सोमवार, 9 नवंबर 2020

वेज्ञानिकों के हाथ लगीं बड़ी उपलब्धि

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। अमेरिका में वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे रासायनिक यौगिकों का पता लगाया है, जो कोरोना वायरस को मानवीय कोशिकाओं में प्रवेश करने और अपने जैसे और वायरस पैदा करने के लिए आवश्यक दो प्रोटीन को बाधित करने में सक्षम हैं। इस यौगिक की मदद से कोविड-19 का प्रभावी टीका बनाने में मदद मिल सकती है।                


फैसलाः वर्षगांठ बनाए जाने पर प्रतिबंध

अयोध्या। पिछले साल आज ही के दिन नौ नवंबर को न्यायालय ने राम मंदिर पर अपना फैसला सुनाया था। इस लिहाज से आज फैसले की वर्षगांठ मनाए जाने पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने यह निर्णय अयोध्या में शांतिव्यवस्था बनाए रखने के चलते लिया है। इस दौरान अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है।                           


भाजपा ने जारी की परिषद चुनाव की सूची

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक से डा. हरि सिंह ढिल्लों प्रत्याशी घोषित किए गए है।                 


दिवाली से पहले आतिशबाजी करना पड़ेगा भारी

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। पूरे भारत में दिवाली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। देश में सभी वर्गों के लोगों को बेसब्री से इस त्योहार का इंतजार रहता है। दिवाली में लोग आमतौर पर जमकर आतिशबाजी करते हैं। कुछ तो त्योहार आने के कुछ दिनों पहले से ही पटाखे जलाने शुरू कर देते हैं।                 


बिहार चुनाव में महिलाओं ने दिखाया दम

पटना। बिहार की महिलाओं में वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव से सरकार चुनने का जागा उत्साह अब भी बरकरार है। इस चुनाव में भी महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले करीब पांच प्रतिशत अधिक मतदान कर राजनीतिक दलों को अपनी अहमियत बता दी है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बिहार की 243 विधानसभा क्षेत्र में 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को तीन चरण में कराए गए मतदान में महिलाओं ने वैश्विक महामारी कोरोना और अन्य दुश्वारियों को पीछे छोड़ कर पुरुषों को पटखनी दे दी है।              


नई ऊंचाइयों को छूता रहे उत्तराखंडः पीएम

नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां के निवासियों को बधाई दी। पीएम ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। प्रगति के पथ पर अग्रसर, प्राकृतिक संपदा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर यह प्रदेश ऐसे ही विकास की नित नई ऊंचाइयों को छूता रहे।               


इंटरनेशनल बर्ड फ्रेस्टिवल की चल रही तैयारी

गोरखपुर। गोरखपुर में आगामी फरवरी में अंतर्राष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश के वन एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि पर्यटन और इको टूरिज्म के लिहाज से गोरखपुर बहुत ही बेहतर विकल्प बनने जा रहा है। शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान और रामगढ़ झील को प्रदेश का पहला अधिसूचित वेटलैंड घोषित होने के बाद राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी पहचान स्थापित होगी।                 


चिप्स-कुरकुरे के रैपर से बनेगी 'इकोब्रिक्स'

विश्वदीपक त्रिपाठी


बरेली। हम सभी पानी, कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल, चिप्स-कुरकुरे के रैपर आदि सड़कों और कूड़ेदान में फेंक देते हैं। सख्ती के बाद भी पॉलीथिन का उपयोग करना पूरी तरह से बंद नहीं हो पा रहा है। इसके कारण पर्यावरण की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। सबसे गंभीर बात तो यह है कि प्लास्टिक को नष्ट होने में सैकड़ों वर्ष लग जाते है। इसके कारण प्रदूषण एक बड़ी समस्या का रूप ले रहा है।               


विश्व में संक्रमित संख्या-5 करोड़ के पार

वॉशिंगटन डीसी। महामारी कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब पांच करोड़ के पार पहुंच गई है। इस महामारी से साढ़े बारह लाख से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 50,052,204 लोग संक्रमित हुए हैं।                   


बरेलीः यात्री और टीटीई के बीच हुआ हंगामा

संदीप मिश्र


बरेली। जंक्शन पर रविवार रात करीब 2.30 बजे यात्री और टीटीई के बीच जमकर हंगामा हुआ। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने मामला शांत कराया। जीआरपी के मुताबिक रात करीब 2:30 बजे एक महिला अपने बीमार पति के साथ जंक्शन पहुंची। उसके पति को स्पेशल ट्रेन से लखनऊ दवाई लेने के लिए जाना था।


डैम में नहाते वक्त तीन दोस्तों की मौत हुई

कोडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में डैम के किनारे बर्थडे पार्टी मना रहे तीन दोस्तों की नहाते समय डैम में डूबने से मौत हो गई। जिस से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने दो का शव बरामद कर लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि यह घटना कोंडा गांव के चारगांव डैम की है जहां चावरा हायर सेकण्डरी स्कूल के बच्चे एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए जुटे हुए थे,जिसमें से कुछ बच्चे पास ही स्थित डैम में नहाने चले गये और डूब गये।पानी में डूबने वाले लड़कों का नाम अमोख,वत्सल व कामरान बताये गये है।सूचना पर पहुची पुलिस ने  गोताखोरों की मदद से कामरान व अमोख का शव बरामद कर लिया है जबकि वत्सल की तलाश की जा रही थी।                  


सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...