शनिवार, 5 जून 2021

पशु गर्भधारण अवस्था की मात्र 10 रुपये में जांच

राणा ओबरॉय   
चंडीगढ़। हरियाणा में वैज्ञानिकों ने पशुओं के गर्भ की जांच के लिए किट तैयार कर दी है। इस किट के जरिये अब पता लगाया जा सकता है कि पशु के गर्भ में बच्चा है या नहीं है। वहीं इस प्रक्रिया और किट के लिए ज्यादा खर्च करने की भी आवश्यकता नहीं होगी, इसके लिए महज 10 रुपये का ही खर्च आएगा। हिसार स्थित केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान (सीआइआरबी) द्वारा विकसित इस किट को केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तौमर ने वर्चुअल कार्यक्रम में लॉच किया। आपको बता दें कि अभी तक पशुओं में प्रेग्नेंसी जांचने की कोई भी किट नहीं थी। अब इस किट के द्वारा 20 दिन के गर्भ का आसानी से पता चल जाता है। इसकी जांच करने के लिए केवल पशु के थोडे़ से मूत्र की जरूरत होगी और गर्भ जांच कर सकता है।
यह किट पशुपालकों के लिए हितकारी साबित होगी, अभी तक पशुपालक पशु के 3-4 महिने के गर्भवती होने पर ही इसका पता कर पाते थे जोकि पशु पालकों के लिए बहुत ही नुकसानदायी रहता है। अब 20 दिन के गर्भ का पता करने के बाद पशुपालत अपने अगर पशु गर्भ से नहीं है तो उसका समय पर इलाज करवा सकेगा। कृषि मंत्री ने सीआइआरबी के निदेशक, टेस्ट किट की खोज करने वाले डॉ. अशोक बल्हारा और उनकी टीम की सराहना की है। किट तैयार करने वाली टीम के सदस्य डॉ. अशोक बल्हारा, डॉ. सुशील फुलिया, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. सुमन व डॉ. अशोक मोहंती हैं।

आपको बता दें कि पशुपालकों को पशुपालन में बांझ से हो रहे नुकसान को कम करने के लिए केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने गर्भ जांच किट बनाने का निर्णय लिया। जो कि 2-3 साल के प्रयास ओर मेहनत के बाद विज्ञानियों ने इसमें सफलता प्राप्त की जो कि किसानों के लिए बहुत ही लाभदायी होगी। आपको बता दें कि पशुपालकों को पशुपालन में बांझ से हो रहे नुकसान को कम करने के लिए केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने गर्भ जांच किट बनाने का निर्णय लिया। जो कि 2-3 साल के प्रयास ओर मेहनत के बाद विज्ञानियों ने इसमें सफलता प्राप्त की जो कि किसानों के लिए बहुत ही लाभदायी होगी।

