शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

महामारी से निपटने की रणनीति फैल, साधा निशाना

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी से निपटने की रणनीति को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार की कोविड रणनीति- पहला चरण- तुग़लक़ी लॉकडाउन लगाओ। दूसरा चरण- घंटी बजाओ। तीसरा चरण- प्रभु के गुण गाओ।’’कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोगों से अपील की, ‘‘प्यारे देशवासियों, ये हम सबके लिए बहुत संकट का समय है। हम सबके प्रियजन, परिवारजन, आस-पास के लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं।’’उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आप सब से निवेदन है कि मास्क लगाएं एवं कोविड सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें। सावधानी और संवेदना के साथ हमें मिलकर इस जंग को जीतना होगा।गौरतलब है कि देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,17,353 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,91,917 हो गई। इसके साथ ही, 1,185 और लोगों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 1,74,308 हो गई। 

कोरोना: सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत का निधन

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा (68) का शुक्रवार सुबह यहां निधन हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई है। अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार रात को सिन्हा के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था। बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी सिन्हा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व किया था और 2012 में सीबीआई प्रमुख बनने से पहले उन्होंने पटना एवं दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई।

भारत: 24 घंटों में कोरोना के 2.17 लाख नए मामलें

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में रिकाॅर्ड 2.17 लाख नये मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,17,353 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 हो गयी है। वहीं इस दाैरान रिकाॅर्ड 1,18,302 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिसे मिलाकर अब तक 1,25,47,866 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 15 लाख को पार कर 15,69,743 हो गये हैं। इसी अवधि में 1185 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,74,308 हो गयी है।

या देवी सर्वभू‍तेषु स्कंदमाता रूपेण संस्थिता: नवरात्रि

नवरात्रि का पाँचवाँ दिन स्कंदमाता की उपासना का दिन होता है। मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता परम सुखदायी हैं। माँ अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती हैं।

कथा

भगवान स्कंद 'कुमार कार्तिकेय' नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। पुराणों में इन्हें कुमार और शक्ति कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है। इन्हीं भगवान स्कंद की माता होने के कारण माँ दुर्गाजी के इस स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है।

स्वरूप

स्कंदमाता की चार भुजाएँ हैं। इनके दाहिनी तरफ की नीचे वाली भुजा, जो ऊपर की ओर उठी हुई है, उसमें कमल पुष्प है। बाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वरमुद्रा में तथा नीचे वाली भुजा जो ऊपर की ओर उठी है उसमें भी कमल पुष्प ली हुई हैं। इनका वर्ण पूर्णतः शुभ्र है। ये कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं। इसी कारण इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। सिंह भी इनका वाहन है।

महत्व

नवरात्रि-पूजन के पाँचवें दिन का शास्त्रों में पुष्कल महत्व बताया गया है। इस चक्र में अवस्थित मन वाले साधक की समस्त बाह्य क्रियाओं एवं चित्तवृत्तियों का लोप हो जाता है। वह विशुद्ध चैतन्य स्वरूप की ओर अग्रसर हो रहा होता है। साधक का मन समस्त लौकिक, सांसारिक, मायिक बंधनों से विमुक्त होकर पद्मासना माँ स्कंदमाता के स्वरूप में पूर्णतः तल्लीन होता है। इस समय साधक को पूर्ण सावधानी के साथ उपासना की ओर अग्रसर होना चाहिए। उसे अपनी समस्त ध्यान-वृत्तियों को एकाग्र रखते हुए साधना के पथ पर आगे बढ़ना चाहिए।

