रविवार, 4 अप्रैल 2021

नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 20 जवानों की शहादत

रायपुर। बीजापुर सीमा पर स्थित टेकलगुड़ा गांव के पास नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 20 जवानों की शहादत होने की खबर है और 30 जवान घायल हैं।  इनमें 7 का इलाज राजधानी रायपुर में, जबकि 23 का इलाज बीजापुर में चल रहा है। यह नक्सल मुठभेड़ बीजापुर के तररेम के जोन्नागुड़ा में हुई है। 

बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल की रात बीजापुर और सुकमा से डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ एवं कोबरा टीम के संयुक्त बल को नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले दक्षिण बस्तर के इलाके में अभियान पर भेजा गया था।  3 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे सुकमा-बीजापुर की सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। यह मुठभेड़ 3 घंटे से ज्यादा समय तक चली थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी जवानों के शहादत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मेरे विचार छत्तीसगढ़ में माओवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ हैं। वीर शहीदों की कुर्बानियों को हमेशा याद रखा जाएगा। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना है।  

कोरोना की स्थिति को लेकर पीएम ने बुलाईं बैठक

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल कोरोना के हालात को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक कर रहे हैं। 

इस बैठक में कोरोना से जुड़े मुद्दों और देश में चल रहे टीकाकरण की समीक्षा की जा रही है। इस हाई लेवल मीटिंग में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। 

आपको बता दें  देश में कोरोना के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।बीते 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 93 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 513 लोगों की मौत हुई है। देश के करीब 11 राज्यों में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

गृहमंत्री ने हेलीकाॅप्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिएं

पंकज कपूर       

देहरादून। उत्तराखंड में जंगलों की आग बेकाबू हो चली है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक के जंगल धधक रहे हैं। इससे चिंतित राज्य सरकार अब इस पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर के साथ ही एनडीआरएफ की भी मदद लेगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है और उन्हें राज्य में वनों की आग की स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री दोनों ने ही एक-दूसरे से हुई बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य को दो हेलीकाॅप्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी यहां भेजी जाएगी। हेलीकाॅप्टर आज शाम या फिर सोमवार को उत्तराखंड पहुंच जाएंगे। एक हेलीकाप्टर को कुमाऊं और दूसरे को गढ़वाल क्षेत्र में आग बुझाने के उपयोग में लाया जाएगा। यही नहीं, मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जंगल की आग के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। 

उन्होंने अग्नि दुर्घटनाओं में रिस्पांस टाइम में कमी लाने, आग पर नियंत्रण में स्थानीय निवासियों का सहयोग लेने समेत अन्य निर्देश दिए। वहीं, गृह मंत्री अमित साह ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है। उत्तराखंड के जंगलों में आग के सम्बंध में मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात कर जानकारी ली। आग पर काबू पाने और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने तुरंत एनडीआरएफ की टीमें और हेलीकॉप्टर उत्तराखंड सरकार को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।

नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का विक्षत शव, सनसनी

बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा में बुधनाई माइनर के पास पानी में उतराता हुआ अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है। कोठी थाना क्षेत्र के नवाबगंज रजबहा के बुधनाई के पास एक अज्ञात शख्स का क्षत-विक्षत नग्न शव नहर के पानी में उतराता ग्रामीणों ने देखा। 

जोकि बुधनाई नहर पुलिया के पास अटका हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही नहर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रितेश पांडे ने बताया कि नहर के पानी में क्षत-विक्षत एक शव पाया गया है। जोकि, करीब एक हफ्ता पुराना लग रहा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

जागरूकता के लिए बैठक का आयोजन किया

कुशीनगर। जिलें में नगर पालिका परिषद पडरौना में कोविड-19 इंजेक्शन के जागरूकता हेतु एक बैठक का आयोजन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल और अधिशासी अधिकारी अवैद्यनाथ सिंह उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर पालिका परिषद पडरौना में जलकल परिसर में 11:00 बजे कोविड-19 इंजेक्शन लगवाने हेतु जागरूकता के उद्देश्य से सभासदों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। 

