मंगलवार, 12 जनवरी 2021

लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल हो: शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के मिंटो हाल में महिला सुरक्षा को लेकर जन जागरुकता अभियान के तहत आयोजित वर्चुअल सम्मान समारोह में महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान किया। सीएम ने कार्यक्रम की शुरुआत बालिका पूजन के साथ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बालिकाओं के सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में महिला अपराध में 15 फीसदी कमी आई है। सीएम बोले जब लड़कों की शादी की उम्र 21 साल है तो हमें बेटियों की शादी की उम्र भी 21 साल कर देनी चाहिए। सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बेटियों के जन्म पर मातम मनाते हैं, लेकिन इस फर्क को दूर करने के लिए ही हमने लाडली लक्ष्मी योजना चलाई, ताकि कोई भी बेटियों को बोझ न समझे। आज बेटियां किसी से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियां बोझ नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला अपराधों के लिए बेहद सतर्कता से काम कर रही है। इसी संवेदनशीलता का परिणाम है कि पिछले 9 महीनों में अप्रैल से दिसंबर 2020 के बीच महिला संबंधी अपराधों में 15 प्रतिशत की कमी आई है। सीएम ने बताया कि प्रदेश से करीब 7 हजार बेटियां गायब हुई थीं, जिनमें 4000 को सुरक्षित वापस लाया गया है। बची हुई 3000 बेटियों को ढूंढने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें भी वापस लाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पोर्न फिल्मों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। इससे बच्चों की मानसिकता दूषित होती है। उन्होंने कहा, ''सोचिए अगर बच्चों के सामने इस तरह की चीजें परोसी जाएंगी तो इसका असर हमारे समाज पर तो होगा ही। हमारा समाज भी तो अजीब है, हर कोई बेटियों को समझाने में लगा रहता है। कोई बेटों को समझाने का प्रयास नहीं करता है। अगर कोई घटना घटती है तो बेटी को दोष दिया जाता है। कुछ हो जाए तो किसी से कहना मत, इस तरह की बात हमारी बेटियों को समझाई जाती है। लेकिन अब वक्त आ गया है कि समाज को बदलना होगा। अगर किसी ने बेटियों के साथ गलत किया तो मामा उसको छोड़ेगा नहीं।' मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बेटियों के हित के लिए मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2020 लेकर आए हैं, ताकि कोई भी बेटियों को बहलाकर फुसलाकर उनकी जिंदगी तबाह न कर पाए। सीएम ने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं। सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि मां बहन के सम्मान से खेलने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को मध्य प्रदेश की धरती पर नहीं रहने देंगे, इन्हें कुचल दिया जाएगा।
इस दौरान सीएम शिवराज ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब प्रदेश से बाहर पढ़ने या काम करने जाने वाली लड़कियों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर जिले में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। अगर लड़की अपने जिले से दूसरे जिले में पढ़ने जाएगी तो उसका रजिस्ट्रेशन उसकी ग्राम पंचायत में कराया जाएगा। वहीं अगर लड़की प्रदेश से बाहर पढ़ाई या जॉब करने जाएगी तो उसका रजिस्ट्रेशन जिला मुख्यालय में कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब बेटियों के गायब होने के सभी लंबित मामलों की समीक्षा जिले के पुलिस अधीक्षक करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बेटियों के हित में काम करने वाले लोगों का सम्मान भी किया। उन्होंने सागर जिले की श्रीबाई को सम्मानित करते हुए उनकी तारीफ की। सीएम ने कहा कि सभी को श्रीबाई की तरह साहस दिखाना चाहिए। वही 13 साल की बच्ची को ह्यून ट्रैफिकिंग से बचाने वाले मनोज गायकवाड से भी सीएम शिवराज ने संवाद करते हुए उनकी तारीफ की। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक कविता के जरिए कहा कि बेटियों पर अत्याचार मामा सहन करने वाला नहीं है। इस दौरान उन्होंने एक कविता भी पढ़ी।

