शनिवार, 28 नवंबर 2020

नालें से 1 अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ

अंकित गोस्वामी


साहिबाबाद। इंडस्ट्रियल एरिया में इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित नाले से शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना सुबह 11 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिग कालेज के पास नाले में शव को बहते हुए देखा और इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक की उम्र करीब 35 साल की थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे और दाहिने पैर में प्लास्टर चढ़ा था। लिंक रोड थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है, छानबीन की जा रही है।                                               


अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा होगा अनिवार्य

प्राइवेट अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा होगा अनिवार्य: जिलाधिकारी 


कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधिगणों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधिगणों को माह में हुई शिशु जन्मदर एवं मृत्युदर की सूचना को तत्काल उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया हैं। जिलाधिकारी ने सभी प्राइवेट अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाये जाने एवं सीसीटीवी कैमरा न लगवाये जाने वाले अस्पतालों का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया है। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्राइवेट अस्पतालो के प्रबन्धकों को निर्देशित करते हुए कहा है कि भर्ती मरीजों को किसी भी दशा में परेशानी न हो। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक सेठ, डॉ. प्रकाश मणि, डॉक्टरों सहित प्राइवेट अस्पतालों के प्रबन्धकगण उपस्थित रहे।


राजकुमार                                     


कलाकारों का मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवम्बर को


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। जनपद स्तर के विजेता कलाकारों द्वारा मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया जाएगा। प्रतिभाग
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी दिनेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है, कि दिनांक 29 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक विकास भवन स्थित सरस केन्द्र में 01 दिवसीय जनपद स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में लोकगीत, एकांकी, एकल शास्त्रीय/संगीत प्रस्तुतिकरण हिन्दुस्तानी एवं शास्त्रीय वाद्य-वादन (सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम), हारमोनियम लाइट, गिटार, शास्त्रीय नृत्य(भरतनाट्यम, कत्थक) तथा एक्सटेम्पोर विद्या में जिनकी आयु 13 से 29 वर्ष के मध्य होगी, प्रतिभाग करेंगे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में इच्छुक कलाकार प्रतिभाग करने का कष्ट करें। साथ ही कलाकारों से अनुरोध है कि वो मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन प्रत्येक दशा में करेंगे। जनपद स्तर के विजेता कलाकारों द्वारा दिनांक 30 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10ः00 बजे से सांय 04ः00 बजे तक विकास भवन स्थित सरस केन्द्र में आयोजित मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा।                                       


2022 में किसानों की आय दोगुनी होने का दावा

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। तीन कृषि कानून जिन्हें केंद्र सरकार ने कोरोना काल के दौरान पास किया था। सरकार का दावा है 2022 में इन बिलों के आधार पर किसान की आय दोगुनी हो जाएगी। किसान इसे भविष्य का खतरा मान रहे हैं। जिसे लेकर पूरे देश खासतौर पर हरियाणा-पंजाब में बड़ा बवाल देखने को मिल रहा है। हरियाणा-पंजाब के किसान दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं और देश का एनएच-1 यानी जीटी रोड तक किसान जाम किए हुए हैं। इससे हरियाणा सरकार के हाथ पांव फूले नजर आ रहे हैं। किसानो के प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय ने हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारीलाल से चर्चा करी। सवालों के जवाब में मंत्री बनवारीलाल ने बताया कि इन कृषि कानूनों की शुरुआत कांग्रेस के समय में हुई लेकिन वह बिल पास नहीं करवा पाए। भारतीय जनता पार्टी ने इन कानूनों को किसानों के लिए बेहतर मानते हुए इन्हें लोकसभा में पास किया। जिसका भारी लाभ 2022 में किसानों को मिलेगा। लेकिन आज कांग्रेस किसानों को एमएसपी और मंडियां खत्म होने का डर दिखाकर सड़कों पर उतार रही है जो कि काफी शर्मनाक बात है।                               


हापुड़ः पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान

अतुल त्यागी


जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान, लोगों में मचा हड़कंप


हापुड़। मामला जनपद के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गढ़ बुलंदशहर रोड सलारपुर एसआई हजार हसन ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते चलाया मास्क चेकिंग अभियान लोगों को बिना मास्क देखते हुए अजर हसन ने मास्क न लगाने वाले घूम रहे लोगों पर शिकंजा कसा। 100रुपये प्रति व्यक्ति की रसीद काटकर जुर्माना वसूल कर मास्क न लगाने पर अगली बार ₹500 जुर्माने की चेतावनी देते हुए कहा लोगों को समझाया और यही नहीं टू व्हीलर वह फोर व्हीलर वाहन चालक को भी समझाया और मास्क न लगाने पर और यातायात के नियमों का पालन ना करने पर चालान काटें गए।                                 