एथेनॉल को पेट्रोल में मिलाने से किसानों को फायदा

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को किसानों विशेषकर गन्ना किसानों को इथेनॉल के भी उत्पादन की सलाह देते हुए कहा कि गन्ने से निकाले गए एथेनॉल को पेट्रोल में मिलाने से किसानों को फायदा होगा। उन्होंने इस दौरान "भारत में 2020-2025 के दौरान एथेनॉल सम्मिश्रण से संबंधित रोडमैप के बारे में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट" जारी की और पुणे में तीन स्थानों पर ई-100 के वितरण स्टेशनों की एक पायलट परियोजना का भी शुभारंभ किया।  
प्रधानमंत्री शनिवार को पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस वर्ष के आयोजन का विषय 'बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा देना' है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नरेन्द्र सिंह तोमर, नितिन गडकरी, प्रकाश जावड़ेकर और पीयूष गोयल भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने इस बीच एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और संपीड़ित बायोगैस कार्यक्रमों के तहत किसानों के अनुभव जानने के लिए पुणे (महाराष्ट्र), हरदोई (उत्तर प्रदेश) और खेड़ा (गुजरात) के किसानों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अब एथेनॉल, 21वीं सदी के भारत की बड़ी प्राथमिकताओं से जुड़ गया है। 
एथेनॉल पर फोकस से पर्यावरण के साथ ही एक बेहतर प्रभाव किसानों के जीवन पर भी पड़ रहा है। आज हमने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य को 2025 तक पूरा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत को, 21वीं सदी की आधुनिक सोच, आधुनिक नीतियों से ही ऊर्जा मिलेगी। इसी सोच के साथ हमारी सरकार हर क्षेत्र में निरंतर नीतिगत निर्णय ले रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड के विजन को साकार करने वाला अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन हो, या फिर आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन की पहल हो, भारत एक बड़े वैश्विक विजन के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्लाइमेट चेंज की वजह से जो चुनौतियां सामने आ रही हैं, भारत उनके प्रति जागरुक भी है और सक्रियता से काम भी कर रहा है। 
उन्होंने कहा कि 6-7 साल में नवीकरणीय ऊर्जा की हमारी क्षमता में 250 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। स्थापित रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता के मामले में भारत आज दुनिया के टॉप-5 देशों में है। इसमें भी सौर ऊर्जा की क्षमता को बीते 6 साल में लगभग 15 गुणा बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण 2014 में 1-1.5 प्रतिशत से बढ़कर 8.5 प्रतिशत हो गया, एथेनॉल की खरीद 38 करोड़ लीटर से बढ़कर 320 करोड़ लीटर हुई है। भारत अब जलवायु परिवर्तन के प्रस्ताव का प्रस्तावक है। 
भारत जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक पर शीर्ष 10 देशों में शामिल है। विश्व पर्यावरण दिवस के मद्देनजर केंद्र सरकार तेल कंपनियों को 1 अप्रैल 2023 से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को 20 प्रतिशत तक इथेनॉल के साथ बेचने का निर्देश देते हुए ई-20 अधिसूचना जारी कर रही है। यह वर्ष 2025 से पहले इथेनॉल उत्पादक राज्यों और आसपास के क्षेत्रों में इथेनॉल की खपत बढ़ाने में भी मदद करेगा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने महंगे तेल आयात पर भारत की निर्भरता को कम करने के लिए अब अप्रैल 2023 तक पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल सम्मिश्रण का लक्ष्य रखा है। 

नए आईटी नियमों के अनुपालन के लिए मौका दिया

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। सरकार ने शनिवार को ट्विटर को नोटिस जारी कर उसे तत्काल नए आईटी नियमों के अनुपालन के लिए ‘एक आखिरी मौका’ दिया है। सरकार की ओर से आगाह किया गया है कि यदि ट्विटर इन नियमों का अनुपालन करने में विफल रहती है, तो वह आईटी कानून के तहत दायित्व से छूट को गंवा देगी। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने कहा कि ट्विटर द्वारा इन नियमों के अनुपालन से इनकार से पता चलता है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट में प्रतिबद्धता की कमी है और वह भारत के लोगों को अपने मंच पर सुरक्षित अनुभव प्रदान करने का प्रयास नहीं करना चाहती।सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा, ”भारत में करीब एक दशक से अधिक से परिचालन के बावजूद यह विश्वास करना मुश्किल है कि ट्विटर ने एक ऐसा तंत्र विकसित करने से इनकार कर दिया है। 

जिससे भारत के लोगों को उसके मंच पर अपने मुद्दों के समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उचित प्रक्रिया के जरिये हल में मदद मिलती।” मंत्रालय ने कहा कि ये नियम हालांकि 26 मई, 2021 से प्रभावी हैं, लेकिन सद्भावना के तहत टि्वटर इंक को एक आखिरी नोटिस के जरिये नियमों के अनुपालन का अवसर दिया जाता है। उसे तत्काल नियमों का अनुपालन करना है। यदि वह इसमें विफल रहती है, तो उसे दायित्व से जो छूट मिली है। वह वापस ले ली जाएगी। साथ ही उसे आईटी कानून और अन्य दंडात्मक प्रावधानों के तहत कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। नोटिस में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ट्विटर को इन नियमों का अनुपालन कब तक करना है।