विवादित बयान से एमपी की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ीं

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर और बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार भी उनके एक विवादित बयान से मध्यप्रदेश की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 1947 में महात्मा गांधी (बापू) की भूल की वजह से ही देश का विभाजन हुआ था। इस दौरान रामेश्वर शर्मा ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वजय सिंह को लेकर भी काफी विवादित बातें कीं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह काम और व्यवहार से जिन्ना से ज्यादा खतरनाक हैं।
रामेश्वर शर्मा ने उक्त बात एक समारोह को संबोधित करते हुए कही। यह कार्यक्रम किसानों द्वारा आयोजित किया गया था। इस समारोह में रामेश्वर शर्मा को सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि साल 2019 में मध्यप्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल के प्रशिक्षित कुत्तों का उनके हैंडलरों के साथ स्थानांतरण कर दिया था। इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को निशाना बनाया था। इसके जवाब में प्रदेश के तत्कालीन मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी को 'कुत्ते जैसी मानसिकता' वाला दल बताया था। इस पर बीजेपी के एमएलए रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि 'हां हम कुत्ते हैं और राज्य की जनता के वफादार हैं।'

भारतीय नौसेना सी विजिल अभ्यास संचालित करेगीं

नई दिल्ली। समुद्र के रास्ते देश में दस्तक देने वाले किसी भी खतरे से निपटने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक आज और कल को सी विजिल अभ्यास संचालित करेंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में व्यापक स्तर पर संचालित अभ्यास का यह दूसरा संस्करण है। पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय के कमान तटीय रक्षा अधिकारी कैप्टन अजय यादव ने बताया कि देश में तटीय सुरक्षा की मजबूती से संबंधित हर पहलुओं की समीक्षा इसके जरिए की जाएगी और इसमें इस क्षेत्र से जुड़े सभी भागीदार हिस्सा लेंगे। भारतीय नौसेना नौवहन सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत बनाने के लिये मंगलवार से समुद्र के तटवर्ती क्षेत्र से जुड़े 13 तटीय राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश से लगी भारत की 7516 किलोमीटर लंबी तटरेखा पर दो दिवसीय सैन्य अभ्यास करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास में कई एजेंसियां शामिल होंगी। यह अभ्यास नौसेना मुख्यालयों, पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय, पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय, दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय और अंडमान-निकोबार कमान के तत्वाधान में किया जाएगा. इसमें नौसेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय तट रक्षक, सीमा सुरक्षा बल, पुलिस, राजस्व, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल समेत अन्य हिस्सा लेंगे। इस अभ्यास में तकनीकी ढांचों का व्यापक इस्तेमाल होगा और किसी भी खतरे की पूर्व चेतावनी को लेकर आंख और कान कहे जाने वाले मछुआरा समुदाय की प्रभावशीलता की भी समीक्षा होगी।

मानव में 'बर्डफ्लू' के संक्रमण की रिपोर्ट नहीं मिलीं

नई दिल्ली। केंद्र ने राज्यों से मुर्गा मंडियों को बंद नहीं करने अथवा कुक्कुट उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित नहीं करने को कहा क्योंकि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। हालांकि, देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने एक बयान में कहा- 11 जनवरी 2021 तक देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हो चुकी है। कल तक 10 राज्यों केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के प्रकोप की पुष्टि हो चुकी है।
पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने संवाददातओं से कहा कि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट नहीं है और ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दिल्ली समेत सभी राज्य सरकारों से केवल आम धारणा के आधार पर मुर्गा मंडियों को बंद नहीं करने अथवा कुक्कुट उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित नहीं करने को भी कहा है। सिंह ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में पक्षियों को मारे जाने की कार्रवाई जारी है। साथ ही कहा कि देश में बर्ड फ्लू के लिए निवारक टीका उपलब्ध है।

