शनिवार, 7 नवंबर 2020

नंगे होकर दोड़़ रहें थें एक्टर मिलिंद, केस दर्ज

नंगे होकर दौड़ रहे थे यह अभिनेता, FIR दर्ज, पत्नी ने ही की तस्वीरें क्लिक…


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन हाल ही में गोवा के बीच पर नेकेड होकर दौड़ते नजर आए थे। उन्होंने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी की थी। अब इसी मामले को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। ये तस्वीर उनकी पत्नी ने क्लिक की थी और इसके कैप्शन में मिलिंद ने लिखा- 55 एंड रनिंगः ट्वीट के मुताबिक कोल्वा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मिलिंद सोमन के खिलाफ केस रजिस्टर कर लिया गया है। बता दें कि धारा 294 अश्लील अभिनय और गानों के लिए है और आईटी एक्ट की धारा 67 अश्लील सामग्री को इलैक्ट्रॉनिक फॉर्म में पब्लिश और शेयर करने के खिलाफ है। ये शिकायत गोवा सुरक्षा मंच द्वारा दी गई शिकायत के बाद दर्ज की गई है। बता दें कि हाल ही में मॉडल-एक्टर पूनम पांडे के खिलाफ भी गोवा में न्यूड शूट करने के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।               


किसानों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की

पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की मायावती ने की निंदा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने निंदा की है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि पराली जलाने की कार्रवाई में किसानों के साथ कोई दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न न हो।               


तीसरे दिन भी होती रही गायब बच्ची की तलाश

तीसरे दिन भी होती रही गायब बच्ची की तलाश


मंझरिया। सन्त कबीर नगर बेलहर थाना क्षेत्र के औरहिया मंझरिया में गायब बच्ची की तलाश में डाग स्क्वायड व स्थानीय पुलिस की टीम करतीं रही बच्ची की तलाश लेकिन कोई पता नहीं चल सका इस दौरान एसपी ब्रेजेश सिंह ,सीओ राजेश कुमार ,भी मौके का जायजा लिया लेते रहे। उसी दौरान दुधारा पुलिस,बेलहर पुलिस भी मौके पर मौजूद थीं। ड्रोन कैमरे से भी खोज की गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा सका हालांकि देर शाम तक सच आपरेशन चलाया गया परिजनों को अभी किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। बेलहर थाना क्षेत्र के औरहिया मंझरिया निवासी राम शंकर सिवान में मडाई करा कर रखे धान को ढोने का कार्य कर थे।एक चक्कर धान घर पहुचाने के बाद जब वह लोग दूसरी बार खेत की तरफ जा रहे थे कि उनकी छोटी पुत्री अर्चना भी उनके पीछे पीछे वहां पर गई।जब वह पुनः धान लेकर घर आ रहे थे तो अर्चना को घर चलकर भोजन करने और उसके बाद पुनः आने की बात कहें तो अर्चना यह कर मना कर दी कि हम भोजन करके आए हैं आप लोग जाओ और वह वही धान के पास बैठेगी।रामशंकर ने बताया कि जब वह लोग पुनः खेत पर पहुंचे तो वह वहां मौजूद नही थी इसके बाद यह लोग उसे घर ,गांव और खेत के पास स्थित जंगल और नदी के आस पास ढूंढने लगे।देर शाम तक परिजनों ने हर उस जगह ढूढा जहां उसके जाने की उन्हे आशंका थी।जब देर शाम तक बच्ची की कोई जानकारी परिजनों को नही मिली तो वह लोग थाने पर तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किए।पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। गुरुवार को उसके कमरे कपड़े व गले का चैन सीवन में मिला जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका शुक्रवार कोई एसपी ब्रेजेश सिंह ,सीओ राम प्रकाश बेलहर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह दुधारा SO राम प्रकाश यादव डांग स्क्वायड टीम व ड्रोन कैमरा साथ पहुंचे दिन भर सर्च ऑपरेशन शाम तक चल लेकिन मासूम बच्ची की तलाश नहीं कर पाई परिजनों किसी अनहोनी होने की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने कहा गाय बच्ची को खोज के पुरी तरह पुलिस लगी हुई है जल्द मामले की खुलासा किया जायेगा।               


पुलिस लाइन में परेड का किया गया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारीगणों को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा परेड कराया


