रविवार, 30 मई 2021

पशु कटान करते हुए 1 अभियुक्त को अरेस्ट किया

अतुल त्यागी             
हापुड़। जनपद के थाना धौलाना में पुलिस द्वारा प्रतिबंधित पशुओं के कटान करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से एक तमंचा तथा एक जिंदा खाओ खोखा कारतूस वह तीन बाइक बरामद की उसके साथी भागने में कामयाब रहे। थाना धौलाना पुलिस को सूचना मिली थी कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित पशुओं को काट रहे हैं। जिस तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे एक तमंचा जिंदा कारतूस व एक कुंटल प्रतिबंधित पशुओं का मांस कब्जे में लिया गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद पुत्र अल्यार ग्राम नारायणपुर थाना धौलाना का निवासी है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके 5 साथी भागने में कामयाब रहे गिरफ्तार अभियुक्त के रुद्ध कानूनी कार्रवाई करी जा रही है तथा उसके साथियों की तलाश जारी।

सख्ती: दिल्ली में 1 हफ्ते ओर बढ़ाया गया लॉकडाउन

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। बीते दिन केवल 900 के करीब कोरोना के केस सामने आए थे, तो वहीं मामलों में फिर से उछाल ना आए इसलिए लॉकडाउन को खत्म करने की बजाए एक हफ्ते ओर लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

बता दें कि अब 7 जून को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी गया। हालांकि, इस बार कुछ प्रतिबंधों में ढील भी दी गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि ज़रूरी सेवाओं को छोड़कर व्यक्तिगत आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

दिल्ली: 24 घंटे में 1 हजार से कम मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार कमजोर होती जा रही है। राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान एक हजार से कम मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 78 लोगों की मौत हुई है। वहीं पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 946 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 1,803 लोग वायरस को मात देकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं 78 लोगों की मौत हो गई है। इस तरह दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 14,25,592 हो गई है। जबकि 12,100 सक्रिय मामले हैं।

बदलते तापमान से बादलों के साथ हल्की बरसात

दुष्यंत टीकम              

रायपुर। मई के आखिर और जून के शुरुआती दिनों में सबसे गर्म 9 दिनों की मान्यता वाले नवतपा में मौसम का कई रंग दिख रहा है। प्रदेश के अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इस बीच शाम को स्थानीय सिस्टम से बने बादलों के साथ हल्की बरसात भी हुई। वहीं 12 जिलों में रात 10 बजे तक आंधी आने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र से बताया गया कि प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलोदा बाजार, महासमुंद, बालोद, धमतरी, बस्तर तथा इससे लगे जिलों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। अगले चार घंटों के लिए मौसम का यह पूर्वानुमान शाम 6 बजे जारी हुआ। इसका मतलब है कि रात 10 बजे तक इन जिलों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

इससे पहले मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया था, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आस-पास चक्रीय चक्रवाती घेरा 4.5 किमी तक विस्तारित है। वहीं से एक द्रोणिका विदर्भ तक 1.5 किमी से 2.1 किमी के बीच मध्य मध्यप्रदेश होते हुए स्थित है। दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश औरआस-पास 0.9 किमी ऊपर एक और चक्रीय चक्रवाती घेरा है। वहीं से निकली एक द्रोणिका विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक मौजूद है। इसकी वजह से रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। आज दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। इसे सामान्य ही माना जा रहा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस आंका गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है।

प्रदेश के सुदूर उत्तर और दक्षिण छोर के शहरों में पारे का मिजाज कुछ ठंडा रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पेण्ड्रा रोड में यह 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जगदलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