माँ स्कंदमाता की उपासना से भक्त की समस्त इच्छाएँ पूर्ण हो जाती हैं। इस मृत्युलोक में ही उसे परम शांति और सुख का अनुभव होने लगता है। उसके लिए मोक्ष का द्वार स्वमेव सुलभ हो जाता है। स्कंदमाता की उपासना से बालरूप स्कंद भगवान की उपासना भी स्वमेव हो जाती है। यह विशेषता केवल इन्हीं को प्राप्त है, अतः साधक को स्कंदमाता की उपासना की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक अलौकिक तेज एवं कांति से संपन्न हो जाता है। एक अलौकिक प्रभामंडल अदृश्य भाव से सदैव उसके चतुर्दिक्‌ परिव्याप्त रहता है। यह प्रभामंडल प्रतिक्षण उसके योगक्षेम का निर्वहन करता रहता है। हमें एकाग्रभाव से मन को पवित्र रखकर माँ की शरण में आने का प्रयत्न करना चाहिए। इस घोर भवसागर के दुःखों से मुक्ति पाकर मोक्ष का मार्ग सुलभ बनाने का इससे उत्तम उपाय दूसरा नहीं है।

उपासना

प्रत्येक सर्वसाधारण के लिए आराधना योग्य यह श्लोक सरल और स्पष्ट है। माँ जगदम्बे की भक्ति पाने के लिए इसे कंठस्थ कर नवरात्रि में पाँचवें दिन इसका जाप करना चाहिए।

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और स्कंदमाता के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। या मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे माँ, मुझे सब पापों से मुक्ति प्रदान करें। इस दिन साधक का मन 'विशुद्ध' चक्र में अवस्थित होता है। इनके विग्रह में भगवान स्कंदजी बालरूप में इनकी गोद में बैठे होते हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-243 (साल-02)
2. शनिवार, अप्रैल 17, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- पंचमी, विक्रमी सवंत-2078। चौथा रोजा, सहरी 04:33, इफ्तार 06:49। 04 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 15 अप्रैल 2021

राजनयिक मिशन से 10 अधिकारियों का निष्काशन

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने वाशिंगटन डीसी में रूसी राजनयिक मिशन से 10 अधिकारियों को निष्कासित कर दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाते हुए नए आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। अमेरिका का तर्क है कि वह उसकी संप्रभुता और हितों के खिलाफ रूस की गतिविधियों पर कार्रवाई कर रहा है। बाइडन ने कांग्रेस को लिखे पत्र में कहा कि उन्होंने रूस की हरकतों, खासतौर पर निष्पक्ष एवं स्वतंत्र लोकतांत्रिक चुनाव की प्रक्रिया को कमजोर करने के प्रयासों पर विचार किया है। इसके जरिए रूस को संदेश दिया गया है कि अगर वो अपनी अस्थिरता पैदा करने वाली अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों को जारी रखता है या बढ़ाता है तो अमेरिका उस पर रणनीतिक व आर्थिक कार्रवाई की जाएगी। अमेरिका ने पिछले साल हुए राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप करने तथा संघीय एजेंसियों में सेंधमारी करने के लिए रूस को जवाबदेह ठहराने की दिशा में कार्रवाई की है। कई सप्ताह से प्रशासन द्वारा इस तरह की कार्रवाई होने का पूर्वाभास था। अमेरिका द्वारा चुनाव में हस्तक्षेप और है। किंग को लेकर जवाबी कार्रवाई करते हुए रूस के खिलाफ पहली बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।माना जाता है कि रूस ने व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर में सेंधमारी की थी। ताकि, वे कम से कम नौ एजेंसियों के नेटवर्कों को हैक कर सकें। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रूस ने उनकी सरकार की गोपनीय जानकारी जुटाने की कोशिश की। अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मदद के लिए एक अभियान की मंजूरी दी थी। लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि रूस या किसी अन्य ने मतों में या परिणामों में हेरफेर की। बृहस्पतिवार को घोषित प्रतिबंधों में छह रूसी कंपनियों पर पाबंदियां शामिल हैं। जो देश की साइबर गतिविधियों में मदद करती हैं। पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश करने तथा दुष्प्रचार करने के आरोपों में 32 लोगों और निकायों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। व्हाइट हाउस ने कहा कि जिन 10 राजनयिकों को निकाला गया है। उनमें रूसी खुफिया सेवाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं।

