मंगलवार, 6 अक्तूबर 2020

अगस्त माह में संक्रमण में आई कमीः शोध

भारत में अगस्त के बाद कोरोना वायरस मामलों में सबसे कम वृद्धि


पालूराम
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 61,267 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 66,85,082 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी। कोरोना वायरस के मामलों में अगस्त के बाद मंगलवार को सबसे कम वृद्धि दर्ज की गई है।
देश में रिकवरी रेट अब 84.34 फीसदी हो गई है। बता दें कि चिली में सबसे ज्यादा 92 प्रतिशत से ऊपर रिकवरी रेट है। वहीं अमेरिका में सबसे कम 33 फीसदी है।
भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, कोरोना वायरस से संक्रमित 20 शीर्ष देशों में भारत में मृत्यु दर सबसे कम है। जबकि मेक्सिको में सबसे ज्यादा 10.4 प्रतिशत मृत्यु दर है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में मृत्यु दर 8.8 फीसदी है।
भारत में कुल संक्रमितों में से फिलाहल 9,19,023 सक्रिय हैं, और 56,62,490 मरीज इससे उबर चुके हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 884 मौतें हुई हैं जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,03,569 हो गई है।
महाराष्ट्र अभी भी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 14,53,653 मामले सामने आ चुके हैं और 38,347 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक भारत में एक दिन में 10,89,403 नमूनों की जांच की गई। जिसके बाद कुल जांच की संख्या 8,10,71,797 पहुंच गई है।                  


शक्तिशाली लोगों ने बंधक बनाई न्याय प्रणाली

न्याय प्रणाली अमीरों और शक्तिशाली लोगों द्वारा बंधक बना ली गई है: सुप्रीम कोर्ट बार अध्यक्ष


नई दिल्ली। वरिष्ठ वकील और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने एक कार्यक्रम में कहा कि यदि सुप्रीम कोर्ट के जज किसी राजनेता की प्रशंसा करते हैं तो वे अधीनस्थ अदालतों को क्या संदेश देते हैं? इसका केवल यही संदेह होता है, मोदी सरकार के ख़िलाफ़ मामले तय न करें। कार्यपालिका के पक्ष में जाने के लिए जज क़ानून के परे जा चुके हैं।
श्री अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन लेक्चर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह याद रखना प्रासंगिक है कि महात्मा गांधी ने कहा था कि कानून की अदालत से बड़ी एक अदालत है। अंतरात्मा की अदालत.
उन्होंने कहा कि अन्याय को खत्म करने के लिए कानून पर भरोसा करने के बजाय प्रबुद्ध जनता की राय मौजूदा समय की मांग है। दवे मानवाधिकार वकील गिरीश पाटे की पुण्यतिथि के मौके पर बोल रहे थे, जिनका साल 2018 में निधन हो गया था।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘वह दलित और असुरक्षित (लोगों) के रक्षक थे। उन्होंने मानवीय गरिमा के लिए लड़ाई लड़ी और उनके मुद्दों को उठाया, चाहे वे गुजरात स्थित दांग के आदिवासी रहे हों या गन्ना श्रमिक। उन्होंने कभी पीआईएल (जनहित याचिका) का दुरुपयोग नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, ‘न्यायपालिका में हुए अतिक्रमणों पर लगातार नजर रखने में बेंच और बार अपनी भूमिका निभा पाने में विफल रहे हैं। अपनी सामाजिक भूमिका निभाने में वकील सबसे अधिक विफल रहे हैं। मुझे यह कहते हुए खेद है कि हमारे न्यायाधीश न्याय प्रशासन में अपनी अंतरात्मा की आवाज को भूल गए हैं, जिसे उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन में हर सेकेंड याद रखना चाहिए।’
उन्होंने कहा, ‘भारत में आपराधिक न्याय प्रणाली अमीरों और शक्तिशाली लोगों द्वारा बंधक बना ली गई है।’जजों के सभी राजनीतिक विचारों से ऊपर होने की संविधान सभा की बहसों की ओर ध्यान दिलाते हुए दवे ने आगे कहा, ‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता न केवल बाहर से प्रभावित हुई है बल्कि यह भीतर से भी खत्म हो गई है। 1993 से बड़े पैमाने पर स्वतंत्र जजों की नियुक्ति नहीं करके कॉलेजियम प्रणाली ने न्याय, संविधान और राष्ट्र के प्रशासन का बहुत बड़ा नुकसान किया है।
उन्होंने आगे कहा, ‘कानून का शासन खतरे में हैं. पिछले 30-35 साल में जिस तरह की (न्यायिक) नियुक्तियां की गई हैं उन्होंने बहुत कुछ अधूरा छोड़ दिया है जिससे संस्थान को बड़ी क्षति पहुंची है. वे न्यायाधीश कहां हैं जो आज के राजनीतिक दबाव को झेलने में सक्षम हैं?’
उन्होंने कहा, ‘प्रवासी श्रमिकों की मदद करने के लिए 30 मार्च को एक याचिका दायर की गई थी और अगले दिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को एक ‘प्रमाण पत्र’ दे दिया कि प्रवासी संकट खत्म हो गया है।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमकर पीटाः तोमर

