गुरुवार, 4 मार्च 2021
भारतीय संविधान बचाना है, बीएमपी को लाना: गादरे
डीएम व विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक
नालों पर अतिक्रमण देख भड़कें नगर आयुक्त
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के अंतर्गत म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा शहर में निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके क्रम में म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा गुरुवार को नगर निगम के मोहन नगर जोन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई गई। म्युनिसिपल कमिश्नर तंवर ने राजेंद्र नगर स्थित नालों पर अतिक्रमण को हटाने का कार्य, राजेंद्र नगर सेक्टर-8 नेशनल पब्लिक स्कूल के समीप बहने वाले नाले की सफाई का कार्य तथा नालों में जाली लगाने का कार्य, आराधना स्थित नाली की सफाई तथा सड़कों पर सीएनडी वेस्ट हटाने का कार्य, शालीमार गार्डन में लगने वाले पैठ बाजार की सफाई, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन ग्रीन बेल्ट की सफाई, मोहन नगर से पसौंडा तक जाने वाली ग्रीन बेल्ट की सफाई सहित अन्य कार्य कराने के आदेश दिए
म्युनिसिपल कमिश्नर ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कार्य सुचारू और व्यवस्थित करने हेतु चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा एवं खूबसूरत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें नागरिकों का सहयोग भी अपेक्षित है। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि काम में कोताही को कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ काम करें। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के नोडल अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, निगम के ज़ोनल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
चुनाव: गाज़ियाबाद प्रशासन से जारी की सूची
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। गांव की चौपालों पर अब राजनीतिक का अखाड़ा शुरू होगा। मंगलवार को जिला प्रशासन ने जिले के 161 ग्राम प्रधानों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। चार विकास खंडों में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 11 पद आरक्षित किए गए हैं। बीस ग्राम प्रधानों के पद अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 14 पद और पिछड़ा वर्ग के 27 पद आरक्षित किए गए हैं। जिले के 30 प्रधान पदों पर किसी भी वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं। 59 प्रधान पदों को अनारक्षित क्षेणी में रखा गया है।
ब्लाक प्रमुखों का भी आरक्षण जारी
चार ब्लाक प्रमुखों का भी आरक्षण चार्ट जारी कर दिया गया है। भोजपुर ब्लाक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। लोनी को पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। मुरादनगर और रजापुर ब्लाक प्रमुख का पद अनारक्षित रखा गया है।
प्रशासन की ओर से रजापुर विकास खंड में ग्राम प्रधानों के लिए जारी की गई आरक्षण की लिस्ट। ओर से लोनी विकास खंड में ग्राम पंचायत के लिए जारी की गई आरक्षणों की लिस्ट। मुरादनगर विकास खंड में प्रशासन की ओर से जारी की गई ग्राम प्रधानों के आरक्षण की लिस्ट। हम अपनी खबरों को ओरिजिनल होने का दावा नहीं करते हैं। न ही हम आपको ब्रेकिंग न्यूज़ देते हैं। हम विभिन्न समाचार पत्रों और न्यूज़ पोर्टल्स पर गाज़ियाबाद जिले से जुड़ी और गाज़ियाबाद के निवासियों को प्रभावित करने वाली खबरों का संकलन प्रस्तुत करते हैं। ऐसी सभी खबरों के लिए हम उनके मूल प्रकाशकों का आभार व्यक्त करते हैं। गाज़ियाबाद 365 नागरिक पत्रकारिता पर आधारित न्यूज़ पोर्टल है और हमारा प्रयास है कि हम गाज़ियाबाद के निवासियों की समस्याओं को अपने पोर्टल पर प्रकाशित करने के साथ-साथ संबन्धित अधिकारियों के सहयोग से समस्याओं के समाधान भी कराए जाएँ।
हापुड़: कप्तान को अंतरराष्ट्रीय टीम ने किया सम्मानित
हापुड़: पुलिस ने 17 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने किए 35 चालान, ₹17,100 अर्थदंड वसूला
अल्मोड़ा: उत्सुकता से भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन
कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य डा. योगेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बसंत के बारे में जानकारी देेते हुए कहा कि बसंत नव चिंतन, नव मनन और नवीन संभावनाओं का उत्सव है। इससे नई ऊर्जा का संचार होता है। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत नृत्य, ऐपण, लोक परिधान व कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। नृत्य में गुंजन, ऐपण में निशा भाकुनी, लोक परिधान में शीतल पांडे व कबाड़ से जुगाड़ में निशा पांडे ने प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम का संचालन डा. अपर्णा सिंह व डा. पूजा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में डा. बलदेव राम, डा. जगदीश, डा. सीपी वर्मा, डा. संजू, डा. राकेश पांडे, डा. प्राची टम्टा, डा. पुष्पा भट्ट, डा. आंचल सती, डा. कंचन वर्मा, डा. अर्चना जोशी, डा. सुनीता, डा. भानु दुर्गापाल व डा. गोविंद सिंह धामी समेत कई छात्र—छ़ात्राएं मौजूद रहीं।
महाकुम्भ 2021: दूधाधारी मैदान में पहुंचे मेलाधिकारी
हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत आज गुुुरुवार को भूपतवाला स्थित दूधाधारी मैदान में पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा की ओर से आयोजित भूमि पूजन में पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महंत महेश्वरदास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, महंत रघुवीरमुनि महाराज आदि के साथ भूमि पूजन किया। महाकुंभ 2021 के अंतर्गत पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा की ओर से दूधाधारी मैदान में सत्संग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत बुधवार को यहां भूमि पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंडित अम्बादत, पंडित तुलसीराम ने मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल व संतों के साथ भूमि पूजन कराया। इस मौके पर मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि संतो के आशीर्वाद से महाकुम्भ मेला सकुशल सम्पन्न होगा। इस अवसर पर महंत दुर्गादास जी महाराज, कोठारी दामोदर दास महाराज, सचिव व्यास मुनि महाराज, स्वामी गोविंदानंद महाराज, स्वामी ओंकारानंद महाराज, पार्षद अनिरूद्ध भाटी, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती आदि मौजूद थे।
यूके: सड़क से नीचे जा पलटा ट्रक, सब्जियां बिखरी
यूपी: विधानसभा की कार्यवाही की गई स्थगित
यात्रा की तैयारी के लिए बांग्लादेश पहुंचे जयशंकर
लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं
लोगों के लिए 'पेयजल आपूर्ति' सुनिश्चित की जाएं इकबाल अंसारी चेन्नई। तमिलनाडु में गर्मी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए मु...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...