शुक्रवार, 19 मार्च 2021

3 दिवसीय हिंडन महोत्सव का आगाज, वृक्षारोपण

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। तीन दिवसीय हिन्डन महोत्सव का आगाज शुक्रवार को सिटी फॉरेस्ट में बांसुरी वादन के साथ वृक्षारोपण करके किया गया। इससे पूर्व मंच पर मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करके ज्ञान की देवी के आशीर्वाद लिया गया। उत्थान समिति, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय सहयोग से आयोजित हिन्डन महोत्सव में उत्थान समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, जीडीए के उद्यान अधिकारी ए के चौधरी, सहायक उद्यान अधिकारी शशि भारती, समाज सेविका बबीता सिंह, करन पाल पंचाल अध्यक्ष आनंद इंडस्ट्रियल एरिया, मोहन नगर, डॉ. जितेंद्र नागर, समाज सेविका राज शर्मा आदि ने भाग लिया।

गाजियाबाद में 7684 लोगों ने लगवाएं टीके, वायरस

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले के 41 टीकाकरण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कुल 7,684 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाई है। सीएमओ जनपद क डॉ. एन के गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए कुल 14,200 का लक्ष्य रखा था। संयुक्त अस्पताल में सबसे अधिक 462 और जिला महिला अस्पताल में 130 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। संयुक्त अस्पताल में 132 को दूसरी डोज दी गई है। सरकारी केंद्रों पर 3,228 और निजी केंद्रों पर 4,456 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को 2,988 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से केवल 19 रिपोर्ट्स पॉज़िटिव थीं। अधिकांश को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस अवधि में पांच लोगों ने डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 116 है। पिछले एक साल की अवधि में में आठ लाख 32 हजार लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन अस्पतालों को कोविड उपचार के लिए होल्ड कर दिया है। आपातकालीन स्थिति आने पर इन अस्पतालों में कोविड मरीजों को भर्ती करने और उनके उपचार का इंतजाम शुरू कर दिया जाएगा। ईएसआइसी राजेंद्र नगर,संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल और मुरादनगर सीएचसी शामिल हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन अस्पतालों में फिर से आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। फिलहाल जिले में केवल संतोष अस्पताल में 400 बेड का कोविड अस्पताल चल रहा है। जिसमें अभी 33 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में सक्रिय 116 मरीजों के सापेक्ष 13 मरीज आईसीयू में भर्ती है। 35 सामान्य वार्ड में भर्ती हैं। शेष होम आइसोलेशन में हैं। बताया गया है, कि किसी भी संक्रमित की हालत गंभीर नहीं है।

चुनाव: कौशाम्बी में नेतृत्व को लेकर बैठक हुई संपन्न

कौशांबी। पंचायत चुनाव मे जहां चुनावी सर गर्मियां तेज है। वही, वार्ड नंबर 14 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अरविंद मौर्या के समर्थन में जन अधिकार पार्टी के मंडल अध्यक्ष जगत सिंह कुशवाहा ने दरियापुर चौराहा में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष ने जन समस्याओं को सुना और सभी को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपील किया, कि ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें। जनता के बीच रहकर जनता की सभी समस्याओं का निस्तारण वह क्षेत्र का विकास कर सकें और कहा, कि जनप्रतिनिधि बिकाऊ नहीं समाज में और बहुजन में टिकाऊ हो। जो हर समय जनता के बीच रहकर क्षेत्र का विकास कर सके और उन्होंने मौजूदा सरकार पर बरसते हुए कहा की भाजपा सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर फल फूल रहा है। वर्तमान में रिकॉर्ड तोड़ महंगाई से आम जनता परेशान है। मंडल अध्यक्ष ने अरविंद मौर्या के समर्थन में लोगों से वोट डालने की अपील की और समाज से अनुरोध है की युवा अब जाग चुका है। किसी के झांसे में पड़ने वाला नहीं है और उसे पता है, कि आपने गांव क्षेत्र को विकसित कर सकते हैं। इसलिए सिर्फ और सिर्फ अच्छे को चुनो और सच्चे को चुनो मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष शिव भवन कुशवाहा, जिला प्रभारी अनिल कुशवाहा, मंडल सचिव करण सिंह, जिला महासचिव इंद्राज कुशवाहा, जिला सचिव सोनू कुशवाहा, सुरेश कुमार मौर्या, मुमताज अहमद, आलोक कुमार त्रिपाठी, सरजू प्रसाद मौर्य, राम मौर्य, राम सजीवन, मनीष कुमार, छोटे लाल यादव, राजकुमार मौर्य, दीपू मौर्य, रंजीत कुशवाहा, देशराज कुशवाहा, अरविंद कुमार मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंजीत सिंह 

