बुधवार, 28 अप्रैल 2021

मुक्केबाजी चैंपियनशिप दुबई में आयोजित होगीं

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली/ आबुधाबी। भारत में कोविड-19 संकट को देखते हुए एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप अगले महीने ​दिल्ली के बजाय दुबई में आयोजित की जाएगी। लेकिन राष्ट्रीय महासंघ अब भी यूएई के साथ इसका संयुक्त मेजबान होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन 21 से 31 मई के बीच राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जाना था लेकिन दिल्ली में अभी कोविड-19 के प्रतिदिन 20,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने बयान में कहा कि भारत में अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के कारण भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ (एएसबीसी) के साथ सलाह मशविरा करके एएसबीसी एशियाई एलीट पुरुष एवं महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन दुबई में कराने का फैसला किया।इसमें कहा गया है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन अब बीएफआई यूएई मुक्केबाजी महासंघ के साथ मिलकर करेगा। भारत में कोविड-19 के प्रतिदिन तीन लाख से अधिक मामले आ रहे हैं। जिसके बाद कई देशों ने भारत में उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीएफआई ने कहा कि महामारी के कारण कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध लगाये हैं जिसे देखते हुए बीएफआई और एएसबीसी ने टूर्नामेंट का आयोजन दूसरे स्थान पर करने का संयुक्त फैसला किया।
राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि यह फैसला करना काफी मुश्किल था। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें देश से बाहर इसका आयोजन करना पड़ रहा है। हम चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली में करने के इच्छुक थे लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था। मुक्केबाजों की सुरक्षा अधिक महत्वपूर्ण है और इसलिए हमने यह फैसला किया। हम स्थिति पर करीबी निगरानी रखे हुए थे तथा एएसबीसी और भारत सरकार के साथ विचार विमर्श करने के बाद हमे टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में करने का निर्णय किया।

कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए आगें आईं ट्विकंल

कविता गर्ग                   
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आयी है। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है। इस बीच कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में अपना योगदान देने के लिए अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना आगे आयी हैं।ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “एक बहुत अच्छी खबर है कि लंदन एलीट हेल्थ कि डॉ. द्रश्निका पटेल और डॉ. गोविंद बंकानी देविक फाउंडेशन के माध्यम से 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार और मैंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की व्यवस्था की है। अब हमारे पास टोटल 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स हो गए हैं। लीड्स के लिए शुक्रिया। चलो सब अपना योगदान देते हैं।ट्विंकल खन्ना ने इससे पहले एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “प्लीज, मुझे वेरिफाइड, भरोसेमंद और रजिस्टर्ड एनजीओ के बारे में जानकारी दीजिए, जो 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स (प्रति मिनट 4 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले) बांटने में मदद कर सकें। ये कंसंट्रेटर्स सीधे यूके से उन तक पहुंचाए जाएंगे।

‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाया जाना चाहिए: राहुल

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच बुधवार को लोगों से एक दूसरे की मदद करने की अपील की और कहा कि इस ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया। एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे ‘सिस्टम’ को सच दिखाते चलो। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए 20 घंटे तक का इंतजार करने संबंधी खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि ये तस्वीरें मोदी सरकार का जीवन भर पीछा नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने ट्वीट किया, ये मानवता के खिलाफ है। ये अपराध भी है। अंतिम संस्कारों का ये अन्तहीन सिलसिला अहंकारी शासकों के पत्थर दिल का सबूत है। अपने ही लोगों की लाशों की बुनियाद पर सरकार मजबूत नहीं हो सकती। ये तस्वीरें और घटनाएं मोदी सरकार का जीवन भर पीछा करेंगी।

बिहार: आग लगने से 4 बच्चों की मौंत हुईं

अविनाश श्रीवास्तव              
पटना। बिहार में पटना जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह आग से झुलसकर एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलादीन चक गांव निवासी छोटू पासवान के घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव होने से आग लग गयी। इस दुर्घटना में चार बच्चों की झुलसकर मौत हो गयी। मृतकों की पहचान छोटू पासवान की पुत्री डॉली (12) ,राखी (06) ,आरती (05) और पुत्र अंकित (04) के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