विभाग ने स्कूलों को लेकर नया निर्देश जारी किया

लखनऊ। कोरोना वायरस के बाद अब उत्‍तर प्रदेश समेत देश के कई राज्‍यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण ने दस्‍तक दे दी है। इस बीच, उत्‍तर प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्‍कूलों को लेकर नया निर्देश जारी किया है। इससे प्रदेश के लाखों छात्र प्रभावित होंगे। नया निर्देश 9वीं से 12वीं कक्षा के तक के छात्रों और शिक्षकों पर लागू होगा। बदले प्रावधानों के तहत स्‍कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई अब एक ही पाली में होगी। प्रदेश में यह सभी बोर्ड के स्‍कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा स्‍कूल सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक ही खुले रहेंगे। बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में अभी तक 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 2 पालियों में लग रही थीं।
गौरतलब है कि 19 अक्टूबर से माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद शासन ने 23 नवंबर से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू करने का आदेश जारी कर दिया था. बता दें कि इससे पहले उत्‍तर प्रदेश में विभिन्न बोर्ड से संचालित 9 से 12 तक के आवासीय विद्यालय एवं कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों में भौतिक रूप से पढ़ाई-लिखाई शुरू करने को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशकों से रिपोर्ट मांगी गई थी। यूपी बोर्ड के सचिव ने सभी जेडी को पत्र लिखकर 21 दिसंबर दोपहर 2 बजे तक संस्तुति और मंतव्य सहित आख्या देने को कहा था। आवासीय विद्यालयों में जवाहर नवोदस विद्यालय, सैनिक स्कूल, आश्रम पद्धति राजकीय विद्यालय आदि शामिल हैं। इससे पूर्व भी सचिव ने 6 से 8 तक के स्कूल खोलने के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अभिभावकों ने बच्चों को भेजने से मना कर दिया था।

हाईकोर्ट का फैसला, विकास के लिए 'स्वतंत्र' संस्था

राणा ऑबराय

चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचायतों को गां के विकास के लिए एक स्वतंत्र संस्था बताया है। दरअसल हरियाणा सरकार द्वारा आदेश जारी कर पंचायतों के विकास कार्य के लिए एफडी से पैसे निकालने पर रोक लगा दी थी। सरकार के इस फैसले पर हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जमकर फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कहा कि पंचायत स्वतंत्र संस्था है और उसे निर्णय लेने का हक है कि कौन सा विकास कार्य करना है और कहां पैसा खर्च करना है। सरकार का काम केवल निगरानी रखने का है। हरियाणा सरकार के इस फैसले के खिलाफ फरीदाबाद की छह ग्राम पंचायतों ने याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार के फैसले को चुनौती दी थी। पंचायतों का कहना था कि सरकार के इस निर्णय के चलते गांव के विकास कार्य रुक गए हैं और ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईकोर्ट ने जब सरकार से जवाब मांगा तो सरकार ने कहा कि लगातार पंचायतों द्वारा पैसे के दुरुपयोग की शिकायतें मिल रही थी। इन मामलों की जांच के लिए ऐसा आदेश जारी किया गया था।

पीएम ने ली सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक, सतर्कता

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी,2021 से शुरू होने वाली कोविड-19 वैक्सीन रोल आउट योजना की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से जुडक़र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लिया।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश के कोविड-19 वैक्सिनेशन की स्थिति पर एक प्रस्तुति दी। डॉ. वीके पॉल, सदस्य स्वास्थ्य, नीति अयोग ने सदन को बताया कि दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन, जो भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत हैं, सुरक्षित और प्रतिरक्षात्मक हैं। उन्होंने बताया कि इन वैक्सीन को विकसित करने के दौरान विश्व स्तर पर पालन किए जाने वाले सभी मापदंडों का पालन किया गया है और ये वैक्सीन सुरक्षित हैं। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कोविड-19 वैक्सीन के विस्तृत कार्यक्रम की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि दो खुराक 28 दिन के अंतराल पर दी जाएगी। उन्होंने कोविड ऐप्रोप्रिएट व्यवहार के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि सभी तरह की सावधानियां बरतनी आवश्यक हैं, क्योंकि वैक्सीन के बाद भी रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने में कुछ समय लगेगा।

