मंगलवार, 1 जून 2021

देश से बाहर जाने पर लगाईं रोक को खारिज किया

सिडनी/ नई दिल्ली। संघीय सरकार द्वारा ज्यादातर नागरिकों के देश से बाहर जाने पर लगाई रोक को एक समूह ने कानूनी चुनौती दी थी। लेकिन मंगलवार को अदालत ने इसे खारिज कर दिया। देश में यह पाबंदी इस आशंका से लगाई गई है कि जब नागरिक बाहर जाएंगे तो उनके माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण देश में आ सकता है।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया विकसित लोकतंत्रों में इकलौता ऐसा देश है। जिसने अपने नागरिकों और स्थायी निवासियों के देश से बाहर जाने पर रोक लगाई है। यहां के लोग बेहद अपवाद भरी परिस्थितियों में ही बाहर जा सकते हैं और इसके लिए भी उन्हें ‘ठोस वजह’ बतानी होगी। शक्तिशाली बायोसिक्युरिटी कानून के तहत सरकार द्वारा आपातकालीन आदेश जारी करने से ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई मार्च 2020 से देश से बाहर नहीं जा पाए हैं।

गैजेट सरकारी खर्चे पर खरीदने की फाइल आगें बढ़ीं

अकांशु उपाध्याय             
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना महामारी में सरकार सीएसआर फंड के भरोसे दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी आम लोगों से मदद की गुहार लगा चुकें। लेकिन इन सबके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सरकारी खर्चे पर खरीदने की फाइल आगे बढ़ाते रहें। तीरथ सरकार महामारी के दौर में आर्थिक संकट से जूझ रही है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाओं को जुटाना काफी मुश्किल हो रहा है। यहां तक की कई कर्मचारियों को महीनों से वेतन तक नहीं मिल पाया है। 

इस आर्थिक संकट की हालत में भी कुछ सरकारी अधिकारी महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का शौक पूरा करने में जुटे हैं। खास बात यह है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से इन गैजेट्स को खरीदे जाने की फाइल भी मंजूर कर ली गई है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,27,510 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। भारत में 54 दिन बाद 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 1,27,510 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,81,75,044 हो गई। वहीं नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी कम होकर 6.62 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 2,795 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,31,895 हो गई।

देश में 35 दिन बाद संक्रमण से मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं। वहीं, 43 दिन बाद उपचाराधीन मामले भी 20 लाख से कम दर्ज किए गए। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 34,67,92,257 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। जिनमें से 19,25,374 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। मंत्रालय ने बताया कि नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दैनिक दर अब 6.62 प्रतिशत है, जो लगातार आठ दिन से 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

'यास' से बंगाल में 20 हजार करोड़ का नुकसान

मीनाक्षी लोधी   

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात ‘यास’ की वजह से राज्य में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और करीब 2.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल नष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने करीब 1200 राहत शिविर शुरू किए हैं जिनमें करीब दो लाख लोग रह रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि चक्रवात 26 मई को ओडिशा पहुंचा था। बनर्जी ने सचिवालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘यास’ की वजह से करीब 2.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल और 71,560 हेक्टेयर बागवानी नष्ट हुई है। राज्य में कुल 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।’’बनर्जी ने 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चक्रवात से हुए नुकसान की एक रिपोर्ट सौंपी थी और प्रभावित इलाकों के पुनर्विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राहत राशि मांगी थी।

उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने प्रभावित गांवों में पानी की थैलियों और पाइपलाइन के जरिए पानी की आपूर्ति की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 329 तटबंधों में से 305 की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। ’दुआरे त्राण’ (घर के द्वार तक राहत) योजना के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ केवल चक्रवात से प्रभावित लोग इसके लिए स्वयं आकर आवेदन दें। इस योजना के लिए स्कूलों, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में शिविर स्थापित किए जाएंगे।’’

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-290 (साल-02)
2. बुधवार, जून 02, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:52, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -15 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 31 मई 2021

