गुरुवार, 4 मार्च 2021

चुनाव: गाज़ियाबाद प्रशासन से जारी की सूची

अश्वनी उपाध्याय   

गाजियाबाद। गांव की चौपालों पर अब राजनीतिक का अखाड़ा शुरू होगा। मंगलवार को जिला प्रशासन ने जिले के 161 ग्राम प्रधानों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। चार विकास खंडों में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 11 पद आरक्षित किए गए हैं। बीस ग्राम प्रधानों के पद अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व किए गए हैं। पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 14 पद और पिछड़ा वर्ग के 27 पद आरक्षित किए गए हैं। जिले के 30 प्रधान पदों पर किसी भी वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ सकती हैं। 59 प्रधान पदों को अनारक्षित क्षेणी में रखा गया है।

ब्लाक प्रमुखों का भी आरक्षण जारी 

चार ब्लाक प्रमुखों का भी आरक्षण चार्ट जारी कर दिया गया है। भोजपुर ब्लाक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। लोनी को पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। मुरादनगर और रजापुर ब्लाक प्रमुख का पद अनारक्षित रखा गया है।

प्रशासन की ओर से रजापुर विकास खंड में ग्राम प्रधानों के लिए जारी की गई आरक्षण की लिस्ट।  ओर से लोनी विकास खंड में ग्राम पंचायत के लिए जारी की गई आरक्षणों की लिस्ट। मुरादनगर विकास खंड में प्रशासन की ओर से जारी की गई ग्राम प्रधानों के आरक्षण की लिस्ट। हम अपनी खबरों को ओरिजिनल होने का दावा नहीं करते हैं। न ही हम आपको ब्रेकिंग न्यूज़ देते हैं। हम विभिन्न समाचार पत्रों और न्यूज़ पोर्टल्स पर गाज़ियाबाद जिले से जुड़ी और गाज़ियाबाद के निवासियों को प्रभावित करने वाली खबरों का संकलन प्रस्तुत करते हैं। ऐसी सभी खबरों के लिए हम उनके मूल प्रकाशकों का आभार व्यक्त करते हैं। गाज़ियाबाद 365 नागरिक पत्रकारिता पर आधारित न्यूज़ पोर्टल है और हमारा प्रयास है कि हम गाज़ियाबाद के निवासियों की समस्याओं को अपने पोर्टल पर प्रकाशित करने के साथ-साथ संबन्धित अधिकारियों के सहयोग से समस्याओं के समाधान भी कराए जाएँ।

  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...