शनिवार, 9 जनवरी 2021

कांग्रेस ने 13 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की

दीपा सिंह  
लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रदेश में कांग्रेस को जड़ से दुरुस्त करने के प्रयास में हैं। जहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अब जिला इकाइयों को बदला गया है। बता दे कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 13 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें  इलाहाबाद से सुरेश यादव व भदोही से मबूद खान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त अमित वर्मा को अंबेडकर नगर का, वीरेंद्र पटेल को गोंडा का, राघवेंद्र सिंह मीनू को आगरा का, सुबोध शर्मा को मुजफ्फरनगर का, कुंवर तौकीर अली को बुलंदशहर का, नौशाद मंसूरी को कानपुर नार्थ का, शैलेंद्र दिक्षित को कानपुर साउथ का, अजय दुबे को मैनपुरी का, अजय कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ नार्थ का, आनंद श्रीवास्तव को देवरिया का, अमीर हारून को कन्नौज का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा दुश्मन है अमेरिका

उ. कोरिया का सबसे बड़ा दुश्मन है अमेरिका। किम जोंग
मॉस्को। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है। कि अमेरिका उनके देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। श्री किम जोंग ने कहा है। कि उत्तर कोरिया के प्रति अमेरिका की नीति में बदलाव नहीं आयेगा और यह उन पर भी निर्भर नहीं करता कि व्हाइट हाउस में कौन सर्वोच्च पद पर रहा है। उत्तर कोरियाई नेता ने जोर दिया कि अमेरिका अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को खारिज करेगा तभी दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार होगा।

भारत में लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत व जीवंत

प्रवासी भारतीय दिवस पर मोदी बोले- भारत में लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत और जीवंत
अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली ।  पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के लोकतंत्र पर एक वक्त संदेह प्रकट किया गया था। लेकिन आज भारत ही वह स्थान है। जहां लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत है। और सबसे जीवंत है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत के लोकतंत्र पर एक वक्त संदेह प्रकट किया गया था। लेकिन आज भारत ही वह स्थान है। जहां लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत है। और सबसे जीवंत है। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर गरीबों को सशक्त करने के भारत के प्रयासों पर पूरी दुनिया चर्चा कर रही है।
प्रधानमंत्री ने 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ महामारी के इस दौर में भारत ने फिर दिखा दिया कि हमारा सामर्थ्य क्या है और हमारी क्षमता क्या है।’’ उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आज भारत दुनिया के सबसे कम मृत्यु दर और सबसे अधिक सुधार दर्ज करने वाले देशों में शामिल है।
मोदी ने कहा आज भारत एक नहीं, बल्कि दो ‘मेड इन इंडिया’ कोरोना वायरस टीकों के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है।
प्रधानमंत्री ने कहा
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जैसा इतना बड़ा लोकतांत्रिक देश जिस एकजुटता के साथ खड़ा हुआ है। उसकी मिसाल दुनिया में नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लोकतंत्र पर एक वक्त संदेह प्रकट किया गया था। लेकिन आज भारत ही वह स्थान है। जहां लोकतंत्र सबसे अधिक मजबूत है। और सबसे जीवंत है।
मोदी ने कहा कि हमने कभी दुनिया पर कोई चीज नहीं थोपी और न ही थोपने के बारे में सोचा बल्कि हमने भारत के बारे में जिज्ञासा पैदा की है। उन्होंने कहा कि भारत ने जो नई व्यवस्थाएं विकसित की हैं। उनकी कोरोना वायरस के इस संकट में वैिक संस्थाओं ने भी प्रशंसा की है।
मोदी ने कहा कि आधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से गरीब से गरीब को मजबूत करने का जो अभियान आज भारत में चल रहा है। उसकी विश्व के हर कोने में और हर स्तर पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत आज भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तकनीक का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि करोड़ों रुपये जो पहले तमाम कमियों की वजह से गलत हाथों में जाते थे। आज सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहे हैं।
प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आप सभी ने जहां आप रह रहे हैं वहां और भारत में, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में बड़ा योगदान दिया है।’’उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया न केवल कोविड-19 से बचाव से लिए भारत के टीकों का इंतजार कर रही है बल्कि इस पर भी निगाह लगाए है कि कैसे वह वि का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाता है।
प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से कहा पीएम केयर्स में दिया गया आपका योगदान भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहा है।
मोदी ने कहा कि बीता साल हम सभी के लिए बहुत चुनौतियों का साल रहा है। लेकिन इन चुनौतियों के बीच विभर में फैले भारतीय मूल के साथियों ने जिस तरह काम किया है, अपना फर्ज निभाया है। वह हम सभी के लिए गर्व की बात है।

मेक्सिको को रूसी वैक्सीन से कोई परहेज नहीं

मेक्सिको को रूसी कोविड-19 वैक्सीन की खरीदी से इंकार नही
ब्यूनस आयर्स। मेक्सिको ने रूस की कोविड-19 वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ के क्रय को खारिज नहीं किया है। मिलेनियो चैनल ने राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति ने कहा है कि वैकसीन के अच्छे परिणाम आ रहे हैं। इसलिए इस संबंध में विचार किया जा सकता है। मेक्सिको ने अभी कोरोना वैक्सीन की खरीद के लिए फाइजर/बायोएनटैक से करार किया है। और गत दिसम्बर में इन कंपनियों से पहली खेप की आपूर्ति की जा चुकी है। इसके अलावा चीन की कैनसिनो वैक्सीन के लिए भी करार किये जाने की उम्मीद है।