फ्लाइट ने पुणे से दिल्ली पहुंचाई कोरोना वैक्सीन

स्पाईजेट की फ्लाइट ने पुणे से दिल्ली पहुंचाई कोरोना वैक्सीन
अकाशुं उपाध्याय 
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खेप पहुंच गई है। आज तड़के सुबह ही पुणे से विमान ने उड़ान भरी थी। पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से देशभर में कोरोना वैक्सीन की सप्लाई शुरू हो गई है। जो मुख्य सेंटर पर पहुंच रही है। देश में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा। पहले चरण में लगभग 3 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इस देखते हुए देश के अलग अलग शहरों में कोरोना वैक्सीन की डोज भेजी जा रही है। सोमवार से ही कोरोना वैक्सीन की डिलीवरी का काम शुरू हो गया है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से ट्रक और विमान के जरिए विशेष फ्रीजर में कोविशील्ड वैक्सीन की डोज भेजी जा रही है। आज सुबह सीरम इंस्टीट्यूट से कोविशील्ड वैक्सीन के बॉक्स को पुणे एयरपोर्ट ले जाने के लिए तीन कंटेनर ट्रकों को बुलाया गया. इन ट्रकों में वैक्सीन को तीन डिग्री तापमान में रखकर पुणे एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां से कुल 8 उड़ानें कोविशील्ड वैक्सीन को 13 विभिन्न स्थानों पर ले जाएंगी।
पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट के लिए सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर रवाना हुई। दिल्ली से वैक्सीन को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में 5 और कंटेनर ट्रकों के जरिए गुजरात, एमपी और हरियाणा में कोविशील्ड वैक्सीन की सप्लाई की जाएगी. बता दें कि पहले चरण में भारत सरकार ने 1 करोड़ 11 लाख डोज का ऑर्डर दिया है। जिसकी सप्लाई सोमवार से शुरू हो गई है। वैक्सीन से लदे कंटेनर व्यापक पुलिस सुरक्षा के बीच सीरम इंस्टीट्यूट से रवाना हुए।

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना हुई संक्रमित

साइना नेहवाल को हुआ कोरोना, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मिली पॉजिटिव

नई दिल्ली। थाइलैंड ओपन से भारतीय बैडमिंटन फैंस के लिए खबर कुछ अच्छी नहीं है। ये खबर टीम की स्टार शटलर साइना नेहवाल से जुड़ी खबर है, कि साइना को कोरोना हो गया है।उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। साइना के अलावा एक और शटलर एचएस प्रणॉय भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि जब ये शटलर भारतीय बैडमिंटन के पूरे दलबल के साथ थाइलैंड पहुंचे थे तब इन्हें कोरोना नहीं निकला था। वहां पहुंचने पर हुए टेस्ट में उनका रिजल्ट नेगेटिव आया था। जिसके बाद ही इन्हें प्रैक्टिस की इजाजत दी गई थी।

ट्विटर ने राष्ट्रपति ट्रंप के अकाउंट को बंद किया

वाशिंगटन डीसी। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म विचार व्यक्त करने का सबसे आसान और बेहतरीन तरीका माना जाता है। लेकिन कई बार इसका इस्तेमाल गलत तरीके से किए जाने के कारण परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसा हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुआ। वांशिगटन में पिछले हफ्ते हुई हिंसा के बाद टि्वटर ने डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट को बंद कर दिया। इसके साथ ही कंपनी ने एक साथ लगभग 70,000 अकाउंट को सस्पेंड किया है।
70,000 अकाउंट डिलीट करने की वजह
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार टि्वटर ने एक साथ 70,000 अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है और इन अकाउंट को क्वीन सामग्री को शेयर करने के कारण निलंबित किया गया। पिछले सप्ताह वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने अमेरिकी कैपिटल में तूफान ला दिया। इसके कारण हुई हिंसा के बाद कुछ यूजर्स क्वीन सामग्री को ट्विटर पर शेयर कर रहे थे जिसके बाद ट्विटर ने उन सभी यूजर्स के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है।
टि्वटर ने अपने ब्लाॅग के माध्यम से जानकारी दी है कि ‘वाशिंगटन, डिसी में हिंसक घटनाओं और नुकसान के जोखिर में वृद्धि को देखते हुए हमने स्थायी तौर पर हजारों अकाउंट को निलंबित करना शुरू कर दिया है। जो कि मुख्य रूप ये क्वीन सामग्री को शेयर करने के लिए समर्पित थे।’ इसके साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि ‘ये अकाउंट बड़े पैमाने पर हानिकारक क्वीन से जु़ड़ी सामग्री को शेयर करने में लगे हुए थे।’
ट्रंप के सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद
 ट्विटर ने डोनाल्ड ट्रंप का टि्वटर अकाउंट बंद करने के बाद स्पष्ट किया कि इस अकाउंट को स्थायी रूप से हिंसा भड़काने के जोखिम को देखते हुए बंद किया गया है। अगर ट्विटर नियमों का उल्लंघन किया जाएगा तो आगे भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, ट्विटर के बाद ट्रंप के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद कर दिया गया है।नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन के शपथ ग्रहण करने तक अपने फेसबुक को इंस्टाग्राम अकाउंट का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