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कर्मचारी कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु अपना सहयोग दें। डोर टू डोर जाकर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की सूची बनाएं और उन्हें इस महामारी से बचाव हेतु एकमात्र विकल्प कोविड-19 इंजेक्शन लगवाने के लिए प्रेरित करें। 

जागरूकता के अभाव में लोग कोविड-19 बचाव हेतु इंजेक्शन नहीं लगा पा रहे हैं। जिस तरह आप लोगों ने लॉक डाउन में कठिन परिश्रम करके कार्यो को संपादित किया। उसी तरह की एक चुनौती फिर आपके सामने है। 

यूके के सीएम तीरथ की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव

पंकज कपूर                   

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। उन्होंने यह जानकारी ट्विटर पर दी। उनकी इस रिपोर्ट से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब वह सरकार के कामकाज को स्वतंत्र तरीके से निपटा सकेंगे। सीएम रावत 22 मार्च से संक्रमित थे।

 रिपोर्ट आने के तत्पश्चात मुख्यमंत्री रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर प्रदेश में धधक रहे जंगलों के बारे में चर्चा की। साथ ही इन पर काबू पाने के लिए दो हेलीकॉप्टर मांगे। मुख्यमंत्री की डिमांड को तत्काल पूरा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो हेलीकॉप्टर दे दिए हैं। 

एक हेलीकॉप्टर कुमाऊं और दूसरा गढ़वाल के जंगलों में लगी आग पर काबू पाएगा। इसके अलावा गृह मंत्री ने एनडीआरएफ की टीम भी देने का आश्वासन दिया है। ताकि बचाव कार्य तेजी से चलाए जा सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।

दिल्ली: मास्क नहीं, 11,800 लोगों का चालान काटा

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने के बीच पुलिस ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। राजधानी में बीते दो सप्ताह में पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों के 11,800 चालान और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के 125 चालान काटे हैं। 

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 15 जून से शुक्रवार तक कुल 5,78,324 चालान जारी किए गए। जिनमें मास्क न लगाने के लिए 5,36,256 और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के लिए 38,631 चालान काटे गए। 

आंकड़ों के अनुसार, मास्क न लगाने के लिए 10 मार्च से 19 मार्च के बीच कुल 2,720 चालान जारी किए गए और इस प्रकार प्रतिदिन 272 चालान जारी किए गए। इसी दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के लिए 33 चालान जारी किए गए।

लोकायुक्त के आदेश पर रोक से एचसी का इनकार

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकायुक्त के आदेश पर रोक लगाने से इनकार किया है। जिसमें 2018 की योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन जारी करने से सरकारी खजाने को हुए कथित नुकसान पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की एक पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात कही गई थी। लोकायुक्त ने जनवरी, 2020 में पारित आदेश में पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जांच करने का आदेश दिया था।

 जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह ने 24 मार्च को पारित आदेश में कहा है कि एफआईआर दर्ज करने के आदेश के संबंध में चल रही किसी जांच या सुनवाई को रोकने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा है कि आरोपों की प्रकृति को देखते हुए मुकदमा दर्ज करने और सुनवाई तथा जांच रोकने संबंधी अंतरिम याचिका खारिज की जाती है। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि आर्थिक नुकसान की वसूली के लिए कोई कदम उठाए गए हैं तो याचिकाकर्ता (पार्षद) को अदालत से अर्जी दाखिल करने की अनुमति दे दी है। 

हाईकोर्ट ने ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा अगर ऐसा कोई आवेदन दिया जाता है तो अदालत इस बात पर विचार कर सकती है कि कोई अंतरिम संरक्षण देना है या नहीं और यदि देना है तो किन शर्तों पर। अदालत ने इस मामले में उपराज्यपाल कार्यालय और दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी कर पार्षद भूमि चतर सिंह रछोया की याचिका पर उनका रुख पूछा है और मामले में सुनवाई की अगली तारीख 21 अगस्त तय की है।  

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-231 (साल-02)
2. सोमवार, अप्रैल 05, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:27, सूर्यास्त 06:46।
5. न्‍यूनतम तापमान -14 डी.सै., अधिकतम-31+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 3 अप्रैल 2021