सीएम रावत के आदेश, 48 घंटे में मिलेंं रिपोर्ट

सीएम त्रिवेंद्र ने की कोविड-19 की समीक्षा ,जिलाधिकारियों को दिए निर्देश


पंकज कपूर


देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि कोविड डेथ रेट को कम करने के लिए विशेष प्रयास किये जाय। कोविड के कारण जिन लोगों की मृत्यु हो रही है, किसी अन्य रोग से ग्रसित होने, देरी से अस्पताल में पहुंचने या अन्य किस कारण से हो रही है, इसका पूरा विश्लेषण किया जाय। किसी भी कोविड के मरीज को हायर सेंटर रेफर किया जाना है, तो इसमें बिलकुल भी विलम्ब न किया जाय। रिकवरी रेट बढ़ाने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलों में टेस्टिंग और तेजी से बढ़ाई जाय। आरटीपीसीआर टेस्ट पर विशेष ध्यान दिया जाय। एन्टीजन टेस्ट में नेगेटिव पाये जाने पर यदि व्यक्ति सिम्पटोमैटिक है, तो उनका शत प्रतिशत आरटीपीसीआर हो। यह सुनिश्चित किया जाय कि सैंपल लेने के बाद शहरी क्षेत्रों में 24 घण्टे के अन्दर व पर्वतीय क्षेत्र में 48 घण्टे के अन्दर लोगों को कोविड की रिपोर्ट मिल जाय। रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ एवं देहरादून को पोजिटिविटी को नियंत्रित करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। मास्क न लगाने पर जिन लोगों के चालान किये जा रहे हैं, उनको मास्क जरूर उपलब्ध हो। हमारा उद्देश्य कोविड से लोगों को बचाना है, न कि चालान कर राजस्व वसूलना। बिना मास्क दिये चालान करने वालों पर सख्त कारवाई की जायेगी।


मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सर्दियों, आगामी हरिद्वार कुंभ, योग महोत्सवों व पर्यटन की दृष्टि से आने वाले कुछ माह चुनौतीपूर्ण होंगे। इन सबको ध्यान में रखते हुए कोविड से बचाव के लिए जनपदों में लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाएं। कोविड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाय कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर कोविड कन्ट्रोल रूम एवं टोल फ्री नम्बर पर कॉल करें। जो लोग होम आईसोलेशन में हैं, उनके नियमित स्वास्थ्य की जानकारी ली जाय एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विजिट किया जाय। कोविड के लक्षण पाये जाने पर भी यदि कोई टेस्ट कराने के लिए मना कर रहें है, तो ऐसे लोगों पर सख्ती बरती जाय। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती है, तब तक पूरी सतर्कता बरती जाय।


मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि कोरोना वैक्सिनेशन के लिए भी पूरी प्लांनिंग कर ली जाय। जिला टास्क फोर्स एवं ब्लॉक टॉस्ट फोर्स की नियमित बैठकें की जाय। सभी को मॉर्बिड, ओल्ड ऐज, प्रेग्नेंट महिलाओं, हैल्थ एवं फ्रंट लाईन वर्कर का पूरा डाटा रखा जाय। वैक्सीनेशन को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन की अभी से पूरी व्यवस्था रखी जाय। ट्रू-नाट टेस्टिंग और बढ़ाने की जरूरत है। ओल्ड ऐज एवं को मार्बिड लोगों को यदि कोई सिम्पटम आता है तो उन्हें होम आइसोलेशन के बजाय अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया जाय।                                    


डोभाल ने त्रिपक्षीय वार्ता-बैठक में हिस्सा लिया

कोलंबो। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने शनिवार को भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। श्रीलंका, भारत और मालदीव के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चौथी त्रिपक्षीय बैठक का आयोजन कर रहा है। छह साल बाद यह बैठक हो रही है। इससे पहले यह बैठक 2014 में नयी दिल्ली में हुई थी।


कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, ”समुद्री और सुरक्षा सहयोग पर भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच त्रिपक्षीय वार्ता चल रही है।” उसने कहा कि श्रीलंका के विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। वार्ता के लिए शुक्रवार को कोलंबो पहुंचे डोभाल ने कल ही मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी से मुलाकात की थी और हिंद महासागर में प्रमुख द्वीपीय देश के साथ द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने पर सौहार्दपूर्ण और विस्तृत चर्चा की थी।


डोभाल ने शुक्रवार को श्रीलंका के रक्षा सचिव मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने से भी मुलाकात की थी और वे दोनों देशों के बीच ”मूल्यवान” सहयोग को और बढ़ाने के लिए कई कदमों पर सहमत हुए थे। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, ”एनएसए अजित डोभाल ने मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणारत्ने से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा साझेदारी से संबंधित मामलों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।”                                   


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...