सीजी: पुलिस लाइन में सीएम बघेल ने दिया बयान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रायपुर में सोमवार को दिए बयान के बाद अब सियासी माहौल गर्म हो चुका है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मानसिक संतुलन का इलाज करवाने की नसीहत दे डाली है। दरअसल, सोमवार को रायपुर के पुलिस लाइन में सीएम बघेल ने एक बयान दिया। मीडिया ने पूछा कि डॉ रमन सिंह का आरोप है। कि उनके कार्यकाल में कभी बारदाने की कमी की वजह से धान खरीदी प्रभावित नहीं हुई। इस पर झुंझलाए सीएम बघेल ने कह दिया डॉ रमन मूर्खों जैसी बातें न करें। 
सीएम बघेल मांगे माफी... भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. रमन पर टिप्पणी सत्तावादी अहंकार की पराकाष्ठा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- भाजपा आज सत्ता में भले न हो। लेकिन लोगों के दिलों में पूर्व मुख्यमंत्री आज भी राज करते हैं। यह भाषा एक अहंकारी मुख्यमंत्री के मानसिक असंतुलन के तुरंत इलाज की ज़रूरत को रेखांकित कर रही है।
जब पंजाब की सरकार में छत्तीसगढ़ से लगभग चार गुना ज़्यादा धान ख़रीदने के लिए वहां बारदानों की व्यवस्था कर लेती है। तोफिर छत्तीसगढ़ यह इंतज़ाम करने से मुख्यमंत्री को रोका किसने था। भाजपा ने अब इस पर नि:शर्त क्षमायाचना करने की मांग की है। 
सरकार की नाकामी...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि प्रदेश में बारदाना संकट प्रदेश सरकार के नाकारापन का प्रमाण है। जिसका ठीकरा वे हर बार केंद्र सरकार पर फोड़ देते हैं। प्रदेश सरकार धान ख़रीदी के पुख़्ता इंतज़ाम करने के बजाय पूरा वक़्त केवल सियासी नौटंकियों में जाया कर रही है। अब भाजपा विधानसभा स्तर पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर चुकी है। 13 जनवरी को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी धान के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी।

21 साल की लड़की के साथ चलती बस में रेप

21 साल की लड़की के साथ चलती बस में रेप, पुणे से जा रही थी नागपुर

राजनगांव। जिले में 21 साल की लड़की से चलती बस में रेप हुआ है। बताया जा रहा है, कि वह पुणे से नागपुर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में राजनांदगांव के बास उसके साथ अनाचार हुआ। वारदात के बाद युवती सीधे पुलिस के पास पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 6 जनवरी की है। वह अपनी बहन की शादी में महाराष्ट्र के भंडारा गई थी। शादी समारोह के बाद वह भंडारा के पास स्थित नागपुर बस डिपो से अकेली पुणे लौट रही थी। इस दौरान एक युवक ने बस में उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की शिकायत के बाद राजनांदगांव पुलिस ने युवती केछ बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...