मंगलवार, 17 नवंबर 2020

हापुड़ः टायर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार


अज्ञात कारणों से टायर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग


हापुड़। आग की तेज लपटों के कारण मजदूरों में भगदड़ मची।सूचना के घंटों बाद पहुंची फायर की गाड़ी आग बुझाने में जुटी। अभी तक आग पर नहीं पाया गया काबू। आग की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी। फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका। उद्यमियों के लगातार फायर गाड़ी की मांग पूरी ना होने से उद्यमियों में आक्रोश। प्रशासन कर रहा बड़ी घटना का इंतजार। थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी के G 436 फेस 2 की घटना।                                 


चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी

 जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी; चार जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी


लगातार हो रही बर्फबारी के बाद दस नागरिक फंस गए


जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी हुई। जिसके कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद करना पड़ा। कश्मीर के 4 जिलों (उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपुरा और बारामूला जिलों और मध्य कश्मीर के गांदरबल) में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है। जम्मू-कश्मीर के सिंथान में लगातार बर्फबारी के बाद दस नागरिक फंस गए। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साझा अभियान चलाकर इन्हें निकाला। लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम रात में ही करीब पांच किलोमीटर तक बर्फ में पैदल चली। रेस्क्यू टीम नेनागरिकों को सिंथान मैदान पहुंचाकर उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के अलावा राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में रविवार को बारिश हुई। कई जगहो पर बारिश के साथ ओले गिरे। इससे काफि नुकसान भी हुआ है। इसके साथ मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।                                     


मार्मिकः नाबालिग बहनों के हाथ बंधे शव मिलेंं

एसपी: मामले की गहराई से जांच की जा रही है 


परिजनों/ग्रामीणों का आरोप- रेप के बाद आंखें फोड़कर की गई हत्या ?


पुलिस का कहना- संभवतः डूबने से हुई मौत, पीएम रिपोर्ट का इंतजार…


सुनील पुरी


लखनऊ/फतेहपुर। फतेहपुर जिले के छिछनी गांव में दो सगी दलित बहनों केशव तालाब में मिले हैं, दोनों की आंखों पर गंभीर चोट के निशान हैं तथा दोनों के हाथ पैर सिंघाड़े की बेल (तार) से बंधे थे। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों बहनों की रेप के बाद हत्या की गई है और उनकी आंख फोड़ दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों किशोरियां तालाब में सिंघाड़े तोड़ने गईं थी और संभवतः गहरे पानी में चले जाने से उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी, मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
दूसरी ओर किशोरियों के परिजनों का कहना है कि दोनों बहनें घर से दोपहर में चने का साग तोड़ने के लिए खेत पर गए ई थी। ग्रामीण राम स्वरूप का कहना है कि बड़ी बहन की आंख में गंभीर चोट के निशान हैं जबकि छोटी बहन की आंख फोड़ दी गई। दोनों के सिर व चेहरे पर चोटों के निशान थे और दोनों के हाथ पैर सिंघाड़े की बेल वाले तार से बंधे हुए थे।किशोरियों के चचेरे भाई लक्ष्मीकांत के अनुसार पुलिस ने मौके से बिना पंचनामा भरे शवों को जबरन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे अधिकारियों से अपनी बात नहीं कहने दी गई, एक पुलिस वाले ने उसे गर्दन पकड़कर ढकेल दिया।
फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गांव में रहने वाले दिलीप सविता की आठ वर्षीय बेटी शुभि और 12 साल की किरन सोमवार दोपहर साग तोड़ने खेत पर गई थीं। काफी समय तक दोनों वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। जंगल से वापस लौट रहे ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित नदी से कुछ ही दूरी पर स्थित एक तालाब में दोनों बहनों के शव उतराते देखे तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चियों के पैर बंधे थे और आंखें फूटी थीं, इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर रात में ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।
ग्रामीण बहनों के साथ गैंग रेप की आशंका जता रहे हैं, हालांकि एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि सिंघाड़ा तोड़ते समय दोनों बच्चियों की डूबने से मौत हुई है, आंखों में हल्की खरोंच है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के अनुसर पुलिस को करीब नौ बजे रात में मामले की सूचना दी मिली। उन्होने बताया कि परिजन और ग्रामीणों ने अज्ञात पर बलात्कार या बलात्कार करने में असफल होने पर हत्या करके शव तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया है। मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है, मौत के असली कारणों की जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मिलेगी।


