनिया गांधी से मिलकर कहा था कि उन्हें पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्ति दे दी जाए।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख रावत ने गुरुवार को कहा था कि उनके मन में यह है कि राज्य विधानसभा चुनाव पर पूरा ध्यान लगाने के लिए वह नेतृत्व से पंजाब प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी से मुक्त किए जाने का आग्रह करेंगे। रावत यह भी कहा था, ”अगर मेरी पार्टी कहती है, आप इसे (पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी) जारी रखें तो मैं इस जिम्मेदारी का निवर्हन करता रहूंगा।” गौरतलब है कि पंजाब और उत्तराखंड में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है। पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच रिश्तों में कड़वाहट के कारण पिछले कुछ महीनों में कई बार विवाद खड़ा हुआ है।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...