अलीगढ़: जहरीली शराब पीने से 80 लोगों की मौंत

हरिओम उपाध्याय               

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को छ: ओर लोगों ने शराब से दम तोड़ दिया। सीएमओ ने अब तक 25 मौतों की पुष्टि करते हुए अन्य मौतों को संदिग्ध बताया। 

एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत जहरीली शराब के सेवन गंभीर बनी हुई है। उधर, शासन ने शराब कांड में लापरवाही उजागर होने पर संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा व उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ मंडल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है। वहीँ, शासन में भाजपा नेताओं की शिकायतों को लेकर कार्यवाही को लेकर मंथन जारी है। 

शुक्रवार से जहरीली शराब के सेवन से मौत का खूनी खेल गांवों से निकलकर शहर आ गया। सुबह ही थाना क्वारसी के मोहल्ला चंदनिया में एक-एक कर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि शराब का ठेका बंद होने से क्षेत्र में ही अवैध शराब का काम करने वाली एक महिला से 70 का पव्वा 150 रुपये में खरीदा था। 

दो मौतें थाना गांधीपार्क के धनीपुर क्षेत्र में हुईं। इसी थानाक्षेत्र के मोहल्ला शीशिया पाड़ा में एक व्यक्ति की मौत भी शराब पीने के बाद हो गई। यहां गुस्साएं परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस द्वारा समझाए जाने पर लोग मान गए। तीन मौतें देहात क्षेत्र में टप्पल व जट्टारी क्षेत्रों में हुईं।

कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन में मामला गरमाया

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। एक बार फिर चीन की वुहान लैब से कोरोना वायरस निकलने की चर्चा तेज हो गई है। लैब की जांच की मांग बढ़ती जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति की नए सिरे से जांच करने का आदेश दिया है। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने कार्यकाल में ऐसा कई बार कहा कि वायरस चीन की इसी लैब से निकला है। क्योंकि वुहान में ही संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद ये पूरी दुनिया में फैलता चला गया। अब इस मामले पर चीन ने आपत्ति दर्ज कराई है।

ट्रंप को लेकर चीन ने इतना तक कह दिया था कि वह अपने देश में संक्रमण को नियंत्रित नहीं कर पाए और इसका ठीकरा चीन पर फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।इसी हफ्ते अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि वुहान इन्सीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के कई रिसर्चर नवंबर 2019 में ही बीमार पड़ गए थे।जिसके चलते इन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अब बढ़ते दबाव के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने खुफिया अधिकारियों को दोगुनी कोशिश के साथ वायरस की उत्पत्ति के बारे में पता करने के लिए कहा है।

11 पान मसालों पर लगे बैन को साल तक बढ़ाया

इकबाल अंसारी                

रांची। झारखंड में राज्य सरकार ने रजनीगंधा, पान पराग समेत 11 पान मसालों पर लगे बैन को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। झारखंड सरकार के फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार की ओर जारी हुए इस आदेश के मुताबिक इन पान मसालों में मैग्नीशियम कार्बोनेट मिला है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। 

झारखंड में 11 पान मसालों पर बैन 8 मई 2020 को लगाया गया था। इसे अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। झारखंड के फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार ने इस आदेश को जारी किया है। आदेश में कहा गया कि अगर कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आईपीसी के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि 2019-20 में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 41 प्रकार के पान मसाला के सैंपल्स लिये गए थे। 

जांच में इनमें मैग्नीशियम कार्बोनेट होने की पुष्टि हुई थी। फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार ने इस आदेश में कहा कि मैग्नीशियम कार्बोनेट से लोगों को हाइपर मैग्निशया की शिकायत होती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। झारखंड सरकार ने जिन 11 पान मसालों पर एक साल के लिए बैन बढ़ाया है। उनमें पान पराग मसाला, शिखर पान मसाला, रजनीगंधा, दिलरुबा, राज निवास पान मसाला, मुसाफिर, मधु, बिमल, बहार, सेहरत और पान पराग प्रीमियम पान मसाला शामिल है।