किशोर को ₹1.6 लाख बतौर मुआवजा देने का आदेश

जल्ल़ाद: सनकी पति ने पत्नी-बच्चों को जिंदा जलाया

अविनाश श्रीवास्तव                  
पटना। बिहार के बेगूसराय जिले के गढपुरा थाना क्षेत्र के गढहाडा में एक सनकी पति ने पत्नी और बच्चों को जिंदा जला दिया। इसमें दो की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में 17 वर्षीय पुत्री आसमां खातून और 60 वर्षीय पत्नी सलेखा खातून की मौत हो गई। तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों की पहचान सालेखा खातून की 45 वर्षीय पुत्री सनीमा खातून, सनीमा खातून की 15 वर्षीय पुत्री यासमीन सहित 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद फारुख के रूप में की गई है। मो. मुख्तार ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल पीड़िता ने बताया कि पिछले 4 साल से घर में विवाद चल रहा था। विवाद के बाद पूरे परिवार को लेकर अपने मायके में रहकर गुजर-बसर कर रही थी। शनिवार की शाम भी पिता ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस धमकी को उसके पिता ने हकीकत में बदल दिया। अपने भाई और भतीजा के साथ उसके पिता घर आए और दरवाजे को बाहर से बंद कर तेल छिडककर आग लगा दी। घर में बंद सभी चीखते-चिल्लाते रहे और इस दौरान मां और बहन की आग में झुलसकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गढहरा थाने के पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

युवाओं की बदहाली, 7 साल करार दिया: हुंकार

दुष्यंत टीकम                
रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने इन सात सालों को युवाओं की बदहाली के सात साल करार दिया है। देश को गर्त में पहुंचा देने वाला बताया है। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद (कोको) पाढ़ी ने कहा है कि युवाओं को बड़े-बड़े सपने दिखाकर 2014 में सत्तानशी होने वाली मोदी सरकार ने सबसे अधिक छल इस देश के युवाओं से ही किया। गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने की बात करने वाली भाजपा क्या यह बता सकती है कि 1. 19 अप्रैल को 18 प्लस वैक्सीनेशन की घोषणा के बाद भी सरकार ने कोई तैयारियां क्यों नहीं की ? बजट में वैक्सीन के लिए 35,000 करोड़ रुपयों के प्रावधान के बावजूद हुई इस अव्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी है ? छत्तीसगढ़ में 18 प्लस युवाओं के लिए 2 करोड़ 60 लाख वैक्सीनों की आवश्यकता है। लेकिन केंद्र सरकार वैक्सीन उपलब्ध करवाने के बजाए वैक्सीन कंपनियों पर दबाव बना कर राज्य की खरीदी क्यों प्रभावित कर रही है?
2. आज भारत मे बेरोजगारी दर 45 वर्षों में सर्वोच्च क्यों है? प्रतिवर्ष 2 करोड़ योग्यतानुसार रोजगार देने के वादे के उलट देश में लगभग 12 करोड़ से अधिक नौकरीपेशा लोगों की नौकरी क्यों छीन ली गई?
3. भाजपा का घोषणापत्र उच्च शिक्षा को बढ़ावा देते हुए सबके लिए शिक्षा की बात कहता है लेकिन आईआईटी,आईआईएम जैसे संस्थानों की फीस तिगुने से अधिक बढ़ाकर सभी के लिए समान अवसर कैसे उत्पन्न होगा, निम्न और मध्यमवर्गीय परिवार यह आर्थिक भार कैसे वहन करेगा?
4. यूपीए कार्यालय में  जो जीडीपी 7 फीसदी के करीब हुआ करती थी,वह मोदी सरकार में फार्मूला बदलने के बाद भी आज बदहाल स्थिति में क्यों है ?
5. बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार का नारा लेकर सत्ता पर काबिज होने वाली मोदी सरकार का आज महंगाई पर काबू क्यों नहीं है,खाने के तेल से लेकर गाड़ियों का पेट्रोल सब कुछ महंगा होता जा रहा है, इसका जिम्मेदार कौन है ?
6. कोरोना के कारण एमएसएमई सेक्टर पर जमकर मार पड़ी,जिसके लिए मोदी सरकार ने 20,000 करोड़ का राहत पैकेज जारी किया, मोदी सरकार का यह जुमला पैकेज आखिर कहा गया?
7. अपने 7 सालों में मोदी सरकार ने एक भी पीएसयू खड़े नहीं किए ,उल्टे इन्हें बेचने में लगी हुई है, आखिर यह मेक इन इंडिया की पॉलिसी सेलिंग इंडिया में कैसे और किनके दबाव में बदल गई?

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...