सरकार: 2021 को संशोधन अधिनियम लागू किया

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने (संशोधन) अधिनियम, 2021 को लागू कर दिया गया है, जिसमें शहर की चुनी हुई। सरकार के ऊपर उपराज्यपाल को प्रधानता दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अधिनयम के प्रावधान 27 अप्रैल से लागू हो गए हैं। नए कानून के मुताबिक, दिल्ली सरकार का मतलब ‘उपराज्यपाल’ होगा और दिल्ली की सरकार को अब कोई भी कार्यकारी फैसला लेने से पहले उपराज्यपाल की अनुमति लेनी होगी। गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव गोविंद मोहन के हस्ताक्षर के साथ जारी अधिसूचना में कहा गया, ‘‘दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) अधिनियम, 2021 (2021 का 15) की धारा एक की उपधारा -2 में निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 27 अप्रैल 2021 से अधिनियम के प्रावधानों को लागू करती है।’’
उल्लेखनीय है कि संसद ने इस कानून को पिछले महीने पारित किया था। लोकसभा ने 22 मार्च को और राज्य सभा ने 24 मार्च- को इसको मंजूरी दी थी। जब इस विधेयक को संसद ने पारित किया था तब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘‘भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन’ करार दिया था।

महाराष्ट्र: अस्पताल में आग, 4 संक्रमितों की मौंत

कविता गर्ग                   
ठाणे। महाराष्ट्र में ठाणे के समीप एक निजी अस्पताल में बुधवार तड़के आग लगने के बाद चार संक्रमितों की मौत हो गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि मरीजों की मौत आग लगने के बाद दूसरे अस्पतालों में ले जाते वक्त हुई न कि जलने के कारण। हो सकता है कि आग लगने के बाद उनके शरीर में धुआं घुस गया हो।इससे पांच दिन पहले पालघर जिले के विरार में एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आग लगने से कोविड-19 के 15 मरीजों की मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि ठाणे के समीप मुंब्रा इलाके में कौसा में स्थित प्राइम क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर आग लगी। अस्पताल में कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं था।उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां और पांच एम्बुलेंस भेजी गई। आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आईसीयू में भर्ती छह मरीजों समेत 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। महाराष्ट्र के मंत्री और स्थानीय विधायक जितेंद्र अव्हाड ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि आग से अस्पताल की पहली मंजिल जलकर खाक हो गई।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को हादसे की जानकारी दी गई है। प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। अव्हाद ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है। समिति में ठाणे नगर निगम के अधिकारी और पुलिस तथा मेडिकल के अधिकारी भी शामिल होंगे।

हम कोरोना की काली आंधी में फंस गए हैं: प्रियंका

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हम कोरोना की काली आंधी में फंस गए हैं और व्यवस्था लाचार हो चुकी है। इसलिए देशवासियों को परस्पर सहयोग से इस विपत्ति को मात देकर घने अंधेरे से उजाले की तरफ आना है। प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि कोरोना महामारी के कारण चारों तरफ जो मायूसी ही मायूसी फैली है। उसके बीच सबको ढाढस बंधाते हुए दूसरों की मदद के लिए जो बन पड़े बिना थके वह करना है और थकान को नजर अंदाज कर काली आंधी का डटकर मुकाबला करना है। उन्होंने कहा “ये जो अंधेरा हमारे चारों ओर फैला हुआ है। उसको चीरते हुए उजाला एक बार फिर उभरेगा। यह हम सबकी जिंदगी का एक अहम मोड़ है। जहां हम अपनी सीमाओं के परे जाकर एक बार फिर अपनी असीमित जिजीविशा से साक्षात्कार कर पा रहे हैं। बेबसी और भय को परे कर हम पर साहसी बने रहने की चुनौती है, इसलिए जाति, धर्म, वर्ग या किसी भी भेद को खारिज करते हुए, इस लड़ाई में हम सब एक हैं। ये वायरस भेदों को नहीं पहचानता। 
प्रियंका ने अत्यंत भावुक शब्दों में कहा “ये लाइनें लिखते वक्त मेरा दिल भरा हुआ है। मुझे पता है कि पिछले कुछ हफ़्तों में आपमें से कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, कइयों के परिजन जिंदगी के साथ जद्दोजहद कर रहे हैं और कई लोग अपने घरों पर इस बीमारी से लड़ते हुए सोच रहे हैं, आगे क्या होगा। हममें से कोई भी इस आफत से अछूता नहीं है। पूरे देश में सांसों के लिए जंग चल रही है, अस्पताल में भर्ती होने और दवाओं की एक खुराक पाने के लिए पूरे देश में लोगों के अंतहीन संघर्ष जारी हैं।