मनोज सिंह ठाकुर

नई दिल्ली। भाजपा नेताओं पर लगता है सत्ता का नशा काफी मात्रा में चढ़ गया है। अब भाजपा के सीनियर लीडर और केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ऐसा बयान दिया है। जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना हो रही है।

भाजपा नेताओ के विवादित बयान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अब केंद्रीय मंत्री के भी बोल बिगड़ गए। दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकर्ता कहीं मिलें और उलटी सीधी बात करें तो उन्हें जमकर कूट दीजिये।











दरअसल, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को सुमावली विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोमर ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए ये विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उपचुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा। साथ ही ये भी कहा कि अगर कोई भी कांग्रेस का कार्यकर्ता उनसे उल्टी-सीधी बात करे तो उस पर टूट पड़िए और जमकर कूटिये।                 











सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

 सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


यूनिवर्सल एक्सप्रेस   (हिंदी-दैनिक)











 अक्टूबर 07, 2020, RNI.No.UPHIN/2014/57254


1. अंक-53 (साल-02)
2. बुधवार, अक्टूबर 07, 2020
3. शक-1944, अश्विन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- षष्ठी, विक्रमी संवत 2077।


4. सूर्योदय प्रातः 60:05, सूर्यास्त 06:20।


5. न्‍यूनतम तापमान 21+ डी.सै.,अधिकतम-34+ डी.सै.। आद्रता बनी रहेंगी।


6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।


8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।


9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.,201102


www.universalexpress.in


https://universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :-935030275                                


(सर्वाधिकार सुरक्षित)                     











सोमवार, 5 अक्तूबर 2020

तेजपत्ता का काढ़ा है बहुत फायदेमंद

तेजपत्ता से बना काढ़ा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। काढ़े को पीने से शरीर में कई तरह की चीजों को दूर किया जा सकता है। क्योंकि इसमें मिनिरल्स होते हैं। तेजपत्ता में कॉपर, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम और आयरन से भरपूर होता है। इतना ही नहीं ये एंटीऑक्सीडेंट्स भी होता है। जो कैंसर, ब्लड क्लॉटिंग और दिल से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। 
तेजपत्ते का काढ़ा पीने के फायदे। कमर दर्द होती है। तो ऐसे में आप तेजपत्ते का काढ़ा कम से कम दिन में दो बार रोज पीना चाहिए। साथ ही तेजपत्ते का तेल ले लाएं और इसकी मालिश कमर पर करें तेजपत्ते को सरसों के तेल में पका कर आप खुद भी तेल बना सकती हैं। ठंड लगने पर या ठंड से होने वाले शरीर दर्द में आपको तेजपत्ते के काढ़े को पीना चाहिए साथ ही इस तेल की मालिश भी करें। चोट या मोच लगने पर आपको तेजपत्ते का काढ़ा पीना चाहिए और इसी के तेल को लगाना चाहिए। ताकि मोच आई सूजन और दर्द से राहत मिलेगा तेज पत्ते को पीस कर मोच वाली जगह पर लगाएं। कई बार अगर सोते वक्त नसों में खिंचाव हो जाता है। या नसों में सूजन आ जाती है। तो ऐसे में तेजपत्ते के केढ़ा का सेवन करें ये आपको आराम देगा।
काढ़ा बनाने की विधि  इसे बनाने के लिए 10 ग्राम तेजपत्ता 10 ग्राम अजवायन और 5 ग्राम सौंफ को पीस लें और एक लीट पानी में डाल कर तब तक उबालें जब तक ये आधा न रह जाए। जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसका काढ़ा पी लें।                  