16 अप्रैल से उत्तराखंड में लागू होगा नाइट कर्फ्यू

पंकज कपूर             
देहरादून। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नाईट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है।जिसके बाद अब रात्रि 10.30 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा। यह आदेश 16 अप्रैल से प्रदेशभर में लागू हो जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में होने वाले सभी समारोह व सामाजिक आयोजनों में 200 लोगों की अनुमति होगी। सभी सार्वजनिक वाहनों में 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ ही संचालित होंगे। जिम 50 प्रतिशत क्षमता में साथ चलेंगे। प्रदेशभर में संचालित कोचिंग संस्थान व स्विमिंग पूल पूर्णतयः बंद रहेंगे। वहीं रात्रि कर्फ्यू के दौरान औद्योगिक संस्थानों में कार्य करने वाले लोगों को शिफ्ट के अनुसार कार्य हेतु छूट रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेगी। लोडिंग अनलोडिंग व उससे जुड़े लोगों को छूट मिलेगी। वहीं बस, ट्रेन व शादी समारोह से आने जाने वालों को भी राहत मिलेगी। बता दें प्रदेश में आज 2000 से अधिक मरीज सामने आए थे। जिसके चलते सरकार द्वारा यह फैसला लिया गया है।

सरकार की छवि खराब, किया जा रहा षडयंत्र

सोनभद्र। गेंहू खरीद के लिये किसानों को दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है। किसानों की नजर में भाजपा सरकार की छवि खराब करने के लिये अधिकारियों द्वारा  षडयंत्र किया जा रहा है। किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व टोकन जनरेट करने के नाम पर किया जा रहा गुमराह किसानों को लेखपाल व उपजिलाधिकारी के कार्यालयों के चक्कर कटवाये जा रहे है। ई. प्रकाश पाण्डेय प्रभारी घोरावल विधानसभा भाजपा किसान मोर्चा ने उपजिलाधिकारी व जिला विपणन अधिकारियों को किसानों की समस्यावो से अवगत कराया। किंतु कोई उचित कार्यवाही न होने पर ऑनलाइन कंप्लेन कर किसानों की समस्यायों की तरफ उच्चतम अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। किसान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सत्यापन के लिये लेखपाल व तहसील का बारम्बार चक्कर लगाना पड़ रहा है। तब जाकर कहि कुछ लेदेकर लेखपाल व तहसील से सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण हो रही है। सत्यापन होने के बाद टोकन निकालने के लिये किसानों को बोला जाता है कि 12 बजे रात को टोकन मिलेगा, ऑनलाइन किसान परेशान है। क्योंकि मात्र 10% किसान ही मोबाइल का संचालन स्वतः कर पाते है। बाकी 90% किसान जो किसी दूसरे कॉम्प्यूटर पर आश्रित है। कम्प्यूटर वाले 500 रुपया टोकन निकालने के नाम पर मांग रहे है। जिससे किसान बहुत परेशान है अधिकारी सुन नही रहे है। भाजपा सरकार की नीतियों पर दोषारोपण कर रहे है अपना पल्ला झाड़ते हुये। तात्कालिक सरकार की मनसा है कि किसानों को दरदर की ठोकरे न खानी पड़ी इसीलिये ऑनलाइन प्रणाली लागू की गई किंतु अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से घोर भ्रस्टाचार व्याप्त है और किसानों कई गंभीर समस्यावो का सामना करना पड़ रहा है। त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर भाजपा विरोधी विचारधारा वाले कर्मचारी व अधिकारीगण जानबूझकर किसानों को कर रहे परेशान जिससे कि किसानों के मन मे भाजपा के प्रति रोष व्याप्त हो और त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्यासियो को किसानों के रोष का सामना करना पड़े।

