शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020
एलओसी पर पाक को 'भारत' का मुंहतोड़ जवाब
यूपी: बसपा ने चुनाव की तैयारियां तेज की
वाराणसी। खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के बाद 2022 के चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के द्वारा जिले महानगर की कमेटी गठित कर ली गई है साथ ही साथ अन्य छोटे एवं बड़े सहयोगी दलों को एकजुट किया जा रहा है। इसके उपरांत राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय महासचिव माननीय सिद्धार्थ कुशवाहा छोटू जी को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के द्वारा समाजवादी पार्टी में सदस्यता ग्रहण कराई गई।
मुंबई: सनी लियोन के लुक ने मचाया धमाल
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो नियमित अंतराल पर फैन्स के बीच शेयर करती हैं। सनी लियोन की आगामी फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' है। उन्होंने इस फिल्म का एक गाना इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो खूब सुर्खियों में है। इस गाने में सनी लियोन 'मराठी मुलगी' लुक में नजर आ रही हैं।
कोरोना तो झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है
राजस्थानः कॉन्स्टेबल की हत्या कर शव रोड पर फेंका
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में नहीं उतरे विराट
पोलैंड की बर्बादी रोकना जरूरीः वैज्ञानिक
पौलेंड की बर्बादी रोकना ज़रूरी: वैज्ञानिक
वॉरसा। शोधकर्ताओं ने एक ताज़ा शोध के आधार पर कहा है कि दुनिया के पीटलैंड्स - और उनमे बसे विशाल कार्बन भंडार - का संरक्षण जलवायु परिवर्तन को सीमित करने के लिए महत्वपूर्ण है। सरल शब्दों में कहें तो पौलेंड दरअसल नर्म कोयले, या पीट. के मैदान होते हैं। पीट बहुत कारणों से हमारे ग्रह के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह न सिर्फ़ एक कार्बन स्टोर के रूप में कार्य करता है, पीट्लैंड वन्यजीवों के लिए एक बेहतरीन रिहाइश का किरदार भी हैं। जल प्रबंधन में भी इसकी भूमिका है, और यहाँ तक की पुरातात्विक नज़र से भी ये बढ़िया है क्योंकि इसमें चीजों को संरक्षित करने की क्षमता होती है। एक्सेटर विश्वविद्यालय और टेक्सास A&M (ए एंड एम) विश्वविद्यालय के नेतृत्व में किया गया यह अध्ययन,मानव इतिहास में पीटलैंड के नुकसान की जांच करता है और भविष्य में ये "प्रवर्धित" होगा यह अंदाजा लगता है। पीटलैंड्स को इस सदी में एक समग्र "सिंक" (कार्बन को अवशोषित करने) से एक स्रोत में स्थानांतरित होने की उम्मीद है, मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय (ट्रॉपिक्स) में मानव प्रभावों की वजह से, और अध्ययन ने चेतावनी दी।.. कि 2100 तक 100 बिलियन टन से अधिक कार्बन जारी हो सकता है, हालांकि संदेह अब भी बरक़रार हैं। पीटलैंड्स को वर्तमान में जलवायु परिवर्तन अनुमानों के लिए उपयोग किए जाने वाले मुख्य अर्त सिस्टम मॉडल से बाहर रखा गया है - शोधकर्ताओं का कहना है कि इस बात को तत्काल ठीक किया जाना चाहिए।
बिडेन और कमला को चुना 'पर्सन ऑफ द ईयर'
इस वर्ष अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे दिलीप कुमार
भड़की ममता, भाजपा के पास कोई काम नहीं है
समाजवादी पार्टी के नेता हाशमी की संपत्ति कुर्क
कोरोना ने सबके काम के तरीके में बदलाव किया
180 डिग्री पर होते हैं ग्रह, आतें है भूकंप
गूगल मैप ने सही रास्ता नहीं बताया, मौत
मास्को। कभी-कभी एक छोटी सी गलती आपके लिए जिंदगी और मौत का सवाल बन जाती है। रूस के साइबेरिया में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें गूगल मैप की एक छोटी सी गलती के चलते 18 साल का लड़का रास्ता भटक गया। लड़का जिस गलत रास्ते पर गया वहां रात में तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और उसकी सर्दी में जमने से मौत हो गयी। ये दोनों इस सड़क पर कई दिनों तक फंसे रहे थे। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक सर्गे उस्तीनोव और वाल्दीस्लाव इस्तोमिन साइबेरिया के port of Magadan जा रहे थे लेकिन गूगल मैप्स की मदद लेने के चलते वे गलत दिशा में चले गए। वे गलती से Road of Bones पहुंच गए थे जो कि रात के वक़्त काफी खतरनाक मानी जाती है क्योंकि यहां अचानक तापमान गिर जाता है। गूगल मैप ने शार्टकट के चक्कर में दोनों को ऐसे रास्ते पर भेज दिया जो न सिर्फ बंद था बल्कि काफी जटिल भी था। ये दोनों दुनिया के सबसे ठंडे शहर Yakutsk से port of Magadan की यात्रा पर निकले थे।
चेक के लिए 'पॉजिटिव पे' सिस्टम लागू होगा
भाजपा पर हमला, एक्टिव हुआ गृह मंत्रालय
वैक्सीन लेने के बाद मास्क की जरूरत नहीं ?