सीटी मार का वीडियो मीडिया पर शेयर किया

कविता गर्ग               
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का गाना सीटी मार का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ का पहला गाना सीटी मार रिलीज़ कर दिया गया है। ‘सीटी मार’ एक डांस नबर है, जिसमें सलमान खान और दिशा पाटनी डांस करते हुए दिखी। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह डांस स्टेप करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘कुछ बीटीएस वीडियो सॉन्ग सीटी मार। रहे हैं।इस बीटीएस वीडियो में दिशा ऑल ब्लैक आउट फिट में नजर आ रही हैं और सॉन्ग की बीट्स पर डांस स्टेप करती दिख रही हैं। इस गाने में सलमान खान और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ‘सीटी मार’ गाना वर्ष 2017 में प्रदर्शित साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म का सुपर हिट गाने सीटी मार का वर्जन है। सॉन्ग ‘सीटी मार’ के टैग म्यूजिक को देवी श्री प्रसाद के कंपोज किया है और शब्बीर अहमद ने लिखा है। इस गाने को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने गाया है।
गौरतलब है कि ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई में सलमान खान और दिशा पटानी के साथ रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

भारत: 24 घंटें में संक्रमण के 3,60,960 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय                            
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 घंटें में रिकॉर्ड 3,60,960 नये मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,79,9,267 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक 3,293 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या दो लाख को पार कर गई है। आंकड़ों के मुताबिक 1,48,17,371 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि बीमारी से मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि 29,78,709 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.55 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और घटकर 82.33 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक मृतक संख्या 2,01,187 है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 27 अप्रैल तक 28,27,03,789 नमूनों की जांच की गई है। जिनमें से 17,23,912 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई है।

बंगाल में महसूस किएं गए भूकंप के झटके, नुकसान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार सुबह 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे पूर्वोत्तर राज्य में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों समेत पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि भूकंप सुबह सात बजकर 51 मिनट पर सोनितपुर जिले में आया। इसके बाद सात बजकर 58 मिनट और आठ बजकर एक मिनट पर भूकंप के दो और झटके महसूस किए गए। ये भूकंप के झटके क्रमश: 4.3 और 4.4 तीव्रता के दर्ज किए गए।क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घबराहट में अपने घरों तथा अन्य स्थानों से बाहर निकल आए। सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर, गुवाहाटी और कई अन्य स्थानों में कई इमारतों में दरारें आ गई। हताहतों के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री से की बात...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की भूंकप से हुए जान और माल के नुकसान का जायजा लिया तथा पूर्वोत्तर के इस राज्य को हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन भी दिया।
मोदी ने ट्वीट कर कहा कि असम के विभिन्न हिस्सों में आए भूकंप के सिलसिले में मुख्यमत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की। हरसंभव केंद्रीय मदद का उन्हें आश्वासन दिया। असम के लोगों के कुशल-क्षेम की कामना करता हूं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-256 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, अप्रैल 29, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078। सोलहवां रोजा, सहरी 04:16, इफ्तार 06:58। 16 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

मंगलवार, 27 अप्रैल 2021

मालवाहक उड़ानों को 15 दिन तक स्थगित किया

बीजिंग। चीन की सरकारी सिचुआन एयरलाइंस ने भारत के लिए अपनी सभी कार्गो मालवाहक उड़ानों को अगले 15 दिन तक के लिए स्थगित कर दिया है। जिससे निजी कारोबारियों द्वारा बीजिंग से अति आवश्यक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और अन्य चिकित्सा आपूर्ति प्राप्त किए जाने में बड़ी बाधा उत्पन्न हो गई है। कंपनी ने यह कदम चीन सरकार द्वारा कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत को ‘समर्थन एवं सहायता' की पेशकश किए जाने के बावजूद उठाया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने सिचुआन एयरलाइंस द्वारा भारत जाने वाली कार्गो उड़ानों को स्थगित करने संबंधी सवालों के जवाब में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत में महामारी की स्थिति पर चीन करीब से नजर रख रहा है। गंभीर होती स्थिति को लेकर हमारी सहानुभूति भारत के साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘हम कह चुके हैं कि हम वायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रथम उपलब्ध अवसर में भारत की मदद करने को तैयार हैं। दोनों पक्ष इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं।

आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की

नई दिल्ली/ सिडनी/ टोक्यो। भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान में समावेशी, समग्र और सुदृढ़ विकास के लिए आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, जापान के अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग मंत्री कजियामा हिरोशी ने मंत्रिस्तरीय वीडियो कांफ्रेंस की। उन्होंने स्वीकार किया कि कोविड ​​-19 महामारी जन जीवन, आजीविका और अर्थव्यवस्थाओं के पर अभूतपूर्व असर डाल रही है तथा महामारी ने वैश्विक और क्षेत्रीय स्तर पर आपूर्ति श्रृंखला की कमजोरियों को उजागर कर दिया है।मंत्रियों ने कहा कि यह कुछ आपूर्ति श्रृंखलाओं को विभिन्न कारणों से छोड़ दिया गया है और इन पर ध्यान देने की जरूरत है। पिछले साल सितंबर से ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच उच्च स्तरीय परामर्श के आधार पर तीनों मंत्रियों ने आपूर्ति श्रृंखला अवरोधों से बचने के लिए जोखिम प्रबंधन और निरंतरता के महत्व पर जोर दिया और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के दौरान तीनों पक्षों ने डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग और व्यापार तथा निवेश विविधीकरण पर जोर दिया। बैठक के तीनों मंत्रियों ने आपूर्ति श्रृंखला सुदृढ़ता पहल (एससीआरआ़ई) का शुभारंभ किया। मंत्रियों ने अधिकारियों को एससीआरआई की प्रारंभिक परियोजनाओं के रूप में लागू करने के निर्देश दिए और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती पर सर्वोत्तम तरीकों को साझा करने के लिए कहा। तीनों देशों ने साल में कम से कम एक बार एससीआरआई के कार्यान्वयन के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ पहल को विकसित करने के बारे में परामर्श करने का निर्णय लिया।


53 लोगों के पॉजिटिव निकलने से मचा हड़कंप

संदीप मिश्र           

बरेली। मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में लगाए गए कोविड-19 टेस्टिंग कैंप में 53 लोगों के पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया। सभी राजेंद्रनगर वार्ड के हैं। कैंप में पहले टेस्टिंग किटें खत्म होने से कई दिन तक जांच प्रभावित हो गई थी। अब किटें मिलने से कैंप का संचालन फिर किया गया है। बुधवार को यह कैंप शील चौराहे पर लगाया जाएगा। राजेंद्रनगर वार्ड में यह कैंप मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में लगाया गया था। यहां सुबह से ही कोरोना जांच शुरू हो गई। कैंप में बड़ी संख्या में आए लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 200 लोगों की एंटीजन और 65 लोगों की आरटीपीसीआर के माध्यम से जांच हुई।

तेजी के साथ 558 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

कविता गर्ग              

मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 558 अंक उछलकर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एल एंड टी में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 557.63 अंक यानी 1.15 प्रतिशत मजबूत होकर 48,944.14 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 168.05 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,653.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एल एंड टी रहा। इसमें 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी रही। दूसरी तरफ मारुति, एनटीपीसी, कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया और डा. रेड्डीज आदि शेयरों में गिरावट रही।

कोरोना से पीड़ित लोगों को राहत देने की मांग की

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कोरोना से पीड़ित लोगों को तत्काल राहत देने की मांग की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कोरोना की जांच का काम बिल्कुल नहीं हो रही है और शहरों में भी लोगो को कोरोना की जांच करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाईयों की भारी किल्लत है और कोरोना की दवा की जबरदस्त कालाबाजारी हो रही है। कांग्रेस महासचिव ने सीएम योगी पर कड़ा हमला करते हुए कहा,“इस लड़ाई में लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए अकेला मत छोड़िए। मुख्यमंत्री जनता के प्रति मुख्यमंत्री जवाबदेह बनें और स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करें।”

यूपी: 24 घंटें में कोरोना के 32,993 नए मामलें मिलें

हरिओम उपाध्याय           

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के नये मामलों और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या का अंतर घटने लगा है। मंगलवार लगातार दूसरे दिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी और नये संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट राहत का संदेश लेकर आयी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 32 हजार 993 नये मामले सामने आये। जबकि 30 हजार 398 मरीज स्वस्थ भी हुए। इस अवधि में 265 मरीजों की मौत चिंता का सबब बनी रही। राज्य में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा चार करोड़ के पार हो चुका है। यूपी देश का ऐसा पहला राज्य है। जहां इतनी तादाद में टेस्टिंग को अंजाम दिया गया है।

