मंगलवार, 6 जुलाई 2021

मंत्रालय की बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केन्द्र को यह सुनिश्चित करने को कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रह रहे लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की जाए और उनका पूर्ण टीकाकरण हो। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एमआर शाह की एक पीठ ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों से लोगों को भिक्षुक गृह भेजे जाने के मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया और तुरंत इसे रोकने का निर्देश दिया।
पीठ ने कहा कि यह नुकसानदेह है और मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध है। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से 12 जुलाई को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की बैठक में शामिल होने और पूर्ण सहयोग करने का निर्देश भी दिया।
पीठ ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से ऐसे केन्द्रों में जो लोग ठीक हो गए हैं, लेकिन अब भी मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों में हैं या जिन्हें अब भी उपचार की आवश्यकता है, उन लोगों के बारे में प्रस्तुत आंकड़ों में विसंगतियों को दूर करने को भी कहा। पीठ ने कहा कि वह अब इस मामले पर नजर रखेगा और तीन सप्ताह बाद मामले पर सुनवाई करेगा, क्योंकि यह बेहद संवेदनशील मामला है।
शीर्ष अदालत वकील गौरव बंसल की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि करीब 10 हजार लोग, जो ठीक हो चुके हैं, उन्हें सामाजिक कलंक माने जाने के कारण अब भी देश के विभिन्न मानसिक अस्पतालों एवं संस्थाथनों रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

हितधारकों से मुलाकात करेगा परिसीमन का दल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर परिसीमन आयोग का दल मंगलवार को यहां पहुंचा। यह दल उपायुक्तों (डीसी), राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों से मुलाकात करेगा तथा उनसे केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्निधारण को लेकर उनकी राय जानेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परिसीमन आयोग मंगलवार को अपराह्न में यहां पहुंचा।
आयोग में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा और उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि आयोग राजनीतिक दलों, राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अधिकारियों, उपायुक्तों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्यों और नागरिक समाज समूहों से मुलाकात करेगा और विधानसभा क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया पर उनकी राय जानेगा।
परिसीमन आयोग के साथ होने वाली बैठकों के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस, अपनी पार्टी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस , मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और नेशनल पैंथर्स पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने यूनीवार्ता को बताया कि पार्टी का पांच सदस्यीय दल परिसीमन आयोग से मुलाकात करेगा।

मंत्रीमंडल बदलाव, कुछ भी कहने से परहेज किया

मनोज सिंह ठाकुर                  
इंदौर। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद के शीघ्र विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को इस विषय में कुछ भी कहने से परहेज किया। बहरहाल उनके एक करीबी भाजपा नेता ने कहा कि वह मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल का दौरा अधूरा छोड़कर मंगलवार दोपहर दिल्ली रवाना हो सकते हैं। सिंधिया उन प्रमुख दावेदारों में शामिल माने जा रहे हैं। जिन्हें मोदी मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है।
इंदौर में मंगलवार सुबह सिंधिया से जब संवाददाताओं ने उनके केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल होने के बारे में पूछा तो उन्होंने इस सवाल का कोई भी जवाब नहीं दिया और कहा कि उन्हें अपने अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होना है। सिंधिया ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की 120 वीं जयंती पर इंदौर में उनकी प्रतिमा पर अन्य भाजपा नेताओं के साथ माल्यार्पण किया।
सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल का तीन दिवसीय दौरा रविवार से शुरू किया था और मूल कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें बुधवार सुबह 09:15 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना होना था। सिंधिया के नजदीकी एक भाजपा नेता ने कहा कि वह इस दौरे को अधूरा छोड़कर मंगलवार दोपहर 03:30 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना हो सकते हैं। सिंधिया के दौरा कार्यक्रम में संभावित परिवर्तन को मोदी मंत्रिपरिषद के विस्तार की अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस बीच केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सिंधिया के शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, “अगर उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है, तो उन्हें बहुत बधाई।
गौरतलब है कि सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार का मार्च 2020 में पतन हो गया था। इसके तत्काल बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

तकनीकी दिक्कतों को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को आयकर के नए पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों को लेकर मंगलवार को केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इसपर 4200 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार इसे उपयोग के अनुकूल बनाने में विफल रही और अव्यवस्था पैदा कर दी। लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि उनकी अगुवाई वाली कांग्रेस की इकाई ‘अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस’ से जुड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट ने उन्हें सूचित किया कि आयकर पोर्टल में जो नई तब्दीली की गई हैं वे बहुत ही खराब हैं और इससे खामियां पैदा हुई हैं तथा लॉगिन का समय भी बढ़ गया है। 
उन्होंने कहा, ”यह स्पष्ट नहीं हैं कि सकार ने जून महीने में आयकर पोर्टल में बदलाव क्यों किया। यह बेहतर फैसला होता कि गत वित्त वर्ष के आखिर या नये वित्त वर्ष की शुरुआत में इसमें बदलाव किया जाता ताकि आयकर के रिफंड के हकदार करदाताओं को इस मुश्किल समय में मदद मिल जाती। थरूर ने आरोप लगाया कि आरोप लगाया कि इस पर 4200 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद सरकार इसे उपयोग के अनुकूल बनाने में विफल रही और अव्यवस्था पैदा कर दी। गौरतलब है कि आयकर के नये पोर्टल की शुरुआत सात जून को की गई थी और इसके बाद उपयोकर्ताओं ने इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की थी।