प्रतिबंधों-वीजा प्रतिबंधों को हटाया: अमेरिका

वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अधिकारियों पर डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वीजा प्रतिबंधों को हटा दिया है। ट्रंप ने अफगानिस्तान में संभावित युद्ध अपराधों के लिए अमेरिकी सैन्य और खुफिया अधिकारियों की जांच कर रहे आईसीसी के अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा, कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने नीदरलैंड स्थित आईसीसी के कर्मियों पर पिछले ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को निरस्त कर दिया है। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि प्रतिबंध अनुचित थे। अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ने कहा, ‘आज राष्ट्रपति बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय से जुड़े कुछ व्यक्तियों पर लगे आर्थिक और वीजा प्रतिबंधों पर कार्यकारी आदेश 13928 को निरस्त कर दिया है। 

इसके परिणामस्वरूप फतू बेन्सूडा और एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी फाकीसो मोचोचोको पर लगे प्रतिबंध हट गए हैं। इसके साथ ही बाइडन प्रशासन ने 2019 की नीति को भी समाप्त कर दिया जिसमें कुछ आईसीसी कर्मियों पर वीजा प्रतिबंध लगाए गए थे। 

संयुक्त राज्य अमेरिका आईसीसी के क्षेत्राधिकार को मान्यता नहीं देता है। ट्रंप प्रशासन ने सितंबर 2020 में आईसीसी के अधिकारियों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे। जिसमें मुख्य अभियोजक फतू बेन्सूडा भी शामिल थे। 2020 की शुरूआत में ट्रंप ने भी आईसीसी को अमेरिका के लिए खतरा बताया था और इसके खिलाफ इस तरह के प्रतिबंधों के उपयोग को अधिकृत किया था। पिछले साल अफगानिस्तान में कथित अपराधों की जांच के प्रयासों का हवाला देते हुए, ट्रंप प्रशासन ने बेन्यूडा के अमेरिकी वीजा को रद्द कर दिया था। यह भी कहा गया था कि अमेरिका अदालत से जुड़े अन्य लोगों के वीजा पर भी प्रतिबंध लगाएगा।

इमारत-ए-शरिया के संस्थापक रहमानी का निधन

अविनाश श्रीवास्तव     

पटना। विख्यात इस्लामी विद्वान और इमारत-ए-शरिया के प्रमुख वली रहमानी का यहां शनिवार को निधन हो गया। उनकी जांच में एक सप्ताह से भी कम वक्त पहले कोविड-19 की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

रहमानी 78 वर्ष के थे और बिहार के मुंगेर जिले के निवासी थे। वह एक बार राज्य विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके थे। रहमानी जिस अस्पताल में भर्ती थे। उसके निदेशकों में से एक डॉ. अब्दुल हई के अनुसार रहमानी ने आज सुबह अंतिम सांस ली। डॉ. हई ने कहा, “उन्हें तीन-चार दिन पहले भर्ती किया गया था। उनकी जांच में संक्रमण की पुष्टि होने से एक सप्ताह से भी कम वक्त पहले उन्होंने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया था। टीके की दूसरी खुराक लेने के कम से कम दो सप्ताह बाद टीके का वास्तविक असर होता है।”

कांग्रेस ने बंगाल को ‘गुंडों’ की धरती बनाया: योगी

उलूबेरिया। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आरोप लगाया, कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने बंगाल को गुंडागिरी और अराजकता का अड्डा बना दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल देश की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भूमि है। 

लेकिन, तृणमूल के गुंडों ने इसे गुंडागिरी और अराजकता की धरती बना दिया है।उन्होंने कहा, “ यह स्वामी विवेकानंद, रवीन्द्रनाथ टैगोर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि है। जिसने पूरे देश को प्रेरित किया है। लेकिन अब यह तृणमूल के पाले-पोसे गुंडों और उगाही करने वालों की धरती बन गयी है। ” तृणमूल और वाम मोर्चा ने माहौल को बदल दिया है और इसे तुष्टीकरण से पीड़ित जगह बना दी है। संकेताें से साफ पता चलता है कि भाजपा यहां बहुमत से सरकार बना लेगी।