गाजियाबाद: कोरोना के 1068 नए संक्रमित मिलें

अश्वनी उपाध्याय             

गाजियाबाद। अस्पतालों, ऑक्सिजन प्लांटों और श्मशान घाटों पर लगी लंबी लाइनें चाहे कुछ भी कहें, मगर जिला प्रशासन आंकड़ों की बाजीगरी दिखाने से बाज नहीं आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों की अवधि में 1068 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। जबकि 1123 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में कोरोना संक्रमण के चलते 15 मरीजों की मौत भी हुई है। जिले में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 15 हो गई है। 24 घंटों की अवधि में गौतम बुद्ध नगर में 971 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि 1123 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 15 मरीजों की मौत के साथ सक्रिय संक्रमितों की संख्या 5515 हो गई है। मेरठ में सोमवार को 1291 नए संक्रमित मिले जबकि 946 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। मेरठ जिले में 1 मौत के साथ सक्रिय संक्रमितों की संख्या 12405 हो गई है।  


अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त

कौशाम्बी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण चरवा थाना क्षेत्रान्तर्गत कोइलाहा सैयद सरावा काजू आदि ग्राम में पुलिस अधीक्षक द्वारा भारी पुलिस बल के साथ भ्रमण पैदल गस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया और लोगों से अपील किया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में लोग पुलिस का सहयोग करें।भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु लोगों को मास्क लगाना आवश्यक है। आम जनता कोरोना से बचे उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन आम जनता करे। जिससे कोरोना महामारी से लोगों का बचाव रहे और महामारी फैल ना सके।
उज्ज्वल केशरवानी 

4 राज्यों की मतगणना के संदर्भ में अहम ऐलान किया

राणा ओबराय               
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने चार राज्यों- असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की मतगणना के संदर्भ में अहम ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि 2 मई को होने वाली मतगणना के दौरान किसी भी तरह का विजय जुलूस नहीं निकलेगा। गौरतलब है कि चुनाव आयोग की ओर से यह फैसला मद्रास हाईकोर्ट द्वारा की गई एक गंभीर टिप्पणी के बाद लिया गया। हाईकोर्ट ने सोमवार को निर्वाचन आयोग की तीखी आलोचना करते हुए देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के लिये उसे अकेले ‘जिम्मेदार’ करार देते हुए ‘सबसे गैर जिम्मेदार संस्था’ बताया था। उच्च न्यायालय ने कहा कि कोरोना केसों में तेजी से इजाफे के लिए अकेले चुनाव आयोग जिम्मेदार है और इसके लिए उसके अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए। अदालत ने चुनाव आयोग को फटकार लगाते हुए कहा था कि यदि चुनाव आयोग की ओर से 2 मई को मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल के पालन का प्लान नहीं पेश किया तो वह काउंटिंग रुकवा देगा। मद्रास हाई कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि देश में आई कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है। कोर्ट ने कहा था कि एक संवैधानिक संस्था के तौर पर चुनाव आयोग बेहद गैरजिम्मेदार रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि हाई कोर्ट की फटकार के बाद ही 2 मई को जुलूस पर रोक लगाने का फैसला चुनाव आयोग ने लिया है। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच आयोग का यह फैसला अहम है। चुनाव आयोग इससे पहले कई राजनीतिक दलों की ओर से पश्चिम बंगाल में आखिरी के तीन चरणों की वोटिंग एक साथ कराए जाने की मांग भी की गई थी। हालांकि चुनाव आयोग ने इन मांगों को खारिज कर दिया था। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी चुनाव आयोग से यह मांग की थी। सोमवार को चुनाव आयोग पर अदालत की ओर से की गई टिप्पणियों के बाद भी ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने आई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि हाई कोर्ट ने आयोग को सही फटकार लगाई है। बता दें कि बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और असम में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम 2 मई को आने वाले हैं। सभी राज्यों में चुनाव हो चुके है। जबकि बंगाल में 29 अप्रैल को 8वें राउंड की वोटिंग होनी है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...