24 घंटे में 1 लाख 20 हजार 529 नए मामलें मिलें

अंकाशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। देश में पिछले दिन के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 20 हजार, 529 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस बीमारी से 3 हजार, 380 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में 1 लाख,97 हजार, 894 मरीज स्वस्थ हुए है। राहत भरी बात यह है कि देश में कोरोना के नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी रेट में कमी आई है। 
पिछले 12 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घटे में पॉजिटिविटी दर 5.78 प्रतिशत रही है। शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़ ,86 लाख,94 हजार,879 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3 लाख ,44 हजार ,082 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज की संख्या 15 लाख,55 हजार,248 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2 करोड़,67 लाख,95 हजार,549 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो राहत की बात है। 
रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 93.38 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 04 जून को 20 लाख,84 हजार,421 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 36 करोड़,11 लाख,74, हजार 142 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

ट्विटर ने उपराष्ट्रपति के अकाउंट से ब्लू टिक हटाया

अंकाशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। ट्विटर ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के निजी अकाउंट से सत्यापन वाला ब्लू टिक हटा दिया। उपराष्ट्रपति सचिवालय के अधिकारियों ने बताया कि ट्विटर पर नायडू का निजी अकाउंट लंबे समय से निष्क्रिय था और ट्विटर अलगोरिद्म ने ब्लू टिक हटा दिया। उन्होंने बताया कि ट्विटर सत्यापन पहचान को बहाल करने की प्रक्रिया में है।
उपराष्ट्रपति के इस निजी अकाउंट से पिछले साल 23 जुलाई को आखिरी बार पोस्ट की गयी थी। उपराष्ट्रपति ट्वीट करने के लिए आधिकारिक अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। ये खबर आते ही ट्विटर पर  ट्रेंड होने लगा है। सोशल मीडिया पर काफी लोग ट्विटर के इस कदम का विरोध करने लगे। रेस के मैदान का विजेता कोरोना के सामने घुटने टेकने को तैयार नहीं, मिल्खा सिंह की हालत स्थिर सरकार ने दिया ट्विटर को आखिरी मौका, आईटी नियमों के अनुपालन में विफल रही तो इसके बाद ट्विटर ने अपनी गलती स्वीकार की और उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू के ट्विटर अकाउंट को दोबारा वेरिफाइड कर दिया। 
सरकार के कड़े रूख के बाद ट्विटर ने अपना फैसला वापस ले लिया। सरकार की ओर से साफ तौर पर कहा गया था कि उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है। संविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति किसी पार्टी का हिस्सा नहीं होते। इसलिए सरकार ट्विटर की इस हरकत को संवैधानिक अनादर की नजर से देखती है।

लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ाने का फैसला किया

चेन्नई। तमिलनाडु में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन को एक सप्ताह और सात से 14 जून तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया गया है। तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन को कुछ और ढील के साथ एक सप्ताह के लिए बढ़ाने की शनिवार को घोषणा की। तमिलनाडु के कई जिलों में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं लेकिन कई क्षेत्रों में स्थिति अभी भी गंभीर है। राज्य में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण 10 मई को लॉकडाउन लगाया गया था जिसके बाद से इसे हर हफ्ते बढ़ाया जा रहा है। 
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने यहां जारी बयान में कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और लोगों के अनमोल जीवन को बचाने के लिए जिले-वार स्थिति की समीक्षा के बाद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ इस पर चर्चा के आधार पर लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। तमिलनाडु के चेन्नई, उत्तरी और दक्षिणी जिलों में कोरोना के मामले कम हुये हैं इसलिए इन क्षेत्रों में लॉकडाउन में अधिक ढील दी गई है। राज्य के 11 जिलों -कोयंबटूर, नीलगिरि, तिरुप्पुर, इरोड, सेलम, करुर, नमक्कल, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुरई- में कोरोना के अधिक मामलों को देखते हुये लॉकडाउन में कम छूट दी गई है। 
राज्य में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लेकिन सार्वजिनक एवं निजी परिवहन सेवाएं, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, पर्यटक स्थल, थियेटर, सैलून और स्पा बंद रहेंगे।