24 घंटे में 74 हजार से अधिक नए संक्रमित

भारत में कोरोना का कहर। 24 घंटे में मिले 74 हजार से ज्यादा नए मरीज। 903 लोगों की हुई मौत।


नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 74,442 नए मामले सामने आए हैं। और 903 मौतें हुई हैं। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,23,816 हो गई है। जिसमें 9,34,427 सक्रिय मामले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इलाज के बाद 55,86,704 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक इस बीमारी से 1,02,685 मरीज जान गंवा चुके हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 4 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,99,82,394 सैंपल टेस्ट किए गए। जिनमें से 9,89,860 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए। छत्तीसगढ़ में रविवार को 1924 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। वहीं 496 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जबकि आज 09 की मौत भी हुई।
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़कर 1,23, 324 हो गया है। जिसमें 93731 डिस्चार्ज किये गए। वहीं एक्टिव केस की संख्या घटकर 28548 हो गई है। जबकि आज हुई 9 मरीजों की मौत के साथ ही प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1045 हो गया है।                 


इंडियन ने सनराइजर्स को 34 रन से दी शिकस्त

मुम्बई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से दी शिकस्त, प्वाइंट टेबल में टॉप में बनाई जगह।


नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुकाबला शारजांह में था और इस मैदान पर खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने 209 रन का टारगेट रखा था जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 174 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस ने जीता मैच। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए मुंबई इंडियंस की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 39 गेंद में 67 रन की पारी खेली अपनी इस पारी में चार चौके और 4 छक्के लगाए हालांकि कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में 5 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए 1 सिक्सर लगाया,  सूर्यकुमार यादव ने 18 गेंद में 27 रन की पारी खेली छह चौके लगाए इशान किशन ने 23 गेंद में 31 रन बनाए, एक चौका और दो सिक्सर लगाया, हार्दिक पंड्या को सिद्धार्थ कौल ने क्लीन बोल्ड तो किया लेकिन उन्होंने एक बार फिर से आखिरी में 19 गेंद में 28 रन की पारी खेली पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए, कीरोन पोलार्ड 13 गेंद में 25 रन बनाकर नाबाद रहे तीन छक्के लगाए तो वही क्रुणाल पांड्या ने 4 गेंद में 20 रन ठोक दिए पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए और इसके साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने 209 रन का टारगेट सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के सामने जीत के लिए रखा।
सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी।
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की करें तो संदीप शर्मा को जरूर दो विकेट मिले लेकिन 41 रन लुटाए सिद्धार्थ कौल ने भी दो विकेट हासिल किए 64 रन लुटाए जबकि राशिद खान ने चार ओवर में 22 रन खर्च करके एक विकेट हासिल किया।
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी।
209 रन के टारगेट का पीछा करने उतरे सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजों में कप्तान डेविड वॉर्नर को छोड़ दें तो बाकी के बल्लेबाज फ्लॉप रहे,  कप्तान डेविड वॉर्नर ने 44 गेंद में 7 रन की पारी खेली पांच चौके और दो छक्के लगाए बेयरस्टो 15 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गए इनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद इस सिचुएशन में टीम को रही लेकिन वह उसे पूरा करने में नाकाम रहे मनीष पांडे भी 19 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया केन विलियमसन 5 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हो गए प्रियम गर्ग 7 गेंद में 8 रन ही बना सके अभिषेक शर्मा 13 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो गए अब्दुल समद आखिरी में 9 गेंद में 20 रन की पारी जरूर खेली दो सिक्सर लगाया एक चौका जड़ा और इस तरह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी और मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉप पर पहुंचा मुंबई।
इसके साथ ही पॉइंट टेबल की बात करें तो इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 मैच खेल लिए हैं मौजूदा सीजन में जिसमें से तीन जीत और दो हार के साथ मुंबई इंडियंस की टीम टॉप पर पहुंच गई है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर से दूसरे पोजीशन पर खिसक गई है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चौथे नंबर से सीधे छठे नंबर पर पहुंच गई है पांच मैच में इस टीम के दो जीत है तीन हार हैं इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम तीसरे नंबर पर थी।               