हमने साबित कर दिया, कि हम झुकेंगे नहीं: रावत

सीतलकूची गोलीबारी मामला, ममता की बढ़ीं मुश्किलें

कूचबिहार। केंद्रीय बलों का घेराव करने के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में यहां के एक पुलिस थाने में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके उकसाने की वजह से सीतलकूची गोलीबारी की घटना हुई और उसमें चार लोगों की जान गई। ममता की मुश्किलें बढ़ गई।कूचबिहार में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष सिद्दिकी अली मिया ने बुधवार को अपनी शिकायत में दावा किया कि ममता बनर्जी द्वारा बनरेश्वर में एक रैली में दिए गए भाषण ने लोगों को चुनावों के चौथे चरण के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों के खिलाफ हमले के लिए उकसाया। माथाभांगा पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत के साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी के भाषण की एक वीडियो क्लिप भी संलग्न की है। सिद्दिकी अली मिया ने कहा कि ममता बनर्जी के भड़काऊ बयान से भड़के गांव वालों ने तैनात सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश की। प्राथमिकी में मिया ने कहा, ”महिलाओं सहित गांव वालों ने केंद्रीय बलों पर शरीरिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से हमला किया, यह जानते हुए भी कि यह तैनात सुरक्षाकर्मियों की मौत का कारण भी बन सकता है।”

नोएडा आने-जाने वाले लोगों की होगीं रैंडम टेस्टिंग

विजय भाटी                

गौतमबुद्ध नगर। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी गाज़ियाबाद समेत 10 जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू का वक़्त बढ़ा दिया गया है। यूपी के 10 शहर जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हज़ार से ज़्यादा है। वहां रात्रि कर्फ्यू के टाइमिंग में बदलाव करते हुए टाइम को रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर दिया है और अब दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों की रैंडम टेस्टिंग कराने का फैसला किया गया है। नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए दिल्ली से नोएडा आने जाने वालों के  रेंडम टेस्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही नोएडा में रात्रि कर्फ्यू का समय बढ़ाया जाएगा। लगातार बढ़ रही कोरोना मामलों की संख्या को देखते हुए जनपद में बढ़ाई गई बेड़ों की संख्या, अब 2500 की गई है। दवाओं की ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर होगी कार्यवाही।

डीएम ने प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट का किया निरीक्षण

अश्वनी उपाध्याय              

गाज़ियाबाद। जिलें में कोरोना संक्रमितों को ऑक्सिजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। ऑक्सिजन उत्पादन की व्यवस्था देखने के लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने आज भोजपुर स्थित इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इकाई की अधिकतम ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 150 टन है। दिनांक 15 अप्रैल 2021 को रात 12:00 बजे से अपराहन 12:00 बजे तक (निरीक्षण के समय तक) इकाई पर विभिन्न प्रांतों से कुल 13 वाहन आए थे। इनमें से 11 टैंकरों में कुल 174 मेट्रिक टन ऑक्सीजन मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों को भेजी गई। प्रदेश से गाजियाबाद, मेरठ तथा मुरादाबाद कुल 3 टैंकरों में 37 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। मौके पर 02 टैंकरों में फीलिंग होते हुए पाई गई। जिसमें 01 उत्तर प्रदेश की  मुरारी गैसेस से संबंधित है। जिसमें 20 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। इस प्रकार दिनांक 15 अप्रैल 2021 को उत्तर प्रदेश को कुल 57 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हो जाएगी। मौके पर कोई भी ऐसा टैंकर मेडिकल नहीं पाया गया। जिसमें मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति न की गई हो। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्लांट पर पूर्व से उपस्थित संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र सिंह को निर्देशित किया गया कि प्लांट पर 24 घंटे 1 स्टाफ की तैनाती की जाए, जो टैंकरों के प्लांट के अंदर आने तथा जाने का समय, आपूर्ति की मात्रा एवं जनपद तथा प्रदेश का नाम पंजिका पर अंकित करें। इकाई के प्रभारी विनीत त्यागी को आदेश दिया गया कि प्रतिदिन उक्त सूचना उपलब्ध कराई जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि इकाई से प्रदेश तथा अन्य प्रदेशों को बिना किसी समस्या के समय पर मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए।जिलाधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन सप्लाई की मॉनिटरिंग उनके द्वारा स्वयं की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण कोविड-19 अस्पतालों द्वारा ऑक्सीजन की मांग लगातार बढ़ रही है। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति बनी रहे इसके लिए उन्होंने कोविड डेडीकेट अस्पताल प्रबंधन, ऑक्सीजन उत्पादक कंपनियों एवं ऑक्सीजन सप्लायर के साथ कल दिनांक 16 अप्रैल 2021 को बैठक आहूत की है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक सहित उप जिलाधिकारी मोदीनगर आदित्य प्रजापति उपस्थित रहे।