19 दिनों तक मौत से लडा, स्वस्थ हुआ नवजात

गांधीनगर। सूरत के सिविल हॉस्पिटल से एक अच्छी खबर आई है। यहां कोरोना पॉजिटिव मां की कोख से जन्मा बालक क्रिटिकल कंडीशन में 19 दिनों तक मौत से लड़कर ठीक हो गया है। जन्म के समय मां को गंवाने वाले नवजात को बचाने के लिए सिविल के डॉक्टरों ने भरपूर कोशिश की। नतीजतन बिना मां के बच्चे की जान बच गई। कोरोना से 19 दिनों तक लड़ने वाले बच्चे का नाम परिजन अभय रखने पर विचार कर रहे हैं।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मांगरोल इलाके में रहने वाली रुचि पांचाल (28) को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें 6 मई को सिविल अस्पताल लाया गया था। गायनिक वार्ड में भर्ती करने के बाद रुचि की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जब 11 मई को रुचि को ज्यादा तकलीफ होने लगी, तो डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने के लिए सीजेरियन डिलीवरी कराई।

गाजियाबाद में संक्रमितों की संख्या-1,688 हुईं

अश्वनी उपाध्याय                    

गाज़ियाबाद। जिलें में पिछले 24 घंटों की अवधि में केवल 47 नए संक्रमित मिले और 123 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 6 मरीजों की मौत के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1,688 रह गई है। 

गौतम बुद्ध जिले में पिछले 24 घंटों की अवधि में केवल 68 नए संक्रमित मिले और 181 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 1 मरीज की मौत के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1,073 रह गई है। 

मेरठ जिले पिछले 24 घंटों की अवधि में 105 नए संक्रमित मिले और 335 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 6 मरीजों की मौत के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 2,552 रह गई है।

वाहन चेकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को अरेस्ट किया

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र की सिराथू पुलिस चौकी इंचार्ज ने वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मौके पर एक बाइक बरामद हुई है। जो चोरी की बताई जाती है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो और बाइक बरामद की है। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक हेमंत मिश्रा चौकी इंचार्ज सिराथू मयहमरहियो भड़हरी पावर हाउस के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया पुलिस ने रोककर जब उससे वाहन के अभिलेख मांगे तो वह अभिलेख नहीं दिखा सका पूंछतांछ में अपने साथी मोतीलाल पटेल पुत्र रामचंद्र निवासी त्रिलोक पुर थाना सैनी  पुलिस ने दोनों ब्यक्तियो को हिरासत में ले लिया पुलिस ने पकड़े गए। 

दोनों ब्यक्तियो को जब कुछ कर्रा किया तो उन्होंने बताया कि वह बाइकों की चोरी कर उसे बाजार में बेच लेते हैं।पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक और बरामद की है। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कर आरोपी रवि कुमार पुत्र राजकुमार  निवासी कसरेहटा सुल्तानपुर घोष और मोती लाल पटेल पुत्र रामचंद्र निवासी त्रिलोकपुर थाना सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   
संतलाल मौर्य



विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लखनऊ प्रस्थान के पूर्व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पधारे। आम जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की और आई हुई समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया। 

जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन एवं विद्युत विभाग की रही। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, उपाध्यक्ष काशी, क्षेत्र अवधेश चंद्र गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

चाचा ने भतीजियों पर चाकुओं से किया हमला, घायल

बृजेश केसरवानी           
प्रयागराज। थाना खुल्दाबाद चकनिरतुल का है। जहां मकान के विवाद को लेकर कई बार इस तरह का विवाद होता चला आ रहा है। लेकिन आज दिनांक 31 मई 2021 को दोनों बहनें छत पर गेहूं फैला रही थी। तभी चाचा ने किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई औए बात इतनी बढ़ गई कि चाचा ने भतीजियों पर चाकुओ से हमला कर दिया और अपने आप को बचाने कब लिए दोनों बहनों ने चाकू को पकड़ लिया। 

जिससे दोनों के हांथ लहूलुहान हो गए। प्राची और रुपाली शर्मा पहुंची महिला थाने प्राची शर्मा ने बताया कि मेरे चाचा घर मे रहते है और मकान कब्जे को लेकर हमेसा लड़ाई करते है। बेटियों के पिता रेलवे में सफाई कर्मी है और मेरे पिता इस समय बीमार भी और रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती है।

