शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

कालाबाजारी करते हुए 2 डॉक्टर समेत 4 लोग अरेस्ट

हरिओम उपाध्याय                     
लखनऊ। कोरोना संक्रमितों को लगने वाला 'रेमडेसिविर' इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए दो डॉक्टर समेत चार लोगों को ठाकुरगंज पुलिस ने गुरुवार देर रात को पकड़ा है। इनके पास से चार लाख रुपये की नकदी और 34 डोज 'रेमडेसिविर' इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। 
 प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले चार अभियुक्तों को एरा मेडिकल के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान उन्नाव निवासी विपिन कुमार, ठाकुरगंज के सरफराजगंज निवासी डॉ. अतहर, डॉ. सम्राट और तहजीबुल हसन के रूप में हुई है। इनके पास से चार लाख रुपये की नकदी और 34 डोज 'रेमडेसिविर' इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। 
 प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह लोग वर्तमान समय में कोविड-19 संक्रमित मरीजों को लगने वाले  रेमडेसिविर  को बाजार से महंगे दाम पर बेचते थे। अभी तक इन लोगों ने किन लोगों को बेचा है, इसका पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी दशा में ऑक्सीजन व रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी न होने पाये। ऐसा करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट या एनएसए के तहत कार्रवाई अमल में लायी जाए। 

कोरोना की जंग में सरकार कर रहीं बेहतर ढंग से कार्य

हरिओम उपाध्याय                                
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की रात कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और प्रदेश के हालात को लेकर राज्य के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग में राज्य सरकार बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफ हो रहा है। यह अत्यंत संतोषजनक है। 
मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन, औषधियों, मेडिकल उपकरणों चिकित्सा कर्मियों की सुचारू उपलब्धता रहे। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी पूरी सक्रियता से किया जाए। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का भी उपयोग किया जाये। टैंकरों को जीपीएस से जोड़ जाये और प्लांट पर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया जाये। अधिकारी इस बात का पूरा ध्यान दें कि किसी भी दशा में ऑक्सीजन की कालाबाजारी न होने पाए। 
साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व एनएसए के तहत कार्रवाई की जाये। वर्तमान की परिस्थितियों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कंट्रोल रूम गृह विभाग के अंतर्गत होम कंट्रांज रूम से संचालित किया जाये। ऑक्सीजन की विशेष मांग को देखते हुए अतिरिक्त टैंकरो और सिलेंडरों की व्यवस्था की जाये। 

खिलाड़ी कोहली ने आईपीएल में नया कीर्तिमान बनाया

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। विराट कोहली ने 6000 रन पुरे कर लिए है।आपको बता दे की कोहली ने 196 मैचों की 188वीं पारी में हासिल की। कोहली अब तक आईपीएल में 40 अर्धशतक और पांच शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 38 की तो स्ट्राइक रेट 130 की रही है। उनके नाम पर 518 चौके और 204 छक्के भी दर्ज हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान बना दिया है। वह इस चर्चित टी-20 लीग में 6000 रन बनाने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि अपने नाम की।

मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर स्थिति की समीक्षा की

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड-19 की ताजा लहर में सबसे अधिक प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर महामारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब देश में कोरोना महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है और कई राज्यों में बिस्तरों से लेकर ऑक्सीजन तक की कमी के मामले सामने आ रहे हैं। बैठक में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्रियों से संवाद करने से पहले प्रधानमंत्री ने सुबह नौ बजे एक आंतरिक बैठक की जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद किया और महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।देश में शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड 3,32,730 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,63,695 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक 24 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। जबकि 2,263 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,86,920 पर पहुंच गई है।

महामारी से निपटने में दिक्कत पैदा होगी: कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। कोरोना को लेकर विभिन्न उच्च न्यायालयों के आदेश के बाद उच्चतम न्यायालय का हस्तक्षेप गलत है और इससे महामारी से निपटने में दिक्कत पैदा होगी। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उच्च न्यायालय लोगों के अधिकारों की रक्षा को लेकर राज्य सरकारों की जिम्मेदारी की जब बात कर रहे है तो उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप का ऐसे में कोई औचित्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना की स्थिति पर केंद्रीय व्यवस्था की जरूरत नहीं, बल्कि विकेंद्रित आधार पर स्थिति को सुलझाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि उच्चतम न्यायालय जिस तरह से व्यवस्था देने का प्रयास कर रहा है। उससे स्थिति सुलझेगी नहीं, बल्कि और बिगड़ जाएगी प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना की वर्तमान स्थिति में टीका सार्वजनिक संपत्ति है और इस समय लोगों की जान बचाना ज्यादा आवश्यक है।

देश में 3.32 लाख से अधिक नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के 3.32 लाख से अधिक नये मामले सामने आने के साथ ही सक्रिय मामलों की दर लगातार बढ़ती जा रही है और अब यह 15 प्रतिशत के करीब पहुंच गयी है। इस बीच देश में गुरुवार को 31 लाख 47 हजार 782 व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया गया तथा अब तक 13 करोड़ 54 लाख 78 हजार 420 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुकवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,32,730 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 हो गयी।
सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 24,28,616 हो गयी है और इसकी दर 14.93 हो गयी। दूसरी तरफ रिकाॅर्ड 1,93,279 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ 36 लाख 48 हजार 159 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में 2263 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,86,920 हो गया है। देश में रिकवरी दर घटकर 83.92 फीसदी हो गयी है , जबकि मृत्युदर कम होकर 1.16 फीसदी रह गयी है।

पुनर्मतदान नहीं होने की सख्ती के बीच डाले जाएंगे वोट

हरिओम उपाध्याय                    
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के चुनाव को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने तथा किसी भी तरह से पुनर्मतदान नहीं होने की सख्ती के बीच तीसरे चरण में बीस जिलों में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 746 जिला पंचायत,18530 क्षेत्र पंचायत तथा 14321 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिये लिये मतदान होगा। इसके लिये तीन करोड़ ,पाच लाख,71 हजार 613 मतदाता 49789 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे। राज्य के अमेठी,उन्नाव,औरैया,कनपुर देहात,कासगंज चंदौली,जालौन,देवरिया,पीलीभीत,फतेहपुर,फिरोजाबाद, बलरामपुर ,बलिया,बाराबंकी,मेरठ,मुरादाबाद,मिर्जापुर,शामली,सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। जितने लोग लाइन में होंगे उन्हें वोट देने दिया जायेगा।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...