गाजियाबाद में मिलें कोरोना के 55 नए संक्रमित

अश्वनी उपाध्याय       

गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में गाज़ियाबाद में 55 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। जब इस अवधि में 47 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 381 हो गई है। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी ने प्रशासनिक, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में जिस तरह सभी विभागों ने एक दूसरे के साथ समन्वय कर संक्रमण के मामले बढ़ने से रोके। उसी तरह फिर से कार्य करें।

झाड़ू-पोछे को लेकर रूममेट्स में हुई लड़ाई, धमकी दीं

अश्वनी उपाध्याय        

गाजियाबाद। इंदिरापुरम में दो सहेलियों के बीच घर में झाड़ू-पोछा लगाने और बर्तन साफ करने के लिए शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया, कि एक युवती ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना कर दूसरी युवती को एसिड अटैक की धमकी दे डाली।

 धमकी पाने के बाद घबराई युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची जहां इंदिरापुरम पुलिस और साइबर सेल ने मामले का खुलासा किया है। पीड़िता ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। आरोपी सहेली को थाने से जमानत मिल गई है। इंदिरापुरम पुलिस ने युवती को नोटिस दिया है। 8 मार्च को इंदिरापुरम निवासी युवती ने इंदिरापुरम थाने में इंस्टाग्राम पर एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी मिलने की एफआईआर दर्ज कराई थी। 

आरोप था, कि उसे इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। अज्ञात आरोपी ने उसे घर से निकलने से मना किया है। मैसेज में काले सूट में सुंदर दिखने और बाहर नहीं जाने की बात कही थी। मैसेज में अंग्रेजी में लिखा था, कि वह उसके आसपास ही है।

गाजियाबाद को कोरोना प्रभावित क्षेत्र घोषित किया

अश्वनी उपाध्याय              

गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने गाजियाबाद को तत्काल प्रभाव से कोरोना प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। शनिवार सुबह जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 में प्रदत्त शक्तियों के दृष्टिगत सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश राज्य कोविड 19 से प्रभावित होने के कारण जनपद गाज़ियाबाद को भी कोविड 19 से प्रभावित घोषित किया जाता है।

 यह आदेश 30 जून तक प्रभावी रहेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली से सटा होने के कारण गाज़ियाबाद में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। किन्तु, पंचायत चुनाव होने के कारण पूरे जिले में धारा 144 का जगह-जगह उल्लंघन होता दिख रहा है।

 इसी प्रकार यूपी गेट पर बैठे धरनारत किसानों के बीच भी संक्रमण फैल सकता है। अतः प्रशासन को चाहिए कि वह धारा 144 महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम का सख्ती से पालन कराए अन्यथा स्थिति कभी भी काबू से बाहर हो सकती है।

एमओआईसी व डॉक्टर को डीएम ने लगाईं फटकार

कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर में स्वास्थ्य कार्मियों के साथ वैक्सीनेशन की समीक्षा बैठक करते हुए जनपद में टीकाकरण की धीमी प्रगति पर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी एमओआईसी को फटकार लगाते हुए इसके प्रचार-प्रसार में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से आदेशित किया है कि आशा, एएनएम, आगनवाडियों के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण लगवाने के लिए कहा है। 
उन्होने कहा कि प्रत्येक गॉव, कस्बे, व बाजारों में प्रचार-प्रसार करके जिन क्षेत्रों में नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक केन्द्रों पर पहुचाकर टीकाकरण करवाये। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण कार्य में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी को निर्देशित किया कि सभी विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों, समस्त एडीओ पंचायत अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों,सभी नगर पंचायत व नगर पालिका के समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित करके टीकाकरण में सहयोग लेकर मानक के अनुरूप व्यक्तियों को टीकाकरण केन्द्र तक पहुचाने के लिए निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि व राशन उठान करने वाले कोटेदारों को निर्देशित करें की 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को  वह कोविड-19 का टीकाकरण के लिए प्रेरित करे बैठक के बाद जिलाधिकारी ने वैक्सीन कोल्डचेन रूम का निरीक्षण किया। 