कार्तिक-तापसी को लेकर फिल्म बनाएंगे, किंग

कार्तिक और तापसी को लेकर फिल्म बनाएंगे किंग खान


कविता गर्ग


मुंबई। निर्माता के रूप में शाहरुख खान सक्रिय हैं और उनका प्रोडक्शन हाउस लगातार फिल्में बना रहा है।मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अब कार्तिक आर्यन और तापसी पन्नू को लेकर फिल्म बना सकते हैं। शाहरुख ने फिल्म 'ज़ीरो' के बाद से किसी फिल्म में अभिनय नहीं किया है। निर्माता के रूप में शाहरुख खान सक्रिय हैं और उनका प्रोडक्शन हाउस लगातार फिल्में बना रहा है। हाल ही में उनके बैनर रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस फिल्म 'द क्लास ऑफ 83' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुयी, जिसमें बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है। राजा हिंदुस्तानी को हुए 24 साल, करिश्मा ने किया ये काम चर्चा है कि शाहरुख खान जल्दी ही एक और फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाएंगे। फिल्म उन्हें ऑफर कर दी गई है और कार्तिक के हां कहने की देर है। अभिनेत्री के रूप में तापसी पन्नू को लिया जा सकता है। वह इससे पूर्व शाहरुख के बैनर के साथ 'बदला' में काम कर चुकी हैं जिसमें अमिताभ बच्चन भी उनके साथ थे।                              


गैंगरेप के मामले में दरोगा निलंबित किया

गैंगरेप मामले में अनूपशहर का दरोगा सस्पेंड


ठाकुर अनुराधा तोमर 


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच कर रहे दरोगा विजय राठी को निलंबित कर अनूपशहर के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की भूमिका की जांच कराने के आदेश  बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अनूपशहर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय नहीं मिलने से उसके आत्महत्या करने का मामला तूल पकड़ने लगा है और इसकी जांच कर रहे दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच कर रहे थे दरोगा विजय राठी को निलंबित कर अनूपशहर के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी की भूमिका की जांच कराने के आदेश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि दुष्कर्म पीड़िता ने जिस स्थान पर आत्महत्या की वहां से एक डेढ़ पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट की राइटिंग की भी जांच कराई जाएगी। बटवारा विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर हत्या उन्होंने कहा कि प्रभारी निरीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी की भूमिका की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक क्राइम शिवराम यादव को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच अधिकारी से अपनी जांच रिपोर्ट दो दिन में देने को कहा गया है। दूसरी ओर दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या एवं सुसाइड नोट बरामद होने के मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है जिसमें दुष्कर्म करने वाले युवक और उसके परिजनों को नामजद किया गया है।                                 


पेट्रोल-डीजल के दाम में बनी रही स्थिरता

 तेल उत्पादक देशो का संगठन ओपेक आगे भी उत्पादन में कटौती कर सकता है,


नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कंपनियों ने मंगलवार को लगातार 46 वें दिन कोई फेरबदल नहीं किया। कोरोना वायरस के असर से विश्व बाजार प्रभावित है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मांग में सुधार नहीं है। तेल उत्पादक देशो का संगठन ओपेक आगे भी उत्पादन में कटौती कर सकता है। घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती दो अक्टूबर को हुई थी, जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 56 दिन से स्थिर हैं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। रीता बहुगुणा जोशी की पटाखों में झुलसी पोती का निधन तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये जबकि डीजल 70.46 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। सूर्य उपासना पर्व- परदेसी लौट रहे हैं घर चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 75.99 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। (कीमत रुपये प्रति लीटर में.... शहर डीजल पेट्रोल दिल्ली 70.46 81.06 मुंबई 76.86 87.74 कोलकाता 73.99 82.59 चेन्नई 75.95 84.14।                               


चुनाव जीतने के लिए बीजेपी का खतरनाक काम

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता ने इस ट्वीट के साथ बिहार के हाजीपुर डेट लाइन से छपी एक खबर को पोस्ट किया है। जिसमें कहा गया है कि राज्य विधानसभा चुनाव का माहौल खराब नहीं हो इसलिए पुलिस ने युवती को जिंदा जलाने का मामला दबा दिया। गांधी ने कहा कि यह घटना बिहार विधानसभा के चुनाव के दौरान हुई थी और राज्य सरकार ने सुशासन के अपने झूठे प्रचार पर पर्दा डालने और मतदाताओं को गुमराह करने के लिए खतरनाक कदम उठाया है।                 