9 अक्टूबर को आएगा भयंकर चक्रवाती तूफान

9 अक्टूबर को आ रहा भयंकर चक्रवाती तूफानः राज्यों में मचा सकता है तबाही।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। देश में मानसून की विदाई का वक्त चल रहा है। हालांकि जाते जाते भी मानसून की प्रदेश में बारिश कर रहा है। इस बीच, खबर है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी अंडमान सागर में 9 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके चक्रवाती तूफान बनकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाके की ओर बढ़ने की आशंका है। कम दबाव वाले क्षेत्र से ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में 11-13 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने इसी कम दबाव के क्षेत्र के कारण अभी मुंबई में बारिश जारी रहेगी।
वहीं स्कायमेट के अनुसार, यह सिस्टम अगले 48 घंटों तक बंगाल की खाड़ी में ओडिशा और इससे सटे भागों के करीब बना रहेगा। उसके बाद यह ओडिशा के रास्ते जमीनी भागों की ओर बढ़ेगा। 10 अक्टूबर तक यह छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र पर पहुंच सकता है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात तक दिखेगा।
बता दें, अक्टूबर में भी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आता है। 2013 और 2014 के अक्टूबर महीने में भयंकर चक्रवाती तूफान फेलिन और हुदहुद आया था। इन दोनों तूफानों ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में काफी तबाही मचाई थी। स्काटमेट के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून साल 2020 में वापसी की राह पर है। इसकी विदाई की शुरुआत 11 दिनों की देरी से 28 सितंबर 2020 को शुरू हुई। 30 सितंबर को इसने समूचे उत्तर पश्चिम भारत को अलविदा कह दिया। दूसरे चरण में जम्मू कश्मीर से लेकर दिल्ली तक के क्षेत्र शामिल रहा। 30 सितंबर को मानसून की विदाई जम्मू कश्मीर से लेकर गिलगित-बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हो गई।
अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान के लगभग सभी क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से मानसून के वापस होने की संभावना है। लेकिन मध्य भारत के बाकी हिस्सों और पूर्वी तथा पूर्वोत्तर राज्यों से इसकी वापसी कुछ समय के लिए अभी लटक सकती है, क्योंकि एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। निम्न दबाव के रूप में उठा यह सिस्टम अगले 1 सप्ताह तक अस्तित्व में रहेगा और इसकी वजह से पूर्वी दक्षिण पूर्वी हवाएं देश के कई राज्यों पर चलती रहेगी। इसके कारण पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश तो होगी ही, साथ ही मध्य भारत में भी कुछ स्थानों पर वर्षा होगी। यह उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए 9-10 अक्टूबर तक पश्चिमी मध्य प्रदेश और इससे सटे गुजरात के पास पहुंच जाएगा। इसके आगे बढ़ने की इसी प्रक्रिया के दौरान बारिश की गतिविधियां भी पश्चिमी दिशा में बढ़ती रहेंगी और 9-10 अक्टूबर के बाद जब यह सिस्टम कमजोर होते हुए गुजरात को पार कर जाएगा तब फिर से मॉनसून की वापसी शुरू होगी।
उल्लेखनीय है कि गुजरात और महाराष्ट्र दो ऐसे राज्य हैं जहां पर 10-15 अक्टूबर तक मानसून की गतिविधियां जारी रहना सामान्य मौसमी घटना है। लेकिन इसके बाद मॉनसून समाप्त हो जाता है क्योंकि 15 अक्टूबर के आस-पास ही दक्षिण भारत में उत्तर पूर्वी मॉनसून के आगमन की आहट मिलने लगती है। इस बदलाव के साथ-साथ मॉनसून की विदाई के बाद बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफानों के बनने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं और वर्तमान मौसमी तथा समुद्र की स्थितियां 10 अक्टूबर के बाद बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के लिए अनुकूल बनती हुई नजर आ रही हैं।
गलत साबित हुए पूर्वानुमान।
