शनिवार, 24 अक्तूबर 2020

निगम की ज़मीन तलाशने निकले कर्मचारी

अंकित गोस्वामी


गाजियाबाद। अधिकारी अगर ईमानदार हो तो उसका असर देर से ही सही मगर पूरे विभाग पर पड़ता है। कुछ ऐसा ही गाज़ियाबाद नगर निगम में भी नज़र आ रहा है। आईएएस महेंद्र सिंह तंवर के कार्यभार संभालते ही निगम की कार्यप्रणाली में भी अंतर नज़र आना शुरू हो गया है। निगम के अधिकारी अब जगह-जगह पहुँचकर अपनी जमीन पर से अवैध कब्जे हटवाने में लगे हैं।                 


गाजियाबादः चलती मोटर साइकिल में लगी आग

 रोशन कुमार


गाजियाबाद। लाइन पार (विजय नगर) को गाज़ियाबाद शहर से जोड़ने वाले गौशाला अंडरपास पर आज सुबह एक चलती मोटर साइकिल में आग लग गई। मोटर साइकिल दिलीप नाम का युवक चला रहा था। देखते ही देखते आग पूरी बाइक पर फैल गई और दिलीप ने जैसे-तैसे कूद कर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मची रही।               


पत्रकार सुरक्षा को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन

पत्रकारों पर झूठे मुकदमे वापस लेने को लेकर चाँदपुर तहसील में पत्रकारों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


चाँदपुर। पत्रकारों के खिलाफ की जा रही उत्पीड़न कार्रवाई पर अंकुश लगाए जाने व दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने के लिए पत्रकारों ने एक जुट होकर महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार चांदपुर को सौपा। प्राप्त समाचार के अनुसार बिजनौर पुलिस द्वारा पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है। 20 दिसंबर 2019 को बिजनौर में सीएए एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शन के संबंध में एफआईआर में नाम ना होने के बाद भी जांच अधिकारी उप निरीक्षक ने पत्रकार समीउल्लाह, पत्रकार मुसव्विर हुसैन, पत्रकार आसिफ अंसारी का नाम जानबूझकर चार्ज सीट में शामिल किया है, जो सरासर गलत है। वह पूर्ण रुप से झूठा है, इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर पर लगाए गए आरोपों के बाद भी, इन्हीं तीनों पत्रकारों के खिलाफ साजिशन कार्रवाई की जा रही है। चार्ज सीट लगाने वाले उप निरीक्षक को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलंबित किया जाना साबित करता है, की गई कार्रवाई गलत है। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से पत्रकारों में रोष है। बिजनोर पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे वापस लिया जाए। इस मौके पर अब्दुलरहमान, रईस अहमद, अतीक अहमद, शेख समीम, फैसल शेख, तारिक शेख, मुंसी अतीक अहमद, जितेंद्र उर्फ जीतू शर्मा, बनने अली, सलीम अहमद आदि पत्रकार मौजूद रहे।               


भू माफियाओं पर कार्रवाई से बच रहा प्रशासन

बिलासपुर। सरकार तो बदल गई पर प्रशासन के नाक के नीचे अवैध कार्य करने वाले भू-माफियाओं पर रोक लगाने कोई अधिकारी कर्मचारी हिम्मत न कर पा रहे है, या यूं भी कहा जा सकता है कि हर काम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी के साथ मिलकर साठ गांठ के साथ हो रहा है। जिसे वो देख तो रहे पर आंखे बंद करकर मालूम हो कि शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में भू-माफियाओं द्वारा सैकड़ों एकड़ पर अवैध प्लाटिंग का कारोबार जमकर हो रहा है। इतना ही नही उनके द्वारा कृषि जमीन तक को काटकर बेच दिया जा रहा है,स्थिति यह है कि शहर के आसपास इलाकों में रोज कहीं न कहीं कॉलोनी का नक्शा खिंचा जा रहा है।           


