शुक्रवार, 19 मार्च 2021

गाजियाबाद में 7684 लोगों ने लगवाएं टीके, वायरस

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले के 41 टीकाकरण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कुल 7,684 व्यक्तियों ने वैक्सीन लगवाई है। सीएमओ जनपद क डॉ. एन के गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए कुल 14,200 का लक्ष्य रखा था। संयुक्त अस्पताल में सबसे अधिक 462 और जिला महिला अस्पताल में 130 बुजुर्गों ने टीका लगवाया। संयुक्त अस्पताल में 132 को दूसरी डोज दी गई है। सरकारी केंद्रों पर 3,228 और निजी केंद्रों पर 4,456 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग को 2,988 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से केवल 19 रिपोर्ट्स पॉज़िटिव थीं। अधिकांश को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस अवधि में पांच लोगों ने डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 116 है। पिछले एक साल की अवधि में में आठ लाख 32 हजार लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन अस्पतालों को कोविड उपचार के लिए होल्ड कर दिया है। आपातकालीन स्थिति आने पर इन अस्पतालों में कोविड मरीजों को भर्ती करने और उनके उपचार का इंतजाम शुरू कर दिया जाएगा। ईएसआइसी राजेंद्र नगर,संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल और मुरादनगर सीएचसी शामिल हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन अस्पतालों में फिर से आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। फिलहाल जिले में केवल संतोष अस्पताल में 400 बेड का कोविड अस्पताल चल रहा है। जिसमें अभी 33 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में सक्रिय 116 मरीजों के सापेक्ष 13 मरीज आईसीयू में भर्ती है। 35 सामान्य वार्ड में भर्ती हैं। शेष होम आइसोलेशन में हैं। बताया गया है, कि किसी भी संक्रमित की हालत गंभीर नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...