बीजेपी के 2 उम्मीदवारों ने चुनाव से किया इंकार

कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 148 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव मुकल रॉय, सांसद जगन्नाथ सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा और लोक गायक असीम सरकार को टिकट दिया गया है। भाजपा इससे पहले पश्चिम बंगाल में 123 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है। हालांकि, टिकट बंटवारे ने भाजपा के लिए करकिरी करा दी है। पार्टी ने शिखा मित्रा को चौरंगी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे (भाजपा) कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ने जा रही हूं। उन्होंने मुझसे सलाह भी नहीं ली और अचानक मेरे नाम की घोषणा कर दी। यह गलत बात है। आपको बता दें कि शिखा मित्रा पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी हैं।टीएमसी ने इस पर बीजेपी पर तंज कसा है। टीएमसी ने कहा कि भाजपा के पास नेताओं की कमी है। इसलिए उनकी सहमति के बिना किसी भी व्यक्ति को टिकट दिया जा रहा है। टीएमसी के प्रवक्ता देवनहसुग भट्टाचार्य ने कहा, कि भाजपा किसी को भी टिकट दे रही है। अन्य दलों से आने वाले लोगों को वरीयता दी जा रही है। उनके पास पर्याप्त उम्मीदवारों की कमी है। टीएमसी ने एक ही बार में सभी उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा इसे चरणों में कर रही है।शिखा मित्रा के अलावा बेलगछिया सीट के लिए घोषइ उम्मीदवार तरुण साहा ने भी यह कहते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया कि उन्होंने भाजपा को पहले ही सूचित कर दिया था। वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, कि पार्टी निश्चित रूप से इस पर गौर करेगी। हमें भाजपा नेता से बात करने की भी जरूरत है, जिन्हें मित्रा और साहा से बात करने का काम सौंपा गया था। पार्टी आवश्यक कदम उठाएगी। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी और भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया था। पार्टी ने चुनावों में कलाकारों, खेल व सिनेमा जगत की हस्तियों और विभिन्न पेशेवरों को मैदान में उतारा है।मुकुल रॉय को पार्टी ने नदिया जिले के कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से उतारा है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता रॉय रेल मंत्री भी रह चुके हैं। रानाघाट से भाजपा के सांसद जगन्नाथ सरकार को पार्टी ने शांतिपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है, कि जबकि, राहुल सिन्हा को हाबरा सीट से मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा एक केंद्रीय मंत्री सहित अपने पांच सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतार चुकी है।

हापुड़: तीनों कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन

अतुल त्यागी   
हापुड़। किसानों ने मंडी बचाओ अभियान चलाकर नवीन मंडी, जनपद में धरना-प्रदर्शन किया। जनपद में भी जगह-जगह किसानों ने तीन काले कानूनों को लेकर प्रदर्शन किया। जनपद की नवीन मंडी में काफी संख्या में किसानों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। जनपद की नवीन मंडी पर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर एमएसपी पर कानून, तीन काले क़ानून वापसी के खिलाफ़ प्रदर्शन किया गया। भारतीय किसान यूनियन हापुड़ के सभी पद अधिकारी, गाँव के मुख्य किसान और युवा साथी उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसानों को अपने हक के लिए लड़ते हुए काफी समय हो गया है तो इन काले कानूनों को वापस लेना चाहिए।