बस्ती। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारीगणों को चुस्त दुरुस्त रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा परेड कराया गया तथा पुलिस कर्मियों को शस्त्राभ्यास व शस्त्रो के कलपुर्जो के खोलने, जोड़ने व रख रखाव का प्रशिक्षण दिया गया। बाद परेड क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, GD कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रूम, परिवहन शाखा , बैरक, भोजनालय, स्नानागार का निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर/लाइन श्री गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री अनिल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी हरैया श्री शेषमणि उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजाराम यादव तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।                 


काली मिट्टी के बने दीयें जाएंगे 'अयोध्या' नगरी

निजामाबाद की काली मिट्टी के बने दिए जाएंगे श्री राम के अयोध्या नगरी


आजमगढ़। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम की अयोध्या में कोई मांगलिक कार्य हो और उसमें आजमगढ़ जिले की महक न शामिल हो यह हो ही नहीं सकता। यही कारण है की इस बार सारे विवादों को दूर करते हुए। जहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं इस बार की देव दीपावली को भी ऐतिहासिक बनाया जा रहा। इसके तहत आजमगढ़ जिले के निजामाबाद की मशहूर ब्लैक पाटरी उद्योग भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहा। व्यापार से जुड़े लोग भगवन श्री राम की जन्मभूमि को रौशन करने के लिए दीए तैयार कर रहे हैं। 50 एम एल तेल की क्षमता वाले ज्यादातर दीये तैयार हो चुके हैं। शेष और तैयार किया जा रहा। मशहूर दत्तात्रेय धाम की मिट्टी से अयोध्या के गुलजार होने से क्षेत्र के लोग भी काफी प्रशन्न हैं। ब्लैक पाटरी उद्योग से जुड़े लोग जल्द ही जीएस डीआईसी के माध्यम से इन दीयों को अयोध्या भेजने की तैयारी में जुटे हैं। इसके पूर्व भी अयोध्या में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में निजामाबाद के कुम्हार दीया भेजते रहे हैं। निजामाबाद की ब्लैक पाटरी और मिट्टी के दीये देश ही नहीं पूरी दुनियां में प्रसिद्ध हैं। योगी सरकार द्वारा इसे एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल किए जाने के बाद इस कारोबार ने काफी प्रगति की है।शासन द्वारा ब्लैक पाटरी को ओडीओपी के तहत चयनित करने के बाद इसके विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। प्रत्येक साल देव दीपावली पर निजामाबाद के शिल्पकारों को दीये भेजने का आर्डर दिया जा रहा है। इस बार अभी दीये भेजने की डील फाइनल नहीं हुई है, लेकिन यहां के शिल्पकारों ने अपनी श्रद्धा से एक लाख दीये अध्योध्या भेजने का फैसला लिया है। दिये 50 एमएल तेल की क्षमता वाले बनाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है ये दीये पूरी रात जलेंगे। जीएम डीआईसी प्रवीण मौर्य ने बताया कि दीये तैयार हैं। तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसे जल्द ही अयोध्या भेजा जाएगा। दीपक तैयार करने में जुटे कुम्हार का कहना है कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कि हमारे तैयार किये गए दीपक भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर जलाए जाएंगे। एक लाख के करीब दीपक तैयार है। जल्द ही इन्हें अयोध्या भेजा जाएगा।             


जनपद में सपा की साइकिल ने पकड़ी रफ्तार

बलरामपुर जनपद में सपा की साइकिल ने पकड़ी रफ्तार


बलरामपुर। एक के बाद एक बड़े नेता सपा में हो रहे शामिल पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश्वर मिश्रा सपा में शामिल हुए। बलरामपुर जनपद अंतर्गत समाजवादी पार्टी पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव एंव रविन्द्र प्रताप सिंह तोप सिंह के मार्ग दर्शन में प्रदेश कार्यालय लखनऊ में तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश्वर मिश्रा समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए सपा में शामिल हुए। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष राम निवास मौर्य पूर्व विधायक अनवर महमूद,ज़िला पंचायत रविन्द्र प्रताप सिंह तोप सिंह , ज़िला मीडिया प्रभारी बहलोल नियाज़ी सहित जनपद के समाजवादी लोग मौजूद रहे।               


खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा

सशस्त्र बलों को खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना होगाः वायुसेना प्रमुख