गुजरात के पूर्व कांग्रेसी सीएम माधव का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधव सिंह सोलंकी का निधन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
पालूराम  
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात के चार बार मुख्यमंत्री रहे माधव सिंह सोलंकी का 94 साल की उम्र में आज निधन हो गया। उनकी उम्र 93 वर्ष थी। कांग्रेस के नेताओं ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने ट्वीट किया माधव सिंह सोलंकी के निधन से शोकाकुल हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उन्होंने अपने कामों से लोगों के दिलों में जगह बनाई।चावड़ा सोलंकी के रिश्तेदार भी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका निभाई।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, माधव सिंह सोलंकी सोलंकी दशकों तक गुजरात की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले एक दुज्रेय नेता थे। उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके निधन से दु:खी हूं। प्रधानमंत्री ने दिवंगत माधव सिंह सोलंकी सोलंकी के पुत्र और कांग्रेस नेता भरत सिं सोलंकी से फोन पर बात भी की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनीति से इतर माधव सिंह सोलंकी नयी-नयी पुस्तकें पढने के भी बहुत शौकीन थे। साथ ही संस्कृति से भी उनका बहुत लगाव था। उन्होंने कहा जब भी मैं उनसे मिलता या बातें करता, वह अक्सर किताबों की चर्चा करते और मुझे हाल के दिनों में पढी हुई पुस्तकों के बारे में बताते। उनसे हुए संवादों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर शनिवार को दु:ख जताया और कहा कि सोलंकी पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के लिए याद किए जाएंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ’माधव सिंह सोलंकी के निधन से दु:खी हूं। उन्हें कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने में योगदान के लिए याद किया जाएगा।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ’उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।
सोलंकी ने जून 1991 से मार्च 1992 के बीच विदेश मंत्री का प्रभार संभाला था। उन्होंने राज्य में कांग्रेस की जीत के लिए क्षत्रिय, हरिजन, आदिवासी और मुस्लिम (केएचएएम) जाति तथा समुदायों के गठबंधन का विचार रखा था।
वह गुजरात से दो बार राज्य सभा के सदस्य भी रहे। नरेन्द्र मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले सोलंकी सबसे लंबे समय तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। सोलंकी के बेटे भरत सिंह सोलंकी भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री हैं।

50 करोड़ की धोखाधड़ी में डायरेक्टर गिरफ्तार

50 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में डायरेक्टर गिरफ्तार खरीदने वाले के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने 50 करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम देने की तैयारी में जुटे 2 शातिरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुजगहन थाना क्षेत्र के सेजबहार स्थित वरदान बिल्डकॉन के दीपक रहेजा की 21 एकड़ भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाकर ओसीएम बिजनेस ग्रुप के डायरेक्टर सतीश कुमार सिन्हा ने दुर्ग जिले के कुम्हारी में रहने वाले ज्ञानेश्वर प्रसाद मढ़रिया से तकरीबन 52 करोड़ में सौदा तय किया। ज्ञानेश्वर सिन्हा ने बयाना के तौर पर सतीश सिन्हा को 2 करोड़ रुपये दे दिये। पुलिस के मुताबिक ज्ञानेश्वर सिन्हा ने जमीन के दस्तावेज बगैर देखे 51 करोड़ 70 लाख 50 हजार में सौदा कर 2 करोड़ रुपये बयाना दे दिया। इसलिए वह भी धोखाधड़ी में शामिल है।
मुजगहन थाना प्रभारी ने बताया कि सेजबहार इलाके में वरदान बिल्डकॉन के भागीदार दीपक रहेजा की जमीन है। बिरगांव निवासी आरोपी सतीश सिन्हा उसकी 21 एकड़ के आसपास की जमीन को एग्रीमेंट कर बेच रहा था। इसके लिए उसने 2 करोड़ नगद भी लिया था। सतीश सिन्हा न तो उस जमीन का मालिक है और न ही उसका पॉवर ऑफ अटार्नी है। प्रार्थी दीपक रहेजा को जब दूसरे व्यक्ति ने फोनकर बताया कि तुम्हारी जमीन का खरीदी बिक्री चल रहा है तब उसे इस बात की जानकारी हुई। मामले में जांच के बाद सतीश सिन्हा और क्रेता ज्ञानेश्वर मढ़रिया के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी सतीश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर कर ली आत्महत्या

प्यार का खुमारः प्रेमी-प्रेमिका ने घर से भागकर की आत्महत्या, लम्बे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

राजनन्दगाँव। प्रेम में इंसान सारी हड़े पार कर देता हैं। शायद किसी ने सही कहा हैं। इश्क और जंग में सब जायज हैं’। ताजा मामला राजनन्दगाँव के तुमडीबोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिलाईरवार में एक प्रेमी जोड़ी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी जोड़ी ने सांगिनकछार के कसी पेड में फासी लगाई हैं। वहीं युवक-युवती का लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक का नाम कमलेश पटेल (21) और मृतिका का नाम सोहद्रा महिलांगे (19) हैं। गुरूवार के दिन को लड़का और लड़की घर से भागे थे। बरता जा रहा हैं। प्रेम मे असफल होने के कारण आत्महत्या कर लिए हैं। फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। जांच जारी हैं। समबन्धित मामले से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए बने रहें भूपेश एक्स्प्रेस के साथ।

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...