हापुड़: कार्यक्रम-विकास प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

अतुल त्यागी  
हापुड़। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए रिफार्म, परफार्म एंड ट्रांसफॉर्म प्रयासों से जन सामान्य को अवगत कराने हेतु आज शुक्रवार को एल एन पब्लिक स्कूल के हॉल में भव्य कार्यक्रम और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री वित्त, चिकित्सा शिक्षा प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश /जनपद प्रभारी मंत्री संदीप सिंह व जिलाधिकारी अनुज सिंह, विधायक जनपद विजयपाल आढ़ती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर कमल सिंह मलिक, नगर पालिका परिषद जनपद चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। जिसे कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण व जनसामान्य ने देखा एवं सुना। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने सूचना विभाग द्वारा जनपद व विधानसभावार प्रकाशित "वर्षों में जो ना हो पाया। 4 वर्ष में कर दिखाया" नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र वितरित किया। जिसमें  वृद्धावस्था पेंशनरों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र,  प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को, 07 आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण, दिव्यांग जनों को कृतिम उपकरण एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दृष्टिहीन बच्चों को ब्रेल लिपि की पुस्तकों का वितरण किया गया। इसके उपरांत मा. प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई "विकास प्रदर्शनी" का शुभारंभ किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने आज शुक्रवार को प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक 4 वर्ष पूर्ण होने पर सभी लोगों को बधाई दी एवं कहा कि प्रदेश सरकार ने 4 वर्षों में प्रदेश का कायाकल्प किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं।जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है।इसके साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए भयमुक्त वातावरण कायम किया गया है। उन्होंने कहा, कि कोरोना के संक्रमण से बचाव हेतु 1 वर्ष के अंतराल में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना की 2-2 वैक्सीन उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है।  उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को लाभान्वित करने व उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयनाथ यादव, उप जिलाधिकारी हापुड़ सत्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा शर्मा, भाजपा पदाधिकारी सुनीता दयाल व लज्जा रानी गर्ग सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, लाभार्थीगण व भारी संख्या में जन सामान्य मौजूद रहे।

दागी मंत्रियों की लिस्ट लेकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी

अविनाश श्रीवास्तव    
पटना। नीतीश कैबिनेट के 31 मंत्रियों में से 18 यानी 64 प्रतिशत मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर लगातार हमलावर हैं। तेजस्वी यादव ने पहले भी दागी मंत्रियों को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोला अब एक बार फिर तेजस्वी यादव आज दागी मंत्रियों का मामला विधानसभा में उठाने वाले हैं। इससे पहले तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दागी मंत्रियों को लेकर सरकार पर हमला बोला और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को दागी मंत्रियों की लिस्ट सौंपी।
तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय पर लगे आरोपों को लेकर एक बार फिर सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार अपने मंत्री को बचा रही हैं। लेकिन उनके खिलाफ सारे सबूत आज विधानसभा अध्यक्ष को दिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार के 60 फीसदी से ज्यादा मंत्री दागी  हैं। किसी पर आरोप लगाने के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने तथ्य भी मांगा था। इसे लेकर ही आज मैं पूरी तथ्यों की रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं। 
एडीआर की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया कितने मंत्रियों पर कौन कौन से आरोप हैं। एडीआर की रिपोर्ट मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं। इसमे पूरी जानकारी है।18 में 14 मंत्री पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन आपराधिक मामलों का व्यक्तिगत डाटा भी मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं.जिस स्कूल में शराब मिली मंत्री राम सूरत राय स्कूल के संस्थापक है। स्कूल के बाहर बोर्ड में लिखा है। इसे लेकर मंत्री राम सूरत राय ने सदन को गुमराह किया है।

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...