शुक्रवार, 5 मार्च 2021

बाप ने लड़की को प्यार करने की सजा दी, मौत

नरेश राघानी  
जयपुर। राजस्थान के दौसा से एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। बाद में पुलिस थाने जाकर खुद को सरेंडर कर दिया। पिता ने थाने में कहा कि उसी ने अपनी बेटी की हत्या की ताजुब्ब की बात यह है कि लड़की ने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रहने को लेकर हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने भी पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिये थे कि उसे सुरक्षा उपलब्ध करवायी जाये। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और लड़की को प्यार करने की सजा अपनी मौत से चुकानी पड़ी।जानकारी के अनुसार, हत्या की शिकार हुई पिंकी सैनी दौसा शहर के रामकुंड इलाके की रहने वाली थी। वह रोशन महावर नामक लड़के से प्रेम करती थी। गत 16 फरवरी को परिजनों ने पिंकी की शादी जबरन लालसोट क्षेत्र के एक गांव में करा दी थी।

शादी के बाद पिंकी सैनी 21 फरवरी को अपने प्रेमी रोशन के साथ घर से फरार हो गई और राजस्थान उच्च न्यायालय की शरण ले ली। वहां पिंकी ने रोशन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने की इच्छा जताई। इसके साथ ही परिजनों पर जबरन शादी का आरोप लगाया।

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र, 12 को प्रस्तुत

राणा ओबराय   
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र का आज शुक्रवार को दोपहर में आगाज हो रहा है। इससे पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई है जिसमें कई अहम फैसले लिये गए हैं।हरियाणा का बजट 12 मार्च को पेश किया जाएगा। आज राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च तक चलेगा। 12 मार्च को दोपहर में बजट मुख्यमंत्री मनोहर लाल खुद पेश करेंगे वहीं अगले दो दिन छुट्टी के बाद 15 मार्च को बजट पर चर्चा होगी।

हिमाचल: लव मैरिज के 6 महीने बाद पत्नी की हत्या

श्रीराम मौर्य   
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के पुरुवाला गांव में एक मकान से महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का शव संदूक में छिपाया गया था। पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है।बताया जा रहा है कि आरोपी पति सुनील ने लव मैरिज की थी और शादी के बाद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते दोनों के बीच नोकझोंक होती रहती थी। 

शादियों का सीजन शुरू होने पर सोना हुआ सस्ता

रोशन कुमार    
नई दिल्ली। जहां एक ओर शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सोने के दाम में रोज गिरावट हो रही है। इस समय ग्राहकों के पास सोना खरीदने का अच्छा मौका है। क्योंकि 10 ग्राम गोल्ड के रेट गिरकर 44,400 रुपये के करीब आ गये हैं। भारतीय बाजार में आज लगातार आठवां दिन है। जब सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3% गिरकर 44,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 0.6% फिसलकर 65,523 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतें घटकर कई महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 44,589 पर बंद हुई थी।
सोना पिछले 10 महीने के निचले स्तर पर जा चुका है। तब से अब तक इसके दाम में करीब 12000 रुपए की कमी आई है। बता दें कि अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

पंजाब के 34 जिलों में डबल हुई संक्रमण की रफ्तार

अमित शर्मा
चंडीगढ़। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 16 हजार 838 मरीज बढ़े। इस दौरान 13 हजार 819 लोग रिकवर हुए और 113 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 2,921 की बढ़ोतरी हुई। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 11 लाख 73 हजार से 761 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 39 हजार 894 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1 लाख 57 हजार 584 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 76 हजार 319 मरीज ऐसे हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करीब 180 से ज्यादा जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें भी 34 जिले ऐसे हैं जहां, पिछले 10 दिन के अंदर मरीजों के मिलने की रफ्तार सीधे डबल हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 6 जिले, पंजाब के 5, केरल और गुजरात के 4-4 और मध्यप्रदेश के 3 जिले शामिल हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के 16 हजार 838 मरीज बढ़े। इस दौरान 13 हजार 819 लोग रिकवर हुए और 113 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 2,921 की बढ़ोतरी हुई। देश में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 11 लाख 73 हजार से 761 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 39 हजार 894 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1 लाख 57 हजार 584 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 76 हजार 319 मरीज ऐसे हैं। जिनका इलाज चल रहा है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करीब 180 से ज्यादा जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें भी 34 जिले ऐसे हैं जहां, पिछले 10 दिन के अंदर मरीजों के मिलने की रफ्तार सीधे डबल हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 6 जिले, पंजाब के 5, केरल और गुजरात के 4-4 और मध्यप्रदेश के 3 जिले शामिल हैं।

कर्मचारियों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया करने का ऐलान

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ अब कॉरपोरेट वर्ल्ड भी अपने कर्मचारियों को टीका कोविड वैक्सीन मुहैया करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने रिलायंस के कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा है। कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी। नीता अंबानी ने पत्र में आग्रह किया है कि योग्य कर्मचारी, सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण प्रोग्राम में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। अपने वायदे को दोहराते हुए नीता अंबानी ने कहा कि वे कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं।

एक्ट्रेस गौहर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। एक्ट्रेस गौहर खान के परिवार पर आज शुक्रवार को दुखों का पहाड़ टूट गया है। लंबे समय से बीमार गौहर के पिता का देहांत हो गया है। आज शुक्रवार को सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से वह अस्पताल में भर्ती थे। जिनकी सेवा के लिए एक्ट्रेस ने रात-दिन एक किया हुआ था। गौहर लगातार अपने पिता की सेहत की दुआएं मांग रही थी। लेकिन उनकी दुआओं का असर नहीं हो सका। उनके पिता के निधन की जानकारी उनके फ्रेंड प्रीति सिमोस ने शेयर की है।
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की मेन इमेज को भी चेंज कर दिया है। उन्होंने एक मोमबत्ती की तस्वीर अपडेट की है।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...