प्रतिबंधात्मक उपाय ने कोरोना विस्फोट रोका

प्रतिबंधात्मक उपायों ने कोरोना की विस्फोटक स्थिति को रोका-मर्केल 


 बर्लिन। प्रतिबंधात्मक उपाय लागू करन से कोरोना वायरस की विस्फोटक स्थिति को रोकने में मदद मिली है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि देश में प्रतिबंधात्मक उपाय लागू करन से कोरोना वायरस (कोविड-19) की विस्फोटक स्थिति को रोकने में मदद मिली है और अधिकारी अगले सप्ताह की कार्रवाई का फैसला करेंगे। चांसलर एंजेला मर्केल ने सोमवार को जर्मन क्षेत्रों के प्रमुखों के साथ देश में फैली कोविड-19 महामारी की स्थिति पर चर्चा की। चर्चा के दौरान सख्त उपायों के लिए आम सहमति नहीं बनाई, लेकिन संपर्कों को सीमित करने के लिए नागरिकों पर सख्ती करने की सिफारिशें की गई। आगामी छह दिसम्बर तक रहेगा लॉकडाउन उन्होंने कहा कि अंतरिम मूल्यांकन के लिए यह एक अच्छा निर्णय है, हम अगली बैठक में दीर्घकालिक समाधानों पर चर्चा करेंगे। बैठक के बाद चांसलर एंजेला मर्केल ने संवाददाताओं से कहा, "हमें अभी भी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि हमने विस्फोटक वृद्धि को रोक दिया है और इससे हम सभी खुश हैं।" उल्लेखनीय है कि जर्मनी में दो नवंबर से महीने के आखिर तक 'हल्का' लॉकडाउन लागू है।                                 


दिल्ली वालों को सीएम अरविंद ने दिया झटका

नई दिल्ली। इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है। दिल्ली में कोरोना का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर अब कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। जिसने बेहद खतरनाक रुख अख्तियार कर लिया है। कोरोना की वजह से महज बीते 24 घंटे में 99 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। दिल्ली में कोरोना की वजह से हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि नवंबर के महीने में हर घंटे चार लोग दम तोड़ रहे हैं।जिसके बाद से कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अहम फैसला लिया है।                 


दिल्ली में धमाके की साजिश, 2 आतंकी अरेस्टर

दिल्ली में धमाका करने की साजिश, जैश-ए- मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार


मोमिन मलिक


नई दिल्ली। दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम हुई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आतंकी, जैश-ए- मोहम्मद से संबंध रखते हैं। बताया जा रहा है। कि दोनों दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में धमाका करने की साजिश थी। बताया जा रहा है। कि दिल्ली पुलिस को इन दोनों आतंकियों के बारे में इनपुट था। इसके बाद दोनों आतंकियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया. सोमवार रात 10.15 बजे जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों को सरायकाले खां के मिलिनियम पार्क के पास से धर दबोचा गया इनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आतंकियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के रहने वाले अब्दुल लतीफ और कुपवाड़ा जिले के हट मुल्ला गांव के रहने वाले अशरफ खाताना के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है।                                         


