शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

क्रुणाल पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका

आबुधाबी। यूएई से आइपीएल चैंपियन बनकर भारत लौटने के बाद मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के लिए हालात कुछ अच्छे नहीं रहे। भारतीय सरजमीं पर लैंड होते ही क्रुणाल पंड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी डीआरआई अधिकारियों ने उनसे उनकी उन लक्जरी घड़ियों के बारे में सवाल जवाब किए जो वो यूएई से लेकर आ रहे थे।           


राजनीतिक तनाव के बीच नवाज़ का बयान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की नेता मरयम नवाज़ ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि वह देश में राजनीतिक तनाव को कम करने के लिए सेना से बातचीत करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत बंद दरवाजे में नहीं, बल्कि लोगों के सामने होनी चाहिए।                     


भारत के समर्थन में फिर आया दोस्त 'रूस'

नई दिल्ली/ मास्को। कश्मीर मसले पर एक बार फिर से सदाबहार दोस्त रूस ने भारत का समर्थन किया है। रूस ने भारत की इस बात का समर्थन किया कि पाकिस्तान को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में चर्चा के दौरान कश्मीर जैसे द्विपक्षीय मुद्दों को नहीं लाना चाहिए। इसने कहा कि ऐसा करना समूह के सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संगठन के डिजिटल शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में मंगलवार को समूह के आधारभूत सिद्धांतों का उल्लंघन कर एससीओ में द्विपक्षीय मुद्दों को 'अनावश्यक रूप' से लाने के बार-बार प्रयास करने वालों पर हमला बोला था। पीएम मोदी की इन टिप्पणियों को एससीओ में कश्मीर का मुद्दा उठाने के पाकिस्तान के प्रयास के संदर्भ में देखा गया था।                               


मुंबईः एक्ट्रेस हरीश की कोरोना से हुई मौत

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर एक बार फिर तेजी पकड़ रहा है। जहां देश की राजधानी दिल्ली में कल 8 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आए हैं। जहां पहाड़ों का प्रदेश हिमाचल प्रदेश में बीते रोज इस वायरस से 12 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल में मरने वालों की लिस्ट में सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक्टर हरीश बंचटा भी शामिल थे। हरीश को पहले हल्का बुखार आया था। इसके बाद उन्हें रोहडू से आईजीएमसी में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें बचाने के कई प्रयास किए गए लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया है और उनकी मौत हो गई। मंगलवार की शाम को एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।     


दिपावली पर पाकिस्तान ने रचीं बड़ी साजिश

इस्लामाबाद/ नई दिल्ली। देश में फेस्टिव सीजन की धूम मची हुई है। लेकिन पाकिस्तान हमेशा की तरह त्योहारों में अपनी बुरी नजर लगाना चाहता है। जहां एक ओर देश में सभी धूमधाम से त्योहारों को मनाने में जुटे हुए हैं तो वहीं पाकिस्तानी साजिश को लेकर खुफिया अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआई आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' के चीफ हाफिज सईद के गुर्गों ने दीवाली के मौके पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची है।               


ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर से बाहर नेमार

चोटिल नेमार ब्राजील के विश्व कप क्वालीफायर से बाहर


साओ पाउलो। नेमार चोटिल होने के कारण ब्राजील के अगले सप्ताह उरूग्वे के खिलाफ होने वाले विश्व कप क्वालीफायर मैच में नहीं खेल पाएंगे। पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से चैंपियन्स लीग मैच में खेलते हुए नेमार की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।                            


एक्टिव केस में लगातार 42वें दिन गिरावट

कोरोना अपडेटः एक्टिव केस में लगातार 42वें दिन गिरावट, अब 55% से ज्यादा मरीज सिर्फ 5 राज्यों में


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में कोरोना के इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 3 अक्टूबर से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 17 सितंबर को ये 10.17 लाख की पीक पर थे, जो अब घटकर 4.84 लाख बचे हैं। अब सिर्फ पांच राज्यों महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में ही 55% एक्टिव केस हैं। देश में बुधवार को 44 हजार 546 केस आए। इनमें से 49 हजार 266 मरीज ठीक हो गए, जबकि 544 की मौत हो गई। अब तक कुल 87.28 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 81.13 लाख ठीक हो गए और 1.28 लाख की मौत हो गई।एम्स डायरेक्टर गुलेरिया बोले- जिन्हें इंफेक्शन, उन्हें वैक्सीन पहले मिलेगी। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बाद हम ऐसी स्थिति में पहुंच जाएंगे, जब हर्ड इम्युनिटी आ जाएगी। तब वैक्सीन की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अगर वैक्सीन 2021 के आखिर तक या 2022 के शुरू में आती है तो क्या तब तक लोगों में इम्युनिटी नहीं आ जाएगी? लोग इस वायरस के संक्रमण को सर्दी, खांसी-जुकाम जैसी मामूली बीमारी समझने लगें, तो इसका उनकी सेहत पर ज्यादा बुरा असर तो नहीं पड़ता है?               


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...