किसानों ने सरकार की अपील को किया खारिज
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर की रेड लाइट पर धरने पर बैठे किसानों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। किसानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने और महामारी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि किसान 29 नवंबर को लामपुर बॉर्डर से दिल्ली की सीमा में घुस आए थे और सिंघु बॉर्डर की रेड लाइट पर बैठ गए थे। वे रोड को ब्लॉक करके बैठे हैं।
बिहारः एक ही मंडप में मां-बेटी दुल्हन बनीं
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। एक ही मंडप में मां-बेटी दोनों दुल्हन बनी। जहां बेटी इंदू की शादी हमउम्र नौजवान राहुल से हुई तो वहीं मां बेला देवी ने अपने देवर जगदीश के साथ सात फेरे लिए... मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपरौली ब्लॉक का है। जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के इस कार्यक्रम में कुल 63 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।इसमें सबसे ज्यादा चर्चित शादी बेला और जगदीश की रही।
सीएम त्रिवेंद्र ने किया ट्रायल रन का शुभारंभ
पंकज कपूर
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा देहरादून शहर में इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल रन का फ्लैग ऑफ़ कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत हुई है, और पर्यावरण की दृष्टि से यह उत्तराखण्ड के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी देहरादून के अन्तर्गत इस वित्तीय वर्ष में 30 बसें चलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
किसानों ने दी चेतावनी, उग्र होगा आंदोलन
पालूराम
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को वापस लेने को लेकर किसानों का आंदोलन 16 दिन से जारी है। किसान नेताओं ने कृषि कानूनों में संशोधन करने के सरकार के प्रस्ताव को बुधवार को खारिज कर दिया। किसान नेताओं ने कहा कि वे शनिवार को जयपुर-दिल्ली और दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस-वे को बंद करेंगे। साथ ही आंदोलन को तेज करते हुए 14 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे। उत्तर भारत के सभी किसानों के लिये 14 दिसंबर को ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया गया है, जबकि दक्षिण भारत में रहने वाले किसानों से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के लिये कहा गया है।
वही गुरुवार को कृषि कानूनों को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की। उन्होंने कहा कि संसद के सत्र में सरकार कृषि से जुड़े तीन कानून लेकर आई थी। इन कानूनों पर संसद में सभी दलों के सांसदों ने अपना पक्ष रखा था। लोकसभा और राज्यसभा में बिल पारित हुआ था। चर्चा के दौरान सभी सांसदों ने अपने विचार रखे. ये तीनों कानून आज देशभर में लागू हैं।न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए है। तय समय में भुगतान की व्यवस्था की गई है। किसानों की जमीन सुरक्षित रखने का ध्यान रखा गया है। नए कृषि कानून किसानों के हित में हैं। मंडी से बाहर जाकर भी किसानों को छूट दी गई। वहीं, उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी किसानों से बातचीत जारी है।
कृषि मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद किसान नेता बूटा सिंह ने कहा, हमने 10 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है कि अगर पीएम हमारी बात नहीं मानते हैं और कानून को रद्द नहीं करते हैं तो हम रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर देंगे। आज की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भारत के सभी लोग पटरियों पर उतरेंगे। संयुक्ता किसान मंच एक तारीख तय करेगा और घोषणा करेगा।किसान नेता बूटा सिंह ने कहा कि ,बीजेपी नेताओं और हमारे मंत्रियों को कहना चाहूंगा कि एकजुट हो जाइए. प्रधानमंत्री कुछ और, गृहमंत्री कुछ और व कृषि मंत्री कुछ और बोल रहे हैं। विनती है कि हम एकजुट हैं और हमारी चुनी हुई सरकार को भी एकजुट होकर किसानों के पक्ष में फैसला लेना चाहिए।
रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ
रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ पंकज कपूर देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...