चारदीवारी से टकराया ट्रक, 12 वर्षीय लड़के की मौंत

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक भूखंड की चारदीवारी से ट्रक के टकरा जाने के कारण 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। जबकि चार बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार शाम उस वक्त हुई जब बच्चे या तो खेल रहे थे। ट्रक की टक्कर से दीवार ढह गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया और ‘इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर’ ले जाया गया।
अस्पताल में 12 वर्षीय लड़के को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार से 10 वर्ष की आयु के अन्य बच्चों का इलाज किया गया। घायल बच्चे रंगपुरी के सपेरा बस्ती के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मुकेश मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में अलवर से पकड़ा गया। वाहन के मालिक को भी पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (सार्वजनिक रास्ते पर तेज गति से वाहन चलाना) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अलग-अलग तरह के मसाला नमक बनाने की विधि

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। आज हम आपको अलग-अलग तरह के मसाला नमक बनाने की विधि बताएंगे। नमक के बिना भोजन बेस्वाद हो जाता है और नमक ज्यादा हो तो भी भोजन बेस्वाद हो जाता है। नमक इतना महत्वपूर्ण है कि यह हमारे शरीर को कम मात्रा में मिले तो भी नुकसानदायक है और अधिक मात्रा में मिले तो भी नुकसानदायक है।

नमक को अलग से खाना भी नुकसानदायक होता है। किंतु जब हम अलग-अलग मसालों के साथ मिलाकर नमक तैयार करते हैं। तब यह नमक फायदेमंद हो जाता है। पाचक हो जाता है। ऐसे ही पाचक नमक अर्थात मसाला नमक बनाने की विधि आज आप इस आर्टिकल में पाएंगे।


जानिए वन तुलसी के अद्भुत फायदे, औषधीय गुण

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। वन तुलसी के अद्भुत फायदे हैं। जिन्हें जानकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। इसके नाम से ही इसके औषधीय गुण समझ मे आने लगते हैं। तुलसी की चार मुख्य प्रजातियाँ हैं, रामा तुसली, श्यामा तुलसी, मरुआ तुलसी, वन तुलसी (बोमई )। मरुआ व बोमई दोनों ही वन तुलसी की ही प्रजाति है। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह वन में पाई जाती है। किंतु इसके औषधीय गुणों को देखकर आजकल इसकी खेती की जाती है। जिससे आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है। आज इस चमत्कारी पौधे की अद्भुत फायदे इस आर्टिकल में बताएंगे।

यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान किया

हरिओम उपाध्याय       

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया गया है। आठ जुलाई को नामांकन होंगे और 10 जुलाई को मतदान व मतगणना होगी। इसी के साथ प्रमुख चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। चुनाव संबंधी पूरी कार्यवाही तीन दिन के भीतर पूरी कर ली जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार आठ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन किया जा सकेगा। उसी दिन तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। अगले दिन 9 जुलाई शाम तीन बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा। अगले ही दिन 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक वोटिंग होगी। तीन बजे के बाद मतों की गणना शुरू कराई जाएगी और परिणाम घोषित होंगे।

उत्तर प्रदेश में दो मई, 2021 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद पंचायतों के गठन का काम पहले किया गया। उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। तीन जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो गई। अब ब्लाक प्रमुख पदों पर चुनाव कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश में ब्लाक प्रमुख के 826 पद हैं। राज्य में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) सदस्य के 75,255 पद हैं। जो बीडीसी सदस्य चुना जाएगा वही ब्लाक प्रमुख के लिए प्रत्याशी हो सकता है। ब्लाक प्रमुख चुनने के लिए मतदान भी बीडीसी सदस्य ही करते हैं।

यूपी: 10 से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेंगी बाधित

बृजेश केसरवानी          

प्रयागराज। जनपद में कल्याणी देवी विद्युत खंड से जुड़े फीडर 11 केवी वाटर वर्क्स और 11 केवी ककरा घाट पर निर्माण कार्य के दौरान कल्याणी देवी खंड से विद्युत सप्लाई 7 जुलाई, 15 जुलाई सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।कल्याणी देवी विद्युत उपकेंद्र के संबंध में अधिशासी अभियंता भविष्य कुमार ने बताया कि कल्याणी देवी खंड से जुड़े फीडर 11 केवी वाटर वर्क्स और 11 केवी ककरा घाट को अधिभारिता को कम करने और निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कल्याणी देवी खंड से निकलने वाले 11 केवी की विद्युत सप्लाई 7 जुलाई से 15 जुलाई, सुबह को 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक शटडाउन कर लिया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सभी उपभोक्ता समय रहते पानी आदि की व्यवस्था कर ले।

पूर्व गृहमंत्री अनिल के 2 सहायकों को हिरासत में भेजा

कविता गर्ग       

मुंबई। विशेष पीएमएलए अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के दो सहायकों को मंगलवार को 20 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रूपये की रिश्वत के आरोपों से जुड़े धनशोधन के मामले में यह कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 26 जून को देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया था। 

उनके खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पलांडे और शिंदे की ईडी की रिमांड मंगलवार को समाप्त होने के बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश एसएम भोंसले के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जांच एजेंसी के अनुरोध पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले ईडी ने अदालत में कहा था कि दोनों आरोपियों की अपराध में ‘बहुत अहम’ भूमिका थी।

सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले बदलें राज्यपाल

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे अपनी मंजूरी दे दी। मंंजूरी के तहत चार राज्यों को जहां नए राज्यपाल मिले हैं, तो चार राज्यपालों काे दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। वहीं, मिजोरम के राज्यपाल रहे पीएस श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल रहे सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

निवारण अधिकारी की नियुक्ति कब करेंगा 'ट्विटर'

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ट्विटर को आठ जुलाई तक यह बताने का निर्देश दिया कि नए आईटी नियमों के अनुपालन में वह स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति कब करेगा। ट्विटर ने उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि उसके द्वारा स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि अदालत को यह सूचित नहीं किया गया था कि स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी (आरजीओ) की। इससे पहले नियुक्ति केवल अंतरिम आधार पर थी। जिनकी ओर से पहले ही इस्तीफा दिया जा चुका है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...