लॉकडाउन में ओर छूट देने की घोषणा की: दिल्ली

अकांशु उपाध्याय                    

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में ओर छूट देने की घोषणा करते हुए कहा कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी तथा बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर खुलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस के स्वरूप का पता लगाने के लिए एलएनजेपी अस्पताल तथा यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) में दो जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशालाएं बनाएगी। केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में सोमवार सुबह पांच बजे तक लगे लॉकडाउन की अवधि और बढ़ायी जाएगी लेकिन कई तरह की छूट भी दी जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी कार्यालयों को 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी। बाजार और मॉल सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक सम-विषम आधार पर खोले जा सकते हैं।केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार यह ध्यान में रखते हुए कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रही है कि इसके चरम पर पहुंचने पर रोज 37,000 मामले आ सकते हैं और साथ ही बिस्तरों, आईसीयू तथा दवाओं की व्यवस्था भी कर रही है। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए आवश्यक बिस्तरों की संख्या, आईसीयू सुविधाओं तथा अन्य उपकरणों पर फैसला लेने के लिए एक बाल चिकित्सा कार्य बल गठित किया गया है। 

कोरोना वायरस की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जतायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में 450 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भंडार करने की व्यवस्था की जा रही है। 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीद रहे हैं और 64 छोटे ऑक्सीजन संयंत्र लगा रहे हैं। विशेषज्ञों और डॉक्टरों का एक दल उपयोगी दवाएं बताएगा तथा कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का भंडार रखा जाएगा।

चीन-भारत मुद्दों के समाधान के लिए रास्ता निकालेंगे

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि चीन और भारत अपने बीच के मुद्दों के समाधान के लिए रास्ता निकाल लेंगे और गैर-क्षेत्रीय शक्तियों को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। पुतिन ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (एसपीआईईएफ) में अंतरर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग बहुत जिम्मेदार लोग हैं और एक-दूसरे से व्यक्तिगत रूप से बहुत सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वे सामने आने वाली समस्याओं और मुद्दों को हल करने के उपाय हमेशा खोज लेंगे। मुख्य बात यह है कि गैर-क्षेत्रीय शक्तियां इसमें हस्तक्षेप नहीं करें।” पूर्वी लद्दाख में सीमा संबंधित मौजूदा गतिरोध को समाप्त करने के लिए भारत और चीन के बीच अब तक कोर कमांडर-स्तर की बातचीत के 10 से अधिक दौर हो चुके हैं।