पुणे। वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 139वें पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद यहां कैडेट को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युद्ध क्षेत्र अत्यंत जटिल एवं बहुआयामी है। ऐसे में सशस्त्र बलों को विभिन्न मोर्चों से पैदा हो रहे विदेशी सरकारों एव उनसे इतर तत्वों के खतरों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के पद के सृजन की प्रशंसा की और इसे देश में उच्च रक्षा सुधारों के सबसे ऐतिहासिक चरण की शुरुआत बताया।
एनडीए केवल नेतृत्व का ही उद्गमस्थल नहीं है। बल्कि मिलकर काम करने की भावना भी यहां विकसित की जाती है। एनडीए में मिले संयुक्त प्रशिक्षण के व्यापक अनुभव को विभिन्न अकादमियों में आगे ले जाने की आवश्यकता है।
भदौरिया ने कैडेट से कहा कि इसलिए यहां आपके साथियों के साथ आपकी जो दोस्ती हुई है। वह जीवनभर बनी रहनी चाहिए क्योंकि जब आप सेवा में जाएंगे तो आपके करियर के हर चरण पर बेहतर सहयोग हमेशा दिखना चाहिए।               


पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघनः पाक

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन


श्रीनगर। पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले 1 नवंबर को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर किटनी और कसाबा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी।                       


रहीम को मिली पैरोल, 1 दिन रहे जेल से बाहर

गुरमीत राम रहीम को गुपचुप तरीके से मिली पैरोल, एक दिन जेल से रहे बाहर


नई दिल्ली। साध्वी यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को गुपचुप तरीके से एक दिन की पैरोल दी गई। एक दिन के लिए राम रहीम जेल से बाहर गया और पूरा दिन अपनी मां के पास निकाला। गुरमीत राम रहीम की मां की तबीयत खराब है और उसी आधार पर एक दिन की पैरोल मिली थी। जानकारी के मुताबिक साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 24 अक्टूबर को एक दिन की पैरोल दी गई। राम रहीम पैरोल के समय में अपनी मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गए। यहां पर सुनारिया जेल से ही भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम को गुरुग्राम अस्पताल में लेकर गए। जानकारी के मुताबिक साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 24 अक्टूबर को एक दिन की पैरोल दी गई। राम रहीम पैरोल के समय में अपनी मां से मिलने के लिए गुरुग्राम गए। यहां पर सुनारिया जेल से ही भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम को गुरुग्राम अस्पताल में लेकर गए। निवेदन मिला था और 24 अक्टूबर को सुबह से लेकर शाम तक सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। बताया जा रहा है कि सीएम और कुछ वरिष्ठ हरियाणा के सरकारी अधिकारियों को ही इसकी जानकारी थी। इससे पहले भी रामरहीम को पेरोल देने की बातें सामने आई थी। हालांकि सरकार ने पेरोल देने इंकार किया था। लेकिन अब पेरोल देने के तरीके पर सवाल उठ रह हैं।                 


उत्तराखंडः राज्य में बनेंगे नए 'नगर निगम'

देहरादूनः राज्य में बनेंगे नए नगर निगम, इन निकायों का भी सीमा विस्तार


पंकज कपूर


देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में कुछ नए नगर निगम तथा नगर निकायों की सीमाएं विस्तार करने जा रही है।
श्रीनगर को नगर निगम बनाया जा रहा है। वहीं ऋषिकेश नगर निगम की सीमाएं बढ़ाई जा रही हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
मदन कौशिक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से बैठक ली। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका विस्तार व नए निकाय बनाने के संबंध में जिला अधिकारियों से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। हरिद्वार जनपद में भगवानपुर नगर पालिका में सीमा विस्तार होगा। जबकि, इमलीखेडा, रामपुर, पाडली गुर्जर और ढण्डेरा को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव है। इसी तरह, उधम सिंह नगर में लालपुर, सिरोरीकला व नगला, बागेश्वर में गरुड़ और पौड़ी गढ़वाल में थलीसैंण को भी नगर पंचायत बनाया जाना प्रस्तावित है। बैठक में कुल 13 निकायो के विस्तार पर चर्चा की गई। इस बैठक में सम्बन्धित जिलाधिकारियो को वीडियो क्रन्फे्रसिंग के माध्यम से जोडा गया था। निर्देशित किया गया कि इस सम्बन्ध में एक सप्ताह के अन्दर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराये।                 


डाकघर उपलब्ध कराएगा जीवन 'प्रमाण-पत्र'