टेस्टिंग, ट्रेसिंग-सैनिटाइजेशन को बढ़ाएं जाने के निर्देश

नीरज जैन       
झांसी। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सरकारी दरों पर उपलब्ध हो।
प्राइवेट हॉस्पिटल बेड की संख्या को छुपाए नहीं, अधिक से अधिक बेड उपलब्ध कराएं।
कोरोना पेशेंट की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही नर्सिंग होम/अस्पताल डिस्चार्ज करना सुनिश्चित करें।
जनपद में माइल्ड कैटेगरी के पेशेंट एल-1और एल-2 हॉस्पिटल में ही भर्ती किए जाएं।
टेस्टिंग, ट्रेसिंग और सैनिटाइजेशन को लगातार बढ़ाये जाने के निर्देश। 45 से अधिक उम्र के लोग अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं। ताकि, कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री आंद्रा वामसी की अध्यक्षता में कोविड-19 कोर ग्रुप की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पेशेंट की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियों में तेजी लाएं। ताकि, स्थिति को नियंत्रित किया जा सके, सभी एल-1 हॉस्पिटल का पूरी क्षमता से संचालन हो। पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित हो इसके अलावा उपस्थिति नियमित दर्ज करें।

जीरकपुर: धम्मि की अध्यक्षता में बैठक, गठन किया

जीरकपुर। आज ब्रहस्पतिवार को जीरकपुर प्रेस क्लब की एक बैठक सिटी मेट्रो प्लाज़ा में धम्मि शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया। क्लब के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से ज़मीपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष के रूप में धामी शर्मा को चुना। क्लब की कार्यकारिणी का गठन करते हुए, क्लब के अध्यक्ष धम्मि शर्मा ने गुरपाल सिंह गोल्डी को संरक्षक, डॉ. सरबजीत कौर को चेयर पर्सन, देव शर्मा को  वॉइस चेयर पर्सन, अमित कालिया को वरिष्ठ प्रेस उपाध्यक्ष, विनोद को उपाध्यक्ष, मुक्ति  शर्मा को महासचिव, अर्जुन शर्मा सचिव, हरदीप सिंह कैशियर, पवन गुप्ता सदस्य, सनाया चैहान, नेहा वर्मा, राधिका शर्मा, हरतेज तेजजी, हरजिंदर सिंह मोही, आशु कुमार को मेंबर नियुक्त किया।

सपा पार्टी के प्रभारी मदन की प्रेस वार्ता विफल हुईं

अतुल त्यागी                         
हापुड़। समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भारी विरोध से उत्तमान अराजक स्थिति के बीच पार्टी के जनपद प्रभारी मदन चौहान की प्रेस वार्ता विफल हुई।
जिला पंचायत चुनाव के लिये उम्मीदवारो की घोषणा के लिए प्रेस वार्ता बुलाईं गई थी। पत्रकारों के सामने आपसी गुटबाजी शिकार नजर आए। सपा कार्यकर्ता जिला प्रभारी मदन चौहान ने इनकार किया। लेकिन, पार्टी गुटबाजी उस समय सामने आई, जब पार्टी के ही कुछ लोग अलग-अलग पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान पार्टी लोगों द्वारा ही कुछ अपशब्द गाली-गलौज का प्रयोग प्रभारी मनोज चौहान के सामने ही किया गया।

जिला पंचायत सदस्य के कार्यालय का किया उद्घाटन

कौशाम्बी। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने किया है। इस मौके पर तमाम भाजपा नेता वा आम जनमानस मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की सरकार के कार्यों का गुणगान किया। चायल क्षेत्र के जिला पंचायत वार्ड नंबर 1 से भाजपा समार्थित सदस्य प्रत्याशी श्रीमती शिवकुमारी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन चायल के विधायक संजय गुप्ता ने गुंगवा के बाग के शिवरानी गेस्ट हाउस में गुरुवार को किया। इस मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल, सोनू ब्लाक प्रमुख चायल चक्रेश मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, अश्वनी तिवारी, शंभू केसरवानी, पुष्पराज पटेल, मनोज केसरवानी, अमित सिंह उर्फ सोनू पटेल, जितेंद्र त्रिपाठी, अनिल पासी, नन्हे तिवारी, अरविंद तिवारी, ऋषभ मिश्रा आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
गणेश साहू 