शासिक राजमाता अहिल्याबाई की मनाईं गई जयंती

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन की अनुपस्थिति मे वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष विजय वैश्य की अध्यक्षता मे संगोष्ठी आयोजित कर भारतीय इतिहास की महान शासिक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती मनाई गई। सर्व प्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। विजय वैश्य ने 31 मई 1725 मे महाराष्ट्र के चाउन्डी मे पिता मानकोजी शिन्दे व माता सुशीलाबाई के घर जन्मी धनगर समाज की बेटी व महान शासिका को नमन करते हुए उनके युद्ध कौशल की चर्चा की। 

महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने गोष्ठी का संचालन करते हुए भारतीय इतिहास की महान शासिका के जीवन पर आधारित उनके इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा धनगर समाज से मराठी समाज की बहु बनने वाली अहिल्याबाई होल्कर मे ग़ज़ब का युद्ध कौशल था वह तीर अंदाज़ी के कौशल से परिपूर्ण और हाथी पर सवार होकर विरोधी सेना को धूल चटाने मे विख्यात थीं। वह मालम प्रान्त की महारानी थीं। वह किसी बड़े राज्य की महारानी तो थी नहीं, लेकिन अपने युद्ध कौशल से सब को चकित कर देने की उनमे छमता कूट कूट कर बसी थी। उनकी गणना देश के महान शासको के रुप मे की जाती है। 

उपाध्यक्ष दिनेश यादव उपाध्यक्ष मोईन हबीबी,महिला सभा की नगर उपाध्यक्ष प्रतिमा रावत व शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष ओ पी यादव तथा शहर फश्चिमी विधान सभा अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल ने भी भिरतीय इतिहास की शेरनी राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को स्मर्ण करते हुए उनके युद्ध कौशल और महान शासक होने पर विस्त्रित चर्चा की।समाजवादी पार्टी महानगर के पदाधिकारीयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया और अहिल्याबाई होल्कर अमर रहें, नारे का उद्वघोष किया।कार्यक्रम में विजय वैश्य,दिनेश यादव, मोईन हबीबी, रवीन्द्र यादव रवि, प्रतिमा रावत, सै. मो०अस्करी, आशीष पाल, ओ पी यादव, अभिमन्यु पटेल, शकील अहमद, जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

'देशद्रोह' की सीमा को परिभाषित करें: सुप्रीम कोर्ट

अकांशु उपाध्याय                   

नई दिल्ली। भारतीय दंड विधान में शामिल देशद्रोह की धारा के तहत केस दर्ज करने के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ी बात कह दी। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि समय आ गया है। जब हम देशद्रोह की सीमा को परिभाषित करें। कोर्ट ने यह टिप्पणी आंध्र प्रदेश के दो तेलुगु चैनलों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि उसे समाचार चैनलों-टीवी 5 और एबीएन आंध्र ज्योति के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाना चाहिए। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, 'आंध्र प्रदेश सरकार चैनलों के खिलाफ देशद्रोह के मामले दर्ज कर उनको दबा रही है। यह समय है कि अदालत देशद्रोह को परिभाषित करे।'

एमपी: 15 तक जारी रहेंगा कर्फ्यू, छूट दी जाएंगी

मनोज सिंह ठाकुर               

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। सीएम ने पीएम मोदी का आभार माना कोरोना संक्रमण से निपटने में। सीएम ने कहा कि मैं हृदय से प्रधानमंत्री और उनकी टीम के साथ हर उस शख्‍स को धन्‍यवाद देता हूं। जिसने सहयोग दिया। उन्‍होंने कहा कि लड़ाई अभी बाकी है। यह बात अलग है कि अभी संतोषजनक स्थिति है।उन्‍होंने कहा कि हमने संक्रमण को नियंत्रित तो किया, लेकिन संकट टला नहीं है। हमें अभी सावधान रहने की आवश्‍यकता है। राज्‍य में कोरोना कर्फ्यू 15 जून तक जारी रहेगा लेकिन कर्फ्यू में छूट दी जाएगी। सीएम ने कहा कि हमने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी की है। बच्‍चों की परीक्षाओं के लिए मंत्रियों का अलग समूह बनाया गया है। 

सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों ने कोविड अनुकूल व्‍यवहार भी करने का आह्वान किया। शिवराज ने कहा कि सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक गतिविधियां बंद रहेंगे। स्‍कूल, काॅलेज, कोचिंग, शापिंग माल, सिनेमाघर,जिम, थिएटर, पिकनिट स्‍पाट, बार, आडिटोरियम सभी बंद रहेंगे। अत्‍यावश्‍यक सेवाएं देने वाले कार्यालय के अतिरिक्‍त कार्यालय शर्तों के साथ खुलेंगे। सभी धार्मिक और पूजा स्‍थल चार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ ही प्रवेश के लिए रहेंगे। अंतिम संस्‍कार में अधिकतम दस लोग शामिल होंगे। शोक कार्यक्रम में भी यही हालत रहेगी। विवाह में दोनों पक्षों के मिलाकर 20 लोग शामिल हो सकेंगे। शनिवार रात दस बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। रोज रात दस से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

आईटी नियमों का पालन करना ही होगा: एचसी

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि यदि डिजिटल मीडिया संबंधी नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों पर रोक नहीं लगाई गई है तो ट्विटर को इनका पालन करना होगा। इस टिप्पणी के साथ ही न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने अधिवक्ता अमित आचार्य की याचिका पर केंद्र और सोशल मीडिया मंच ट्विटर को नोटिस जारी कर उन्हें अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। आचार्य ने अपनी याचिका में दावा किया है कि ट्विटर ने नियमों का पालन नहीं किया है।
दूसरी ओर, ट्विटर ने अदालत के समक्ष दावा किया कि उसने नियमों का पालन किया है और एक शिकायत निवारण स्थानीय अधिकारी नियुक्त किया है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस दावे को गलत ठहराया। अदालत ने कहा, ‘‘यदि इन (नियमों) पर रोक नहीं लगाई गई है, तो उन्हें इसका पालन करना होगा।’’ आचार्य ने वकील आकाश वाजपेयी और मनीष कुमार के जरिए दर्ज कराई गई याचिका में कहा कि जब उन्होंने कुछ ट्वीट के बारे में शिकायत दर्ज करवाने का प्रयास किया, तब उन्हें सरकारी नियमों का अनुपालन कथित रूप से नहीं किए जाने के बारे में पता चला।
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के स्थायी वकील रिपुदमन सिंह भारद्वाज ने अदालत से कहा कि ट्विटर ने नियमों का पालन नहीं किया है। याचिका में कहा गया है कि ट्विटर ने शिकायत निवारण स्थानीय अधिकारी नियुक्त करने संबंधी केंद्र के आईटी कानून के नियम का पालन नहीं किया है। इसमें अनुरोध किया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को इस नियम का अविलंब पालन करने का निर्देश दिया जाए।

याचिका में कहा गया है कि नए आईटी नियम 25 फरवरी को प्रभाव में आए तथा केंद्र ने ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया मंचों को इनका पालन करने के लिए तीन महीने का वक्त दिया था। याचिका में कहा गया कि यह अवधि 25 मई को समाप्त हो गई लेकिन ट्विटर ने इस मंच पर ट्वीट से जुड़ी शिकायतों को देखने के लिए आज तक शिकायत निवारण स्थानीय अधिकारी की नियुक्ति नहीं।

याचिका में केंद्र को भी निर्देश देने का अनुरोध किया गया कि वह आईटी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करे। ट्विटर ने हाल में नए आईटी नियमों की आलोचना की थी और कहा था कि ये नियम ‘‘मुक्त और खुली सार्वजनिक बातचीत को रोकते हैं।’’ इस पर प्रतिक्रिया में केंद्र ने कहा था कि ट्विटर भारत को बदनाम करने के लिए निराधार और झूठे आरोप लगा रहा है।