डाकघर उपलब्ध करायेगा घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र


संदीप मिश्र


रायबरेली। डाक विभाग सदैव उन कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। जो आम-जन से जुड़े हुए होते हैं। फिर चाहे वह करोना महामारी के दौरान उनके घर पर डाक पत्रों को बांटने का मामला हो अथवा उनके घरों पर धन के वितरण करने का मामला हो अथवा दवाई इत्यादि को पहुंचाने की बात हो अथवा आधार बनाने व अपडेशन करने का कार्य रहा हो। इसी क्रम में डाक विभाग ने 1 नवम्बर 2020 को जीवन प्रमाण पत्र योजना की शुरुआत किया है। इस योजना के अंतर्गत डाकघर में तो जीवन प्रमाण पत्र हासिल किया ही जा सकता है। साथ ही अब किसी भी व्यक्ति को घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा मात्र ₹70 के चार्ज पर। इसके लिए कोई भी ग्राहक अथवा पेंशनधारक अपने नजदीकी डाकघर अथवा पोस्टमैन को फोन करके जीवन प्रमाण पत्र की मांग कर सकता है। पोस्टमैन अपनी एक बायोमेट्रिक डिवाइस लेकर ग्राहक के घर पर जाएगा और ग्राहक से बायोमेट्रिक लेकर वेरिफिकेशन करवा कर तुरंत जीवन प्रमाण पत्र जारी कर देगा। इस संबंध में सुनील कुमार सक्सेना अधीक्षक डाकघर रायबरेली के द्वारा अवगत कराया गया कि यह योजना 1 नवंबर से प्रारंभ हो चुकी है। तथा बड़े बुजुर्ग पेंशनर को नवंबर दिसंबर माह में इधर-उधर भागने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी व घर बैठे ही उन्हें जीवन प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा । इस कड़ी में आज रायबरेली मंडल के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर के अनेक लोगों के जीवन प्रमाण पत्र जारी किय गये। आशा व्यक्त करते हुये उन्होंने कहा कि पेंशनधारक इसका भरपूर लाभ उठाएगा तथा भारत सरकार की डिजिटलीकरण के क्षेत्र में यह योजना बहुत ही कारगर साबित होगी।               


महिला को गोली मारने के केस में हुआ खुलासा

जींद में महिला को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा, धर्म का भाई निकला मास्टरमाइंड


झज्जर। जींद के राजा की कोठी के पास महिला पूजा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने धर्म के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने रोहतक जिले के गांव गिरवाड़ निवासी कुलदीप झज्जर जिले के गांव लंगरपुरा निवासी देवेंद्र उर्फ सीटू, गांव सूरा निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है। कि आरोपी कुलदीप घायल हुई महिला पूजा का धर्म का भाई बना हुआ है। पूजा का मायका गिरावड़ गांव में है। आरोपी भाई का पूजा के घर दस साल से आना जाना था। अब करीब आठ महीने पहले कुलदीप ने पूजा की बेटी की शादी अपने भांजे के गांव जुलानी के युवक विक्की साथ करवाई थी। लेकिन वह परिजनों के साथ लड़ाई कर वापस आ गई थी। इस दौरान कहासुनी हुई तो पूजा ने ससुराल वालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।
इस घटना के बाद कुलदीप ने ही पूजा को ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। योजना के मुताबिक एक नवंबर को उसने झज्जर जिले के गांव लंगरपुरा निवासी देवेंद्र उर्फ सीटू गांव सूरा निवासी सोनू को हत्या करने के लिए भेज दिया। जहां पर देवेंद्र और सोनू कमरा किराये पर लेने के बहाने पूजा के पास चले गए और पूजा को अकेली घर के बाहर बैठी देखकर उस पर फायर कर दिया। लेकिन इसमें पूजा बच गई।
हालांकि इस केस में पूजा ने इस मामले में अपने दूसरे पति जेठ राजेश पर हमला करवाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने अनिल और राजेश से पूछताछ की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को महिला के मायके पक्ष के कुलदीप पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की थी। पूछताछ में कुलदीप ने हमला करवाने की बात स्वीकारी।
गौरतलब है, कि महिला पूजा की शादी कई साल पहले सामण गांव के पवन के साथ हुई थी। 5 साल पहले उसके पति की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी गई थी और नहर पर उसका शव बरामद हुआ था। उसके बाद महिला ने भिवानी के धनाना निवासी अनिल के साथ शादी कर ली थी। काफी दिन पहले महिला का अपने पति अनिल के साथ विवाद चल रहा था।
इसी तरह से पहले पति पवन के बड़े भाई सामण निवासी राकेश के साथ मारपीट का केस कोर्ट में चल रहा है। पूजा पिछले 3 साल से अमरहेड़ी गांव के पास मकान बनाकर अपने बेटे के साथ रही थी। महिला के दामाद जुलानी निवासी विक्की ने भी पुलिस को बयान दिया है कि अनिल व राकेश ने रंजिश के चलते उसकी सास पूजा को गोली मरवाई है। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।                 


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...