ब्रेक द चैन: लागू प्रतिबंधों में 7 जून से ढील दी जाएंगीं

कविता गर्ग           
मुंबई। कोरोना महामारी पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में महाराष्ट्र में ‘ब्रेक द चैन’ के तहत लागू प्रतिबंधों में सात जून से ढील दी जाएगी। महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन, राहत एवं पुनर्वास के प्रमुख सचिव असीम गुप्ता ने शुक्रवार की देर रात इस आशय की अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक राज्य के जिलों को कोविड संक्रमण दर के मानदंड और ऑक्सीजन बेड के उपयोग के आधार पर पांच चरणों में बांटा गया है।
पहले चरण में पांच प्रतिशत से कम संक्रमण दर और 25 प्रतिशत से कम ऑक्सीजन एम्बुलेंस का उपयोग करने वाले जिले आएंगे। ऐसे जिलों में सभी गतिविधियां सुचारू रूप से जारी रहेगी। दूसरे चरण में पांच प्रतिशत की संक्रमण दर और 25 से 40 प्रतिशत के बीच ऑक्सीजन बेड उपयोग वाले इन जिलों में निर्माण, कृषि सेवाओं सहित सभी गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी। रेस्टोरेंट, मॉल, सिनेमाघर, जिम, सैलून और स्पा अपनी 50 फीसदी क्षमता से शुरू होंगे।
तीसरे चरण में पांच से 10 फीसदी संक्रमण दर और 40 फीसदी से ज्यादा ऑक्सीजन बेड के इस्तेमाल वाले जिलों में आवश्यक सेवाओं के साथ अन्य दुकानें शाम चार बजे तक खुली रहेंगी। शनिवार और रविवार को केवल आवश्यक सेवाएं ही जारी रहेंगी। चौथे चरण में 10 से 20 प्रतिशत की संक्रमण दर और 60 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन बेड के उपयोग वाले जिले आएंगे। इन जिलों में आकस्मिक सेवाएं शाम चार बजे तक जारी रहेंगी, बाकी सभी गतिबंधियां प्रतिबंधित रहेंगी।
सामाजिक आयोजनों पर प्रतिबंध यथावत रहेगा। इसी प्रकार पांचवे चरण में 20 प्रतिशत से अधिक संक्रमण दर और 75 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन बेड वाले जिलों में सोमवार से शुक्रवार शाम चार बजे तक आवश्यक दुकानें खुली रहेंगी। शनिवार और रविवार को चिकित्सा सेवाओं को छोड़कर सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। अधिसूचना के मुताबिक मराठवाड़ा क्षेत्र में हिंगोली, जालना, नांदेड़ और लातूर जिले पहले और औरंगाबाद जिला दूसरे तथा बीड, उस्मानाबाद और परभणी जिले तीसरे चरण में शामिल रहेंगे।

गेंदबाज सील्स को 17 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में चुना

ग्रोस आइलेट। त्रिनिदाद और टोबैगो के युवा तेज गेंदबाज जेडन सील्स को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरूवार से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिये वेस्टइंडीज की 17 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में चुना गया है। अंतिम 13 सदस्यीय टीम का चयन सोमवार को किया जायेगा। चयन समिति ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज चेमार होल्डर चोट के कारण चयन के लिये उपलब्ध नहीं हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘तेज गेंदबाज चेमार होल्डर चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे। उन्नीस वर्ष के तेज गेंदबाज जेडन सील्स को पहली बार टेस्ट श्रृंखला के लिये प्रारंभिक टीम में जगह मिली है।’’ सील्स ने अभी तक सिर्फ दस पेशेवर मैच , एक प्रथम श्रेणी मैच, तीन लिस्ट ए मैच और छह टी20 मैच खेले हैं। दो टेस्ट 10 से 14 जून और 18 से 22 जून तक खेले जायेंगे।

विश्व: 37.08 लाख से अधिक लोगों की मौंत, संक्रमण

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है और अब तक इससे 17.24 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 37.08 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 24 लाख 56 हजार 062 हो गयी है। जबकि 37 लाख आठ हजार 626 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। हालांकि यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 33 लाख 42 हजार 991 हो गयी है और करीब 5.97 लाख लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 1,13,769 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 86 लाख 94 हजार 879 हो गया।

इस दौरान एक लाख 97 हजार 894 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 67 लाख 95 हजार 549 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 80 हजार 745 कम होकर 15 लाख 55 हजार 248 रह गये हैं। इस दौरान 3380 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 44 हजार 082 हो गयी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है।इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.68 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 4.70 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 57.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 1.10 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावितों के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 52.76 लाख से ज्यादा हो गयी है और 47,976 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.49 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.21 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.27 लाख से अधिक हो गयी है और 1.26 लाख से अधिक लाेगों की जान जा चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39.15 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 80,411 है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.04 लाख से अधिक हो गई है और 89,152 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से 36.97 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,195 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 35.18 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 90,890 लोगों ने जान गंवाई है। इस बीच ईरान ने पोलैंड को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है। ईरान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.54 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 80,813 पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.74 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,101 लोग जान गंवा चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना से 24.29 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है। जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 2.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.70 लाख से अधिक है और 53,117 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं।