प्रमोद या महिपाल को मंत्री बनाया जाएं, मांग की

राणा ओबराय              
चंडीगढ़। पानीपत हरियाणा की राजनीति का गढ़ रहा है। क्योंकि, यह देश की राजधानी दिल्ली के बिल्कुल नजदीक है और प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा को निर्धारित करता है। जब से प्रदेश बना है, तब से हरियाणा मंत्रिमंडल में पानीपत से किसी ना किसी विधायक को मंत्री पद से जरूर नवाजा जाता है। चाहे वह कोई भी सरकार रही हो। पिछली खट्टर सरकार में इसराना विधानसभा से कृष्ण लाल पंवार को मंत्री पद से नवाजा गया था न सिर्फ मंत्री पद दिया गया था। बल्कि कैबिनेट मंत्री के रूप में भारी-भरकम विभाग भी दिए गए थे। यह अलग बात है कि वह अपने क्षेत्र की जनता की नजरों में सफल नहीं हो पाए। इसलिए कृष्ण कुमार को पराजय का मुंह देखना पड़ा। आज पानीपत जिले में भाजपा के दो विधायक है औऱ दोनों ही पानीपत विधानसभा से है। पानीपत की जनता सीएम खट्टर से मांग कर रही हैं। पहले की तरह जिला पानीपत से प्रमोद विज या महिपाल ढांडा में से किसी को मन्त्री बनाया जाए। तांकि प्रदेश की जनता अपने मन्त्री के आगे अपना दुख सुख प्रकट कर सके साथ मे जिला में ज्यादा से ज्यादा विकास भी हो जाए।

1 बार में 50 लोगों को नमाज अदा करने की इजाजत

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निजामुद्दीन मरकज मस्जिद में रमजान के दौरान 50 लोगों को दिन में पांच वक्त की नमाज अदा करने की इजाजत दे दी। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने निजामुद्दीन पुलिस थाने के थानाध्यक्ष को निर्देश दिया के वो दिन में पांच बार 50 लोगों को मस्जिद बंगले वाली की पहली मंजिल पर नमाज के लिये प्रवेश की इजाजत दें। दिल्ली वक्फ बोर्ड की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता ने मांग की थी कि संख्या बढ़ाई जाए और मस्जिद की अन्य मंजिलों के इस्तेमाल की भी इजाजत दी जाए।जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने हालांकि उन्हें इस आशय का अनुरोध थाना प्रभारी के समक्ष करने की इजाजत दे दी।

यूपी के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाया

हरिओम उपाध्याय      
लखनऊ। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कई बड़े फैसले लिए। सबसे अधिक प्रभावित 10 जिलों में नाइट कर्फ़्यू का समय बढ़ा दिया गया है।  इन जिलों में अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। नाइट कर्फ़्यू के दौरान उन्हें ही बाहर निकलने की अनुमति होगी जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। इसमें भी किसी को बिना मास्क और सैनिटाइजर के बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गठित टीम-11 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश देते हुए कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में रात्रि 8 बजे से प्रातः 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाए। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के महत्व को समझाने और आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

गाजियाबाद में पहले चरण का मतदान मतदान हुआ

अश्वनी उपाध्याय      
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बीच गाज़ियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के 19 जिलों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। जिले में मतदान को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदाता सुबह सात बजे से शुरू हुआ है और मतदाता शाम छह बजे तक मतदान केंद्र पहुंचकर वोट कर सकेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत मतदाताओं को उन्हें मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के हाथ को सैनिटाइज करवाया जा रहा है और उनके शरीर के तापमान की जांच की रही है।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...