'नमक हलाल' रिमेक में चॉकलेटी हीरो वरुण

मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन सुपरहिट फिल्म नमक हलाल के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार मुराद खेतानी वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म ‘नमक हलाल’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं। प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी नमक हलाल में अमिताभ बच्चन, स्मिता पाटिल, शशि कपूर और परवीन बॉबी ने लीड रोल बनाए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। चर्चा है कि फिल्म के हीरो और निर्देशक फाइनल हो चुके हैं। वरुण धवन ‘नमक हलाल’ के रीमेक में अमिताभ वाला रोल निभाएंगे। निर्देशन का जिम्मा उनके पिता डेविड धवन को दिया जायेगा। बाकी के कलाकारों का चयन अभी नहीं हुआ है।               


सैफ अली ने शाहरुख खान को मारा चाकू

बिलासपुर। शाहरूख खान पिता फैय्याद खान उम्र 29 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर सरकंडा का शनीचरी बाजार सरकंडा से अपने टी.वी.एस. लूना मोटर सायकल में सब्जी लेकर अशोक नगर आया। फिर अपने दोस्त फैजल से रूक कर बात करने लगा उसी समय मुरूम खदान निवासी शैफ अली आया और ” मेरी बीबी को गलत नजर से देखते हो कह कर मां बहन की गाली गलौच करते हुए अपने पास रखे हुए धारदार चाकू से जान से मारने की नियत से पेट में दो बार वार कर चोट पंहुचाया।


             

सिजीः राज्यपाल अनुसुइया ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। यह उत्सव हमें याद दिलाता है कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।               


सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी

नई दिल्ली। सोने-चांदी के हाजिर भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। अक्टूबर में अब तक सोना 781 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है। सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 51223 रुपये पर बंद हुआ था और 30 सितंबर को यह 50442 रुपये पर था। अगर सोने के ऑल टाइम हाई रेट 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से तुलना करें तो यह अब तक 5031 रुपये सस्ता हो चुका है।


जैकलीन के इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन प्रशंसक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के प्रशंसकों की संख्या इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन हो गई है। जैकलीन फर्नांडीस फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर काफी फैन फॉलोइंग है।               


विधायक दल के नेता देवेंद्र की रिपोर्ट पॉजिटिव

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फडणवीस ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।उन्होंने कहा,”मैं लॉकडाउन के बाद से हर दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं। मैं कोरोना संक्रमित हूं और आइसोलेशन में हूं। डाक्टरों की सलाह के अनुसार सभी दवाएं और उपचार लेना शुरू कर दिया है।”               


मनोरंजनः अफ्रीकनो की लाजवाब डांस परफॉर्मेंस

रैंड। अफ्रीकनो ने लजवाब डांस परफॉर्मेंस दी। इस बीच किसी ने अफ्रीकन हॉरर थीम पर डांस परफॉर्म किया तो किसी ने वहां के कल्चर को रिप्रजेंट किया। डांस के लिए तरह-तरह के प्रॉप्स भी यूज किए गए थे। अफ्रीकी नृत्य को "एफ्रो" के नाम से भी जाना जाता है, जो मुख्य रूप से उप-सहारा अफ्रीका के नृत्य को संदर्भित करता है, और संगीत और आंदोलन शैलियों में कई सांस्कृतिक अंतरों के कारण अधिक उचित रूप से अफ्रीकी नृत्य। इन नृत्यों को उप-सहारा अफ्रीकी संगीत परंपराओं और ताल की बंटू खेती के साथ निकट संबंध में देखा जाना चाहिए। हर वीडियो को लाखों व्यू मिल रहे हैं।             


तंजः शिवराज ने कमलनाथ पर किया पलटवार

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए उन पर तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा- “कमलनाथ ने मुझे झूठा कहा कि मैं उनको उद्योगपति कह रहा हूं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ये सवाल पहले अपनी पार्टी से पूछें, आपकी पार्टी के नेताओं ने मुझे नंगा और भूखा कहा और आपको देश का नंबर दो का उद्योगपति कहा। अगर सवाल उठाने हैं तो पहले अपनी पार्टी में अपने नेताओं से कहिए। क्या वो झूठ बोल रहे हैं। मेरी ओर से उंगली उठाने से पहले, अपनी पार्टी को देखें।                 


पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...