खुशीः बचत खाते पर मिलेगा 7 फ़ीसदी ब्याज

 बचत खाते पर मिलेगा 7 फीसदी का ब्याज, लेकिन ये होगी शर्त 


रोशन कुमार


नई दिल्ली। बचत खाते पर ज्यादा ब्याज एक तरफ अधिकतर बैंक बचत खाते पर ब्याज दर में कटौती कर रहे हैं। वहीं इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (ईएसएफबी) ने एक खास वर्ग के लिए बड़ा ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर में बचत खाते की ब्याज दर ही ज्यादा नहीं है। बल्कि अन्य कई खास तोहफे भी हैं। सात प्रतिशत ब्याज दर दरअसल, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (ईएसएफबी) ने सात प्रतिशत ब्याज दर के साथ महिलाओं के लिये 'ईवा' बचत खाता शुरू करने की घोषणा की है। मतलब ये कि बैंक के बचत खाते में पैसे रखने पर सात फीसदी की दर से ब्यज मिलेगा ये सिर्फ महिला वर्ग के लिए है।
बैंक ने एक बयान में कहा कि ईवा एक अद्वितीय बचत खाता है। यह स्वास्थ्य, धन और समृद्धि जैसे हर पहलू में भारतीय महिलाओं की भलाई की कोशिश करता है। मिलेंगी ये सुविधाएं यही नहीं, बचत खाते वाली महिला ग्राहकों को बैंक डॉक्टरों, स्त्रीरोग विशेषज्ञ और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ मुफ्त स्वास्थ्य जांच व असीमित टेली-परामर्श भी प्रदान करता है। गोल्ड लोन में भी छूट इसके अलावा यह पीएफ छूट और महिला ग्राहकों के लिये गोल्ड लोन की दरों में छूट प्रदान करता है। बैंक ने महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।
आरबीआई ने लगाया था। प्रतिबंध इसी महीने के शुरुआती हफ्ते में भारतीय रिजर्व बैंक ने इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा दिया था। इसमें नई शाखा खोलने पर भी प्रतिबंध था। अब इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक नई शाखा खोल सकता है। ऑपरेशन सितंबर 2016 में शुरू हुआ था। प्रतिबंध हटाए जाने से बैंक को कारोबार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी बता दें कि इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का ऑपरेशन सितंबर 2016 में शुरू हुआ था। वहीं लिस्टिंग इसी साल यानी 2020 में हुई है।                                


मिंट ग्रीन साड़ी पहनकर कहर ढा रही हिना

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। हिना खान अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। जो उन्हें एक बार जी भरकर देख लेता है उनका दीवाना हो जाता है। हिना ने हर बार अपने नए नए लुक दिखाए हैं जो दिल छू लेने वाले रहे हैं। वैसे हिना अधिकतर अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर फैंस के दिलों में राज करती हैं। जींस और क्रॉप टॉप से लेकर इंडो वेस्टर्न लुक में भी उनका लुक गजब का होता है। इस बार दिवाली के मौके पर भी हिना खान ने कुछ ऐसा फोटोशूट करवाया है कि सभी उन्हें देखते हे रहे गए। इस दौरान हिना साड़ी में नजर आईं और उनकी साड़ी की च्वॉइस फैंस को काफी पसंद आई।             


रिकॉर्डः सेंसेक्स पहुंचा 44 हजार के पार

भारत नया रिकॉर्ड सेंसेक्स पहुंचा 44 हजार के पार, निवेशकों ने चंद मिनटों में कमाएं करोड़ो


नई दिल्ली। बाजार में शानदार तेजी से निवेशकों की चांदी हो गई। कुछ ही मिनटों के कारोबार में निवेशकों को 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा 14 नवंबर को बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 1,69,31,701.45 करोड़ रुपए था। जो आज 99,498.9 करोड़ रुपए बढ़कर 1,70,31,200.35 करोड़ रुपए हो गया। ग्लोबली मिल रहे पॉजिटिव संकेतों और भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार का असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखने लगा है। यही वजह है। कि शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अब हर दिन अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहे हैं। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स पहली बार 44 हजार अंक के पार पहुंच गया वहीं, निफ्टी भी 13 हजार के नए रिकॉर्ड स्तर के करीब आ गया है। भारतीय शेयर बाजार के सूचकांक का ये ऑल टाइम हाई लेवल है।
मंगलवार के शुरुआती कारोबार में बीएसई इंडेक्स पर बढ़त वाले शेयरों में टाटा स्टील, एयरटेल एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक शामिल हैं। वहीं आईटी सेक्टर में इन्फोसिस, टीसीएस और एचसीएल के शेयर शामिल हैं। आपको बता दें कि बालीप्रतिपदा के उपलक्ष्य में सोमवार को शेयर बाजार बंद थे। एलएंडटी को एक और ठेका शेयर में बढ़त इस बीच लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने बनने वाले सड़क पुल के लिए सबसे कम बोली लगाकर, इसका ठेका हासिल किया है। इस परियोजना की लागत करीब 3,200 करोड़ रुपये है। 18 किलोमीटर लंबा यह पुल धुबरी से फूलबाड़ी के बीच करीब 203 किलोमीटर की दूरी कम करेगा इसका फायदा शेयर को मिला और एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
शेयर बाजार का आखिरी कारोबारी दिन वैसे तो शेयर बाजार का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को होता है। लेकिन इस बार शनिवार को भी बाजार में निवेशकों ने दांव लगाया है। दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी दीपावली के मौके पर भारतीय शेयर बाजार में एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया गया था। मुहूर्त कारोबारी सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजारों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।                               