पेरू में संक्रमितों की संख्या 19.68 लाख के पार पहुंच गयी है। जबकि करीब 1.85 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 18.43 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 51,296 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 16.86 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,940 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 16.86 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं और 56,832 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.63 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,142 लोग जान गंवा चुके हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21,105 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। जहां 8.07 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12,758 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-294 (साल-02)
2. रविवार, जून 06, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:50, सूर्यास्त 07:11।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 4 जून 2021

कच्चे माल के निर्यात से 'अमेरिका' ने रोक हटाईं

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी कच्चे माल के निर्यात से अमेरिका ने रोक हटा ली है। इसके अलावा अपने पड़ोसी और साझीदार देशों की उस लिस्ट में भारत को भी अहम स्थान दिया है। जिन्हें वह कोरोना वैक्सीन की सप्लाई करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ग्लोबल एलोकेशन प्लान लॉन्च किया है। इस अभियान के तहत अमेरिका की ओर से दुनिया कई देशों को कोरोना टीकों की 25 मिलियन डोज की सप्लाई की जानी है। इसका बड़ा हिस्सा भारत को भी मिलने वाला है। अमेरिका के रुख में यह बदलाव इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि बीते कुछ महीनों से उसने वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी कच्चे माल के निर्यात पर रोक लगा रखी थी। 

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार शाम को मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। अमेरिका ने इससे पहले डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट लागू कर दिया था। जिसके चलते किसी भी अहम चीज की सप्लाई में अमेरिका को प्राथमिकता देना जरूरी था। बता दें कि भारत ने अमेरिका से इस रोक को हटाने की अपील भी की थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि भारत हमारे साथ मुश्किल वक्त में खड़ा था। जो हमें याद है और हम भी उसके साथ खड़े रहेंगे। यह रोक हटाए जाने के बाद वैक्सीन निर्माताओं के लिए कच्चे माल की उपलब्धता आसान हो जाएगी।

'पर्यावरण दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार की सुबह 11 बजे विश्व पर्यावरण दिवस 2021 कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय 'बेहतर पर्यावरण के लिए जैव ईंधन को बढ़ावा देना' है। 

केंद्र सरकार ने कहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी 'भारत में 2020-2025 के दौरान इथेनॉल सम्मिश्रण से संबंधित रोडमैप के बारे में विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट' जारी करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के क्रम में भारत सरकार तेल कंपनियों को 1 अप्रैल 2023 से इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को इथेनॉल की 20 प्रतिशत तक की प्रतिशतता के साथ बेचने और उच्च इथेनॉल मिश्रणों ई-12 और ई-15 से संबंधित बीआईएस विनिर्देश के बारे में निर्देश देते हुए ई-20 अधिसूचना जारी कर रही है।

कमजोरी का रुख, सोने-चांदी के दामों में गिरावट आईं

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज सोना-चांदी की कीमतें घटी है। शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट आई है। वैश्व़िक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 388 रुपये गिरकर 47,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,305 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी भी 920 रुपये की गिरावट के साथ 69,369 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 

जबकि, पिछले कारोबार सत्र में चांदी का भाव 70,289 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों क्रमश: 1,870 डॉलर और 27.35 डॉलर प्रति औंस पर करीब करीब स्थिर रहे। सर्राफा बाजार में पिछले दो दिनों में सोने की कीमत में 1000 रुपए की गिरावट आई हैं तो वहीं चांदी की कीमत में भी लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है।पिछले दो दिनों में चांदी के दाम में करीब 2000 रुपए की नरमी आई है। वहीं अगर सोने के इस मूल्य की तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम मूल्य से तकरीबन 8000 रुपए नीचे गिर गया है। आपको बता दें कि 7 अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम क मूल्य को पार कर गई थी।