इस अवसर पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हिन्द प्रकाश मणि, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरूण पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सुशील केसरवानी 

किसानों के द्वारा, उपसीएम-सीएम का विरोध हुआ

राणा ओबराय       
चंडीगढ। जिस तरह से हरियाणा प्रदेश में किसानों द्वारा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध हो रहा है। इससे लगता है, कि जमीनी लेवल पर सरकार से किसान और लोग खुश नहीं है। इस स्थिति को सरकार और भाजपा जेजेपी संगठन को तुरंत संभालना चाहिए जनता को समझाने का प्रयास करना चाहिए की सरकार किसान मजदूरों की हितेषी है न की उनकी विरोधी।

यदि, इसी तरह कुछ दिन और मंत्रियों विधायकों का विरोध चलता रहा तो सत्तारूढ़ सरकार और उसकी पार्टी कि चूले हिल सकती हैं। इन विरोध से एक बात साफ होती है, कि भले ही विधानसभा में हुए अविश्वास प्रस्ताव में सत्तारूढ़ पार्टियों ने नंबरों के खेल में जीत हासिल कर ली हो परंतु जमीनी स्तर पर आज शनिवार को भी लोग मनोहर दुष्यंत सरकार से नाराज दिख रहे हैं। सरकार को नरम रख अपनाते हुए किसानों और प्रदेश की जनता को समझाना चाहिए।

पुलिस ने गाड़ी से 130 पेटी अवैध शराब बरामद की

अतुल त्यागी     
हापुड़। पुलिस ने अवैध रूप से भारत सरकार और भारतीय जन औषधि परियोजना व कोविड-19 लिखी गाड़ी से करीब 130 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जिसकी कीमत मार्केट में करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। 
बताया जा रहा है, कि पकड़े गए 5 शातिर तस्कर हरियाणा से भारत सरकार और जन औषधि परियोजना लिखी गाड़ी से अवैध शराब की तस्करी किया करते थे। वही, तस्करों से 7 मोबाइल, एक पिकप गाड़ी, एक महिंद्रा मेराजो और 130 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। 
बता दे, कि थाना हापुड़ देहात पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शराब तस्करों का शराब तस्करी का कारोबार चल रहा था। बताया जा रहा है, पकड़ी गई अवैध शराब को किसी जिला पंचायत प्रत्यासी ने हरियाणा से अवैध रुप से मंगवाया था। 
जिसकी सप्लाई आगामी चुनाव मे की जानी थी। बताया जा रहा है कि अन्तर्राजीय शातिर तस्कर बड़े आराम से भारत सरकार और जन औषधि परियोजना लिखी गाड़ी की मदद से शराब की तस्करी किया करते थे और चेकिंग के दौरान गाड़ी में कोविड-19 की दवाइयां होने की बात कहकर बड़े आराम से निकल जाया करते थे। 
जिसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने सभी शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस को 7 मोबाइल, 2 बड़ी गाड़ी और करीब 10 लाख रुपये की शराब बरामद हुई।

21 वर्षीय छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

अतुल त्यागी          
हापुड़। मामला जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां 21 वर्षीय युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चली तो काफी संख्या में एकत्रित लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी।युवती की मौत के बाद घटना स्थल पर मिले डाक्यूमेंट्स और मोबाइल फोन के आधार पर बीईडी की छात्रा जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव चित्सोना की बताई जा रही है। वहीं, जीआरपी पुलिस ने डाक्यूमेंट्स के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। फिलहाल पुलिस ने बीईडी की छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वही पुलिस अभी छात्रा की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है। ऐसी क्या वजह हुई ? जो छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया।

24 घंटों में संक्रमण के 89,129 नए मामले दर्ज

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 89,129 नए मामले दर्ज किए गए। जो 2021 में एक दिन के दौरान सर्वाधिक मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 89,129 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 44,202 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसे मिलाकर अब तक 1,15,69,241 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...