लव जिहाद के खिलाफ एक्शन में एमपी सरकार

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार लव जिहाद के खिलाफ नए कानून लाने जा रही है। सरकार आगामी विधानसभा सत्र में धर्मांतरण और लव जिहाद के बढ़ते मामलों को रोकने के मकसद से मध्य प्रदेश धर्म स्वातं˜य विधेयक 2020 लाने की तैयारी में है। इस नए अधिनियम में जोर जबरदस्ती से धर्मांतरण कराने पर पांच साल तक की सजा का प्रावधान हेागा।           


छत्तीसगढ़ में हर साल 350 लोगों की मौत

रायपुर। सड़क हादसे से होने वाली मौतों के मामले में छत्तीसगढ़ के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी के साथ कई और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में हर साल 350 लोगों की सड़क हादसा में मौत होती है। वही सड़क हादसे से होने वाली मौतों के मामले में छत्तीसगढ़ देश भर में 11 वें नंबर पर पहुंच गया है। वही प्रदेश की राजधानी रायपुर का टाटीबंध चौक जहां हर महीने 4 से 5 लोगों की जान चले जाती है।             


लॉकडाउनः कई राज्यों ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा

 इन इलाकों में लौट सकता है लॉकडाउन, केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। बाजारों को भी सील करने की तैयारी दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इस वजह से दिल्ली सरकार ने शादियों में मिली छूट को वापस ले ली गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमने शादी समारोह में 200 लोगों तक शामिल होने की इजाजत को वापस ले लिया है।अब सिर्फ 50 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर पहले 50 से यह संख्या 200 तक बढ़ाई गई थी। जिसे अब फिर से वापस ले लिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी जिसमें नियमों के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होने की स्थिति में दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों को अस्थाई रूप से बंद करने की अनुमति मांगेगी।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की संख्या पर्याप्त है। लेकिन आईसीयू वाले बेड की कमी, जिसके लिए केंद्र सरकार ने मदद की है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। लेकिन सबसे बड़ी जरूरत है। कि लोग ध्यान रखें। कई लोग बिना मास्क घूम रहे हैं। मेरी अपील है। कि कृपया मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
गौरतलब है। कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 99 लोगों की मौत हुई है। जो महाराष्ट्र से ज्यादा है। दिल्ली में कोरोना का कहर किस तरह बरपा है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं। कि इस महीने हर घंटे चार लोगों की मौत हो रही है। नवंबर में ही कोरोना से दिल्ली में अब तक 1100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं भारत में कोरोना से अब तक कुल 88 लाख 74 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में अब तक 1.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। आज की तारीख में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल हैं। इन्हीं राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।                             


एयरटेल के 2 सबसे सस्ते बिक रहें है प्लान

नई दिल्ली। एयरटेल अपने ग्राहकों को कई तरह के शानदार प्लान ऑफर करता है। प्लान की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान भी मौजूद हैं, जिनकी कीमत ज़्यादा नहीं है, और उनमें कई तरह के बेनिफिट दिए जाते हैं। आजकल कोरोना काल में हमें ज्यादा डेटा और कॉलिंग दोनों की उतनी ही ज़रूरत पड़ती है, जिससे हम घर रहकर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ बातें कर सकते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं दो ऐसे प्लान की जिनकी कीमत 200 रुपये से कम होने के बावजूद 1 GB डेटा और फ्री कॉलिंग जैसे फायदे मिलते हैं।


विभीत्सः रेप के बाद दिल निकाल कर लाया

चाचा-चाची के लिए भतीजा लाया था मासूम का कलेजा, पहले किया रेप फिर उसके बाद अंगों को ले गया, जाने क्यों !