मौसम का हाल आम जन ही नहीं, मौसम विज्ञानियों के लिए भी अबूझ पहेली बना हुआ है। आलम यह है कि राजधानी दिल्ली में 18 फीसदी तक मौसम पूर्वानुमान गलत साबित हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 25 से 30 फीसदी तक पूर्वानुमान गलत ही निकलते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ?मानते हैं कि वायुुमंडलीय विज्ञान में सौ फीसद सटीकता संभव नहीं है। मौसम बदलता रहता है। जलवायु परिवर्तन से एक्स्ट्रीम इवेंट्स भी बढ़ रहे हैं। फिर भी अधिकतर पूर्वानुमान सटीकता के करीब होते हैं। स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत भी कुछ इसी तरह की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि वायुमंडलीय विज्ञान विशुद्ध विज्ञान नहीं है। यहां कोई सेट फॉर्मूला लागू नहीं होता। इसीलिए मॉडलिग के आधार पर जारी पूर्वानुमान औसतन 70 फीसद ही सटीकता रखते हैं। बहुत बार ये कम या ज्यादा भी हो जाती है। इस बार जल्दी आएगा सर्दी का मौसम।
अक्टूबर का महीना शुरू होते ही हल्की हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और रात में तापमान घट जाता है, जबकि दिन में तीखी धूप होने के कारण गर्मी का अहसास होता है। सितंबर के महीने में मौसम में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला। भारी बारिश हुई तो गर्मी ने भी सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से साढ़े 3 डिग्री तक अधिक दर्ज किए गए। मानसून के अधिक समय तक सक्रिय रहने से सर्दी की दस्तक इस बार जल्द हो सकती है। गुलाबी ठंड का एहसास अगले कुछ ही दिनों में होने लगेगा। अक्टूबर का महीना शुरू होते ही हल्की हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह और रात में तापमान घट जाता है, जबकि दिन में तीखी धूप होने के कारण गर्मी का अहसास होता है। सितंबर के महीने में मौसम में बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला। भारी बारिश हुई तो गर्मी ने भी सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से साढ़े 3 डिग्री तक अधिक दर्ज किए गए। मानसून के अधिक समय तक सक्रिय रहने से सर्दी की दस्तक इस बार जल्द हो सकती है। गुलाबी ठंड का एहसास अगले कुछ ही दिनों में होने लगेगा।  स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, राजधानी दिल्ली की फिजा में आंशिक बदलाव तो महसूस हो ही रहा है, पखवाड़े भर के दौरान गुलाबी ठंड भी महसूस होने लगेगी। अक्टूबर माह में ही अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला जाएगा, जबकि नवंबर में बच्चों और बुजुर्गों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ने लगेगी। सितंबर माह में सामान्यतः अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन इस बार यह औसतन 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 3.4 डिग्री अधिक है। 19 सितंबर को तो अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह भी उल्लेखनीय है कि सितंबर का ऑल टाइम रिकॉर्ड 16 सितंबर 1938 के नाम है, जब अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह सितंबर का सामान्य न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस है, जबकि इस बार यह औसतन 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। हालांकि 30 सितंबर को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस भी रहा था। इस माह का ऑल टाइम रिकॉर्ड 26 सितंबर 1964 का है जब न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। अगर बारिश की बात करें तो सितंबर में होने वाली बारिश का सामान्य आंकड़ा 125.1 मिमी का है, जबकि इस साल केवल 20.9 यानी 83 फीसद कम बारिश हुई। यह बात अलग है कि इस साल मानसून ने दिल्ली में दो दिन पहले 27 जून के बजाय 25 जून को ही दस्तक दे दी थी, वहीं इसकी विदाई भी 25 सितंबर की जगह पांच दिन देरी से 30 सितंबर को हुई।                 