गाज़ियाबाद के 42वें जिलाधिकारी बनेगें आरके सिंह

अश्वनी उपाध्याय                

गाजियाबाद। शनिवार को 2018 बैच के आईएएस राकेश कुमार सिंह गाज़ियाबाद के 42वें जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करेंगे। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में विकासकारी योजनाओं को प्राथमिकता पर पूरी कराने के साथ विकास कार्यों को तरजीह दी जाएगी। वहीं, आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए समस्याएं समय पर हल होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते आमजन को जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दिलाई जाएगीं।

मुरादाबाद जनपद में पिछले 4 साल से जिलाधिकारी के रूप में तैनात आईएएस अधिकारी राकेश कुमार सिंह को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया हैं।  राकेश कुमार सिंह सपा सरकार के कार्यकाल में 23 जून 2005 से 2 जून 2007 तक सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। नवंबर-2014 से फरवरी-2015 तक वे गाज़ियाबाद नगर निगम में बतौर नगर आयुक्त तैनात रहे। इसके बाद हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष एवं नोएडा में यमुना एक्सप्रेस अथॉरिटी में सीईओ तैनात रह चुके हैं।

पशु सेवा केंद्र मूरतगंज का औचक निरीक्षण किया

कौशाम्बी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीपी पाठक लगातार पशु अस्पतालों और आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर स्थितियों की जानकारी ले रहे हैं। जिला अधिकारी ने जिले के पशु अस्पतालों और आश्रय स्थल की स्थितियों का निरीक्षण करने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया है। इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बी पी पाठक ने पशु सेवा केंद्र मूरतगंज का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्थाओं से लगभग वह संतुष्ट दिखाई पड़े हैं और वहां मौजूद कर्मचारियों को उन्होंने उचित दिशा निर्देश दिया है। 
इसके बाद वह पशु चिकित्सालय मुरतगंज पहुंचे। 
जहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा है। साफ-सफाई के अभाव पर उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मी को व्यवस्था सुधारने का निर्देश चेतावनी के साथ दिया है। इसके बाद अस्थाई आश्रय स्थल उमारछा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी पहुंचे हैं यहां पर ग्राम प्रधान भी मौजूद थे। आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं को उन्होंने देखा है। उन्होंने देखा कि यहां पशुओं की संख्या पर्याप्त है, भूसा आदि वस्तु उपलब्ध है। वहां मौजूद लोगों को उन्होंने उचित दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था और बेहतर बनाने का निर्देश दिया है।
सुशील केसरवानी 