सेंट्रल विस्टा योजना को लेकर 1 गलत विमर्श गढ़ा

अखिलेश पाडेंय  
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना को लेकर एक गलत विमर्श गढ़ा गया और कहा कि यह “दिखावटी परियोजना” नहीं बल्कि एक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नए प्रधानमंत्री आवास के लिये किसी डिजाइन को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और सिर्फ दो परियोजनाओं- संसद भवन व सेंट्रल विस्टा एवेन्यू – का काम करीब 1300 करोड़ रुपये की लागत से फिलहाल चल रहा है।
विपक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि केंद्रीय परियोजना को लेकर झूठा विमर्श गढ़ा जा रहा था और किसी भी विरासत इमारत को “छुआ” नहीं जाएगा। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा, “यह एक व्यर्थ परियोजना नहीं है और इस परियोजना की आवश्यकता है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को सेंट्रल विस्टा परियोजना को जारी रखने की मंजूरी देते हुए कहा कि यह “अहम और आवश्यक” राष्ट्रीय परियोजना है। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान परियोजना रोके जाने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह किसी मकसद से ”प्रेरित” थी और ”वास्तविक जनहित याचिका” नहीं थी।

अदालत ने याचिकाकर्ताओं पर एक लाख रुपए जुर्माना लगाया। परियोजना के तहत एक नए संसद भवन और एक नए आवासीय परिसर के निर्माण की परिकल्पना की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री और उप-राष्ट्रपति के आवास के साथ-साथ कई नए कार्यालय भवन और मंत्रालयों के कार्यालयों के लिए केंद्रीय सचिवालय का निर्माण होना है।

ब्लैक फंगस के 944 मामले, दवाई की किल्लत बडी

सत्येंद्र ठाकुर   
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि राजधानी में ब्लैक फंगस के अब तक 944 मामले सामने आए हैं। केजरीवाल ने संवाददाताओं से बताया कि दिल्ली में सामने आए 944 ब्लैक फंगस मामलों में से 650 दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भर्ती हैं तथा 300 अन्य केंद्र सरकार के अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के इलाज में प्रयोग की जाने वाली दवाओं में कमी है। उन्होंने कहा,“ब्लैक फंगस के इलाज में प्रयुक्त की जाने वाली इंजेक्शन की आपूर्ति कम है। हमने शनिवार को 1000 इंजेक्शन प्राप्त किए थे लेकिन रविवार को कोई इंजेक्शन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज को रोज तीन से चार इंजेक्शन लगते हैं।

विचार जारी, 2 के बजाए 3 बच्चें पैदा कर सकेंगे

सुनील श्रीवास्तव  
बीजिंग। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी उम्रदराज होती देश की आबादी के मद्देनजर बच्चों के जन्म पर लागू सीमा में और ढील देने पर विचार कर रही है ताकि दंपती दो के बजाए तीन बच्चों को जन्म दे सकें। सरकारी समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। इससे पहले सामने आए जनसंख्या संबंधी आंकड़ों से पता चला था कि बीते एक दशक में चीन में कामकाजी आयुवर्ग की आबादी में कमी आई है और 65 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों की संख्या बढ़ी है जिसका असर समाज और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। 
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की ओर से बताया गया कि सत्तारूढ़ दल के पोलित ब्यूरो की सोमवार को हुई बैठक में तय हुआ कि ‘‘चीन बुजुर्ग होती आबादी से सक्रिय रूप से निबटने के लिए प्रमुख नीतियां और उपाय लाएगा।’’
रिपोर्ट में कहा गया कि पार्टी के नेताओं ने ‘‘कहा कि जन्म देने की आयु सीमा में ढील देनेए जिसके तहत दंपती तीन बच्चों को भी जन्म दे सकते हैं तथा इससे जुड़े अन्य कदम उठाने से चीन के आबादी संबंधी ढांचे को बेहतर बनाया जा सकता है।’’ दंपतियों के एक ही बच्चा पैदा करने की अनुमति संबंधी नियमों में 2015 में ढील दी गई थी और दो बच्चों को जन्म देने की इजाजत दी गई थी। इसके एक वर्ष बाद बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई लेकिन बाद में इसमें कमी देखी गई।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...