गांधी की भनक से सरकार घबराईः शैलजा

राहुल गांधी के आने की भनक से ही भाजपा सरकार बौखलाई: कुमारी सैलजा।


राणा ओबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री राहुल गांधी जी के हरियाणा आगमन पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। हरियाणा सरकार के लोगों के बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य आए हैं कि वह श्री राहुल गांधी जी को हरियाणा प्रदेश में आने देना नहीं चाहते हैं। श्री राहुल गांधी का अधिकार है कि वह लोगों की बात सुनें और उनका दुख दर्द बांटें। उनके आने की सूचना से ही भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और डरी हुई है। हम देखेंगे कि कैसे हरियाणा सरकार उन्हें हरियाणा में आने से रोकती है। श्री राहुल गांधी जी हरियाणा आएंगे और अवश्य आएंगे।
यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई मृतक लड़की के परिजनों से मिलने के लिए जाने के दौरान दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। उत्तर प्रदेश के हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई मृतक लड़की के परिजनों की आवाज भाजपा सरकार द्वारा लगातार दबाई जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार को पहले ही दिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी को हाथरस जाने की इजाजत दे देनी चाहिए थी।
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस द्वारा श्री राहुल गांधी जी का हरियाणा प्रदेश में आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। श्री राहुल गांधी जी हर गरीब के लिए, हर जरूरतमंद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। भाजपा सरकार द्वारा तीन कृषि विरोधी काले कानून बनाए गए हैं, इन काले कानूनों के द्वारा भाजपा सरकार लोगों की रोजी रोटी को खत्म करना चाहती है। यह सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। इन काले कानूनों के खिलाफ किसान, मजदूर, आढ़तियों को अपना समर्थन देने के लिए श्री राहुल गांधी जी को हमने हरियाणा प्रदेश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। वह हरियाणा आकर किसान, मजदूर आढ़तियों से मुलाकात करेंगे और उनका दुख दर्द बांटेंगे। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के पास लोगों का दुख दर्द और पीड़ा सुनने के लिए समय नहीं है। श्री राहुल गांधी जी हमेशा देशवासियों की पीड़ा सुनते रहे हैं। इसी कड़ी में श्री राहुल गांधी जी हरियाणा प्रदेश में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किसान, मजदूर और आढ़तियों की बात सुनने के लिए आ रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस उनका प्रदेश आगमन पर जोरदार स्वागत करेगी। 6 अक्टूबर को वह पंजाब से पेहवा आएंगे और फिर कुरुक्षेत्र जाएंगे। हरियाणा प्रदेश का आम आदमी आज इस सरकार से त्रस्त है और श्री राहुल गांधी जी से बात करना चाहता है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार के लोगों के बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य आए हैं कि वह श्री राहुल गांधी जी को हरियाणा प्रदेश में आने देना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी के पोते और पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के पुत्र हैं, वह एक राजनीतिक व्यक्ति हैं, उनका अधिकार है कि वह लोगों की बात सुनें और उनका दुख दर्द बांटें। उनके आने की सूचना से ही भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और डरी हुई है। हम देखेंगे कि कैसे हरियाणा सरकार उन्हें हरियाणा में आने से रोकती है। हरियाणा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देखेगा कि कैसे हरियाणा सरकार राहुल गांधी जी को हरियाणा में आने से रोकती है। श्री राहुल गांधी जी हरियाणा आएंगे और अवश्य आएंगे। कुमारी सैलजा ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी के हरियाणा दौरे की तैयारियों को लेकर दिल्ली में शनिवार को होने वाली बैठक अब रविवार को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।             


गैंग का शूटर गिरफ्तार, दर्जनों मुकदमे दर्ज

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी


उधम सिंह करनावल थाना सरुरपुर गैंग का शर्प शुटर अपराधी गिरफ्तार, एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज।


हापुड़। उत्तर प्रदेश-जनपद हापुड़ की थाना हाफिजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान उधम सिंह गैंग के लिए काम करनेवाले आशु चड्डा उर्फ मोन्टी बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश के कब्जे से एक नाजायज पिस्टल 7.65 बोर 3जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद।जनपद की थाना हाफिजपुर पुलिस ने किया खुलासा। गिरफ्तार किए गए बदमाश ने कबूला 307- 10 धारा 302 मैं थाना हाफिजपुर से भेजा गया था जेल। जहां पर बदमाश का संपर्क उधम सिंह गैंग से हो गया और गैंग के लिए काम करने लगा और पैसों के लिए लूट व हत्या करने लगा वह लगातार अपराध करता रहा बदमाश ने बताया हम लूट करने के इरादे से आए थे लेकिन पकड़े गये बरामद से अवैध  असलाह के बारे में पूछा गया तो बताया मौके से भागे गए दूसरे बदमाश राजू द्वारा उपलब्ध कराया गया था। फरार अभियुक्त का नाम राजू और वह किठौर जनपद मेरठ का बताया राजू से मेरी मुलाकात जेल में हुई थी अब हम दोनों लूट के इरादे से आए थे। अभियुक्त आशु चड्डा उर्फ मोंटी का आपराधिक इतिहास एक दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे है दर्ज।             


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...