कानपुर। जिले के घाटमपुर इलाके के भदरस गांव में रविवार की सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी। जहां पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। तो वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए कड़ी से कड़ी कारर्वाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने सोमवार की देर रात घटना का खुलासा कर दिया। घटना का सच जानने के बाद किसी की भी रूह कांप जाएगी। मासूम बच्ची का क्षत विक्षत शव मिलने के बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ कर क्षेत्रीय लोगों से जानकारी एकत्र कर रही थी। हाथ लगी एक जानकारी के आधार पर पुलिस ने गांव के ही अंकुल और बीरन को हिरासत में ले लिया।
कड़ाई से पूछताछ में दोनों युवकों ने कहा कि चाचा परशुराम ने दोनों को बुलाकर कहा था। कि उसने एक किताब में पढ़ा है। कि अगर किसी बच्ची का कलेजा व लिवर वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर खाएं तो संतान की प्राप्ति होगी। परशुराम ने अपने भतीजे अंकुल को कुछ पैसे दिए। अंकुल ने पहले अपने दोस्त बीरन के साथ शराब पी और फिर पड़ोस में ही रहने वाली मासूम बच्ची हो पटाखा दिलाने के बहाने घर से लेकर आया। चाचा परशुराम के कहे अनुसार जंगल में पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में पेट फाड़कर अंदर से सारे अंग निकाल लिए और चाचा परशुराम को ले जाकर दे दिए।
अंकुल ने बताया कि चाचा परशुराम ने चाची के साथ मिलकर बच्ची का कलेजा/लिवर खाया और बाकी अंग कुत्ते को खिलाया। फिर पॉलिथीन में बांध कर फेंक दिया। अंकुल ने कहा कि चाचा ने इस काम के लिए उसको 500 और उसके साथी वीरन कुरील 1,000 रुपये देकर तैयार किया था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि परशुराम की शादी 1999 में हुई थी। लेकिन उसे कोई संतान नहीं थी। संतान की चाहत में उसने अपने भतीजे अंकुल को बच्ची का कलेजा लाने के लिए तैयार किया। भतीजे ने अपने साथी वीरन कुरील का सहयोग लिया। घटना की पूरी जानकारी परशुराम व उसकी पत्नी सुनैना को भी थी। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। और पूछताछ की जा रही है। अंकुल और वीरन कुरील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।                                       


2 बाईकों में टक्कर 3 की मौत, 1 घायल

बेमेतरा। जिले के साजा थाना के ग्राम परसबोड दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार एक युवक की हालत बेहद गंभीर है। उसे उपचार के लिए रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है।दुर्घटना में दो बाइकों के परखच्चे उड़ गए हैं। साजा थाना प्रभारी डीएल सोना ने बताया कि मृतकों के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।             


'बेपनाह मोहब्बत' फिर भी अधूरी प्रेम कहानी

बेपनाह मोहब्बत अधूरी प्रेम कहानी


प्रेम होने के बावजूद राजकुमारी नहीं कर रही शादी, सता रहा ये डर


टोक्यो। जापान की राजकुमारी ने शाही दर्जा छीन लिए जाने के डर की वजह से एक बार फिर अपनी शादी को टाल दिया। करीब 7 साल से अपने प्रेमी से शादी का इंतजार कर रही जापान की राजकुमारी माको को वहां के नियम की वजह से एक बार फिर शादी टालनी पड़ी। दरअसल जापान के नियम और शाही परिवार की परंपरा के मुताबिक अगर राजकुमारी माको किसी बाहरी व्यक्ति से शादी करती हैं। तो उन्हें अपनी राजकुमारी का स्टेटस त्यागना होगा और उन्हें वहां आम लोगों की तरह जिंदगी गुजारनी होगी। इसी डर की वजह से राजकुमारी ने एक बार फिर अपने प्रेमी से शादी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है।                                   


रोजाना खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे

आपसे अगर कोई सवाल करे कि दिन की सबसे हेल्दी शुरुआत क्या होगी? तो शायद आप कहेंगे योगासन या फिर मॉर्निग वॉक, जो पूरी तरह सही है लेकिन योगा और मॉर्निंग वॉक के बाद अगर आपको दिन की शुरुआत हेल्दी डाइट से करनी हो, तो गर्म पानी में नींबू पानी सबसे हेल्दी ऑप्शन है। इससे न सिर्फ आप ऊर्जावान बने रहते हैं बल्कि इससे आपका वजन भी कंट्रोल रहता है। आइए, जानते हैं खाली पेट गर्म पानी में नींबू डालकर पीने के फायदे- 


पाचन में मददगार
हम जो खाना खाते हैं, वो फूड पाइप के जरिए पास होता है। जब हम अच्छी नींद लेकर उठते हैं तो कई अवशेष फूड पाइप में फंसे रह जाते हैं और गर्म नींबू पानी पीने से ये अवशेष बाहर निकल जाते हैं।             


यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...