इंस्पेक्टर के बाद फर्जी एसएचओ को दबोचा: अपराध

राणा ऑबराय               
जींद। अपराध करने वाले लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा ही मामला जिला जींद से जुड़ा है। एक नकली एसएचओ व एक नकली सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर दो लोग पुलिस स्टेशन में ही पुलिस अधिकारियों पर रॉब झाड़ने लगे। हरियाणा की जींद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद अब फर्जी एसएचओ को भी दबोच लिया है। नकली एसएचओ अनिल दहिया ने अमन से अवैध हथियार खरीदे थे। सफीदों सदर पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। नकली सीबीआई इंस्पेक्टर बनकर सफीदों पुलिस को धौंस दिखाने वाले अनिल दहिया से पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके जिस साथी अमन ने लड़की के परिवार को एसएचओ गोहाना बनकर धमकी दी थी। वह भी नकली है और उसी से उसने यह नाजायज हथियार खरीदा था। उसके बाद पुलिस ने दबिश दी और अमन को हिरासत में लेकर सफीदों ले आई। 
गौरतलब है कि उपमंडल सफीदों के गांव हाट की एक लड़की का अपने सुसराल वालों से तनाव चल रहा था और वह अपने मायके में आकर रह रही थी। अनिल दहिया नामक युवक लड़की वालों पर अपने आप को सीबीआई इंस्पेक्टर बतलाकर दबाव बना रहा था कि अपनी लड़की को गोहाना भेज दो अन्यथा लड़की को जबरदस्ती गांव से उठाकर ले जाएंगे। उसके बाद अमन ने लड़की के पिता के पास अपने आप को एसएचओ गोहाना बतलाकर फोन किया तथा कहा कि गोहाना थाना आ जाओ अन्यथा गांव से उठाकर ले जाऊंगा। जिस पर लड़की वालों ने कहा कि थाना सदर सफीदों में आ जाओ, वहीं बैठकर बातचीत करेंगे। वह धमकी देने वाला सफीदों सदर थाने में आया और अपने आप को अनिल दहिया सीबीआई इंस्पेक्टर बताया और उसके पास पिस्तौल भी था। 
खुद को बता रहा था सीबीआई इंस्पेक्टर पुलिस ने जब लड़की वाले मामले में दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ शुरू की तो अनिल दहिया ने रौब झाड़ते हुए कहा कि मैं सीबीआई इंस्पेक्टर हूं और इन लड़की वालों पर कार्रवाई करो। अनिल दहिया द्वारा बार-बार अपने आप को सीबीआई इंस्पेक्टर बताने पर एएसआई मलकीत को शक हुआ तो उसने अनिल दहिया की पिस्तौल व आई कार्ड चेक किया तो दोनों नकली पाए गए। पुलिस ने नकली पिस्तौल व फर्जी आईकार्ड के साथ आरोपी अनिल दहिया को काबू करके उससे पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसके साथ गोहाना का अमन भी शामिल है और उसी ने फर्जी एसएचओ गोहाना बनकर लड़की वालों को फोन किया था और उसी से उसने नाजायज हथियार लिया था। इसी पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गोहाना के अमन को काबू किया।

पुलिस: सिपाहियों ने फिर कराया महिला का प्रसव

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। पुलिस विभाग का नाम रोशन करने वाले जाबाज सिपाही आज अच्छा कार्य किए हैं। देर जारी चौकी में तैनात दो सिपाही कांस्टेबल दीपक पांडे व कांस्टेबल जितेंद्र यादव रात्रि 2 बजे गश्त में थाना कौंधियारा चौकी जारी क्षेत्र में कर रहे थे। अभी अचानक एक ऑटो खराब दिखा। जिसमें एक महिला दर्द से परेशान होकर तड़प रही थी। दोनों कांस्टेबल मौके पर पहुंचकर ऑटो चालक से व वहां खड़ा व्यक्ति से पूछताछ किए तो पता चला उन लोगों ने बताया कि एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। 
ऑटो खराब होने की वजह से अस्पताल नहीं जा सकते, फिर क्या ? इतना सुनते ही जाबाज सिपाहियों ने महिला को अपनी गाड़ी से परिवार सहित अस्पताल पहुंचाया। आपको बता दें महिला के परिजन ने बताया हम लोग गींज पहाड़ी थाना बारा है। तनु वाइफ ऑफ नीरज सिंह बताया गया उक्त महिला की पूरी सहायता कर अस्पताल पहुंचाकर जच्चा बच्चा को सुरक्षित हालत में परिजनों को सौंपा गया। जिसमें महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। मां और बच्चा दोनो सकुशल हैं। वही खाकी का इस तरह का मानवीय चेहरा देखकर परिवार वालों ने पुलिस का आभार प्रकट किया।

नशीली कफ: पुलिस ने 2 अभियुक्तों को किया अरेस्ट

बृजेश केसरवानी              
प्रयागराज। जनपद में शंकरगढ़ पुलिस ने नशीली कफ सीरप की तस्करी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना पर रानीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास नशीली कफ सिरफ के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जैकी कुमार भारतीय और रंजीश पटेल को गिरफ्तार कर कब्जे से 320 शीशी ओनेरेक्स 100 एमआईं नशीली औषधि सीरप व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद किया गया। मौके पर औषधि निरीक्षक गोविंद लाल गुप्ता जांच पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...